Home Blog Page 2090

Modi का 27 साल पहले का भाषण का Video BJP ने किया पोस्टऔर लिख दी ये बात

BJP tweets 27 years old Speech of Narender Modi . These videos released by BJP are on January 24, 1992. Narendra Modi, wearing a saffron turban in this video, says that the success of our journey has troubled the terrorists. Posters are installed in the Lal Chowk, on the walls, who have taken their mother’s milk, come to Lal Chowk in Srinagar, come and flutter India’s Tricolor flag and if he returns to life then the terrorist will reward him.

https://youtu.be/rjh40wEACt0

मोदी का 27 साल पहले का भाषण का वीडियो बीजेपी ने किया पोस्टऔर लिख दी ये बात |बीजेपी द्वारा जारी ये वीडियो 24 जनवरी 1992 का है. इस वीडियो में भगवा पगड़ी पहने नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि हमारी यात्रा की सफलता ने आतंकियों को परेशान कर रखा है. लाल चौक में पोस्टर्स लगाए हैं, दीवारों पर लिखा है जिन्होंने अपनी मां का दूध पीया है वो श्रीनगर के लाल चौक आएं, आकर भारत का तिरंगा झंडा फहराएं और अगर वो जिंदा वापस जाएगा तो आतंकवादी उसे इनाम देंगे.

बेटी ने निभाया बेटे का धर्म, पिता को दी मुखाग्नि

लखनादौन | वक्त बदल रहा हैं और साथ ही बदल रही हैं समाज की सोच।नगर में परंपराओं से हटकर एक बेटी ने अपने पिता को मुखाग्नि देकर उनका अंतिम संस्कार किया। मृतक का कोई बेटा नहीं था बल्कि दो बेटियां थीं| शमशान पर उस समय लोगों के आंसू छलक पड़े, जब एक बेटी ने श्मशान में रूढ़ीवादी परंपराओं के बंधन को तोड़ते हुए अपने पिता का अंतिम संस्कार किया। उसने बेटा बनकर हर फर्ज को पूरा किया, जिसकी हर किसी ने तारीफ की। अंतिम संस्कार में वह रोती रही, पापा को याद करती रही, लेकिन बेटे की कमी को हर तरह से पूरा किया।

अंतिम संस्कार में पहुंचे लोगों ने कहा कि एक पिता के लिए अंतिम विदाई इससे अच्छी और क्या हो सकती हैं, जब पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए बेटियों ने बेटे का फर्ज निभाया। दरअसल, ज्यादातर ऐसी बातें होती हैं कि बेटा कुल का दीपक होता हैं, बेटे के बिना माता-पिता को मुखाग्नि कौन देगा ? लेकिन अब यह बातें अब बीते जमाने की हो गई, यह साबित किया हैं लखनादौन की बेटी ने। गत दिनों ऐसी ही पुरानी कुरीति एक बार फिर टूटी। बेटी प्रिया तिवारी ने पिता को न सिर्फ मुखाग्नि दी बल्कि अंतिम संस्कार की हर वह रस्म निभाई, जिनकी कल्पना कभी एक पुत्र से की जाती थी।

जानकारी के अनुसार नगर में देवेंद्र तिवारी का बीमारी के चलते निधन हो गया। मौजूद लोगो ने कहा कि उनके पिता की हार्दिक इच्छा थी कि बेटी उनका अंतिम संस्कार करें और उसने अपने पिता की आखिरी इच्छा पूरी की। समय से साथ सोच बदलने की जरूरत है। आज से समय में बेटा-बेटी बराबर हैं। मृतक देवेंद्र तिवारी की मृत्यु कैंसर से हो गई। देवेन्द्र तिवारी अत्यंत मिलनसार एवं हंसमुख स्वाभाव के धनी थे। उनकी अंतिम यात्रा में समाज के सभी वर्गो ने हिस्सा लेकर परिवार के प्रति सांत्वना प्रकट की। उनकी 2 बेटियां जिसमें बडी़ बेटी प्रियांशी कर्नाटक में अध्ययनरत है जबकि छोटी बेटी प्रिया कक्षा 7 में अध्ययनरत हैं। कोई बेटा नहीं था। देवेंद्र तिवारी की मृत्यु के बाद उनकी दोनों बेटियों ने हिन्दू रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार के सारे फर्ज पूरे किए।

दोनों बहनें, बेटे की तरह की गई परवरिश
उसके पिता ने उनको बेटों की तरह पाला है, वो दोनों बहनें ही हैं, उनका कोई भाई नहीं है, उसके पिता ने कभी दोनों बहनों में किसी प्रकार का भेद-भाव नहीं किया, सभी को अच्छी शिक्षा दिला रहें।

बेटियां क्यों नहीं…
आज जमाना बदल गया है, पुरानी कुरीतियां रही हैं कि दाह संस्कार का काम केवल बेटे ही कर सकते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं है, जमाना बदल रहा है। जो काम बेटे कर सकते हैं, उस काम को बेटियां भी कर सकती हैं। आज लड़कीयों का जमाना हैं यह हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। हमने अपने पिता का अंतिम संस्कार किया है और हम वह सभी कार्य करेंगे, जो एक बेटे को करनी चाहिए। इसके बाद सभी रिश्तेदारों ने एक राय होकर बेटी को ही अंतिम संस्कार के लिए आगे किया और उसे ढांढ़स बंधाया।

जब कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने खेली होली

सिवनी-कल 21 मार्च को जहां सारे देश में आम नागरिकों ने होली पर्व पर जमकर रंगो का पर्व मनाया वही आज 22 मार्च को जिला कलेक्टर प्रवीन सिंह एवं जिला पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने पुलिस बल के साथ पुलिस लाइन सिवनी में जमकर होली पर्व मनाया।

सिवनी कलेक्टर व एस पी होली में निकल पड़े मोटरसाइकिल से

सिवनी । सिवनी जिला कलेक्टर महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय को देखकर आम जन उस समय चकित हो गए जब सारा जिला होली की मस्ती में डूबा हुआ था ।

उसी समय बारापत्थर एरिये में पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार गाड़ी चला रहे थे और उनके साथ गाड़ी पर सिवनी कलेक्टर महोदय भी सवार थे लोग कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक महोदय को देखकर चौक गए

असल मे सिवनी कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक महोदय होली के दिन जिले की पुलिस व्यवस्थाओ को देखने के लिए स्वयं मोटरसाइकिल पर जिले की व्यवस्थाओं की। निगरानी के लिए निकल पड़े ।

पांजरा में विशाल मेघनाथ का मेला

सिवनी-जिले के केवलारी तहसील के ग्राम पाजरा में होली के दिन दिवसीय मेला लगता हैइस पारंपरिक मेले में एशिया का सबसे बड़ा मेघनाथ बनाकर की जाती है पूजन,50 फिट ऊँचे इस मेघनाथ में मान्यता वाले वीरो को झुलाया जाता है,

इन वीरो में महिला एवं पुरूष दोनों सामिल होते हैं, जो हक्कडे हक्कडे ,बिर्रे बिर्रे बोलकर झूलते है, इस अद्भुत पुरानी परंपरा एवं रीति- रिवाजो को देखने दूर दूर से लोग यहां पहुँचते है, यहां के आदिवासियों का मानना है कि यहा मांगी गई हर मन्नत, मुराद पूरी होती है

मिल में मजूदर की मौत

बरघाट – जावर काठी रोड पर श्री राइस मिल में हुआ हादसा बताया जाता है कि आज राइस मिल में सो रहे मजूदर के ऊपर मशीन गिर गई जिससे युवक की मौत हो गई है|

मृतक की पहचान नाम पप्पू मांडवे उम्र 40 वर्ष ग्राम कोसमी बरघाट के रूप में हुई। बरघाट पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच आरभ कर दी गई है।

Loksabha Election 2019: केवल मतदाता पर्ची से नहीं कर सकेंगे मतदान

लोकसभा निर्वाचन में केवल मतदाता पर्ची से नहीं कर सकेंगे मतदान मतदाताओं को प्रस्तुत करना होगा वोटर आईडी या वैकल्पिक दस्तावेज

सिवनी | भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन 2019 में मतदाताओं की पहचान के संबंध में निर्देश जारी किए गए है। इस निर्वाचन में पूर्व की तरह केवल बीएलओ द्वारा प्रदान की गई मतदाता पर्ची से मतदान करना संभव नहीं होगा।

आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि मतदान केंद्रों पर मतदान के समय मतदाता की पहचान के लिए फोटो मतदाता पर्ची को स्टैंड-अलोन पहचान दस्तावेज के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। मतदाता पर्ची के साथ मतदाता परिचय पत्र प्रस्तुत करना होगा। मतदाता परिचय पत्र अर्थात वोटर आईडी न होने की स्थिति में मतदाता 11 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत कर मतदान कर सकेंगे।

आयोग द्वारा जारी सूची के अनुसार पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंन्स, राज्यकेंद्र सरकार के लोक उपक्रम या पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंको, डाकघरों द्वारा जारी की गई फोटोयुक्त पासबुक, पैनकार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, सांसदों, विधायक या विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र एवं आधार कार्ड वैकल्पिक दस्तावेज के रूप में मान्य किए जाएंगें। मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदाता परिचय पत्र अथवा इन 11 वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा |

कल होगी आंशिक जल पूर्ति

सिवनी – कल होली पर्व के दिन टंकी वाले क्षेत्रों में जलापूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी

शहर के समस्त नागरिको को सूचित किया जाता है कि दिनांक 20/03/2019 को बंडोल में आंधी तूफान के कारण दोपहर 02 बजे से विद्युत प्रवाह बंद हो जाने के कारण दिनांक 21/03/2019 को टंकी वाले क्षेत्रों में जलापूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

जिसके लिये खेद है। नपा सिवनी अपील की गई है कि कम से कम एक दिवस का जल संग्रहण कर ले।