सिवनी । सिवनी के समीप ग्राम बम्होड़ी क्षेत्र के एक नाले में युवक का शव दिखायी देने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस के द्वारा जब शव को बाहर
निकलवाया गया जब उसकी पहचान सिवनी के टिग्गा मोहल्ला निवासी विकास (28) पिता
डुण्डा लाल यादव के रूप में की गयी। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि
शव, चार से
पाँच दिन पुराना लग रहा था। शव का पोस्ट मार्टम करवाये जाने के उपरांत उसके
परिजनों को सौंप दिया गया।
बताया जाता है कि बम्होड़ी स्थित मोतीनाला में मृत अवस्था में
मिला विकास यादव अविवाहित था और अक्सर ही वह अपने घर से दो-दो दिन गायब रहा करता
था। इसके चलते मृतक के परिजनों ने, घर में विकास की अनुपस्थिति को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया
जिसके बाद उसका शव ही उसके घर पहुँच सका। पुलिस जाँच में जुट गयी है।
सिवनी पुलिस ने कत्लखाने की ओर ले जाये जा रहे मवेशियों को एक वाहन से आजाद करवाकर गौशाला भिजवा दिया।
प्रतीकात्मक फोटो | सिवनी न्यूज़ | SEONI NEWS : 52 नग मवेशी जप्त किये ट्रक से
सिवनी । पुलिस ने कत्लखाने की ओर ले जाये जा रहे मवेशियों को एक वाहन से आजाद करवाकर गौशाला भिजवा दिया।
डूण्डा सिवनी पुलिस ने ग्राम मैली से गुजर रहे ट्रक क्रमाँक
एमपी 09 एचजी 8611 को रोककर जब उसकी तलाशी ली तब उसमें 52 नग मवेशी पाये गये
जिन्हें नागपुर कत्लखाने की ओर ले जाया जा रहा था। मवेशियों से संबंधित कागजात पेश
न कर पाने के कारण पुलिस ने राजगढ़ के सारंगपुर निवासी संतोष पिता भुंवर लाल लोधा
और शकील पिता मेहबूब खान को इस मामले में आरोपी बनाते हुए विभिन्न धाराओं के तहत
कार्यवाही की है।
सिवनी-अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सिवनी द्वारा जानकारी दी गई कि समस्त नए और पुराने वाहनों के विक्रेता, मोटरयान के अनुषंगी सामान के विक्रेता, मोटरयान सर्विस सेन्टर/गैराज मालिक/ मोटर मैकेनिक को केन्द्रीय मोटरयान नियम 1989 के नियम 33 के तहत जिला परिवहन कार्यालय सिवनी से व्यवसाय प्रमाण पत्र प्राप्त करना अनिवार्य है |
अतः सिवनी जिले के संबंधित व्यवसायी व्यवसाय प्रमाण पत्र प्राप्त करें, अन्यथा उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी एवं नगर पालिका द्वारा जारी प्रमाण पत्र निरस्त कराने की अनुशंसा की जावेगी।
सिवनी- जिला सिवनी के लखनादौन थाना के अतंर्गत ग्राम पंचायत पुरवा की घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, जिसके बारे में मीडिया सेल प्रभारी, मनोज सैयाम द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत पुरवा में सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत वर्ष 2011-2012 में प्राथमिक शाला पुरवा में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 2,70,000 रूपये स्वीकृत किया गया था।
इस अतिरिक्त भवन के निर्माण एंजेसी ग्राम पंचायत पुरवा थी। जिसके अनुसार संरपच श्रीमति रामबती बाई पति शेरसिंह धुर्वे एंव सचिव सुन्दर लाल ठाकुर पिता रीझनलाल, द्वारा निमार्ण कार्य कराया गया। निर्माण कार्य छत स्तर पर कर बदं कर दिया गया था। शेष कार्य निर्माण कार्य हेतु पुन: जिला शिक्षा केंन्द्र सिवनी से अतिरिक्त निर्माण राशि ग्राम पंचायत पुरवा के खाते में जमा करायी गई थी ।
उक्त निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात दिये गए शासकीय राशि एंव निर्माण कार्य की लागत का भौतिक सत्यापन एंव मुल्यांकन कराया गया। जिस पर जांच में पाया गया कि उपरोक्त दी गई निर्माण राशि में से कम राशि का कार्य कराया गया है।
इस प्रकार निर्माण एंजेसी ग्राम पंचायम पुरवा के संरपच श्रीमति रामबती बाई एंव सचिव सुन्द्रर लाल द्वारा रूपये 1,20,176 रूपये राशि का स्वंय के लिए उपयोग कर गबन किया गया । जिसके कारण सरपंच और सचिव के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपेार्ट थाना लखनादौन में धारा 420, 409 भा0द0वि0 के तहत अपराध पंजीबद्ध कराया गया।
तथा विवेचना पूर्ण पश्चात दोनो आरोपी के विरूद्ध न्यायालय में चालान पेश किया गया था। जिसकी सुनवाई माननीय न्यायालय श्री मोहित दिवान, प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश, लखनादौन जिला सिवनी, की न्यायालय में विचारण किया गया। जिसमें शासन की ओर से के0 सी0 निगम विशेष लोक अभियेाजक तथा श्रीमति निर्जला मर्सकोले, अतिरिक्त जिला अभियेाजन अधिकारी के द्वारा गवाहा और सबूत पेश किए गए जिस पर उपरोक्त न्यायालय द्वारा आरोपी सचिव सुन्दर लाल तथा आरोपिया सरपंच रामबती बाई दोनो को धारा-420 भा0द0वि0 में 5-5 वर्ष एंव धारा-409 भा0द0वि0 में 5-5 वर्ष का कारावास एंव 20,000-20,000 रूपये का अर्थदण्ड की सजा से दंडित किया गया।
इस बार रक्षाबंधन 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन रहेगा। दोनों उत्सव एक साथ मनने से पर्व की खुशियां दो गुनी दिखाई…
नई दिल्ली // इस बार रक्षाबंधन 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन रहेगा। दोनों उत्सव एक साथ मनने से पर्व की खुशियां दो गुनी दिखाई देंगी। यह संयोग 18 साल बाद बना है। इसके पहले वर्ष 2000 में रक्षाबंधन व स्वतंत्रता दिवस एक साथ थे। इसके पूर्व नागपंचमी 5 अगस्त को सावन के तीसरे सोमवार पर होगी। सोमवार को नागपंचमी का संयोग 19 साल बाद बन रहा है।
खास बात यह है कि इस बार रक्षाबंधन पर अशुभ माना गया भद्रा योग भी नहीं है, जिस कारण श्रावणी के सभी संस्कार किए जा सकेंगे। इस दिन रात्रि में 9 बजे के बाद पंचक प्रारंभ होगा, परंतु इसके पूर्व की राखी बंधवाने से लेकर अन्य सभी अनुष्ठान संपन्न हो जाएंगे। आचार्य पं. धर्मेंद्र शास्त्री के अनुसार भाई-बहनों के पवित्र स्नेह का रक्षाबंधन पर्व इस बार 15 अगस्त को मनाया जाएगा।
इस दिन कई अन्य शुभ योग भी रहेंगे। भद्रा योग न होने के कारण ये सुबह से रात 9 बजे तक मनाया जा सकेगा। खास बात यह है कि इस साल रक्षाबंधन पर काफी लंबा मुहूर्त मिला है। लंबे अर्से के बाद सावन माह में 15 अगस्त के दिन चंद्र प्रधान श्रवण नक्षत्र में स्वतंत्रता दिवस आ रहा है।
14 अगस्त को… रात 1.46 बजे से शुरू होगा पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त- सुबह 6 से 7:30 व सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक व शाम को 4:30 से शाम 6.00 व रात को 6.00 से रात 9.00 बजे तक रहेगा।
प्रदोष योग…. पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ एक दिन पूर्व 14 अगस्त को रात 1.46 बजे से होगा, जो 15 अगस्त शाम 6 बजकर 2 मिनिट तक रहेगी। एक दिन पहले भद्रा दिन के 3:49 से तड़के 4:52 तक ही रहेगी। पं. शास्त्री के अनुसार 12 अगस्त को अंतिम श्रावण सोमवार पर पुन: प्रदोष योग रहेगा। शिव पूजा के लिए प्रदोष को काफी शुभ माना जाता है।
अतिफलदायक… शिव और नागदेवता की पूजा एक साथ
ज्योतिषी अंजना गुप्ता ने बताया कि श्रावण सोमवार पर नाग पंचमी को होना अति शुभ माना जाता है। सोमवार भगवान शिव के अधिपत्य वाला दिवस है। शिव के गले में नाग देव विराजमान रहते हैं। अागामी श्रावण सोमवार पर शिव व नागदेवता की एक साथ पूजा होगी। चौरसिया समाज द्वारा हर वर्ष नागपंचमी चौरसिया दिवस के रूप में मनाई जाती है। कई अन्य समाजों में भी नाग देवता की विशेष पूजा किए जाने की परंपरा है।
सिवनी । आठ वर्षीय नाबालिग के साथ मुँह काला करने वाले नराधम को माननीय न्यायालय ने मरते दम तक कारावास की सजा सुनायी है।
मीडिया प्रभारी मनोज सैयाम ने बताया कि मामला बरघाट थाने का
है। इस साल 06 फरवरी को आठ वर्षीया पीड़िता अपने घर के आँगन में खेल रही थी। इसी
दौरान आरोपी सूरज लाल (42) पिता पुसू लाल होलिया निवास बुढ़ैना खुर्द थाना बरघाट
उसके धर पहुँचा। आरोपी जब वहाँ पहुँचा तब वहाँ कोई नहीं था।
उन्होंने बताया कि आरोपी के द्वारा अबोध बालिका से पानी माँगा
गया फिर बालिका शाला जाने के लिये तैयार होने लगी। इसी दौरान आरोपी ने बाथरूम के
बारे में पूछा गया, तो बालिका
के द्वारा आरोपी को बाथरूम दिखा दिया गया। बाथरूम में आरोपी के द्वारा पीड़िता के
साथ बाथरूम में ही मुँह काला करने का प्रयास किया गया।
उन्होंने बताया कि बालिका की माँ ने जब चिल्लाकर आवाज लगायी तो
आरोपी वहाँ से भाग खड़ा हुआ। बाद में बालिका ने उसकी माँ के द्वारा पूछने पर सारी
घटना बता दी। बालिका के साथ उसकी माँ ने इसकी शिकायत बरघाट थाने में दर्ज करवायी।
इस मामले में बरघाट पुलिस के द्वारा जाँच पूरी की जाकर माननीय न्यायालय में चालान
पेश किया गया।
संदीप श्रीवास्तव (तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश) के न्यायालय में
इस मामले में विचारण किया गया, जिसमें शासन की ओर से विशेष लोक अभियेाजक नवल किशोर सिंह, वरिष्ठ
सहायक जिला अभियोजन अधिकारी के द्वारा पीड़िता के पक्ष में गवाहों और सबूतों को
न्यायालय में प्रस्तुत करवाया गया।
सबूतों के आधार पर माननीय न्यायालय के द्वारा आरोपी सूरज लाल
होलिया को धारा 376(2) भादवि तथा धारा- 4/6 पाक्सो एक्ट में दोषी पाते हुए आरोपी
को आजीवन कठोर कारावास जब तक आरोपी का जीवन है तब तक कारावास भुगतने का निर्णय
दिया है।
छपारा । छपारा थाना क्षेत्र में दो बुजुर्गों की पिटाई के बाद उन पर तेजाब उड़ेलने वाले आरोपी प्रमोद (45) पिता भगवान सिंह बैस को पुलिस ने धर दबोचा है। बीते सोमवार को हुई घटना में एक बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गयी थी।
घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों ने बताया था कि बण्डोल थाना
के अंतर्गत आने वाले ग्राम चंदौरीकला निवासी प्रमोद (45) पिता भगवान सिंह बैस, बीते
सोमवार को दिन में लगभग 11 बजे, ग्राम सागर निवासी मालीराम (80) पिता गंभीर चौहान और सालिकराम
(70) पिता दीपचंद को अपने वाहन में बैठाकर समीप ही स्थित एक अन्य गाँव में घुमाने
के लिये ले गया था।
उसी दौरान मालीराम और सालिकराम को लेकर प्रमोद ठाकुर रामगढ़ के जंगल की ओर चला गया जहाँ प्रमोद ने उन दोनों से शराब पीने के लिये कहा। इसके साथ ही प्रमोद ठाकुर ने मालीराम और सालिकराम को निर्वस्त्र कर पिटाई डण्डे से करना आरंभ कर दी। मालीराम और सालिकराम ने प्रमोद से पूछा भी कि उनकी पिटाई क्यों की जा रही है लेकिन प्रमोद के द्वारा उनके सवाल का कोई जवाब नहीं दिया जा रहा था।
सूत्रों ने बताया कि मारपीट की इस घटना को अंजाम देते वक्त
प्रमोद ठाकुर सिर्फ पिटाई करने से ही नहीं माना बल्कि उसने अपने पास रखे तेजाब को
भी मालीराम के पैर पर उड़ेल दिया। इस तेजाब के प्रभाव से मालीराम गंभीर रूप से झुलस
गया। इस तेजाब के कुछ छींटे सालिकराम पर भी पड़े थे।
सूत्रों की मानें तो इस घटना की अजीबो गरीब बात यह रही कि
पिटाई करने के बाद आरोपी प्रमोद ने दोनों पीड़ितों को वापस उनके घर ले जाकर छोड़
दिया। मालीराम के पास पाँच हजार रूपये होने की बात भी कही जा रही है, जो घटना के
उपरांत उनके पास नहीं मिले थे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खाण्डेल ने खबर सत्ता को बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के द्वारा लखनादौन एसडीओपी अरविंद श्रीवास्तव, थाना प्रभारी छपारा नीलेश परतेती, थाना प्रभारी बण्डोल रमेश गायधने के नेत्तृत्व में अलग – अलग दलों का गठन किया जाकर आरोपी की पतासाजी आरंभ करवायी गयी।
उन्होंने बताया कि दल के गठन के महज 24 घण्टे के अंदर ही आरोपी
प्रमोद सिंह बैस को पुलिस ने धर दबोचा गया। आरोपी से पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि
मृतक मालीराम गुनिया (तांत्रिक) था और वह गड़ा धन ढूंढकर निकालने का काम करता था।
उनके बीच रकम के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने मालीराम को जान से
मारने की नीयत से उस पर तेजाब से हमला कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय
न्यायालय में पेश किया गया।
इस पूरे मामले के आरोपी को 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार करने में
छपारा के नवागत थाना प्रभारी नीलेश परतेती, बण्डोल थाना प्रभारी रमेश गायधने, प्रधान
आरक्षक संजय ठाकुर, रविंद्र
प्रताप सिंह, प्रमोद
मालवी, जयेंद्र
बघेल, राजेंद्र
कटरे, जयसिंह
बघेल (छपारा थाना), प्रधान
आरक्षक मुकेश उपाध्याय,
विनोद बघेल, नारायण सिंह डेहरिया (बण्डोल थाना) की महती भूमिका रही।
सिवनी (Seoni News) // एसिड अटैक : पहले निर्वस्त्र कर पीटा फिर डाला एसिड : मौत
पीएम रिपोर्ट के बाद होगी कायमी, फिर करेंगे गिरफ्तारी : थाना प्रभारी
सिवनी । पीड़ितों के कथनानुसार उन पर तेजाब फेंके जाने की घटना सोमवार की है। इस मामले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मामला कायम किया जायेगा। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी। उक्ताशय की बात छपारा थाना प्रभारी नीलेश परतेती द्वारा खबर सत्ता से चर्चा के दौरान कही गयी।
छपारा पुलिस सूत्रों ने खबर सत्ता को बताया कि ग्राम चंदौरीकला निवासी प्रमोद ठाकुर, बीते सोमवार को दिन में लगभग 11 बजे, ग्राम सागर निवासी मालीराम (80) पिता गंभीर चौहान और सालिकराम (70) पिता दीपचंद को अपने वाहन में बैठाकर समीप ही स्थित एक अन्य गाँव में घुमाने के लिये ले गया था।
सूत्रों ने बताया कि इसी दौरान मालीराम और सालिकराम को लेकर प्रमोद ठाकुर रामगढ़ के जंगल की ओर चला गया जहाँ प्रमोद ने उन दोनों से शराब पीने के लिये कहा। इसके साथ ही प्रमोद ठाकुर ने मालीराम और सालिकराम को निर्वस्त्र कर पिटाई डण्डे से करना आरंभ कर दिया। मालीराम और सालिकराम ने प्रमोद से पूछा भी कि उनकी पिटाई क्यों की जा रही है लेकिन प्रमोद ठाकुर के द्वारा उनके सवाल का कोई जवाब नहीं दिया जा रहा था।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रमोद ठाकुर सिर्फ
पिटाई करने से ही नहीं माना और उसने अपने पास रखे तेजाब को भी मालीराम के पैर पर
उड़ेल दिया। इससे मालीराम का पैर गंभीर रूप से झुलस गया। इस तेजाब के कुछ छींटे
सालिकराम पर भी पड़े। इस घटना की अजीबो गरीब बात यह रही कि पिटाई करने के बाद
प्रमोद ठाकुर ने दोनों पीड़ितों को वापस उनके घर ले जाकर छोड़ दिया। मालीराम के पास
पाँच हजार रूपये होने की बात भी कही जा रही है, जो
घटना के उपरांत उनके पास नहीं मिले।
सूत्रों की मानें तो इसके बाद दोनों ही
बुजुर्गों को उनके परिजनों के द्वारा अगली सुबह उपचार के लिये जिला अस्पताल में
दाखिल करवाया गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार अस्पताल में भी मालीराम पत्ते की
तरह कांपता रहा। ब्रहस्पतिवार को दिन में लगभग 11 बजे मालीराम ने उपचार के दौरान
ही दम तोड़ दिया।
इस संबंध में बण्डोल थाना प्रभारी ने चर्चा के
दौरान कहा कि यह मामला छपारा थाना क्षेत्र का है इसलिये छपारा के थाना प्रभारी ही
इस मामले में विस्तार से जानकारी दे पायेंगे। उधर, छपारा
थाना प्रभारी से जब चर्चा की गयी तो उन्होंने कहा कि अभी उन्हें मर्ग डायरी नहीं
मिली है, जब मर्ग डायरी उन तक पहुँचेगी उसके बाद ही वे इस मामले में प्रकरण
कायम कर पायेंगे। छपारा थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले की जानकारी पुलिस को
मिलने पर इस मामले में विवेचना आरंभ कर दी गयी है।
ज्ञातव्य होगा कि पिछले दिनों एक संदेही की
पूछताछ के दौरान भागते समय चोट लगने से हुई मौत से छपारा पुलिस चर्चाओं में आ गयी
थी। इसके बाद छपारा थाना प्रभारी को हटाया गया था। नवागत थाना प्रभारी की
कार्यप्रणाली भी संदेह के दायरे में ही बतायी जा रही है। घटना सोमवार को घटित हुई
और उसके बाद आरोपियों के नाम सामने आने के बाद भी छपारा पुलिस के द्वारा अब तक
कार्यवाही किये जाने की बजाय मर्ग डायरी का ही इंतजार किया जा रहा है!
मामला जाँच में है. मर्ग डायरी आने के बाद कायमी की जाकर गिरफ्तारी की कार्यवाही की जायेगी. नीलेश परतेती,थाना प्रभारी, छपारा.
सिवनी । औषधि प्रशासन के द्वारा की गयी कार्यवाही में जिले के आधा दर्जन दवा विक्रेताओं की अनुज्ञप्ति निरस्त की गयी है।
औषधि निरीक्षक अनुभूति शर्मा खाद्य एवं औषधि
प्रशासन सिवनी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि जिले में बिक रही औषधियों की
गुणवत्ता व औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 व नियमावली 1945 के नियमों के
परिपालन की जाँच के दौरान जिले की कुछ दवा दुकानों में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री
अधिनियम 1940 व नियमावली 1945 के नियमों व अनुज्ञप्ति प्रदाय की शर्ताें का
उल्लंघन पाया गया है।
तत्संबंध में उक्त दवा विक्रेताओं को निरीक्षण
रिपोर्ट के आधार पर कारण बताओ नोटिस जारी किये गये थे एवं 07 दिवस के भीतर अपना
जवाब प्रस्तुत करने हेतु आदेशित किया गया था। कार्यालय को कोई संतोष जनक उत्तर
प्राप्त न होने पर उक्त कृत्य को नियमों का उल्लंघन मानते हुए 06 दवाई दुकानों को
जारी अनुज्ञप्तियों को निर्धारित अवधि के लिये तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया
गया है।
इसके तहत ग्राम जाम के मेसर्स धरम मेडिकल स्टोर
की अनुज्ञप्ति को 20 दिवस के लिये निलंबन किया गया है। मेसर्स सुनीत मेडिकल स्टोर
बाज़ार रोड, पंजाब नेशनल बैंक के पास गनेशगंज तहसील लखनादौन की अनुज्ञप्ति को 05
दिवस, मेसर्स स्वास्तिक मेडिकल स्टोर, छिन्दवाड़ा चौक सिवनी की अनुज्ञप्ति को 10 दिवस
तथा मेसर्स पवन मेडिकल स्टोर, महावीर मंदिर के पास मंगली पेठ सिवनी की
अनुज्ञप्ति को 05 दिवस के लिये निलंबित किया गया है।
इसी तरह मेसर्स पुरेन मेडिकल स्टोर, मेन
रोड जाम, ग्राम जाम की अनुज्ञप्ति 05 दिवस तथा मेसर्स राय मेडिकल स्टोर, मेन
रोड बण्डोल, की अनुज्ञप्ति 30 दिवस की अवधि के लिये निलंबित
कर दी गयी है। निलंबन अवधि के दौरान उक्त संस्थान द्वारा औषधियों का क्रय एवं
विक्रय पूर्णतः अवैधानिक माना जायेगा एवं औषधि विक्रेता द्वारा निलंबन अवधि के
दौरान दुकान खोलना, औषधियों का क्रय एवं विक्रय करने पर उनके
विरूद्ध प्रशासनिक, न्यायालयीन कार्यवाही की जायेगी।
सिवनी- दस्तक अभियान दौरान सिवनी जिले में चिन्हांकित न्यूनतम हीमोग्लोबिन वाले 0 से 5 वर्ष के बच्चों की मदद के जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी सामने आये है। शासन के इस महत्वपूर्ण अभियान में दस्तक दल द्वारा सम्पूर्ण जिले में लगभग 1250 ऐसे बच्चो का चिन्हांकन किया गया।
जिनका हीमोग्लोबिन स्तर इतना कम है कि इन बच्चो को सीधे रक्त चढ़ने की आवश्यकता थी। इतने अधिक रक्त की तत्काल आपूर्ति हेतु कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा जिला प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों से स्वेच्छिक रक्तदान अपील की गई । जिसमें जिले सभी के द्वारा इन बच्चो को अपनी जिम्मेदारी मानते हुए रक्तदान शिविर में उत्साह पूर्वक भाग लिया। विगत 23 जुलाई को हुए प्रथम चरण में 352 यूनिट रक्त अधिकारी कर्मचारियों द्वारा दिया गया।
विभागीय अधिकारी कर्मचारियों का यह उत्साह गुरुवार 1 अगस्त को भी दिखाई दिया। प्रातः 9 बजे से ही आदिम जाति कल्याण विभाग एवं वन विभाग के शासकीय सेवक रक्त दान हेतु जिला चिकित्सालय पहुँचने लगे। सभी शासकीय सेवक जरूरतमंद नवनिहालो को अपनी नैतिक जिम्मेदारी मानते हुए रक्तदान किया।
जिसमें आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा निर्धारित 200 यूनिट के विरुद्ध 257 यूनिट रक्तदान किया साथ ही वनविभाग सहित अन्य व्यक्तियों द्वारा 64 यूनिट रक्तदान किया। 1 अगस्त को आयोजित द्वितीय चरण में 321 व्यक्तियों द्वारा स्वेच्छिक रक्तदान किया । सभी को कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं एक- एक पौधा देकर प्रौत्साहित किया गया।