Homeमध्य प्रदेशपुलिसवाले ने रोका तो मिली धमकी, कहा- कांग्रेस का राज है, यहां...

पुलिसवाले ने रोका तो मिली धमकी, कहा- कांग्रेस का राज है, यहां रहना है तो हमारी बात माननी होगी…इसके बाद पुलिसवाले ने दिखाई वर्दी की ताकत

Date:

मध्य प्रदेश न्यूज: पुलिसकर्मी ने कहा- बोल रहे हैं कि कांग्रेस का राज है आपको ये करना पड़ेगा 

इंदौर (मध्य प्रदेश). राजबाड़ा पर तैनात ट्रैफिक सूबेदार का 2 मिनट 34 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह राजनीतिक दबाव में आए बिना ड्यूटी निभाने की बात कह रहे हैं। सूबेदार का कहना था कि उन्होंने चलती बाइक पर मोबाइल से बात कर रहे नीलेश जैन को रोका तो वह और उसके साथ अखिलेश जैन (गोपी) नेताओं की धौंस देने लगे। इसके बाद मैंने मुंशी से यह वीडियो बनवाया।

https://youtu.be/BXhPvElf4eU

बोल रहे हैं कि कांग्रेस का राज है, आपको ये करना पड़ेगा

सूबेदार ने कहा, ‘हमने इन्हें मोबाइल पर बात करते हुए रोका तो इन्होंने हमें पूर्व विधायक अश्विन जोशी का भानजा बताया और उनसे बात करने को कहा। हम व्यस्तता के कारण हर इनसान से बात नहीं कर सकते। ये नियम नहीं है कि फंसे हैं तो बात करें। ये बोल रहे हैं कि कांग्रेस का राज है। आपको ये करना पड़ेगा। राजबाड़ा में आपको रहना है तो आपको यह बात माननी पड़ेगी। मैं सूबेदार अरुण सिंह थाना यातायात पश्चिम…मैं किसी की बात नहीं मानूंगा। कोई गलत मिला तो चालानी कार्रवाई बिलकुल करूंगा। चाहे आप बाला बच्चन की धमकी दें या किसी और की। ये अपने आप को कांग्रेस का बता रहे हैं और कह रहे हैं कि हमारा राज है और हमारी चलेगी। ये कह रहे हैं कि तुम्हारी वर्दी उतरवा दूंगा। मैं सबको बता रहा हूं जो भी इस वीडियो को देख रहे हैं या सुन रहे हैं, मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा। मैं किसी शासन की नहीं सुनूंगा। मैं वर्दी पहने हूं। इसके पैसे मुझे शासन से मिलते हैं। सही कार्रवाई करूंगा।’

वीडियो बनाकर हावी होने लगे

गोपी जैन का कहना है कि मित्र नीलेश जैन मोबाइल पर बात करते हुए जा रहे थे। पुलिसकर्मी ने उन्हें रोका। एक हजार रुपए लेकर 500 रुपए की रसीद दे रहा था। इसकी जानकारी मुझे मिली तो मैं पहुंचा और अपना परिचय दिया तो वह वीडियो बनाकर हम पर हावी होने लगे।


SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related