Home Blog Page 2141

जिले में 1342 मतदान केंद्रों में प्राथमिक सुविधाएं उपलब्‍ध

सिवनी – भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सिवनी जिले के 4 विधानसभा क्षेत्र हेतु तीन सामान्य वेक्षक एवं एक पुलिस प्रेक्षक नियुक्त किया गया है जो निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सिवनी पहुंच चुके हैं। पर्यवेक्षकों को विधानसभा निर्वाचन 2018 हेतु सिवनी जिले में की गई तैयारियों की जानकारी देने हेतु कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में सामान्य प्रेक्षक सिवनी एवं बरघाट श्री दीपक जैकब, सामान्य प्रेक्षक केवलारी श्रीमती जी. सत्यवथी, सामान्य प्रेक्षक लखनादौन श्री महेंद्र कुमार एवं पुलिस प्रेक्षक श्री देवेंद्र ठाकुर सहित पुलिस अधीक्षक सिवनी एवं सभी नोडल अधिकारियों की उपस्थिति रही|

सिवनी जिले में निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियां निर्धारित समय अवधि में पूर्ण की जा चुकी है तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी समय में आयोजित होने वाले विभिन्न प्रशिक्षण एवं कार्यक्रमों की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है|

संपूर्ण जिले में 1342 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें समस्त प्राथमिक सुविधाओं जैसे बिजली, पानी, दिव्यांगों के लिए रैंप बनाए जाने के साथ महिला एवं पुरुषों के लिए पृथक शौचालय की व्यवस्था कराई जा चुकी है। बैठक के अंत में प्रेक्षकों द्वारा जिला प्रशासन द्वारा की गई निर्वाचन संबंधी तैयारियों के लिए सराहना की गई तथा कहा की आगामी निर्वाचन के स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण रूप से सम्पन्न कराना तथा जिले में मतदान दिवस में निर्भीक, नैतिक व निष्पक्ष मतदान कराना हम सभी की जिम्मेदारी है जिसके लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाये |

नॉलेज / मैरिड लाइफ की परेशानियों को दूर करने के लिए घर में लगाएं राधा-कृष्ण की फोटो

जब पति-पत्नी के बीच तालमेल की कमी होती है तो वैवाहिक जीवन में परेशानियां बढ़ने लगती है। मैरिड लाइफ की परेशानियां दूर करने के लिए बेडरूम में राधा-कृष्ण की फोटो लगाने की सलाह दी जाती है। इसके पीछे धार्मिक और मनोवैज्ञानिक दोनों कारण हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए ये फोटो कैसे पति-पत्नी की परेशानियां दूर कर सकती है…

इन बातों का रखें ध्यान

  1. राधा-कृष्ण का प्रेम

    राधा-कृष्ण के प्रेम को आदर्श माना गया है। इसीलिए मंदिरों में इनकी मूर्तियों की पूजा की जाती है। अगर कोई व्यक्ति रोज इनकी फोटो देखता है तो उसके मन में भी अपने जीवन साथी के लिए प्रेम बढ़ता है।

     

    • राधा-कृष्ण का निस्वार्थ प्रेम का प्रतीक है। ऐसा ही प्रेम पति-पत्नी एक दूसरे से करेंगे तो वैवाहिक जीवन की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं।
  2. कहां लगानी चाहिए फोटो

    पति-पत्नी को प्रेम के प्रतीक राधा-कृष्ण की सुंदर तस्वीर अपने बेडरूम की दीवार पर लगानी चाहिए। अगर तस्वीर लाल रंग की फ्रेम में बनी हो तो बहुत अच्छा होगा। लाल रंग भी प्रेम का ही प्रतीक है। इससे पति-पत्नी के बीच परेशानियां खत्म हो सकती हैं।

     

    • इनकी तस्वीर बेडरूम में ऐसी जगह लगाएं, जहां सुबह-शाम तस्वीर पर नजर पड़ती रहे। इससे पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है। ध्यान रखें राधा-कृष्ण की ऐसी तस्वीर बेडरूम में लगाएं, जिसमें राधा-कृष्ण अलावा अन्य गोपियां न हो।
  3. पति-पत्नी को ध्यान रखनी चाहिए ये बातें भी

    सुखी वैवाहिक जीवन के लिए पति-पत्नी को एक-दूसरे का भरोसा नहीं तोड़ना चाहिए।

    • पुरानी गलतियों को बार-बार दोहराना नहीं चाहिए। बार-बार पुरानी गलतियों की बातें नहीं करनी चाहिए।
    • बेडरूम में किसी तीसरे व्यक्ति की बातें नहीं करनी चाहिए। एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए।

ब्राम्हण समाज ने दिलीप दुबे को अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा

सिवनी- पूरे देश में इतिहास रहा है कि ब्राम्हण समाज ने हर मुसीबत के वक्त में समाज को मार्गदर्शन किया और देश में सुख,समृद्धि के लिये अनेक ऐसे कार्य किये जिसके कारण लोगों का इस समाज के प्रति अटूट विश्वास है इसी बात को चरितार्थ करते हुए गत दिवस ब्लाक ब्राम्हण समाज की बैठक खैरमाई मंदिर केवलारी में संपन्न हुई जिसमें समाज की गतिविधियों को गति देने के लिये नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों की सर्वसम्मति से पं.दिलीप दुबे को अध्यक्ष चुना गया है।

अध्यक्ष की घोषणा के उपरांत उपाध्यक्ष अजय वेदनारायण तिवारी साठई,राजेश तिवारी केवलारी,महासचिव मोहन दुबे केवलारी, गौरीशंकर पारासर झगरा, कोषाध्यक्ष मदन दुबे को दायित्व सौंपा गया है। इस अवसर पर अध्यक्ष दिलीप दुबे ने कहा कि समाज में अनेक ऐसे लोग है जो अलग-अलग क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के बल पर समाज का गौरव बढ़ा सकते है। आने वाला वक्त बड़ा कठिन वक्त है जिसमें विद्ववता के साथ-साथ पूंजीवाद से भी हमे संघर्ष करना पड़ेगा भविष्य के लिये युवाओं को तैयार करने की आवश्यकता है। हमें अपने साथ साथ समाज में भी बदलाव लाना होगा। समाज में एक नई जनक्रांति लाने की आवश्यकता है

इस दौरान बलराम दुबे, गोंविद तिवारी,नारद दुबे, राकेश तिवारी,ललित दुबे, अनिल तिवारी,पवन पाठक, दिलीप तिवारी,जितेन्द्र तिवारी,दिपेश पांडे, प्रवीण दुबे, राजेश तिवारी,रविन्द्र तिवारी, अनिल तिवारी,पवन पाठक, कन्हैया तिवारी, पलाश पांडे,नवीन दुबे,मोहन दुबे, अजय तिवारी,अंजनी दुबे, मदनगोपाल दुबे,राजेश मिश्रा,श्यामलाल तिवारी, संतु दुबे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

दिव्यांग से हुआ दुराचार, आरोपी गया जेल

सिवनी । जिले के उगली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिरेगांव में एक युवक द्वारा दिव्यांग युवती से दुराचार किया गया। घटना के आरोपी को उगली पुलिस द्वारा बीते दिवस गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

घटना के संबंध में उगली थाना प्रभारी हेमंत बावरिया ने जानकारी देते हुये बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिरेगांव निवासी विक्रांत सिंह मर्सकोले द्वारा रक्षाबंधन पर्व के पूर्व गांव की ही एक दिव्यांग युवती से दुराचार किया गया था। बीते 8 नवंबर 2018 को पीडि़त युवती द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गई। पुलिस द्वारा विवेचना के उपरांत धारा 376 भादवि के तहत मामला पंजीबृद्ध कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई।

आरोपी को गत 11 नवंबर 2018 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा पीडि़त युवती का मेडिकल कराया जाकर उसे आवश्यक चिकित्सा सुविधा मुहैया करायी जा रही है।

लखनादौन में 23 को अमित शाह की सभा

सिवनी-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी का आगमन जिले की आदिवासी विधान सभा सीट लखनादौन मे 23 तारीख को 11.30 बजे होने जा रहा है |

अमित शाह इस दौरान भाजपा केंडिडेट विजय उइके के लिये एक विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे।

नाथ के गढ़ में मोदी की रैली

सिवनी-जिला भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आगामी 18 नवंबर को छिंदवाड़ा में एवं 25 नवंबर को जबलपुर में एक विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे।

मालुम हो की विगत लोकसभा चुनावों के दौरान अचानक छिंदवाड़ा में मोदी की रैली स्थिगत कर दी गई थी

लेकिन इन विधान सभा चुनावों में आर पार की लड़ाई आरभ हो गई है ऐसे में 16 नवम्बर को राहुल गांधी की रैली सिवनी विस् में होने के जानकारी के बाद
अब सबकी नजरें 18 नवम्बर को छिंदवाड़ा में होने वाली मोदी की रैली पर लगी है।

लगातार बैठे रहने से पीठदर्द हो सकता है कॉक्सीडीनिया का संकेत, जानें लक्षण

Constipation can cause backache from coxidin, sign symptoms

लगातार कई घंटों तक बैठे रहने के कारण शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगती हैं। कॉक्सीडीनिया भी एक ऐसा ही रोग है, जो घंटों बैठे रहने वाले लोगों में साधारणतः पाया जाता है। इस रोग में पीठ के निचले हिस्से (कॉकिक्स) में अक्सर दर्द रहता है, जिससे मरीज को रोजाना के कामों में परेशानी आती है। युवावस्था में डेस्क जॉब करने वाले लोगों में ये समस्या कम देखने को मिलती है मगर उम्र बढ़ने के साथ-साथ इसके लक्षण दिखाई देने लगते हैं। आइए आपको बताते हैं क्या है कॉक्सीडीनिया और क्या हैं इस रोग के लक्षण और उपचार।

कॉक्सीडीनिया में परेशानियां

कॉक्सीडिनिया के कारण पीठ के निचले हिस्से में (टेलबोन में) दर्द की समस्या होती है। इस दर्द के कारण आपको रोजमर्रा के कामों में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या में आपको बाईक चलाते समय, शारीरिक संबंध के दौरान, अधिक समय तक बैठने पर या पैरों पर अतिरिक्त दबाव देने पर तेज़ दर्द हो सकता है। आजकल युवाओं में अधिक बैठने या बाइक चलाने से काक्सीडीनिया नामक समस्या बढ़ रही है। अगर समय रहते कॉक्सी‍डीनिया का इलाज नहीं किया गया, तो ये सायटिका जैसा तेज़ दर्द आपको आजीवन सता सकता है।

कॉक्सीडीनिया का कारण

  • किसी प्रकार का तेज़ चोट लगना
  • किसी प्रकार की सर्जरी
  • खेल के दौरान चोट लगना
  • अधिक समय तक बैठना
  • व्यायाम की कमी

घंटों बैठे रहने से होता है खतरा

कॉक्सीडीनिया का मुख्य कारण घंटों बैठकर एक पोजीशन में काम करना या बैठे रहना होता है। दरअसल बैठने के दौरान हमारे शरीर के पिछले हिस्से में मौजूद कॉकिक्स हड्डी पर दबाव पड़ता है। ये हड्डी हमारे शरीर में टेलबोन के पास होती है। इस हड्डी में समस्या आने के कारण दर्द शुरू हो जाता है और पीठ के निचले हिस्से में सूजन की समस्या हो सकती है।

कैसे करें कॉकिक्स से बचाव

  • लगातार एक ही स्थिति में ना बैठें।
  • दर्द से बचने के लिए गर्म मसाज बहुत लाभदायी सिद्ध हो सकता है।
  • गंभीर स्थितियों में सर्जरी की भी आवश्यकता पड़ सकती है।
  • कमर में होने वाले दर्द को न करें नजरअंदाज।
  • लगातार दर्द की समस्या होने पर चिकित्सक से संपर्क करें।

नामाँकन रैली के बाद नहीं भरा गया फॉर्म!

काँग्रेस के द्वारा 09 नवंबर को निकाली गयी नामाँकन रैली के बारे में यह चर्चा भी तेज हो गयी है कि इस रैली को आखिर निकाला क्यों गया था। इस रैली के रूट को लेकर भी तरह – तरह की चर्चाओं का बाजार गर्माया हुआ है, वहीं रैली के समापन के बाद काँग्रेस के प्रत्याशियों के द्वारा नामाँकन दाखिल नहीं किया जाना भी चर्चा का विषय बना रहा।

ज्ञातव्य है कि जिला काँग्रेस कमेटी के द्वारा पूर्व में विज्ञप्ति जारी कर कहा गया था कि काँग्रेस के चारों प्रत्याशियों के द्वारा 09 नवंबर को नामाँकन दाखिल करने के लिये रैली का आयोजन किया जायेगा। इस रैली के उपरांत चारों प्रत्याशियों के द्वारा नामाँकन दाखिल किया जायेगा।

बताया जाता है कि 11 बजे से आयोजित यह रैली नागपुर रोड स्थित काँग्रेस कार्यालय से आरंभ होकर महावीर मढ़िया, शंकर मढ़िया, नगर पालिका, बस स्टैण्ड, पोस्ट ऑफिस के सामने से एमएलबी मार्ग होकर गुजरने वाली थी। यह रैली निर्धारित समय पर आरंभ भी हो गयी थी।

काँग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि इस रैली में दो नेताओं को यह कहकर पहले ही कलेक्टर कार्यालय भेज दिया गया था कि वे किसी प्रत्याशी के प्रस्तावक हैं, इसलिये पहले जाकर फॉर्म आदि की जाँच कर लें। सूत्रों ने बताया कि कलेक्टर कार्यालय में 09 नवंबर को बार-बार उद्घोषणा होती रही कि अब फॉर्म भरने में एक घण्टा शेष है, अब तीस मिनिट शेष, अब पाँच मिनिट शेष और अब समय समाप्त हो गया।

सूत्रों ने बताया कि इसके बाद भी काँग्रेस की रैली निर्धारित स्थान तक नहीं पहुँच पायी। इसका कारण यह था कि काँग्रेस के प्रत्याशियों के द्वारा सुबह ही नामाँकन दाखिल करने के बाद वे रैली में शामिल हुए थे। वहीं, कार्यकर्त्ताओं के बीच चल रहीं चर्चाओं के अनुसार अगर प्रत्याशियों के द्वारा पहले फॉर्म भरकर रैली का आयोजन किया गया था तो यह रैली कलेक्टर कार्यालय से काँग्रेस कार्यालय के लिये प्रस्थान करना चाहिये थी न कि काँग्रेस कार्यालय से कलेक्टर कार्यालय के लिये!

रैली जब बस स्टैण्ड के आगे बढ़ी तब कार्यकर्त्ताओं के बीच यह चर्चा भी चलती रही कि इस रैली को नेहरू रोड, शुक्रवारी, जैन मंदिर, गणेश चौक के रास्ते ले जाया जाना चाहिये था। दलसागर तालाब के मुहाने वाली सड़क के दोनों ओर बसाहट नहीं होने से इस रैली के रूट पर भी अनेक कार्यकर्त्ताओं के द्वारा प्रश्न चिन्ह लगाये गये।

रैली के उपरांत कार्यकर्त्ताओं में यह चर्चा भी तेजी से चलती रही कि जब प्रत्याशियों को रैली के उपरांत नामाँकन दाखिल नहीं करना था तो रैली का आयोजन क्यों किया गया! कार्यकर्त्ताओं ने कहा कि यह तो शायद पहली ही बार हुआ होगा कि पहले नामाँकन दाखिल किया गया और बाद में नामाँकन रैली निकाली गयी हो!

EVM नहीं बैलेट पेपर से होंगे चुनाव

रीवा MP में EVM नहीं बैलेट पेपर से होंगे चुनाव

भोपाल। मध्यप्रदेश में शायद रीवा विधानसभा एकमात्र ऐसी सीट होगी जहां ईवीएम मशीन से नहीं बल्कि बैलेट पेपर से चुनाव सम्पन्न कराए जाएंगे क्योंकि यहां कुल प्रत्याशियों की संख्या 74 के पार हो गई है जबकि ईवीएम मशीन में अधि​कतम 64 उम्मीदवारों के लिए वोटिंग कराए जाने की क्षमता है। बता दें कि पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा 214 नामांकन रीवा में ही दाखिल किए गए हैं।

रीवा में आखिरी दिन में 107 नामांकन पत्र भरे गए , वि.स. क्षेत्र 69 सिमरिया से 13 नामांकन भरे गए , वहीं अगर रीवा जिले की बात करें तो वहां सबसे ज्यादा नामांकन पत्र रीवा वि.स. क्षेत्र 74 में भरे गए हैं, अब नाम निर्देशित पत्र वापसी 14 नवंबर को दोपहर तक चलेगी । यदि उम्मीद वार ने अपना नाम वापस नहीं लिए तो परीक्षण में उनके नामांकन रद्द नहीं हुए तो यहां EVM से चुनाव नहीं हो पाएंगे।

चुनाव आयोग के मुताबिक प्रत्‍येक EVM अधिकतम 64 अभ्य‍र्थियों के लिए काम कर सकती है। एक बैलेटिंग यूनिट में 16 अभ्यर्थियों के लिए प्रावधान है, यदि अभ्यर्थियों की कुल संख्या 16 से ज्यादा हो जाती है तो पहली बैलेटिंग यूनिट के साथ-साथ एक दूसरी बैलटिंग यूनिट जोड़ी जा सकती है। इसी प्रकार, अगर यह संख्या 32 से ज्यादा हो तो एक तीसरी बैलेटिंग यूनिट और अगर 48 से ज्यादा हो तो एक चौथी यूनिट अधिकतम 64 अभ्यर्थियों के लिए जोड़ी जा सकती है , लेकिन अगर किसी निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव लड़ने वालों की संख्या 64 से भी अधिक हो जाए तो ईवीएम का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। ऐसे निर्वाचन क्षेत्र में मत पेटी एवं मत पत्र के माध्यम से किए जाने वाले मतदान की पारंपरिक प्रणाली को अपनाना पड़ेगा,  आयोग ने अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी दी है।

जिले की चारों विधानसभा से 66 अभ्यर्थियों ने भरे 70 नाम निर्देशन फार्म…

सिवनी-जिले की चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में नाम निर्देशन फार्म प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 09 नवम्बर तक 66 अभ्यर्थियों ने 70 नाम निर्देशन फार्म प्रस्तुत किये हैं

इन नाम निर्देशन फार्मो की जांच संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा 12 नवम्बर को प्रातः 10.30 बजे से अपने कार्यालय में की जाएगी । अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 14 नवम्बर को दोपहर 3 बजे तक रहेगी। नाम वापसी का समय समाप्त होने के साथ ही अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्ह आवंटित किया जायेगा।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बरघाट -114 में 13 अभ्यर्थियों ने 14 नाम निर्देशन फार्म, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सिवनी-115 में 22 अभ्यर्थियों ने 22 नाम निर्देशन फार्म, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र केवलारी -116 में 20 अभ्यर्थियों ने 21 नाम निर्देशन फार्म, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र लखनादौन में 11 अभ्यर्थियों ने 13 नाम निर्देशन फार्म प्रस्तुत किये है।

अभ्यर्थियों के नाम एवं संबंधित दल का नाम है इस प्रकार है-

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बरघाट सेः- शशी ने बहुजन समाज पार्टी से, लोचन मर्सकोले ने भारतीय जनता पार्टी से,ह्रदय सिंह द्वारा निर्दलीय, अनिल कुमार ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से, श्री श्याम ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से, श्री अर्जुन सिंह काकोड़िया ने इंडियन नेशनल कांग्रेस से, यशपाल भलावी ने निर्दलीय, नरेश वरकड़े में भारतीय जनता पार्टी से, नेपाल सिंह उईके के द्वारा निर्दलीय, महादेव टेकाम द्वारा भारतीय जनता पार्टी से, नरेंद्र कुंजाम आम आदमी पार्टी से, सदाशिव कुर्वेती द्वारा निर्दलीय एव कमल मर्सकोले द्वारा भारतीय जनता पार्टी एवं निर्दलीय प्रत्याशी रूप से अपना नाम निर्देशन फार्म प्रस्तुत किया है।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सिवनी सेः-

मोहन सिंह चंदेल द्वारा इंडियन नेशनल कांग्रेस से,अब्दुल सैयद खान द्वारा बहुजन समाज पार्टी से ,दिनेश राय मुनमुन द्वारा भारतीय जनता पार्टी से, मकबूल शाह द्वारा निर्दलीय, हेमंत कुमार श्रीवास निर्दलीय ,धर्मदास द्वारा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से, रघुवीर सिंह द्वारा आम आदमी पार्टी से ,गोविंद द्वारा निर्दलीय, उमेश कुमार द्वारा शिव सेना, राजाराम यादव द्वारा निर्दलीय, ओंकार प्रसाद निर्दलीय ,सुलेमान कादरी द्वारा बहुजन मुक्ति पार्टी , कमलेश्वर द्वारा सपाक्स पार्टी, छिदामीलाल भलावी द्वारा निर्दलीय,नरेश कुमार चौरसिया द्वारा इंडिया प्रजा बंधु पार्टी, रंजीत वासनिक द्वारा निर्दलीय, कुंवर सिंह भलावी द्वारा निर्दलीय, मोहम्मद तनवीर द्वारा निर्दलीय, राजेंद्र गुप्ता द्वारा निर्दलीय ,निहाल सिंह द्वारा निर्दलीय, महफूज़ुर्रह्मान द्वारा निर्दलीय , गया प्रसाद कुमरे के द्वारा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया है।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र केवलारी सेः- चंद्रकला द्वारा बहुजन समाज पार्टी से, रजनीश सिंह द्वारा इंडियन नेशनल कांग्रेस से, राकेश पाल सिंह द्वारा भारतीय जनता पार्टी से, श्रवण कपूर द्वारा आम आदमी पार्टी से, चमरू द्वारा निर्दलीय ,दुर्गेश द्वारा निर्दलीय , राजेंद्र कुमार द्वारा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से, शेख मुस्तफा द्वारा निर्दलीय , शेख असगर द्वारा निर्दलीय , शिरीन कछवाहा द्वारा सपाक्स पार्टी से , मोहन गडकरी द्वारा बहुजन मुक्ति पार्टी से, श्रवण रेखा द्वारा निर्दलीय, एलीएमआर खान द्वारा निर्दलीय, शेख अब्दुल सादिक द्वारा निर्दलीय , चैन सिंह द्वारा निर्दलीय , तारिक मोहम्मद द्वारा निर्दलीय, शिव कुमार द्वारा निर्दलीय , दीपक कुमार द्वारा निर्दलीय , प्रीतम उइके द्वारा निर्दलीय एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से, अखिलेश साहू द्वारा निर्दलीय रूप से अपना नाम निर्देशन फार्म प्रस्तुत किया है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र लखनादौन सेः- विजय कुमार उईके द्वारा भारतीय जनता पार्टी से , कमलेश कुमार द्वारा बहुजन समाज पार्टी से, योगेंद्र सिंह द्वारा इंडियन नेशनल कांग्रेस से , शोभाराम द्वारा निर्दलीय , इंडियन नेशनल कांग्रेस एवं अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया से, रविंद्र सिंह द्वारा भारतीय सम्पूर्ण क्रांतिकारी पार्टी, जबाबसिंह द्वारा बहुजन मुक्ति पार्टी, इंद्रा द्वारा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से, संतराम कन्हेरीय द्वारा आम आदमी पार्टी से,राम कुमार द्वारा निर्दलीय, हेमंत कुमारी द्वारा निर्दलीय ,जलसो बाई द्वारा निर्दलीय से अपना नाम निर्देशन फार्म प्रस्तुत किया है।