Home Blog Page 2127

महिला सहित मोटर साईकिल चोरी के 6 आरोपी गिरफ्त में । 32 मोटर साईकिल 16 लाख का मशरुका बरामद

सिवनी- जिले की लखनादौन पुलिस द्वारा एक महिला सहित 6 आरोपीयो को 32 मोटरसायकिल सहित पकड़ने में सफलता हासिल की हे। जिला पुलिस कप्तान ललित श्यकवार ने आज आयोजित पुलिस कांफ्रेस में बताया कि इस गिरोह ने कुल 6 आरोपी थे,जिनमे 1 महिला भी शामिल है।

गिरफ़तार लोगो में गुड्डू उर्फ़ तुलसी, मुगल उर्फ़ कौशल किशोर,भूरा पिता सीरम ककोडीया,बंशीलाल,जामनसिह पूसराम,रेखा बाई इनवाती शमिल है। प्रेस कांफ्रेंस में एस डी ओ पी लखनादोन अरविन्द श्रीवास्तव,लखनादौन थाना प्रभारी एम डी नगोतिया उपस्थित थे।

सड़क हादसों में एक महिला सहित 04 हुए घायल

सिवनी के विभिन्न स्थानों पर घटित सड़क हादसों में एक महिला सहित कुल चार लोग घायल हो गये। इन घायलों में शामिल एक महिला की गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सक के द्वारा उसे नागपुर रेफर किया गया है, शेष तीनों घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय सिवनी में किया जा रहा है।

एक सड़क हादसे के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बण्डोल थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम बंदा बिहिरिया निवासी कमलेश (36) पिता शिवचरण जंघेला बाइक क्रमाँक एमपी 22 एमजी 5612 पर सवार होकर जब बण्डोल की ओर जा रहे थे उसी दौरान ग्राम ढाना के समीप अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मारकर घायल कर दिया।

रविवार 09 दिसंबर की शाम लगभग साढ़े पाँच बजे घटित इस सड़क हादसे की सूचना तत्काल डायल 100 को दी गयी जिसके बाद आरक्षक दीपेश रघुवंशी और सैनिक सुक्कू लाल धुर्वे, पायलट विकास शर्मा को लेकर बताये गये मौके पर जा पहुँचे। डायल 100 के इस दल के द्वारा तत्काल घायल कमलेश को जिला चिकित्सालय सिवनी ले जाकर भर्त्ती करवाया गया जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है।

रविवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे कारीरात के समीप भी एक सड़क हादसा घटित हुआ जिसमें अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दीपक (23) पिता विश्वनाथ सनोडिया घायल हो गये। बताया जाता है कि लखनवाड़ा थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम फुलारा निवासी दीपक जब सिवनी की ओर आ रहे थे उसी दौरान वे इस सड़क हादसे में घायल हो गये जिन्हें 108 एंबूलेंस की सहायता से उपचारार्थ जिला चिकित्सालय में दाखिल करवा दिया गया है।

लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कारीरात निवासी थारामल (51) पिता सालकराम सनोडिया रविवार 09 दिसंबर को सड़क दुर्घटना में तब घायल हो गये जब वे पैदल ही अपने घर से खेत की ओर जा रहे थे। थारामल को घायल करने वाला अज्ञात वाहन का चालक अपने वाहन सहित मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा, वहीं घायल को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिये भर्त्ती करवा दिया गया है।

एक सड़क दुर्घटना रविवार 09 दिसंबर की शाम को सिवनी शहर में छोटी पुलिस लाइन क्षेत्र में घटित हुई। इस दुर्घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिवनी में नागपुर रोड निवासी श्रीमति भाग्या बाई (55) पति भागूराम सनोडिया जब छोटी पुलिस लाइन क्षेत्र में किसी काम से गयीं हुईं थीं तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल श्रीमति भाग्या को तत्काल जिला चिकित्सालय उपचारार्थ पहुँचाया गया जहाँ चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के उपरांत उनकी गंभीर अवस्था को देखते हुए नागपुर रेफर कर दिया।

लक्ष्मीकांत डहरवाल का हुआ पीएससी में चयन

सिवनी । नगर की ख्याति प्राप्त संस्था डहरवाल मेथस क्लास के संचालक श्रीकांत डहरवाल के बड़े भाई लक्ष्मीकांत डहरवाल का विगत दिनों हुई पीएससी की परीक्षा में चयन हुआ है। उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत म.प्र. लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ग्रंथपाल एवं क्रीडा अधिकारी परीक्षा 2018 में योगीराज टॉकीज समीप निवासी लक्ष्मीकांत डहरवाल पिता स्व.डाक्टर एम एस डहरवाल का चयन हुआ है।

वर्तमान समय में आप शासकीय महाविद्यालय उमरानाला में अतिथि विदवान के रूप में कार्य कर रहे है। लक्ष्मीकांत की इस सफलता पर उनके परिजनों एवं ईष्टमित्रों ने शुभकामना प्रेषित करते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

बिना इजाजत पत्‍नी को अकाउंट की जानकारी दी, बैंक पर लगा 10 हजार का जुर्माना

अहमदाबाद एक स्‍थानीय बैंक को अपने कस्‍टमर की इजाजत के बिना उसके अकाउंट का बैंक स्‍टेटमेंट उसकी पत्‍नी को देने की वजह से जुर्माना भुगतना पड़ा। गुरुवार को अहमदाबाद के जिला उपभोक्‍ता विवाद निवारण फोरम ने इंडियन ओवरसीज बैंक को आदेश दिया कि वह दिनेश पमनानी को 10 हजार रुपयों का जुर्माना दे। पमनानी ने बैंक पर यह कहते हुए मुकदमा किया था कि उसने बिना उनसे पूछे उनके बैंक अकाउंट का ब्‍यौरा उनकी पत्‍नी को सौंप दिया था।

पमनानी ने फोरम को बताया कि उनका अपनी पत्‍नी के साथ फैमिली कोर्ट में वैवाहिक विवाद चल रहा है और उनकी पत्‍नी बैंक स्‍टेटमेंट से मिली जानकारी कोर्ट को दे सकती हैं। पमनानी का कहना था कि बैंक के इस फैसले से उनकी अपने वित्‍तीय हालात को गुप्‍त रखने की कोशिश बेकार हो गई।

6 मई 2017 को पमनानी को बैंक की ओर अपने मोबाइल फोन पर मेसेज मिला था कि उनके अकाउंट से 103 रुपए काट लिए गए हैं। दो दिन बाद जब उन्‍होंने बैंक अधिकारियों से इस कटौती के बारे में पूछा तो उन्‍हें बताया गया कि उनकी पत्‍नी हर्षिका ने उनके बैंक का स्‍टेटमेंट निकाला था इसलिए यह शुल्‍क काटा गया है।

पमनानी का कहना था कि उन्‍होंंने बैंक को इस बात के लिए अधिकृत नहीं किया था कि वह उनके अकाउंट का ब्‍यौरा उनकी पत्‍नी को दे। बैंक का कहना है कि, पमनानी की पत्‍नी हर्षिका बैंक की शाखा में अपनी पति की एजेंट के तौर पर आई थीं और बैंक ने स्‍टेटमेंट अपने ग्राहक को बेहतर सेवाएं देने के रूप में दिया था।

बाइक की टक्कर से बालिका घायल

सिवनी (खबर सत्ता )। अपने घर के सामने खेल रही चार वर्षीय एक बालिका बाइक की टक्कर लग जाने के कारण घायल हो गयी।

दुर्घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनवाड़ा थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिमरिया निवासी सुंदरलाल डहेरिया की चार वर्षीय पुत्री खुशी जब अपने घर के सामने खेल रही थी उसी दौरान वहाँ से गुजर रही एक बाइक के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए खुशी को टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में घायल हुई खुशी को उसके परिजनों के द्वारा तत्काल जिला चिकित्सालय सिवनी ले जाकर भर्त्ती करवाया गया जहाँ उसका उपचार किया जा रहा है।

परिणाम के पूर्व बना काग्रेस का मंत्री मण्डल

भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने मतगणना से पहले ही प्रदेश में सरकार बनाने का दावा एक बार फिर कर दिया है. इस बार कमलनाथ ने कांग्रेस को 140 सीटें मिलने की बात कही है. हालांकि नतीजों से पहले बुलाई गई इस बैठक में ज्योतिरादित्य सिंधिया, अरुण यादव जैसे कई नेता मौजूद नहीं थे. कुछ उम्मीदवारों ने भावी मुख्यमंत्री के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया तो कुछ ने कमलनाथ का नाम गिनवा दिया।

मध्यप्रदेश की नई विधानसभा की तस्वीर 11 दिसंबर को तय होगी, लेकिन नतीजों से पहले कांग्रेस ने अपने मंत्री, विधायक सब चुन लिए हैं. बस मुख्यमंत्री के नाम पर खींचतान बची रही गई. तीन गुट आपस में भिड़े हुए हैं.

जिसमे कमलनाथ,सिंधिया एवं दिग्गी राजा जैसे कद्दावर नेता अपने अपने समर्थक विधायको को मंत्री मंडल में अहम विभाग देने का दवाब बना रहे हे।

कोलारस से विधायक और उम्मीदवार महेन्द्र यादव ने खुलकर कहा युवा चेहरा, सिंधिया जी बनेंगे. जब उनसे पूछा गया कि सिंधिया तो चुनाव लड़े नहीं, तो यादव ने कहा हम छोड़ेंगे सीट सिंधिया जी के लिए. सब चाह रहे हैं नया चेहरा आएगा सिंधिया जी बनें. वहीं पार्टी के दूसरे नेता नीलेश अवस्थी ने पूरे आत्मविश्वास से कहा सरकार बन चुकी है, लगभग 145 सीटें आएंगी हमारी. माननीय कमलनाथ जी मुख्यमंत्री बनेंगे.

पालीथिन जलाने की समस्या को लेकर अभिषेक ने लिखा पत्र

सिवनी-मुख्यालय सिवनी के वीभन्न वार्डो में ठंड आते ही आम नागरिक, दुकानदार रात्रि एवं अल सुबह पालीथिन व टायर जैसी घातक सामग्री जलाकर ठंड दूर करने का प्रयास करते हे। इन सामग्रियों के जलने से निकला धुंआ ना केवल वायु प्रदूषण फैला रहा है बल्कि इससे स्वाश सम्बधी बीमारियां होने की आशंका भी बढ़ रही है,

इस समस्या को लेकर एक पत्र पार्षद एवं सभापति अभिषेक दुबे ने एक पत्र सी एम ओ को लिखा है।

श्रीमान मुख्य नगर पालिका अधिकारी
नगर पालिका परिषद
सिवनी मध्य प्रदेश

विषय:- अलाव की व्यवस्था कर, कचरा एवं पॉलिथीन टायर आदि जलाने से रोकने हेतु स्वास्थ्य विभाग को आदेशित करने बाबत।

महोदय,

ज्ञात हो कि वर्तमान समय मे देखा जा रहा है कि बस स्टैंड, बुधवारी, बारापत्थर, छिंदवाड़ा चौक, भैरोगंज व अन्य स्थानों में लोग दुकानों का कचरा, प्लास्टिक, खड्डे, टायर, कार्टून रात्रि में एकत्रित कर उन्हें आग के हवाले कर देते हैं। जिससे कि पूरे नगर में काला धुआं फैलता रहता है। कचरे को जलाने से वायु में हानिकारक धुआं फैल रहा है, जो कि मानव स्वास्थ्य के प्रति बहुत ही घातक है।

आपसे निवेदन है कि आप अपने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को आदेशित करें कि इन दुकानों पर जाकर इन्हें चेतावनी दे कि अपने कचरे को या तो कचरा गाड़ी या नगरपालिका के ट्रैक्टर में डालें ना कि उन्हें आग के हवाले करें और कुछ लोग ठंड के चलते भी कचरा जला रहे है अतः प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी आवश्यक स्थानों पर अलाव की शीघ्र व्यवस्था की जाए।अगर तब भी कोई ऐसा करता है तो उन दुकानदारों पर कार्यवाही करने का कष्ट करें।

धन्यवाद

अभिषेक दुबे
पार्षद एवं सभापति
नगर महामंत्री

मतगणना स्थल का लिया गया जायजा

सिवनी- विधानसभा निर्वाचन 2018 मतगणना कैम्‍पस, मतगणना कक्ष एवं मतगणना से संबंधित अन्‍य तैयारियों का जायजा जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल चन्द्र डाँड़ ,पुलिस अधीक्षक ललित शाक्‍यवार, सी इ ओ श्रीमती मंजूषा राय, शैलेन्‍द्र सिंह, द्वारा लिया गया एवं सर्व संबंधितों को आवश्‍यक निर्देश प्रदान किये गये ।

इस निरीक्षण के दौरान राजनैतिक दल, अभ्‍यर्थियों के अधिकृत प्रतिनिधि मौके पर उपस्थित रहे ।

पहचान पत्र दिखाने पर मिलेगा एजेंट्स को मतगणना स्थल में प्रवेश

सिवनी (Khabar Satta)। विधान सभा चुनाव में वोटिंग के बाद रविवार 11 दिसंबर को होने वाली मतगणना को लेकर बुधवार को जिला निर्वाचन व कलेक्टर गोपाल चंद डाड की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशिया व प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

अलग से होगी डाक मतपत्रों की गणना : विधानसभावार डाक मतपत्रों की गिनती पृथक कक्ष में की जायेगी। इसमें बरघाट विधानसभा के डाकमत पत्रों की गिनती कक्ष क्रमाँक 34 मेंसिवनी विधानसभा के डाकमत पत्रों की गिनती कक्ष क्रमाँक 55 मेंकेवलारी विधानसभा के डाकमत पत्रों की गिनती कक्ष क्रमाँक 40 में व लखनादौन विधानसभा के डाकमत पत्रों की गिनती कक्ष क्रमाँक 08 में की जायेगी।

मतगणना करने वाले कर्मचारियों की नियुक्ति भी निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों के समक्ष रेंडमाइजेशन के बाद की जायेगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी द्वारा नियुक्त प्रत्येक मतगणना एजेंट को निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी पहचान पत्र दिखाने पर ही प्रवेश दिया जायेगा। मोबाइल फोन के साथ ही अन्य सभी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। साथ ही जुलूसरैली प्राधिकृत अधिकारी की अनुमति के बाद ही आयोजित की जायेगी।

दुखद सूचना

0

दुखद सूचना:- पत्रकार एकता संघ के जिला मंत्री हारिश खान लखीमपुर खीरी जी के पिता जी का कल हृदयघात के कारण निधन हो गया है । पत्रकार एकता संघ व ख़बरसता परिवार की ईश्वर से प्रार्थना है की इस दुख से लड़ने के लिए ईश्वर शक्ति प्रदान करे । हारिश खान पत्रकार एकता संघ के एक अच्छे पदअधिकारी है जो हर पत्रकार कि वक्त जरूरत मे मदद करते है