Home Blog Page 2142

Video Mp Election : जिला कांग्रेस कमेटी ने जारी किया ‘वचन पत्र’

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने इसे वचन पत्र बताया है, जो वादे किये जा रहे हैं सरकार बनने पर पूरे किये जाएंगे। कांग्रेस के घोषणा पत्र में किसान, युवा, महिला, मजदूर, sc-st, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और सामान्य वर्ग समेत व्यापारी और उद्योगों के लिए बड़े ऐलान किये गए हैं।

आज जिला काग्रेस कमेटी कार्यलाय में हुई प्रेस वार्ता में जिला अध्यक राजकुंमार कुमार खुराना,जकी अनवर खान,प्रशन्न मालू,जे.पी. एस. तिवारी, लल्लू बघेल ,गट्टू दादू,सेवकराम चन्द्रवँशी नेघोषणा पत्र जारी करते हुए कहा यह वचन पत्र पीसीसी में नहीं सड़क और खेत में बना है। उन्होंने कहा आज मप्र के लिए ऐतिहासिक दिन। हम घोषणा पत्र नही वचन पत्र पेश कर रहे हैं । प्रदेश में हर वर्ग परेशान है, किसान ,मजदूर, बेरोजगार,नोजवानजो इतिहास में कभी नही हुआ, वो यहां हो रहा है। बीजेपी द्वारा दिया गया घोषणा पत्र जुमला पत्र था |

आज जारी घोषणा पत्र की प्रमुख बातें

-जन आयोग का गठन करेंगे

-पत्रकारों, वकीलों और वरिष्ठ लोगो को आयोग का सदस्य बनाएंगे।

-किसानों के बिजली का बिल आधा करेंगे।

-बेघर लोगों को 450 वर्गफुट जगह देने का वचन

-सामाजिक सुरक्षा 350 से बढ़कर 1000 करेंगे

-नया सवेरा कार्यक्रम लागू करेंगे महिलाओ के स्वसहायता समूह को जोड़ेंगे

-बेटियो के विवाह के लिए 51 हजार की राशि दी जाएगी

-मध्यप्रदेश में विधानसभा परिषद का किया जयेगा गठन

-वकीलों और पत्रकारों के लिए प्रोटेक्शन एक्ट लागू करेंगे

-बेघर लोगों को ढाई लाख रुपया अनुदान और 450 व4ग फ़ीट का प्लाट दिया जाएगा

-प्रदेश रत्न और प्रदेश भूषण पुरस्कार दिया जाएगा

-मंडी टैक्स में 1 फीसदी की कमी

-दैनिक वेतनभोगियों को नियमित किया जयेगा

-औद्योगीकरण को बढ़ावा दिया जयेगा

-महिलाओ को पुलिस बल में भागीदारी को बढ़ावा

-किसानों के बिजली का बिल आधा करेंगे।

-सभी बैन्को का किसान कर्ज माफ होगा

-सामाजिक सुरक्षा पेन्शन राशि तीन सौ के बजाय एक हजार

-बेटी की शादी के लिये 51000 रूपए

-दैनिक वेतन भोगी,संविदाकर्मी नियमित होंगे

-विधान परिषद बनेगी

विधानसभा चुनाव 2018  नामांकन के अंतिम दिन काग्रेस ने किया शक्ति प्रदर्शन

सिवनी। विधानसभा चुनाव 2018 के चलते कांग्रेस पार्टी द्वारा चारों वि धानसभा के लिए घोषित किये गये अधिकृत प्रत्याशियों ने आज रैली निकाल नामांकन दाखिल किया है।

कांग्रेसी पार्टी ने सिवनी विधानसभा से मोहन सिंह चंदेल, केवलारी से रजनीश सिंह, लखनादौन से योगेन्द्र बाबा, बरघाट से अर्जुन काकोडिय़ा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है, जहां आज ये प्रत्याशी पार्टी के मिले निर्देशानुसार नामांकन दाखिल करने के लिए छिंदवाड़ा चौक समीप स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे।

यहां से सैंकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं समर्थकों के साथ एक विशाल रैली निकाली गई जो कि छिंदवाड़ा चौक होते हुये नगर पालिका, बस स्टैण्ड होते हुये कलेक्ट्रेट पहुंची। इसके पश्चात कांग्रेसी प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश कर निर्वाचन कार्यालय में उपस्थित होकर अपने नामांकन पत्र दाखिल किये। आज इस नामांकन रैली में जिले भर से आये कांग्रेसी शामिल रहे।

इस दौरान जिला काग्रेस अध्यछ पप्पू खुराना,बाबा तिवारी, लल्लू बघेल,आनंद पंजवानी, असलम खान,राजिक अकील, बाबू भलोटिया, संजय बघेल, शशि सिंह बघेल, देवीसिंह चोहान, सहित बड़ी सँख्या में केवलारी, लखनादौन, बरघाट एवं सिवनी के कार्यकर्ता शामिल रहे।

संभागीय टीम में हम्माद अहमद चयन

सिवनी-जबलपुर क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आज अंडर u15 की संभागीय टीम का चयन किया गया जिसमें नगर में स्थित शैक्षणिक संस्था मॉर्डन हाई स्कूल के छात्र हम्माद अहमद का चयन किया गया है जो अब अपने मैच खेलने 10/11/2018 को शहडोल रवाना होंगे इनकी इस उपलब्धि के लिये शाला की प्राचार्य श्रीमति वंदना तिवारी शाला के डायरेक्टर श्री जनक तिवारी संतोष चौबे व खेल शिक्षक मनीष मोनू मिश्रा इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है

ट्रेक्टर ट्राली पलटी 6 की मौत कई घायल

ट्रेक्टर ट्राली पलटने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत

जरा सी भूल और लालच कभी कभी भयावाह घटना को आमंत्रित कर देता है। जिसके चलते किसी की जान माल पर भी बन जाती है।

बालाघाट जिले के रामपायली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एैसी ही एक दर्दनाक घटना घटित हुई जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गये। जो रामपायली चंदन नदी में मुडंन संस्कार कार्यक्रम के लिए ट्रेक्टर से जा रहे थे। अमई और चिखला के बीच जंगल के घाट में ट्रेक्टर ट्राली के अनियंत्रित होकर पलटने से यह दर्दनाक हादसा घटित हुआ। घायलो का उपचार वारासिवनी और बालाघाट अस्पताल में चल रहा है। वहीं इस घटना पर सांसद और अन्य सभी जनप्रतिनिधियों ने मामले पर नजर रखे हुये है।

पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत धनकोसा गांव के पटले परिवार में मुडंन संस्कार के कार्यक्रम में जाने के लिए रिस्तेदार और परिजन एक ट्रेक्टर ट्राली में सवार होकर रामपायली चंदन नदी जाने के लिए निकले थे कि अचानक अमई और चिखला जंगल के घाट में मोड़ पर ट्रेक्टर का ब्रेक न लगने से ट्राली पलट गई।

जिसमें लगभग 2 दर्जन से अधिक लोग सवार थे और ट्राली पलटने से मौके पर 3 लोगों की मौत हो गई थी वहीं अन्य 3 लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। इस घटना के पता चलते ही बालाघाट सिवनी के सांसद बोधसिंह भगत, वारासिवनी क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी संजयसिंह मसानी सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहॅुचे। जिन्होंने घटना पर गहरा दुख जताया। वहीं इन नेताओं के द्वारा उपचार कराने से लेकर मृतकों के शव को पहॅुचाने के इंतजाम में जुटे हुये है।

कोतवाली पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कार से ले जाए जा रहे 17 लाख रुपए नगद जप्त

सिवनी// पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री ललित शाक्यवार के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी थाना क्षेत्रों में सड़क पर आते जाते वाहनों की एफ. एस . टी. और एस. एस. टी. टीम के साथ चेकिंग कराई जा रही है ।

उक्त दिशा निर्देश पर आज दिनांक 8 नवंबर 2018 को छिंदवाड़ा चौक पर एसडीओपी सिवनी श्री के के वर्मा के निर्देशन में टीआई कोतवाली अरविंद जैन के नेतृत्व में चल रही चेकिंग महिला उपनिरीक्षक चित्रा कुमरे एफ एस टी टीम प्रभारी प्रतीक राव अतुलकर एवं एसएसटी टीम प्रभारी पीके पाराशर के साथ की जा रही चेकिंग में एक टाटा इंडिगो कार जिसमें काली फिल्म चढ़ी हुई थी को रोका गया

कार क्रमांक एमपी MP 22 CA 14 16 में मौजूद मिले दो लोगों परसराम साहू पिता मुन्ना लाल उम्र 38 साल निवासी ग्राम बखारी थाना बंडोल जिला सिवनी एवं मुकुंद साहू पिता लखन लाल साहू उम्र करीब 20 साल निवासी ग्राम बखारी थाना बंडोल जिला सिवनी का ब्लैक फिल्म का चालान तैयार किया गया और गाड़ी को बारीकी से चेक करने पर एक बैग में 17 लाख रुपए नगदी होना पाया गया जो संयुक्त टीम के द्वारा और एसएसटी की टीम के द्वारा 17 लाख रुपए जप्त किए गए एवं मामला इनकम टैक्स विभाग को आगामी जांच के लिए सौंप जा रहा है

बीजेपी नेता सरताज सिंह को मिली कांग्रेस पार्टी से टिकट

सिवनी-होशंगाबाद सीट से अब भाजपा के वरिष्ठ नेता व् पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताजसिह चुनाव लड़ेंगे। लगभग 80 वर्ष के सरताज सिंह को भाजपा ने इन चुनावों में टिकट नही दिया था,जिसके बाद वे आज काग्रेस में सह्मिल हुए और उह्ने टिकिट भी मिल गई।।

इस से पूर्व काग्रेस पहले ही भाजपा से काग्रेस में आये संजय शर्मा को तेंदूखेड़ा एवं संजय सिंह मशानी को वारासिवनी से केंडीडीट बना चुकी है।

व्हाट्सएप स्टिकर: अपडेट के बाद भी सुविधा नहीं मिली? यहां से करे स्टीकर एक्टिव

Whatsapp sticker: Did not get the feature even after the update? How to get it here

व्हाट्सएप स्टिकर: व्हाट्सएप ने हाल ही में दुनिया भर के उपयोगकर्ताओं के लिए अपनी स्टिकर सुविधा शुरू की है। भारत में, सोशल मैसेजिंग ऐप के उपयोगकर्ताओं के बीच रोल आउट तुरंत लोकप्रिय हो गया है। व्हाट्सएप स्टिकर अपडेट प्राप्त करने वाले लोग अपने संपर्कों में दिवाली की इच्छाओं को भेजकर इसे अधिकतर बना रहे हैं। वास्तव में, व्हाट्सएप लोगों को अपनी स्थानीय भाषाओं में चैट करने के लिए क्षेत्रीय भाषाओं में स्टिकर भी चला रहा है। व्हाट्सएप स्टिकर ज्यादातर लोगों के लिए उपलब्ध है। हालांकि, अगर आपको अभी भी पता नहीं है कि सुविधा का उपयोग कैसे करें या इसे अपने एंड्रॉइड व्हाट्सएप के लिए प्राप्त करें, तो हम आपकी सहायता के लिए यहां हैं। व्हाट्सएप स्टिकर प्राप्त करने के लिए, आपके ऐप में नवीनतम संस्करण होना चाहिए। यदि आपके पास व्हाट्सएप का नवीनतम संस्करण है, तो स्टिकर प्राप्त करने के लिए, टेक्स्ट बॉक्स के बाईं ओर स्माइली पर क्लिक करें। अब, आपके पास नीचे तीन विकल्प होंगे – पहला स्माइली इमोजी है, दूसरा जीआईएफ है और तीसरा स्टिकर है। आप उस पर क्लिक कर सकते हैं और स्टिकर बॉक्स के दाईं ओर प्लस (+) चिह्न पर क्लिक करके स्टिकर भी डाउनलोड कर सकते हैं।

हालांकि, यदि आपका ऐप अब भी अपडेट के बाद व्हाट्सएप स्टिकर विकल्प दिखा रहा है, तो सबसे पहले, आपको अपने ऐप के संस्करण की जांच करनी होगी। यह 2.18.329 या इससे ऊपर होना चाहिए। यदि आपका संस्करण इससे कम है, तो आपको व्हाट्सएप की आधिकारिक साइट से नवीनतम संस्करण डाउनलोड करना चाहिए। याद रखें कि एपीके फ़ाइल को कहीं और से डाउनलोड न करें क्योंकि यह आपके फोन को नुकसान पहुंचा सकता है या अपना व्यक्तिगत डेटा चुरा सकता है। आप इसे यहां क्लिक करके भी डाउनलोड कर सकते हैं।
एक बार डाउनलोड समाप्त होने के बाद, आप इसे इंस्टॉल कर सकते हैं और स्टिकर का उपयोग शुरू कर सकते हैं। यदि स्टिकर विकल्प अभी भी नहीं है, तो आपको Play Store से व्हाट्सएप स्टिकर ऐप डाउनलोड करना होगा। स्टिकर ऐप खोलें और ‘+’ बटन पर क्लिक करें। यह आपके व्हाट्सएप में स्टिकर जोड़ देगा। अब, फिर अपने व्हाट्सएप पर जाएं और सुविधा की जांच करें। इसे अब वहां प्रतिबिंबित करना चाहिए।

नगर में रुके महाराष्ट्र के जवानों के साथ पुलिस अधीक्षक ने मनाई दीवाली

पुलिस अधीक्षक सिवनी ने चुनाव ड्यूटी के लिए महाराष्ट्र पुलिस से आए जवानों के साथ मनाई दिवाली

सिवनी जिले में आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने हेतु महाराष्ट्र के स्पेशल रिजर्व पुलिस फोर्स के करीब 100 जवान और 6 अधिकारी विगत करीब 1 माह से से नगर में रुके हुए हैं जो संपूर्ण जिले में पैदल मार्च, पेट्रोलिंग और एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई कर रहे हैं।

दीपावली पर्व पर अपने घरों से दूर ड्यूटी निभा रहे जवानों के बीच पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री ललित शाक्यवार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खांडेल, टीआई कोतवाली अरविंद जैन , आर. आई. सुनील रघुवंशी पूजन सामग्री मिठाई और पटाखे लेकर बींझावाडा शासकीय गर्ल्स हॉस्टल पहुंचे और पुलिस के जवानों के बीच विधिवत लक्ष्मी जी का पूजन उपरांत मिठाई वितरण और पटाखे फोड़े जाने का कार्यक्रम संपन्न किया गया ।

अपने घरों से दूर ड्यूटी कर रहे जवानों में खुशी की लहर दौड़ गई और सानंद उन्होंने पुलिस कप्तान के साथ दिवाली पर्व मनाया ।

MP Election संजय सिंह होंगे वारासिवनी से काग्रेस उम्मीदवार

सिवनी- जिले से लगे बालाघाट जिले की वारासिवनी विधानसभा से आज काग्रेस दवारा जारी सूचि में अभी अभी भाजपा से काग्रेस में सह्मिल हुए संजय मशानी को उम्मीदवार बनाया गया है।

मालूम हो संजय सिंह भाजपा से टिकट की मांग कर रहे थे लेकिन वारासिवनी से पुनः भाजपा ने डॉक्टर योगेद्र निर्मल को उमीदवार बनाया था,जिसके बाद रुस्ट शिवराज सिंह के छोटे साले संजय ने काग्रेस ज्वाइन कर ली थी।।

#MPELECTION मोदी,अमित ,सहित 40 स्टार मांगेंगे भाजपा के लिये वोट

भोपाल- आगामी 28 नवमबर को मध्य प्रदेश में होने वाले मतदान के लिये भाजपा के पक्ष में वोटरों को एकत्र करने हेतु आज स्टार प्रचारकों की सुची जारी कर दी है, इस लिस्ट में पी एम नरेंद्र मोदी,अमित शाह,समेत हेमा मालिनी,उमा भारती,स्मृति ईरानी,प्रह्लाद पटेल,बाबूलाल गौर भी सह्मिल है।