World Cup में भारत को हराने का पाकिस्तान का सपना टूटा, फिर मिली करारी हार

Date:

ICC World Cup 2019 LIVE Score विश्व कप 2019 का 22वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया जिसमें भारत ने जीत हासिल की।

मैनचेस्टर, जेएनएन। ICC Cricket World Cup 2019 India vs Pakistan Match Report: भारत और पाकिस्तान के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर वर्ल्ड कप 2019 का 22वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 89 रन से हरा दिया। इस मैच में टीम इंडिया के उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शतक लगाकर टीम की जीत की नींव रखी। 

इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 336 रन बनाए। इस तरह पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 337 रन का लक्ष्य था। लेकिन, बारिश की वजह से मैच 40 ओवर का कर दिया गया। इस तरह पाकिस्तान की टीम 40 ओवर में 6 विकेट खोकर 212 रन बना सकी। 

इस तरह टीम इंडिया को डकवर्थ लुईस के नियम के आधार पर 89 रन से जीत मिली। इसी के साथ भारत ने पाकिस्तान को वर्ल्ड कप के इतिहास में रिकॉर्ड सातवीं बार हराया है। पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज फखर जमां ने 62 रन, इमाद वसीम ने नाबाद 46 रन और बाबर आजम ने 48 रन बनाए। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और विजय शंकर ने 2-2 विकेट लिए। 

40 ओवर का किया मैच

बारिश से बाधित इस मैच में पाकिस्तानी साइड के 10 ओवर कम कर दिए गए। इसके बाद पाकिस्तान को जीत के लिए 30 गेंदों में 136 रन बनाने थे, जो कि नामुमकिन था और यही हुआ। 

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मानसून अवधि में SEONI जिले में रेत उत्खनन पर 30 जून की मध्यरात्रि से प्रतिबंध

सिवनी/ कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने मानसून अवधि को...