Home Blog Page 2133

कांग्रेसी प्रत्याशी की चुनावी सामग्री सहित अवैध शराब जप्त

प्रतीकात्मक फोटो

सिवनी। जिले के केवलारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चुनाव सामग्री के साथ अवैध शराब पकड़े जाने के दो प्रकरण धनौरा पुलिस ने दर्ज किये है। धनौरा थाना प्रभारी एस.एस. भारद्वाज ने बताया गया कि ग्राम उमरपानी में पहली घटना बीते दिवस 25 नवंबर को सार्वजनिक हुई है।

जहां ग्राम उमरपानी में बुलेरों वाहन एमपी 54 डी 0985 से 240 नग देशी शराब की बोतलें व केवलारी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी प्रत्याशी रजनीश की चुनाव सामग्री पुलिस ने जप्त की और इस घटनाक्रम में वाहन चालक कार्यवाही के दौरान भागने में सफल हो गया है तथा एक अन्य सुनील पिता लेखराम बर्मन से पूछताछ की गई तथा बाद में उसे छोड़ दिया गया।

दूसरी घटना धनौरा थाने के ग्राम गनेरी में बीती रात 26 नवंबर 2018 को सार्वजनिक हुई है, जहां ग्राम गनेरी में सुखदेव के घर के सामने मोटरसाइकिल एमपी 20 एमसी 3543 से कांग्रेसी प्रत्याशी की चुनावी सामग्री के साथ 81 पाव देशी शराब जप्त की गई तथा मोटरसाइकिल चालक प्रेमसुख इनवाती ग्राम कुरनभट्टा निवासी को आरोपी बनाते हुये धनौरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है तथा दोनों प्रकरणों में आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

जाने क्यू अब शर्म से चहरे गुलाब नही होते …एक अच्छी कविता प्राप्त हुई है, जो मनन योग्य है

जाने क्यूँ, अब शर्म से, चेहरे गुलाब नहीं होते। जाने क्यूँ, अब मस्त मौला मिजाज नहीं होते।

पहले बता दिया करते थे, दिल की बातें।
जाने क्यूँ, अब चेहरे, खुली किताब नहीं होते।

सुना है, बिन कहे, दिल की बात, समझ लेते थे।
गले लगते ही, दोस्त हालात, समझ लेते थे।

तब ना फेस बुक था, ना स्मार्ट फ़ोन, ना ट्विटर अकाउंट,
एक चिट्टी से ही, दिलों के जज्बात, समझ लेते थे।

सोचता हूँ, हम कहाँ से कहाँ आगए, व्यावहारिकता सोचते सोचते, भावनाओं को खा गये।

अब भाई भाई से, समस्या का समाधान, कहाँ पूछता है,
अब बेटा बाप से, उलझनों का निदान, कहाँ पूछता है,
बेटी नहीं पूछती, माँ से गृहस्थी के सलीके, अब कौन गुरु के, चरणों में बैठकर, ज्ञान की परिभाषा सीखता है।

परियों की बातें, अब किसे भाती है, अपनों की याद,
अब किसे रुलाती है, अब कौन, गरीब को सखा बताता है, अब कहाँ, कृष्ण सुदामा को गले लगाता है

जिन्दगी में, हम केवल व्यावहारिक हो गये हैं, मशीन बन गए हैं हम सब, इंसान जाने कहाँ खो गये हैं!

इंसान जाने कहां खो गये हैं….!

1 लाख 43 हजार 219 बच्चों के माता-पिता ने दिया शत प्रतिशत मतदान का वचन

सिवनी // जिले में शत प्रतिशत मतदान के लिए लगातार मतदाताओं के बीच पहुंचकर उनके मत का प्रजातंत्र के निर्माण में महत्व बताया जा रहा है। दिव्यांग एवं महिला मतदाताओं के शत प्रतिशत मतदान हेतु दिव्यांग मित्रों की नियुक्ति तथा पोलिंग बूथ में सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है।

जिले के 1 लाख 44 हजार 689 बच्चों द्वारा अपने माता-पिता को मतदान के लिये प्रोत्साहित करने हेतु लिखे गये भावत्मक पत्र मतदाता जागरूकता गतिविधि अतंर्गत लिखे गये जिनके जवाब 1 लाख 43 हजार 219 बच्चों माता-पिता द्वारा वचन पत्र लिखकर शत प्रतिशत मतदान करने हेतु पत्र सौंपे गये हैं ।

निर्वाचन अवधि में बाहरी व्यक्तियों को छोडना होगा विधानसभा क्षेत्र

सिवनी // जिले में निष्पक्ष निर्भिक एवं स्वतंत्र मतदान सम्पन्न कराने हेतु दंड प्रक्रिया संहिता-1973 की धारा -144 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए आदेशित किया है कि कोई भी वयस्क व्यक्ति जो उस विधानसभा क्षेत्र का मतदाता नहीं है, विधानसभा में नही रहेगा अर्थात वह व्यक्ति विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर बाहर चला जायेगा।

इसके साथ ही यह भी आदेश दिया है कि मतदान की तारीख 28 नवंबर को जिला सिवनी क्षेत्र अंतर्गत चलने वाले चौपहिया यंत्र चलित वाहन से आवागमन निर्वाचन कार्य में नियुक्त समस्त कर्मी एवं उनके वाहन, पुलिस विभाग के समस्त वाहन, अभ्यर्थी के द्वारा अनुज्ञापत्रधारी वाहन, अत्यावश्यक सेवा तथा सार्वजनिक परिवहन के वाहन, अत्यावश्यक सेवा तथा सार्वजनिक परिवहन के वाहन, मतदाता के द्वारा स्वयं उपयोग एवं परिवार के उपयोग में लाये जाने वाला वाहन को छोडकर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

यह आदेश 26 नवंबर को सांय 5 बजे से लेकर 28 नवंबर की रात्रि 11 बजे तक की अवधि के लिये लागू रहेगा।

मतदान के लिये है सुरक्षा के कड़े इंतेज़ाम

सिवनी-आगामी 28 नवम्बर को होने वाले मतदान के पूर्व जिले में शांति पूंर्ण मतदान के लिये जिला प्रशासन द्वारा व्य।पाक तैयारी कर ली गई है । पुलिस अधीक्षक सिवनी के अनुसार जिले की सभी 4 विधानसभाओं में पुलिस व होमगार्ड के जवानो के अलावा शश्त्र बल के लगभग 5 हजार जवान मौजूद है। जिले के कुल 1342 मतदान केंद्रों में से 253 केंद्र संवेदनशील घोषित हे जहा सुरक्षा की अतिरिक्त व्यवस्था है।

सभी 4 विधानसभाओं में पेट्रोलिग हेतु वाहन उपलब्ध है जो निरंतर कार्य कर रहे हे, जगह जगह चेकिंग आरभ हे,जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों ने निरदेश दिए हे की बदमासो एवं शांति भंग करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये।

गुरुनानक वार्ड में हुआ भाजपा की रैली का स्वागत

seoni electionसिवनी-आज प्रचार के अंतिम दिन 26 नबम्बर को सिविनी से भाजपा के उम्म्मीद वार दिनेश राय के समर्थन में निकाली गई रैली में उपस्थित अमिषा पटेल एवं सुनील शेट्टी का स्वागत गुरुनानक वार्ड में हुआ।

वार्ड के युवा भाजपा नेता अकिलेश खेड़ीकर के नेत्रत्व में बड़ी सँख्या में अल्प सख्यंक महिला भी उपस्थित थी

फिल्म स्टार सुनील शेट्टी व अमीषा पटेल ने मांगा मुनमुन के लिये वोट

सिवनी । आगामी 28 नवंबर को होने वाले मतदान के लिये आज दोपहर सिवनी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन के पक्ष में मतदाताओं को आकर्षित करने के लिये एक विशाल रैली बारापत्थर स्थित पुराना रोजगार कार्यालय बबरिया रोड से निकाली गई, जिसमें वॉलीबुड के स्टार फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी एवं अभिनेत्री अमीषा पटेल ने भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन के समर्थन में मतदाताओं से उनके पक्ष में मतदान कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने के लिये अपील की।


पुराना रोजगार कार्यालय बबरिया रोड बारापत्थर से आज दोपहर प्रारंभ हुई यह रैली एसपी बंगला, भाजपा कार्यालय, बाहुबली चौक से होते हुये सिंधिया चौक होकर गणेश चौक, छोटा मिशन स्कूल, बड़ा जैन मंदिर, गांधी चौक, नहेरू रोड, गिरजाकुंड से मुड़कर दुर्गा चौक, एलआईबी चौक, ढीमरी मोहल्ला, मठ तालाब, छिंदवाड़ा चौक पहुंची। यहां से जीएन रोड होते हुये यह रैली महावीर मढिय़ा, दादू धर्मशाला, शंकर मढिय़ा, नगर पालिका चौक, बस स्टैंड, दलसागर, पोस्ट ऑफिस, पहुंचकर कचहरी चौक, कैनरा बैंक होती हुई पाल पेट्रोलपंप से मुड़कर पुन: बाहुबली चौक से भाजपा कार्यालय, एसपी बंगला होते हुये बबरिया रोड स्थित दिनेश राय मुनमुन के निवास स्थान पर पहुंचकर समाप्त हुई।

उक्त रैली में भाजपा प्रत्याशी मुनमुन राय समर्थक पार्टी के नेता व युवा कार्यकर्ता हजारों की संख्या में शामिल हुये। रैली में पूर्व सांसद नीता पटेरिया,जिला अध्यछ प्रेम तिवारी,पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, नगर अध्यछ नरेंद्र ठाकुर, सहित हजारो की। सँख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

चोरी की मोटरसाइकिल और चाकू सहित पकड़े गए दो बदमाश

सिवनी // पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री ललित शाक्यवार के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर थाना कोतवाली क्षेत्र में टीआई कोतवाली अरविंद जैन के नेतृत्व में स्टाफ द्वारा गहन चेकिंग एवं पेट्रोलिंग के दौरान चौरई जिला छिंदवाड़ा से चोरी की गई नई मोटरसाइकिल हीरो होंडा डीलक्स एम.पी . 28 एम.एन. 0728 के साथ मोनू बेन पिता बंशीलाल बेन उम्र 20 साल निवासी मंगली पेठ, अंबेडकर वार्ड सिवनी और राजकुमार वर्मा पिता हजारी लाल वर्मा उम्र 23 साल निवासी कारीरात थाना लखन वाड़ा सिवनी उप निरीक्षक रवि अवस्थी आरक्षक श्याम राज कुमार नितेश के द्वारा पकड़े गए ,जिनकी तलाशी पर मोनू बेन के पास से एक धारदार चाकू भी बरामद किया गया है ।

धारा 41 -1 -4 / 379 भारतीय दंड विधान एवं 25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार बदमाशो से अन्य चोरी की मोटरसाइकिल के संबंध में पूछताछ की जा रही है । बदमाशों से जप्त चोरी की मोटरसाइकिल चेतराम उइके पिता सुखमणि उइके निवासी ग्राम पाल्हरी बंधी थाना चौरई जिला छिंदवाड़ा की है , जिसकी रिपोर्ट पर थाना चौरई में अपराध क्रमांक 325 / 18 धारा 379 भारतीय दंड विधान पंजीबद्ध है।

क्यूलेस एप से मतदान से पहले मिलेगा टोकन, नहीं लगना पड़ेगा लाइन में

सिवनी । विधान सभा निर्वाचन में मतदान केन्द्र पर बिना कतार के मतदान सुविधा उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश द्वारा क्यूलेस मोबाईल एप तैयार किया गया है

इस मोबाईल एप की सहायता से प्रत्येक मतदाता, मतदान केन्द्र पर मतदान के लिये पूर्व टोकन प्राप्त कर अपनी बारी आने पर मतदान कर सकेंगे। इस प्रकार मतदाता को कतार में लगने की आवश्यकता नहीं होगी।

मोबाईल एप का उपयोग मतदान केन्द्र के बाहर स्थित मतदाता सहायता बूथ पर उपस्थित बी.एल.ओ के पास पहुँचकर अपना एपिक नंबर अथवा मतदाता सूची में अपने सरल क्रमाँक को बतायेगा। बी.एलओ सरल क्रमाँक की सहायता से मतदाता को एक टोकन नंबर जनरेट कर प्रदान करेगा।

अपना टोकन नंबर प्राप्त कर मतदाता मतदान केन्द्र के समीप बनाये गये प्रतीक्षा कक्ष में बैठकर अपनी बारी का इंतजार करेंगे। मतदान केन्द्र पर मतदाता को बुलाने पर मतदान कर सकेंगे।