Home Blog Page 2089

25 एकड़ फसल जलकर हुई ख़ाक

सिवनी -जिले के सिवनी विकासखण्ड के अंतर्गत सिवनी अमरवाड़ा रोड के 4 किलोमीटर से लगे ग्राम हिनोतिया
में आज 29 मार्च दोपहर 12 बजे शार्टसर्किट से गेहू की फसल में लगी आग 25 एकड़ जलकर नष्ट हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान रामस्वरूप/मुरली/दर्पण/उपदेश/पिता चतरू सनोडिया रामदीन ढब्बू सनोडिया ख़याली ,ढब्बू सनोडिया। प्रह्लालद, ढब्बू सनोडिया। फुलशिंह्, निरोत्तम सनोडिया। आत्माराम सनोडिया। परसोत्तम/भुबन लाल सनोडिया। मायाराम/गोंडल सनोडिया फसल जल कर खाक हुई है।

ढालसिह बिसेन होंगे बालाघाट से भाजपा प्रत्याशी

सिवनी- केंद्रीय भाजपा संघटन द्वारा आज मध्यप्रदेश के तीन संसदीय छेत्रो से अपने प्रत्याशी घोषित किये है।
बालाघाट से वर्तमान सासंद बोधसिंह भगत का टिकट काट दिया गया वही अब उनकी जगह सिवनी जिले की बरघाट विधानसभा से विधायक रहे पूर्व त्रिविभागीय मंत्री डाक्टर ढालसिह बिसेन को अधिकृत केंडिडेट बनाया है।पूर्व में ही काग्रेस ने पूर्व विधायक मधु भगत को अपना प्रत्यासी घोषित कर चुकी है।

ढाबो में पकड़ी गई विदेशी शराब

अंततः आबकारी विभाग के द्वारा जगह – जगह बिक रही देशी विदेशी शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया है। इसके तहत होटल, ढाबों, किराना दुकानों सहित अन्य स्थानों पर छापामार कार्यवाही की जाकर भारी मात्रा में शराब जप्त की गयी।

जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देश के अनुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में लोकसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में अवैध शराब पर अंकुश लगाये जाने हेतु आबकारी विभाग की टीम द्वारा बरघाट और उगली क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में विगत तीन दिन लगातार विशेष अभियान चलाया जाकर लगभग 20 स्थानों पर छापा मारा गया।

इस कार्यवाही में कुल 11 न्यायालयीन प्रकरण कायम किये गये। विशेष अभियान के दौरान धनराज (52) पिता मानक लाल चौधरी जाति पवार, निवासी ग्राम बम्होड़ी, भिवराम (40) पिता घूड़न गोंड, निवासी ग्राम कंचनवाड़ा, जोशीराम पिता झनक लाल बावने निवासी ग्राम गुदमा, सुमर लाल (34) पिता सावन गोंड, निवासी ग्राम सैलुआ, धरम चंद (35) पिता सोहन लाल भलावी, निवासी ग्राम सैलुआ, कली राम (28) पिता छिममन गोंड, निवासी ग्राम सैलुआ, गीता बाई (46) पति दिलीप सिंह गोंड, निवासी ग्राम बोरी व अन्य को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34 के अंतर्गत न्यायालयीन प्रकरण कायम किया गया है।

इस कार्यवाही में 98 लिटर अवैध शराब और 240 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया। कार्यवाही में सहायक आबकारी अधिकारी प्रणय श्रीवास्तव, आबकारी उप निरीक्षक सुश्री खुशबू प्रिया मरावी, के साथ स्टॉफ के आरक्षक सन्तराम मरावी, लेखसिंह टेकाम और विशाल राव चौबीतकर का योगदान रहा।

आदतन अपराधी बब्लु उर्फ नरेश दुबे जिला बदर 

सिवनी। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री प्रवीण सिह द्वारा जिले के आदतन अपराधी बब्लु उर्फ नरेश दुबे को पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर 1 वर्ष के लिये जिला बदर कर दिया गया है।

ग्राम ठरकाखेड़ा थाना लखनवाड़ा निवासी आदतन अपराधी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि यह आदतन रूप से मारपीट, अवैध शराब रखने एवं महिला के साथ छेड़छाड़ करने जैसे आपराधिक कृत्यों में लिप्त है। तथा वर्ष 2004 से अब तक कुल पाँच आपराधिक प्रकरण लंबित है। जिला दंडाधिकारी श्री प्रवीण सिंह द्वारा लोक शांति एवं सुरक्षा हेतु अनावेदक बब्लु उर्फ नरेश दुबे को म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (ख) के अंतर्गत जिला छिन्दवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, बालाघाट एवं मंडला जिलों की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष के लिये निष्कासित कर दिया है।

चोरी की टोयोटा क्वालिस गाड़ी सहित चोर पुलिस के शिकंजे में

Seoni News | पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री ललित शाक्यवार जी के निर्देशन में थाना कोतवाली क्षेत्र में रात्रि में गश्त के दौरान नगर में गुजरने वाली गाड़ियों की सख्त चेकिंग की जा रही है ।

इसी चेकिंग के कारण गत रात्रि गश्त के दौरान टीआई कोतवाली अरविंद जैन , सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद भारद्वाज ,आरक्षक विपिन सरेठा और आरक्षक प्रशांत द्वारा बस स्टैंड सिवनी के पास दल सागर हनुमान मंदिर के सामने में क्वालिस गाड़ी MH31 AG8595 का स्टेपनी और गाड़ी का साउंड सिस्टम निकाल रहे मोहमद ताहिर खान पिता शफीक खान निवासी लखनवाड़ा एवम रविन्द्र डेहरिया पिता हरिप्रसाद डेहरिया निवासी हथनापुर थाना लखनवाड़ा को पकड़ा गया, मौक़े पर से अजय सेन पिता राम जी सेन निवासी टूरिया थाना कुरई भाग गया ।

पूछताछ पर पकड़े गए आरोपी ने बताया कि रात मे टूरिया गांव में एक घर के सामने खड़ी मेरुन रंग की क्वालिस गाड़ी चोरी कर बेंचने के लिए जबलपुर ले जा रहे थे गाड़ी में डीजल कम पड़ने से सिवनी में गाड़ी की स्टेपनी और साउंड सिस्टम बेंच कर डीजल डालना चाह रहे थे । चोरी के वाहन को धारा 41(1) (4) CrPC / 379 IPC में जप्त किया जा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। चोरी का वाहन दिलीप मेश्राम पिता रमेश मेश्राम निवासी टूरिया थाना कुरई का होना पाया गया है जिसके द्वारा थाना कुरई में वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

पुलिस वाले नहीं ले जा सकेंगें मतदान केन्द्र तक हथियार

जबलपुर MP News । मतदान केन्द्र में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी हथियार नहीं ले जा सकेंगें। यह बात सुनने में थोड़ी अटपटी जरूर लगेगी, लेकिन यह सही है।

आपके मन में यह ख्याल आया होगा कि आखिर ऐसा क्यों और यदि पुलिस अधिकारी और जवान हथियार नहीं लिए होंगें, तो फिर सख्त सुरक्षा कैसे हो पाएगी। यदि उनके पास हथियार नहीं होंगें, तो उन्हें तैनात करने का क्या मतलब और यदि वहां कोई उपद्रव या हिंसा जैसी स्थिति हुई, तो उससे कैसे निपटा जा सकेगा। पढ़ें यह रिपोर्ट

भारत निर्वाचन आयोग ने यह निर्देश उन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए दिया है, जो मतदान केन्द्र पर मतदान करने जाने वाले हैं। यह भी स्पष्ट किया गया है कि पुलिसकर्मी वर्दी पहन कर भी मतदान कर सकते हैं। निर्वाचन विधि में पुलिसकर्मियों द्वारा वर्दी में मतदान करने पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 134 बी के अनुसार किसी मतदान केंद्र की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों को छोड़कर अन्य किसी भी व्यक्ति को मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाना प्रतिबंधित है। वह पुलिसकर्मी जो उस मतदान केंद्र की सुरक्षा में तैनात नहीं है, वह मतदान करने के लिए मतदान केंद्र के अंदर हथियार लेकर नहीं जा सकेगा। मतदान केन्द्र की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मी यदि वह उसी निर्वाचन क्षेत्र का मतदाता है तो चुनाव ड्यूटी सर्टिफिकेट के माध्यम से अपना वोट डाल सकेगा।

ब्रेल मतदाता पर्ची तैयार कराने के निर्देश : भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय मध्यप्रदेश ने चुनाव दिव्यांग मतदाताओं की मतदान प्रक्रिया में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिव्यांग मतदाताओं को ब्रेल सुविधाओं वाली मतदाता पर्ची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के मुताबिक विधानसभा निर्वाचन की भांति लोकसभा निर्वाचन में भी दिव्यांग मतदाताओं के लिए ब्रेल मतदाता पर्ची तैयार कराई जाएगी। सभी जिलों को समय सीमा में दिव्यांग मतदाताओं की पर्ची का मुद्रण कराया जाकर उनका वितरण की कार्यवाही पूर्ण करने कहा गया है।

वोटर लिस्ट में अपना नाम ढूंढ़ने के लिए एसएमएस करें या कॉल करें 

आगामी लोकसभा निर्वाचन में सिर्फ वे ही लोग मतदान कर सकेगे जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज होगा। किसी व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में है कि नहीं इस बात की पुष्टि करने के लिए कोई भी व्यक्ति वोटर हेल्पलाइन 1950 नम्बर पर फोन लगाकर जानकारी ले सकता है।

इसके अलावा वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड कर भी इस संबंध में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग का नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल एनव्हीएसपी भी मतदाताओं के लिए अत्यन्त उपयोगी है।

इस एप के माध्यम से ही मतदाता सूची में अपना नाम कोई भी व्यक्ति ढूंढ सकता है तथा इसी पोर्टल के माध्यम से मतदाता सूची में यदि नाम नही है तो नाम जोड़ने की कार्यवाही भी सम्पन्न की जा सकती है।

17 एकड़ गेहूँ की खड़ी फसल जलकर हुई राख

केवलारी तहसील के ग्राम कोहका (रायखेड़ा) में सोमवार को दोपहर खेतों में अचानक लगी आग से लगभग 17 एकड़ रकबे में लगी गेहूँ की फसल खाक हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोहका निवासी शिव कुमार पिता पंचराज राजपूत की दो हेक्टेयर, जीवन सिंह पिता छोटे सिंह राजपूत की लगभग दो हेक्टेयर एवं चौधरी सिंह पिता रूप सिंह राजपूत की लगभग 03 हेक्टेयर फसल में अचानक आग लग गयी और लगभग पूरी फसल ही इसकी चपेट में आ गयी।

बताया जाता है कि आगजनी की घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीणों ने इसकी जानकारी केवलारी थाने एवं केवलारी के तहसीलदार को दी। इसके बाद सभी ग्रामीण अपने – अपने साधनों से आग को बुझाने के लिये मशक्कत करते नजर आये। मौके पर न तो दमकल पहुँचा और न ही कोई जिम्मेदार अधिकारी ने ही मौका मुआयना करने की जहमत उठायी।

सालों पुरानी है दमकल की माँग : केवलारी क्षेत्र में हर साल गर्मी के मौसम में आगजनी की घटनाएं घटती हैं। लोगों द्वारा यहाँ दमकल की माँग सालों से की जा रही है। पूर्व में क्षेत्रीय विधायक रजनीश सिंह के द्वारा दमकल लाने के प्रयास शायद नहीं किये गये वरना क्या कारण है कि यहाँ अभी तक एक अदद दमकल की व्यवस्था भी नहीं हो पायी है।

लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि खेतोें के ऊपर से होकर गुजरने वाली हाई टेंशन बिजली की लाईन से ही कोई चिंगारी निकली होगी, जिससे यह अग्निकाण्ड हो गया। इसके अलावा खेत में ही एक ट्रांसफॉर्मर भी लगा है जिसमें से भी चिंगारी निकलने की आशंका लोगों के द्वारा व्यक्त की जा रही है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जनापेक्षा व्यक्त की है कि खेतों के ऊपर से होकर गुजरने वाली बिजली की लाईनों को व्यवस्थित किया जाये ताकि गर्मी के मौसम में इस तरह के अग्निकाण्ड से बचा जा सके। इसके साथ ही क्षेत्र में कम से कम एक दमकल की व्यवस्था करने की माँग भी ग्रामीणों ने की है।

दुर्घटना में घायल युवक ने तोडा दम

सिवनी-गत दिवस बरघाट थाना क्षेत्र के जेवनारा के समीप बाइक और डम्फर की टक्कर में बाइक सवार महिला की मौत हो गई थी वही बाइक चालक हड्डी गोदाम निवासी अरशद खान गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे जिला चिकित्सालय से नागपुर रिफर किया गया था ।

ज़िंदगी और मौत के बीच झूलते अरशद ने आज अंतिम साँसे ले ली है। मिलन सार व्यक्तित्व के धनी अरशद की मौत की खबर मिलते ही सिवनी में शोक का मातम पसर गया शव को कल नागपुर से सिवनी लाया जाएगा

Breaking : 150 फीट नीचे खाई में गिरी बस , चार की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल

chhindwara bus accident news

छिंदवाड़ा. छिंदवाड़ा-नरसिंहपुर हाईवे पर बड़ा हादसा हुआ है। छिंदवाड़ा जिले के हर्रई से 20 किलोमीटर दूर दूल्हादेव घाटी के पास एक यात्री बस लगभग शाम 7.30 बजे अचानक अनियंत्रित होकर 150 फीट नीचे खाई में गिर गई। मिली जानकारी के अनुसार लगभग दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि बस बरमान से अमरवाड़ा आ रही थी। चार लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही अमरवाड़ा एसडीओपी, हर्रई टीआइ अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच और घाटी में से घायलों को निकलकर अस्पताल पहुंचाया। गम्भीर घायलों को नागपुर रैफर किया गया है।