Home Blog Page 2146

सेलुआ के जंगल में मिला मृत बाघ

कान्हीवाड़ा-गत दिवस वन परिक्षेत्र सिवनी सामान्य वनमण्डल के अंतर्गत सर्किल भटेखारी की सेलुवा बीट के जंगल में एक मृत बाघ का शव गश्ती में गये वनकर्मी को मिला प्राप्त जानकारी के अनुसार परिक्षेत्र की सर्किल के प्रभारी अपने मातहत कर्मचारियों के साथ सुबह गश्ती में निकले तो उन्होंने देखा की सेलुआ के जंगल में हिर्री नदी के पास नर बाघ मृत पड़ा है जिसकी सूचना तुरन्त उच्चाधिकारियों की दी गई सुचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी रेंजर,एस डी ओ,डी ऍफ़ ओ, सी सी ऍफ़ सुचना पाकर घटना स्थल पहुंचे मौके का निरीक्षण कर बाघ के शव का परीक्षण करवाया गया उसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया मृत बाघ की मौत का कारण अभी पता नही चल पाया है।

Watch Video : Assembly Elections 2018 Murga Punnishment

Assembly Elections 2018 

विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए खबर सत्ता परिवार जागरूकता अभियान चला रहा है …

              आप भी मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में खबरसत्ता परिवार एक साथ जुड़कर आम जन तक अपना सन्देश फोटो विडियो पंहुचा सकते है जिससे हम सब मिलकर एक मजबूत लोकतंत्र का निर्माण कर सके आगे विडियो देखिये खबर के अंत में हमारी डिटेल्स है जिसमे आप आपके द्वारा बनायीं गयी विडियो फोटो या सन्देश हम तक पंहुचा सकते है जिससे हम वेह सन्देश जन जन तक पंहुचा सके 


आप निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में भी हमें आपके द्वारा बनायीं गयी विडियो सन्देश या फोटो भेज सकते है या फिर हमें ईमेल करे khabarsatta1@gmail.com  इस खबर को ज्यादा  ज्यादा लोगो तक शेयर करे जिससे अधिक से अधिक  व्यक्ति इस अभियान में अपनी सहभागिता दे सके 

Watch Video : Assembly Elections 2018 Murga Punnishment

Vidhansabha Elections 2018

पकड़ा गया घातक सर्प

सिवनी – मुख्यलाय के उत्तर सामान्य वन मण्डल कार्यलाय के पोर्च में आज 25 अक्टूम्बर की रात 8 बजे कर्मचारियों द्वारा एक सॉप देखा गया।

सुचना मिलते ही जिले के सर्प रेस्क्यू टीम के अर्पित मिश्रा द्वारा दुनिया के सबसे खतरनाक सांप करैत को बड़ी होशियारी से अपने काबू कर लिया

टीम में अर्पित के साथ मौजूद वन कर्मी भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि ऊक्त सर्प दुनिया के सबसे विषैले सर्पो में से एक हे,जिसकी लबाई लगभग 4 फिट थी।

मंजूषा राय होंगीं जिला पंचायत सी.ई.ओ.

सिवनी-बालाघाट जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय का स्थानांतरण सिवनी कर दिया गया है। आचार संहिता लागू होने के बाद इस तरह के स्थानांतरण की चर्चा जमकर है। क्या उन्हें निर्वाचन आयोग की सिफारिश पर हटाया गया है। क्योंकि मंजूषा विक्रांत राय बीते 3 वर्ष से अधिक से बालाघाट जिले में कार्यरत हैं। इसके पहले वे अपर कलेक्टर बालाघाट के रूप में अपनी सेवाएं बालाघाट में देख चुकी है।

उसके बाद लगातार जिला पंचायत सीईओ के रूप में अपनी सेवाएं बालाघाट जिले को दे रही थी। इस कारण का कार्यकाल 3 वर्ष से अधिक का बालाघाट जिले में हो चुका था। मामला जो भी हो लेकिन समाचार यही है कि जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय को सिवनी जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है । वही बालाघाट जिला पंचायत सीईओ श्री जगदीश गोमे जो कि वर्तमान में अपर कलेक्टर झाबुआ है को बनाया गया है।

वही 2012 बेंच के आई ऐ एस स्वरोसिच सोमवंशी को उप सचिव भोपाल नियुक्त किया गया है

अवैध उत्‍खन्‍न करते जेसीबी मंशीन सहित एक ट्रेक्‍टर, ट्राली जप्‍त

केवलारी// अवैध उत्‍खन्‍न का कारोबार केवलारी क्षेञ में बडी तेजी से फल फूल रहा है, पंचायत से सांठ गांठ कर सैकडो ट्राली मुरम का अवैध उत्‍खन्‍न किये जाने बाद भी , इसकी सूचना पंचायत कर्मचारी ने प्रशासन को नहीं दी गई, ठेकेदार की दंबगता चलते , प्रधानमंञी संडक बनाने के लिए क्षेञ में जगह जगह अवैध खनन कर डाला , प्राप्‍त जानकारी के अनुसार केवलारी तहसील के ग्राम पंचायत खरसारू से मोहगांव तक ढाई किलोमीटर सडक का निर्माण किया जा रहा हे,

जिससे ठेकेदार ने खनिज,राजस्‍व एवं पंचायत से सांठ गांठ कर ग्राम मोहगांव की सरकारी भूमि मे जेसीबी मंशीन व्‍दारा मुरम की अवैध उत्‍खन्‍न कर ढाई ‍किलो मीटर सडक का अर्थवर्क पूरा कर लिया, आज राजस्‍व प्रशासन तहसील केवलारी के नवगात तहसीलदार मो0सिरराज को सूचना मिलने पर , राजस्‍व अमला के साथ , खन्‍नन स्‍थल ग्राम मोहगांव पहुंचकर एक जेसीबी मंशीन एवं एक ट्रेक्‍टर ट्राली जप्‍त कर, कार्यवाही जारी की है, वहीं दूसरी ओर ठेकेदार नीलेश कांकरिया बालाघाट के अन्‍य कर्मचारी अन्‍य ट्रेक्‍टर ट्राली तथा जेसीबी चालक राजस्‍व अमला को देखकर फरार हो गये, इतने बडे अवैध उत्‍खनन कराये जाने में की गई सांठ गाठ पर खनिज विभाग एवं संबंधित सबंइंजीनियर,पंचायत सरपंच, सचिव सहित राजस्‍व के अन्‍य कर्मचारीयो की भूमिका , जनचर्चा का विषय बना हुआ हे |

कटी न.पा. सीएमओ के घर की बिजली

सिवनी- नगरपालिका सिवनी नवनीत पांडेय के सरकारी आवास फिल्टर प्लांट की बिजली काटी गई, ,

विधुत विभाग के सब इजियर नगर एस के राउत ने बताया कि 3600 रूपये बिजली बिल ना पटाने के चलते विभाग ने बिजली काट दी थी,

जिसके बाद बिल का भुगतान होने के बाद पुनः लाइन जोड़ दी गई है।

जांच के दौरान 11.48 लाख जब्त

सिवनी – मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के थाना लखनवाड़ा पुलिस व एसएसटी टीम के संयुक्त दल ने वाहन चैंकग के दौरान बुधवार रात्रि 11 बजे लगभग एक चौपहिया वाहन से 11 लाख 48 हजार 960 रूपये नगदी सहित वाहन जप्त किया गया है।

लखनवाडा थाना प्रभारी अशोक तेकाम ने जानकारी दी कि गत 24 अक्टूबर 2018 की रात लगभग 11 बजे थाने के सामने वाहन चैकिंग के दौरान टाटा जेस्ट वाहन क्रमांक एम.पी.20 सीएफ 4415 पर सवार तीन युवक क्रमशः राहुल भोजक , साकेश्वर भारती व अनिल साहू के कब्जे से 11 लाख 48 हजार 960 रूपये नगद व 7 भरे चेक हस्ताक्षर युक्त बरामद किये गये है।

पूछताछ के दौरान युवकों ने पुलिस को बताया कि वे वीना गारमेंट इंडस्ट्रीज जबलपुर के कर्मचारी है उक्त राशि बालाघाट, सिवनी एवं छिंदवाडा के कपडा व्यापारियों से वसूली की है। पुलिस ने उपयोग किये जा रहे वाहन को भी जप्त किया है।

सिवनी के YOUTUBER को YOUTUBE ने भेजा गिफ्ट | RK TIPS AND TRICKS

RK TIPS AND TRICKS

r k tips and tricks
RK TIPS AND TRICKS | Rehbar Khan | Seoni Madhya Pradesh

सिवनी : नगर के युवाओ में एक अनोखा जोश तो शुरु से देखा गया है अनेको क्षेत्रो में नगर के युवा एवं युवतियों को अलग बहुत से क्षेत्रो में हमेशा सफलता मिलते आई है चाहे वो घर मे डांसिंग से बॉलीवुड में एंट्री तक हो या फिर घर मे गाना गाने से बॉलीवुड में हिट्स फिल्मो में अपने गाने देने में इसी तरह खेलो में सभी क्षेत्रों में नगर के युवा एवं युवतियां अपना हुनर दिखाते हुए अपने ओर अपने परिवार के साथ साथ नगर का नाम भी रोशन करते आये है ।

इसी तरह नगर के 20 वर्षीय युवा रहबर खान जिनका एक एडिटिंग चैनल यूट्यूब पर है ( RK Tips & Tricks ) जिसमे लगभग 3 साल की मेहनत पर आज इनके चैनल पर 1 लाख 24 हज़ार से ज्यादा subscriber है इनकी एडिटिंग के कमाल ने नगर से लेकर प्रदेश वैसे प्रदेश तो क्या इनकी एडिटिंग के लोग विदेशो तक दीवाने है ।

आज के इस डिजिटल युग मे नगर के युवाओं द्वारा परिवार के साथ साथ नगर का नाम रोशन किया जाना अद्भुत कार्य माना जारहा है । इनके चैनल से बहुत से लोग एडिटिंग सीखते है एडिटिंग में अपना कैरियर बना रहे है ।

दुनिया के सबसे बड़े प्लेटफार्म यूट्यूब में 1 लाख सब्सक्राइबर पूरे होने पर Youtube की तरफ से नगर के युवा रहबर खान को Silver Play Botton गिफ्ट उनके घर तक भेजा गया जो अपने आप मे बहुत हर्ष का विषय है ।

रहबर क्या कहते है :-

रहबर खान से बात होने पर उन्होंने बताया कि शुरुवाती समय मे उनको बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है कई बार तो चैनल बंद करने का विचार तक बना चुके थे पर परिवार एवं दोस्तो के साथ ने उनका मनोबल नही टूटने दिया जिससे वह लगातार अपनी कला को लोगो के सामने youtube के माध्यम से रखते चले गए और आज एक ऐसा समय आ चुका है कि लोग मुझे विदेशो तक जानते है ।

जुआरियों ने खायी कसम

सिवनी- जिले की धनौरा पुलिस द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एसडीओपी के नेतृत्व में ग्राम गंगई में जुआ फेड में रेड की जिसमे जुआ खेल रहे संदीप गोल्हानी,रामकुमार मर्सकोले ग्राम भासूडॉ पिपरिया,उमेश पांडे ग्राम गंगई,रवि दुबे,अमन चौहान ग्राम गंगई के पास से 12 हजार 10 रुपये नगदी 2 तिरपाल,एक दरी,1 एलएडी,52 ताश पत्ते,3 मोटर साइकिल,3 मोबाईल जप्त किये एवं दो आरोपी घसीटा सेन धनोरा,रूप सिंह पटेल ग्राम कटिया फरार होने में सफल हो गए।

धनौरा थाना प्रभारी एस एस भारद्वाज,एएसआई मतलुब खान,प्रधान आरक्षक लमना सिंह,आरक्षक प्रतीक बघेल, नीरज, प्रकाश, फिरोज खान, एवं एसएएफ आरक्षक की कार्यवाही में शामिल थे। वही धनौरा पुलिस द्वारा पकड़े गए जुआरियों को तिलक लगाकर माला पहनाकर भविष्य में जुआँ न खेलने का वचन दिलवाया गया।

शरद पूर्णिमा पर हुई माँ वेंनगंगा का आरती

सिवनी- जिले के लखनवाड़ा घाट से प्रवहित माँ वेंनगंगा घाट को स्वच्छ व प्रदूषण रहित बनाने के लिये कार्यरत माँ वेंनगंगा सेवा अभियान लखनवड़ा द्वारा आज शरद पूर्णिमा 24 अक्टूम्बर की शाम 5 बजे माँ वेंनगंगा की आरती आयोजित हुई ।

इस अवसर पर ग्राम लखनवाड़ा के भजन मण्डल द्वारा पारंपरिक रूप से गंगा जी की आरती की गई वही महिलाओ ने घाट पर दीपदान किया।

इसके अलावा आज घाट पर वर्षो पूर्व बने शिव मंदिर में जीर्णोउधार के बाद आज पुनः खरगोन से लाई गई भगवान शिव का स्थापना प्रकांड पंडितो दवारा की गई।

इस अवसर पर सुरेश बघेल,आशीष बघेल,सुनील बघेल,विपिन शर्मा,शशिभूषण बघेल,रविंद्र बघेल,सन्तु बघेल का विशेष सहयोग रहा।