Home Blog Page 2056

Video देखे लगभग 4 करोड़ कीमत की शराब पर चढ़ा बुलडोजर

विडियो खबर के अंत में है सिवनी- जिला मुख्यालय से मण्डला रोड़ पर स्थित सरकारी आबकारी गोदाम में आज से करोडो रूपये की शराब एवं बियर का विनिष्टीकरण आरभ हुआ है,

इस दौरान समिति के अध्यक्ष जिला आबकारी अधिकारी बीआर वैद्य, सहायक जिला आबकारी अधिकारी विजय कुमार सेन, हसनलाल गोहिया, प्रमोद धुर्वे सहित अन्य की मौजूदगी में पेटियों में रखी बीयर की बोतलों को खोलकर वेयर हाउस मैदान में ही खोदे गए गड्ढे में बहाकर नष्ट किया जा रहा है।

वहीं जिन कंपनियों ने खाली बोतलों की डिमांड की थी, उनसे लेबर चार्ज लेकर गहरे गड्ढे में बोतलों से शराब खाली करवाकर बोतलें कंपनी के सुपुर्द की जा रही हैं। वहीं गड्ढे में मिट्टी, पत्थर डालकर बंद कर दिया जाएगा। जबकि सैकड़ों पेटी ब्रांडेड शराब की बोतलों पर जेसीबी मशीन चलाकर बहा दिया गया।

अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई –
आबकारी विभाग द्वारा बीते तीन साल में चौथी बार शराब और बीयर का नष्टीकरण बड़े स्तर पर किया गया है।

इससे पहले आबकारी विभाग ने नवम्बर 2017 में 1 करोड़ 15 लाख 30 हजार रूपए बाजार मूल्य की ब्रांडेड कम्पनी की अंग्रेजी शराब और बीयर को नष्ट किया था।

इससे पूर्व सितम्बर-अक्टूबर 2016 में करीब 70 लाख रुपए की बीयर और शराब नष्ट की गई थी। इसके पूर्व 21 नवम्बर 2016 को 32 लाख रूपए बाजार मूल्य की बीयर और शराब गड्ढे और जेसीबी से कुचलकर बहा दी गई थी।

सिवनी कलेक्टर ने रोका 16 खण्ड स्तरीय अधिकारियों का वेतन

एक्शन मोड में कलेक्टर प्रवीण सिंह

Seoni Collector
Seoni Collector Praveen Singh

सिवनी । जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह अब निरीक्षण, निर्देश जारी करने के बाद एक्शन मोड में दिख रहे हैं। जिला कलेक्टर के द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के बाद दस्तक अभियान में लापरवाही बरतने वाले 16 खण्ड स्तरीय अधिकारियों का 07 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये गये हैं।

जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह ने विगत 10 जून से प्रारंभ हुए दस्तक अभियान अंतर्गत दस्तक पोर्टल में शत प्रतिशत प्रविष्टि न करने एवं सी एम हेल्प लाईन प्रकरणों पर कार्य न करने की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए खण्ड चिकित्सा अधिकारी, विकास खण्ड कार्यक्रम अधिकारी एवं खण्ड विस्तार प्रशिक्षक सहित कुल 16 खण्ड स्तरीय अधिकारीयों के 7-7 दिवस के वेतन काटने के निर्देश दिये गये हैं।

इसमें विकास खण्ड लखनादौन के बीएमओ राजेश डेहरिया, प्रशिक्षक तथा प्रभारी बीपीएम श्रीमति प्रमिला साहू, घंसौर विकास खण्ड के बीएमओ डॉ.विजेंद्र चौधरी, प्रभारी बीपीएम एवं प्रशिक्षक श्रीमति दिशा गजभिए, विकास खण्ड बरघाट की बीएमओ डॉक्टर ऊषा श्रीपांडे, बीपीएम योगेश मण्डाले, प्रशिक्षक श्रीमति रंजना पांडे तथा कुरई विकास खण्ड के बीएमओ अभिषेक रैकवार, बीपीएम आनंद वाडिवा तथा प्रशिक्षक कलशराम उईके, धनौरा विकास खण्ड के बीएमओ डॉ.एन.एस. बेलिया, बीपीएम हरी प्रसाद धार्मिक तथा प्रशिक्षक तीजूलाल उईके इसी तरह केवलारी बीएमओ डॉ.लाकरा, प्रशिक्षक इंदिरा अड़कने तथा बीपीएम मंतोष नार्वेती के 07-07 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिये गये हैं।

डूण्डा सिवनी थाने की कमान मिली डहेरिया को

सिवनी । डूण्डा सिवनी थाना की कमान देवकरण डहेरिया को सौंपी गयी है।

उल्लेखनीय होगा कि इसके पहले शिवचरण नेताम को डूण्डा सिवनी थाना से हटाकर लाईन अटैच कर दिया गया था जिसके बाद थाना में पदस्थ जितेन्द्र गढ़पाल को अस्थायी रूप से डूण्डा सिवनी थाना की कमान सौंपी गयी थी।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि डूण्डा सिवनी थाना में पूर्व में पदस्थ रहे थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर के द्वारा वर्तमान में डूण्डा सिवनी थाना का प्रभार लेने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा था किंतु नवागत पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के द्वारा देवकरण डहेरिया को उनकी विशेष कार्यप्रणाली को देखते हुए डूण्डा सिवनी थाना का प्रभार सौंप दिया गया है।

यहाँ यह भी उल्लेखनीय होगा कि कोतवाली, कान्हीवाड़ा, लखनवाड़ा और बरघाट थानाओं की सीमा को तोड़कर पूर्व पुलिस अधीक्षक अवध किशोर पाण्डेय के कार्यकाल में डूण्डा सिवनी थाना अस्तित्व में आया था। इस थाना क्षेत्र में अपराधों की तादाद ज्यादा ही रही है, भले ही इनकी प्राथमिकी डूण्डा सिवनी थाना में दर्ज न की जाती रही हो।

कोर्ट परिसर में बार कॉउंसलिंग अध्यक्ष की साथी अधिवक्ता द्वारा गोली मारकर हत्या

आगरा (अंकित तिवारी) उत्तर प्रदेश के आगरा में यूपी बार कॉउंसलिंग की अध्यक्ष दरवेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार को स्वागत समारोह में ही दिनदहाड़े अध्यक्ष को गोली मार दी गई। गोली मारने वाला आरोपी भी वकील ही है, जिसने खुद को भी गोली मार ली। आरोपी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष 38 वर्षीय दरवेश यादव को कोर्ट परिसर में ही गोली मारी गई। दरवेश दो दिनों पहले ही बार काउंसिल की अध्यक्ष चुनी गई थीं। उनके स्वागत समारोह के बाद दीवानी कचहरी में आरोपी ने गोली मार दी। आरोपी की पहचान मनीष शर्मा के तौर पर हुई है।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मनीष ने खुद को भी गोली मार ली। आरोपी पेशे से वकील है, जिसे अभी घायल अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यह घटना थाना न्यू आगरा इलाके के न्यायालय परिसर की है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

आगरा के एडीजी अजय आनंद ने बताया कि आरोपी मनीष ने बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश को तीन गोलियां मारी, जो कि उनके सिर और पेट में लगी। दरवेश यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी सिर में गोली मार ली। आरोपी को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल बुधवार दोपहर करीब तीन बजे यूपी बार काउंसिल की अध्‍यक्ष दरवेश सिंह और अधिवक्‍ता मनीष शर्मा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। एडीजी अजय आनंद ने बताया कि विवाद इतना बढ़ा कि अधिवक्ता मनीष शर्मा ने दरवेश यादव को एक के बाद एक तीन गोलियां मारीं। गोली चलने से अदालत परिसर में अफरा-तफरी फैल गई। इसके बाद मनीष शर्मा ने खुद को भी एक गोली मार ली। पुलिस ने दोनों को दिल्‍ली गेट स्थित पुष्‍पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

फिलहाल विवाद के कारण का अभी कुछ पता नहीं चल सका है। दो दिन पहले ही दरवेश उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं। यूपी बार काउंसिल के इतिहास में वह पहली महिला अध्यक्ष बनी थीं। यूपी बार काउंसिल का चुनाव रविवार को प्रयागराज में हुआ था। दरवेश सिंह और हरिशंकर सिंह को बराबर 12-12 वोट मिले। दरवेश सिंह के नाम एक रिकॉर्ड यह भी है कि बार काउंसिल के 24 सदस्यों में वह अकेली महिला थीं। चुनाव मैदान में कुल 298 प्रत्याशी थे। दरवेश सिंह मूल रूप से एटा की रहने वाली थीं। 2016 में वह बार काउंसिल की उपाध्यक्ष और 2017 में कार्यकारी अध्यक्ष रह चुकी हैं। वह पहली बार 2012 में सदस्य पद पर विजयी हुई थीं। तभी से बार काउंसिल में सक्रिय रहीं। उन्होंने आगरा कॉलेज से विधि स्नातक की डिग्री हासिल की। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (आगरा विश्वविद्यालय) से एलएलएम किया। उन्होंने 2004 में वकालत शुरू की।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने इस हत्याकांड की कड़ी निंदा की है। बीसीआई ने यूपी सरकार से मृतक अध्यक्ष के परिवार के लिए सुरक्षा के साथ ही न्यूनतम 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है।

झाविमो किसान मोर्चा जिला कार्यकारणी की अहम बैठक सम्पन्न

झारखंड (अंकित तिवारी) //आज दिनांक 12/6 /2019 को एस एस हाई स्कूल गोला में झाविमो किसान मोर्चा की जिलाकार्यकारिणी की अहम बैठक की गई । बैठक की अध्यक्षता झाविमो किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बिनू कुमार महतो युवा टाइगर एवं संचालन प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार महतो ने की ।

बैठक में रामगढ़ जिला के किसानों की समस्याओं के साथ हो रहे अत्याचार एवं शोषण के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जाएगा, जिसमें झाविमो किसान मोर्चा के नीति सिद्धांतों को खुश होकर आजसु , बीजेपी एवं अन्य दलो से छोड़कर दर्जनों युवाओं ने झाविमो पार्टी में शामिल हुए ।

पार्टी में शामिल हुए सत्येंद्र कुमार महतो, प्रकाश महतो, शिवा प्रजापति, मंटू बेदिया,भुनेश्वर महतो, त्रिवेणी मुंडा, शंकर महतो, उमेश महतो, आनंद बेदिया, वीरेंद्र कुमार, विशुन महली, प्रकाश महतो, दिपक महतो, विष्णु महली, सरवन कुमार, नेमचंद महतो, शिव शंकर महतो एवं दर्जनों कार्यकर्ताओं को पट्टा पहनाकर झाविमो के जिला अध्यक्ष बिनू कुमार महतो युवा टाइगर ने झाविमो की सदस्यता दिलवाए। बीएमएल फैक्ट्री कमता गोला में कुछ दिन पहले दिए हुए अल्टीमेटम पर यदि सुनवाई नहीं होती है तो पार्टी के द्वारा गांव एवं टोला स्तर पर बैठक कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

जिसका जिम्मेवार फैक्ट्री प्रबंधक होगा । किसानों, गरीब, मजदूरों भाइयों को उचित मूल्य पर कैसे खाध् बीज एवं अन्य सामग्री उपलब्ध हो उस पर भी विचार-विमर्श बैठक में किया गया ।मौके पर झाविमो किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बीपीन कुमार महतो, प्रखण्ड अध्यक्ष संतोष तिवारी, अमरलाल महतो, इत्यादि उपस्थिति हुए।

IAS P. Narhari – An Inspirational Video

This Video is about IAS officer Parikipandla Narhari, who is one of the most Inspiring administrator in Madhya Pradesh.

He worked in different cities of Madhya Pradesh as District Collector and left his Impressions in every city either it is Gwalior or Indore. According to The Better India, Narahari is among 10 most inspiring IAS officers of the year 2017. He is one of the key person behind the successful scheme Ladli Laxmi Yojna.

Right now he is working as Commissioner in Department Of Public Relations under Government of Madhya Pradesh.
He is most loving and popular IAS officer in Madhya Pradesh.

https://www.youtube.com/watch?v=kyakm8UdvOg

किसानों के लिये विधायक ने किया आंदोलन, किसान रहे गायब!

SEONI MLA (Dinesh Rai Munmun)
SEONI MLA (Dinesh Rai Munmun)

सिवनी । पेंच नहर, मेडिकल कॉलेज, लालमाटी क्षेत्र की नहर निर्माण की स्वीकृति में रोक लगाने के आरोप लगाते हुए सोमवार को कचहरी चौक में भाजपा ने धरना आंदोलन किया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ और काँग्रेस सरकार को किसान विरोधी बताकर भाजपा द्वारा आयोजित किये गये इस आंदोलन से किसानों ने दूरी बनायी रखी। भाजपा कार्यकर्त्ता व पदाधिकारियों के अलावा धरना – आंदोलन में किसानों की मौजूदगी नज़र नही आयी। यहाँ तक की धरना आंदोलन में भाजपाईयों की संख्या से ज्यादा सुरक्षा के लिये तैनात जिले का पुलिस बल नज़र आ रहा था।

धरना आंदोलन में कचहरी चौक पर सिवनी विधायक दिनेश राय, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोटिया, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर सहित 40 से 50 भाजपाई ही मौजूद थे। भाजपाईयों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ और काँग्रेस सरकार पर किसानों के साथ वायदा खिलाफी कर जिले के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए जमकर प्रहार किया। सभी भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने आरोप लगाया कि जिले के विकास में अड़ंगा डालते हुए पेंच नहर का निर्माण कार्य बंद करवा दिया गया है। जिले में मेडिकल कॉलेज की शुरूआत हुई थी जिसे भी कमल नाथ ने बंद करवा दिया है।

कर्जमाफी के नाम पर किसानों से धोखा :

भाजपा पदाधिकारियों ने काँग्रेस सरकार की कर्ज माफी को लेकर कहा कि काँग्रेस सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। सरकार द्वारा कर्जमाफी करना तो दूर, बोवनी के इस सीजन में खाद – बीज तक की मारामारी चल रही है। किसानों को खाद नसीब नहीं हो रही है।

लगता रहा जाम :

कचहरी चौक में भाजपा के धरना प्रदर्शन के कारण मुख्य सड़क पर बार – बार जाम लगने से राहगीरों को परेशान होना पड़ा। कचहरी चौक से नागपुर, जबलपुर, मण्डला और बालाघाट जाने के मार्ग होने के कारण यहाँ हर समय ट्राफिक ज्यादा रहता है। इतना ही नहीं कलेक्ट्रेट, कोर्ट, अस्पताल और अन्य सरकारी दफ्तर कचहरी चौक के आसपास ही मौजूद हैं। इसके कारण भी यहाँ ट्रैफिक ज्यादा रहता है। वहीं भाजपा के आंदोलन के कारण कई बार मार्ग में जाम की स्थिति बनी। मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने जाम की स्थिति को कंट्रोल किया। ज्यादा देर तक राहगीरों को जाम में फंसकर परेशान नहीं होना पड़ा।

https://www.youtube.com/watch?v=cdOo1MUiLWw

सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित

कुरई । जनपद पंचायत कुरई की सिल्लौर पंचायत में सरपंच प्रवेश प्रदीप मरकाम के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव सोमवार को पारित हो गया।

निर्वाचन अधिकारी व तहसीलदार दिलीप हनवत की मौजूदगी में ग्राम पंचायत सिल्लौर में अविश्वास प्रस्ताव पर कराये गये मतदान में सरपंच के खिलाफ 14 वार्ड पंचों ने मतदान किया। एक वार्ड पंच का वोट निर्वाचन अधिकारी ने अमान्य कर दिया। सरपंच प्रवेश मरकाम के पक्ष में तीन वोट पड़े। इसमें सरपंच का वोट भी शामिल रहा।

अविश्वास प्रस्ताव पारित होने की पुष्टि करते हुए निर्वाचन अधिकारी दिलीप हनवत ने बताया कि सरपंच को पद से हटाने की कार्यवाही करने जानकारी एसडीएम व जिला पंचायत सीईओ को भेज दी गयी है। गौरतलब है कि जिला व जनपद में ग्राम पंचायत सिल्लौर की कई जाँच लंबित हैं। वहीं वित्तीय अनियमितता और पंचों से सामंजस्य नहीं बैठा पाने के कारण नाराज़ पंचों ने एकजुट होकर सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था।

लोकसेवा आयोग मे भ्रष्टाचार के खिलाफ एलटी परीक्षा रद्द की मांग

प्रयागराज (अंकित तिवारी) / लोकसेवा आयोग मे भ्रष्टाचार के खिलाफ एलटी परीक्षा रद्द की मांग पर दुर्गा पार्क सलोरी में हुई बैठक ,निकाला गया जुलूस।

आज लोकसेवा आयोग में भ्रष्टाचार के खिलाफ वाराणसी में रात्रि कालीन धरने का समर्थन किया और पुलिस अभ्यर्थियों पर लखनऊ में लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की।आयोग में व्याप्त भ्रष्टाचार को ख़त्म करने तक जारी रहेगा आंदोलन

11जून, प्रयागराज

1- भ्रष्टाचार में लिप्त परीक्षा नियंत्रक के साथ सचिव जगदीश तिवारी , अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाय।
2- एलटी परीक्षा निरस्त कर 06माह के अंदर भर्ती पूरी कराई जाय।
3- पिछले 02साल में हुई भर्ती परीक्षाओं की रिटायर्ड जज के पैनल की निगरानी में जाँच कराई जाय।
4- आंदोलनरत छात्रों पर लादे गये मुकदमे तत्काल वापस लिया जाय।
5- रोजगार आयोग/बोर्डों में भ्रष्टाचार व अनियमितता को रोकने के लिए राज्यस्तरीय आयोग का गठन हो, जिससे सभी आयोगों /बोर्डों की जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

उक्त मांगों को लेकर आज प्रतियोगी छात्रों ने दुर्गा पार्क सलोरी में बैठक की। बैठक के बाद पार्क से तक जुलूस निकाला गया।

बैठक व प्रदर्शन के दौरान सुनील मौर्य ने कहा कि लोकसेवा आयोग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ़ लड़ाई बहुत बड़ी लड़ाई है लेकिन इस लड़ाई को लड़ा जाना बहुत जरुरी है। प्रदेश के सारे आयोगों व बोर्डों में भ्रष्टाचार होने का आरोप लग रहा है, लेकिन लोकसेवा आयोग में भ्रष्टाचार होने से नौजवानों का विश्वास प्रतियोगी परीक्षाओं से ही उठ जाएगा, जो समाज के लिए खतरनाक साबित होगा।

आगे उन्होंने कहा की आयोग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर सरकार शीघ्र कदम उठाकर दोषियों को दण्डित करे अन्यथा छात्रों का गुस्सा बढ़ जाएगा।
अनुराग वर्मा व सुनील यादव ने कहा कि सत्यापन रोकने से काम नहीं चलने वाला है दोषियों को शीघ्र दण्डित करना होगा।

बैठक में आज लोकसेवा आयोग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बीएचयू गेट लंका, वाराणसी में रात्रि कालीन धरने का समर्थन किया और पुलिस अभ्यर्थियों पर लखनऊ में लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की गयी।

आज प्रदर्शन में सुनील मौर्य, अनुराग वर्मा, सुनील यादव, अमित , सुनील , पवन गुप्ता,अंगद सरोज,अनिल वर्मा,,राजेंद्र प्रसाद, राम सागर कुशवाहा,संदीप, उमाशंकर, रामजीत, दिनेश सिंह, विजय सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुधांशु, अरविंद मौर्य, राजकुमार पटेल, अनिरुद्ध शर्मा आदि छात्र उपस्थित रहे।

समस्त प्रतियोगी छात्र
08115766703

मिस्टर एवं मिसेस सिवनी का फाइनल मुकाबला 16 को

सिवनी । फिल्म, टीवी सीरियल एवं म्यूजिक एलबम सहित अन्य क्षेत्रों में नगर के प्रतिभाओं को सीधा प्लेट फॉर्म दिलवाने के लिए आगामी 16 जून को नगर के कुछ युवाओं द्वारा मिस्टर एवं मिसेस सिवनी 2019 का फाइनल आयोजन किया जा रहा है।

आयोजन से जुड़े रितेश यादव ने बताया कि सिवनी जैसे छोटे नगर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है इसी को ध्यान में रखते हुये उक्त आयोजन किया जा रहा है। इससे पूर्व विगत 9 जून को होटल आनंद में फाइनल मुकाबला के लिए 100 प्रतिभागियों ने ऑडिशन में हिस्सा लिया।

लगभग 6 घंटे चले इस ऑडिशन में चयनकर्ता के रूप में नेशनल मॉडल आदित्य शर्मा एवं नेहा आशिवार मौजूद रहे जिनके द्वारा 20 मिस्टर एवं 20 मिसेस सिवनी का चयन किया गया, ये प्रतियोगी 16 जून को होने वाले ग्रांड फिनाले में हिस्सा लेंगे। सभी चयनित प्रतिभागियों को तीन दिन का विशेष प्रशिक्षण भी आयोजनकर्ता की ओर से नि:शुल्क करवाया जायेगा, ताकि वे मॉडलिंग की दुनिया को बारीकी से समझ सकें।

फाइनल मुकाबले में चयनित सभी युवक-युवतियों का बेहतर भविष्य बनाने के लिए उनके प्रोफेशनल फोटो फोलियो, म्यूजिक एलबम एवं नेशनल डिजाईनर शो में सीधा प्रवेश दिया जायेगा, ताकि वे मॉडलिंग के क्षेत्र में बेहतर परिणाम दे सकें।