सिवनी- सिवनी के पुनः निर्वाचित विधायक दिनेश राय मुनमुन 16 दिससबर को आभार यात्रा के माध्यम से नगर में भ्रमण कर नगर की जनता एवं मतदाताबंधुओं का आभार व्यक्त करेंगे।
उक्त आभार यात्रा जिला भाजपा कार्यालय बारापत्थर से प्रांरभ होकर बाहुबली चैक, सिंधिया चौक कचहरी चौक, मिशन स्कूल, गणेश चौक छोटा मिशन स्कूल, बड़ा जैन मंदिर, गांधी चैक शुक्रवारी नेहरु रोड, गिरजाकुंड से दुर्गा चौक एलआईवी चौक, ढीमरी मोहल्ला, मठ कन्या शाला होते हुए रेल्वे स्टेशन रोड, छिन्दवाडा चौक से महावीर मढ़िया, दादू धर्मशाला, शंकर मढिया, नगरपालिका चौक, बस स्टेण्ड, दलसागर चौपाटी, पोस्ट आफिस, तिकोना पार्क, पाल पेट्रोल पंप से बाहुबली चौक होते हुए विधायक दिनेश राय मुनमुन
के निज-निवास पहुॅचकर सम्पन्न होगी।
मुनमुन की आभार यात्रा 16 दिसम्बर को
मुख्यमंत्री शपथग्रहण का कार्यक्रम टला
रायपुर // छत्तीसगढ़ के सीएम के नाम पर बने सस्पेंस की वजह से 15 दिसंबर को होने वाले मुख्यमंत्री शपथग्रहण का कार्यक्रम टाल दिया गया है अब यह 16 या 17 दिसंबर को होने की खबर है बता दें कि नए मुख्यमंत्री के शपथग्रहण के लिए साइंस मैदान में युद्धस्तर पर तैयारी चल रही है। खबर लिखे जाने तक मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं हुई थी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत और सांसद से विधायक बने ताम्रध्वज साहू का नाम चर्चा में है।
Video: ऑनलाइन मंगाते हैं खाना, तो रहे सावधान! कहीं आपके साथ भी ऐसा न होता हो…
फूड डिलीवरी कंपनी Zomato (जोमैटो) का डिलीवरी ब्वॉय सोशल मीडिया पर इन दिनों वीडियो वायरल हो रहा है
नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति अपनी स्कूटी पर बैठकर खाना खाता नजर आ रहा है. अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें ऐसा क्या है, क्योंकि खाना तो सभी खाते हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है वह एक फूड डिलीवरी कंपनी (जोमैटो) का डिलीवरी ब्वॉय का है. जो रास्ते में गाड़ी खड़ी कर उस पर बैठ जाता है और फिर अपने बैग से एक-एक कर सभी पैकेट निकालता है और खा-खा कर पैक कर वापस रख देता है. इसी दौरान किसी ने डिलीवरी ब्वॉय का खाना जूठाकर वापस रखने वाला यह वीडियो अपनी छत से शूट कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद लगातार लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं.

वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल नेडिलीवरी ब्वॉय की इन हरकतों को असमान्य करार दिया है. दीपिंदर ने ट्वीट कर बताया कि डिलीवरी ब्वॉय की ऐसी हरकत देखकर उसे कंपनी से निकाल दिया गया है. गोयल ने लिखा कि ‘हम खाने के साथ इस तरह की झेड़झाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करते हैं और इसीलिए हमने उस व्यक्ति को कंपनी से हटा दिया है. कंपनी अब अलग तरीके से पैकिंग करेगी ताकि खाने से किसी तरह की छेड़छाड़ न की जा सके.’
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे जोमैटो की टी-शर्ट में एक डिलीवरी ब्वॉय रोड के किनारे गाड़ी खड़ी करता है और बैग में रखे पैकेट निकालकर उससे खाना खाने लगता है. इसके बाद वह उस पैकेट में रख देता है, इसके बाद वह दूसरा पैकेट निकालता है और उससे भी खाना खाने लगता है और एक-एक कर वह कई पैकेट्स से खाना खाते दिखाई देता है. जिसके बाद वह सभी पैकेट्स को पैक कर वापस रख देता है. वहीं डिलीवरी ब्वॉय की ऐसी हरकत देखकर किसी ने इस वीडियो को अपनी छत से शूट कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया और वीडियो वायरल होते ही लोगों ने जोमैटो को लताड़ लगाना शुरू कर दिया.
आपकी प्रतिक्रिया नीचे कमेंट बॉक्स में अवश्य दे
कौन है कमलनाथ ….?
कमलनाथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे जल्द होगा शपथग्रहण
नाम :- कमलनाथ
पिता का नाम :- स्वर्गीय श्री महेंद्र नाथ
माता का नाम :- स्वर्गीय श्रीमती लीला नाथ
जन्मतिथि :- 18 नवंबर 1946
पत्नी श्रीमती :- अलका नाथ
पुत्र :- नकुल नाथ एवं बकुल नाथ
शैक्षणिक योग्यता :- दून स्कूल से शालेय शिक्षा ,सेंट जेवियर कॉलेज कोलकाता से वाणिज्य स्नातक
राजकीय पद :- 1979 में प्रथम बार छिंदवाड़ा से निर्वाचित 1984 1990 1991 1998 1999 2004 2009 2014 मैं लोकसभा के लिए निर्वाचित 2018
मंत्रिमंडल में प्रभार :– 1991 से 1994 तक केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री, 1995 से 1996 केंद्रीय कपड़ा मंत्री, 2004 से 2008 तक केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ,2009 से 2011 तक केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री , 2012 से शहरी विकास मंत्री एवं संसदीय कार्य मंत्री 2014 तक

संगठन में पद :- 1968 में युवक कांग्रेस में प्रवेश , 1976 में उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस का प्रभार 1970 – 81 अखिल भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य ,1979 में युवक ,कांग्रेस की ओर से महाराष्ट्र के पर्यवेक्षक, 2,000 2018 तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव , ओर वर्तमान मर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष
शैक्षणिक संस्थानों के प्रभार :-अध्यक्ष इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी बोर्ड ऑफ गवर्नमेंट गाजियाबाद , अध्यक्ष लाजपत राय पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज गाजियाबाद , अध्यक्ष इंस्टिट्यूट ऑफ इंडोलॉजी नई दिल्ली साहिबाबाद , डाक्टरेट से सम्मानित सन 2006 में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित
सराहना / प्रशस्ति 1972 में बांग्लादेश की आजादी में योगदान के लिए बांग्लादेश के प्रधानमंत्री शेख मुजीबुर्रहमान द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान 1991 पृथ्वी सम्मेलन रियो डी जेनेरियो भारत का कुशल प्रतिनिधित्व करने के लिए संसद द्वारा प्रशस्ति 1999 ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय लंदन द्वारा आमंत्रण व्याख्यान , वर्ल्ड इकोनॉमी फोरम में 14 बार लगातार भारत का नेतृत्व करना
विदेश यात्राएं :- सन 1982 से 2018 तक 600 से अधिक विदेशी यात्राएं संसार के सभी देशों में संयुक्त राष्ट्र संघ की साधारण सभा से लेकर अंतर्राष्ट्रीय संसदीय सम्मेलनों तथा सभी प्रमुख देशों में सम्मेलनों गोष्ठियों में सम्मिलित
प्रकाशित पुस्तकें ;- भारत की शताब्दी एवं व्यापार निवेश उद्योग नामक पुस्तक के लेखक श्री कमलनाथ
VIDEO: कांग्रेसियों ने मनाया सरकार बनने का जश्न
सिवनी-विगत 11 दिसम्बर को मतो की गिनती के बाद मध्यप्रदेश में काग्रेस की सरकार बनाना तय हो चूका है, इससे पूर्व आज दिहली में हुई बैठक के बाद काग्रेस के राष्ट्रीय अध्यछ राहुल गांधी द्वारा प्रदेश की कमान कमलनाथ को सोपने के संकेत दे दिए है।
जिसके बाद यह लगभग तय हो चूका है की अब प्रदेश के नये मुख्यमंत्री कमलनाथ होंगे,जैसे ही यह जानकारी सार्वजनिक हुई जिला काग्रेस के पद अधिकारियों एवं ऍन एस यु आई के कार्यकर्ताओं में नगर के बाहुबली चौक में जीत का जश्न आतिशबाजी एवं बाजे गाजे के मनाया, इस दौरान मिठाई भी वितरित की गई वही कांग्रेसियों ने जय जय कमलनाथ के नारे भी लगाये।
इस दौरान असलम खान,नानू पंजवानी, शिव सनोडिया,बाबू भलोटिया, संजय बघेल,ओम उपाधयाय, दिलीप बघेल, शफीक खान, मोनु उईके, सुनील बघेल,रत्नेश चौकसे,करम सिंह बघेल, अंशुल अवस्थी,सहित बड़ी सख्या में कार्यकर्ता शमिल रहे।
मुनमुन पहुचे शिवराज के निज निवास मुनमुन ने की सौजन्य भेंट
सिवनी- जिले की सिवनी विधानसभा से भाजपा के विजयी उम्मीदवार मुनमुन रॉय ने आज भोपाल में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चोहान के निज निवास जा कर उनसे सौजन्य भेंट की। 

वन विभाग ने किया तेंदुए के बच्चे का रेस्क्यू
सिवनी – 12 दिसम्बर मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के वन विभाग ने आज रात के तेंदुए के बच्चे का रेस्क्यू किया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी सिवनी दक्षिण सामान्य वनमंडल के.के. तिवारी ने बताया कि आज शाम परिक्षेत्र की भटेखारी सर्किल के मेहरा पिपरिया गांव के लुंगसा ग्राम के एक खेत की पुलिया के पास एक तेंदुए का बच्चा आ गया था जिससे ग्रामीण लोगो मे भय महसूस हुआ। ग्रामीणों द्वारा सूचना पर पुलिस, एस. एफ. और वन विभाग की रेस्क्यू टीम मोके पर पहुंच गई है ।
रेस्क्यू टीम द्वारा तेंदुए का रेस्कयू कर उसे जंगल मे छोड़ा जाएगा । उक्त घटना में तेंदुए द्वारा किसी को भी कोई नुकसानी नही हुई है ।
छिंदवाड़ा / चौरई से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे कमलनाथ
भोपाल- बीते दिवस 11 दिसम्बर को मध्यप्रदेश विधानसभा के परिणामों के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि मध्य प्रदेश की कमान छिंदवाड़ा के सांसद कमलनाथ संभालेंगे। अब से थोड़ी ही देर पहले भोपाल में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नाम का प्रस्ताव भोपाल उत्तर के नवनिर्वाचित विधायक आरिफ अकील के द्वारा रखा गया जिस पर डबरा की विधायक इमरती देवी तथा सज्जन सिंह वर्मा सहित समस्त नवनिर्वाचित विधायकों ने अपनी सहमति दी है। कांग्रेस विधायक दल के इस निर्णय की घोषणा दिल्ली में पार्टी हाईकमान के द्वारा की जाएगी।

यह मिली जानकारी के अनुसार आगामी 14 दिसंबर को कमलनाथ को महामहिम राज्यपाल महोदय के द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। इस खबर के प्राप्त होते ही कमलनाथ के संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा जिले में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी है।
प्रदेश का एकमात्र भाजपामुक्त जिला बना छिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश की राजनीति में कई चमत्कार कर देने वाले कमलनाथ के द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान लेने के बाद ना सिर्फ प्रदेश में कांग्रेसका 15 वर्षो का वनवास खत्म कर सत्ता की दहलीज पर पहुंचाया गया बल्कि छिंदवाड़ा जिले की सभी 7 विधानसभा क्षेत्रों में धमाकेदार जीत अर्जित कर उसे भाजपा मुक्त जिला के रूप में स्थापित भी कर दिया गया। क्षेत्रीय सांसद कमलनाथ की यह उपलब्धि इस मायने में और बढ़ जाती है कि जब इन विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित मोदी के द्वारा खुद ही मोर्चा संभाला गया था, बावजूद इसके छिंदवाड़ा जिले की जानकारी कमलनाथ के नेतृत्व में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए बीते दिवस भाजपा के नेतृत्व को करारा जवाब देते हुए समस्त 7 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद दिया है।
अगले आम चुनाव में नकुलनाथ होंगे कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार
सन 1980 में भारतीय राजनीति में छिंदवाड़ा के सांसद के रूप में कमलनाथ का उदय हुआ था। कानपुर में पैदा हुए और दून के स्कूल में शिक्षार्जन करने वाले कमलनाथ के द्वारा कोलकाता में अपनी औद्योगिक गतिविधियों को जमाया गया और राजनीति में छिंदवाड़ा को अपनी कर्मभूमि बना ली गई थी। इसी दरमियान सन 1980 के आम चुनाव में उस दौर की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र में कमलनाथ को कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में प्रस्तुत किए जाने के दौरान उन्हें अपना तीसरा बेटा के रूप मेंं निरूपित किया गया था। 1980 से लगातार अब तक व छिंदवाड़ा जिले के सांसद के रूप में कार्य करते रहे हैं। हालांकि इस दरम्यान दो महत्वपूर्ण ऐसे भी अवसर आए कि जब इस छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र की कमान उनकी पत्नी अलका नाथ तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे सुंदरलाल पटवा के द्वारा भी संभाली गई थी।
अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में नामांकित हो जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में छिंदवाड़ा जिले के नए सांसद की चर्चाएं भी शुरू हो गई है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के रूप में क्षेत्रीय सांसद कमलनाथ के द्वारा कार्यभार संभाल लिया जाने के बाद आगामी दिनों में बैठे सांसद पद से त्यागपत्र देना होगा, तब ऐसी परिस्थितियों में यह पद रिक्त हो जाएगा हालांकि कानून में निहित प्रावधानों के अनुसार किसी सांसद के इस्तीफे दिए जाने के बाद कोई भी विधानसभा या लोकसभा क्षेत्र में आगामी छह माह में निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ हो जाती है लेकिन अब जबकि आम चुनाव ही आगामी अप्रैल-मई में प्रस्तावित है। तब ऐसी परिस्थितियों में छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र केलिए उपचुनाव की संभावनाएं खत्म हो गई है। तब ऐसी परिस्थितियों में आगामी आम चुनाव में ही यह संभावनाएं बलवती होती दिखाई दे रही है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री बन जाने के बाद उनकी परंपरागत सीट छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र से उनके पुत्र नकुल नाथ ही कांग्रेस दल की ओर से भावी उम्मीदवार हो सकते हैं। हालांकि यह भी गौरतलब होगा कि इसी दरम्यान नवनिर्वाचित मुख्य मंत्री कमलनाथ को भी विधानसभा का 6 माह के भीतर ही सदस्य बनने के लिए छिंदवाड़ा या चौरई से भी चुनाव लड़ने की आवश्यकता पड़ेगी।
यह जीत जनता की है- मुनमुन
सिवनी- तमाम आरोप प्रत्यारोप एवं अपने दल के बड़े स्थापित नेताओ के आँख की किरकिरी बने भाजपा से सिवनी विधानसभा के उम्मीदवार दिनेश राय मुनमुन ने कल 11 दिसम्बर को मतो की गिनती के बाद 23 मतो से मिली जीत के बाद फेसबुक के माध्यम से अपनी जीत को जनता की जीत बताया है मालुम हो पहले 8 चक्र में काग्रेस के मोहन चंदेल से पीछे चल रहे मुनमुन को 10 चक्र के बाद व्यापक जन समर्थन मिला जिससे तमांम मिथकों को धस्वत कर ये साबित कर दिया की सिवनी विधान सभा में जातिवाद,व धर्म के आधार पर वोट नही लिए जा सकते ।

दरसल काग्रेस के मोहन चंदेल ने अपना सारा चुनाव प्रचार कुर्मी, बघेल जाति के मत दाताओ को एक जुट करने तक ही सीमित रखा, वही उन्हें इस बात का पूर्ण भरोसा था कि अल्प सख्यक वर्ग भी वोट बैंक बनकर उन्हें ही अपना मत देगा
आदिवासी समाज को भी अपनी जेब में मानने की गलती मोहन को भारी पड़ी ओर बाकी का काम नगर के 24 वार्डो की जनता ने किया जिसने अपने सुख दुःख में खड़े रहने वाले मुनमुन के लिये जमकर मतदान किया।
ग्रामीण जनता ने भी सरकार की योजनाओं एवं मुनमुन की व्यक्तिगत छवि को ध्यान में रखकर अपने विवेक से मत देकर ये साबित कर दिया की उन्हें विधायक नही सेवक की जरूरत है।
