Home Blog Page 2029

प्रभारी मंत्री ने किया शिशु वार्ड का शुभारंभ

सिवनी । प्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुखदेव पांसे ने जिला चिकित्सालय पहुँचकर कायाकल्पित शिशु वार्ड का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक, राजकुमार खुराना सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के. सी. मेश्राम, सिविल सर्जन विनोद नावकर सहित अन्य संबंधित अधिकारियों एवं आमजनों की उपस्थिति रही।

प्रभारी मंत्री श्री पांसे ने कायाकल्पित वार्ड का अवलोकन कर जिला प्रशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से शासकीय चिकित्सालय के कायाकल्प उपरांत यह किसी प्रतिष्ठित प्राइवेट चिकित्सालय से कम नही है। उन्होंने कहा ही शासकीय चिकित्सालय में अमूमन गरीब परिवार अपना इलाज करवाते है और ऐसे जरूरतमंद मरीज को हाईटेक चिकित्सा सुविधा देना सच्चे मायनो में मानव सेवा है।

आपने कहा कि जिला प्रशासन की अभिनय पहल अस्पताल मित्र योजना से मिले आर्थिक सहायता से प्रबंधन द्वारा मरीजो को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध करवाने और एक खुशनुमा माहौल देने के लिए किए गए प्रयास सार्थक दिखाई दे रहे है। जिसके लिए प्रशासन बधाई के पात्र है। उन्होंने अपने उद्बोधन में जिला अस्पताल सिवनी में डॉक्टरों की कमी को पूरी करने के लिए प्रयास करने की बात कही।

बैद्यनाथ फर्म द्वारा अस्पताल मित्र योजना में 10 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई : प्रभारी मंत्री श्री सुखदेव पांसे ने बैद्यनाथ फर्म द्वारा अस्पताल मित्र योजना में 10 लाख रुपये की राशि प्रदाय करने पर फर्म के प्रतिनिधि राजेश ठाकुर को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने मानव सेवा के पुनीत कार्य मे शासन स्तर से वांछित सहयोग की बात कही।

गोलू पठान हुआ गिरफ्तार

golu pathan seoni news

सिवनी-जिला बदर के मामलो के आरोपी गोलू पठान को थाना कोतवाली प्रभारी मनोज गुप्ता के मार्गदर्शन में गई एक टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।

कोतवाली पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिला दण्डाधिकारी के द्वारा 27 अक्टूबर 2018 को बड़े मिशन स्कूल के पीछे रहने वाले गोलू पठान उर्फ सोहेल खान (20) पिता शफीक खान को जिला बदर किया गया था। इसके बाद गोलू पठान नागपुर में रह रहा था।

बिना किसी वैध अनुमति के सोमवार 22 जुलाई को गोलू पठान बारापत्थर में पीआरओ कार्यालय के पास में अरविंद अग्रवाल के निवास में किराये से रहने वाले हिमांशु तुरकर के घर छुपा हुआ था। गोलू पठान के साथ कुछ युवकों के द्वारा दोपहर 02 बजे हिमांशु तुरकर के निवास पर जाकर मारपीट की गयी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 22 जुलाई की घटना के बाद गोलू पठान को जिला अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया था जिसके बाद आज पुलिस टीम द्वारा गोलू पठान को गिरफ्तार कर लिया गया ।

इस टीम में उप निरीक्षक आर के शर्मा, प्रधान आरक्षक संजय यादव,आरक्षक इरफ़ान,बालमुकंद बघेल,रितेश ठाकुर , सेंनिक वकील खान शामिल थे ।

गौशाला का हुआ भूमिपूजन

सिवनी-मध्यप्रदेश शासन के लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री सुखदेव पांसे ने जनपद सिवनी की ग्राम पंचायत कारीरात पहुँचकर 27 लाख 71 हजार रुपये लागत से निर्मित होने वाले गौ शाला के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

इस अवसर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, सिवनी विधायक दिनेश राय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चतुर्वेदी, जनपद पंचायत सिवनी अध्यक्ष श्रीमती प्रतीक्षा राजपूत , राजकुमार खुराना , पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक, अपर कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड़,मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुनील दुबे सहित अन्यगण मान्य नागरिकों एवं ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही।

गणेश प्रतिमा से लगता है जीव हत्या दोष!

सिवनी । गणेश चतुर्थी 2019 इस बार 2 सितम्बर को मनाई जाएगी। इसी दिन से प्रथम पूज्य और जन जन के प्रिय भगवान गणेश की घर घर स्थापना होगी। लोग भगवान का दस दिन पूजन वंदन कर समस्त दुःखों से मुक्ति पाने, सुख समृद्धि और रिद्धि सिद्धि की कामना करेंगे। गणेश जी के भक्त अभी से प्रतिमाओं को विराजमान करने की खास तैयारियों में जुट गए हैं।

वहीं प्रतिमाओं का बाजार भी सजने लगा है। हर कोई चाहता है उसके घर सबसे सुंदर गणेश प्रतिमा विराजे, लेकिन क्या आपको ये पता है कि गणेश प्रतिमा से जीव हत्या दोष भी लगता है। चौंकिए मत ये बात शत प्रतिशत सत्य है। यदि आप भी गणेश प्रतिमा घर पर लाने वाले हैं तो इस बात जरूर ध्यान रखें की प्रतिमा से भगवान प्रसन्न हों, लेकिन किसी जीव की हत्या का दोष न लगे।

इनसे लगता है हत्या दोष : नर्मदा चिंतक समर्थ भैयाजी सरकार के अनुसार गणेश प्रतिमाओं का निर्माण जब तक प्राकृतिक चीजों से होता है, तब तक वे पुण्यदायी होती हैं। लेकिन प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी प्रतिमाएं देखने की सुंदर हैं, बाकी ये पर्यावरण के लिए जहर का काम करती हैं।

उन्होंने बताया कि इनका विसर्जन जब तालाबों, नदियों या किसी भी जल स्रोत में किया जाता है तो वहां के जलीय जीवों का जीवन संकट में पड़ जाता है। जिससे जीव हत्या का दोष लगता है। जो शास्त्र सम्मत उचित भी नहीं है। पूजन और मूर्ति की सुंदरता के चक्कर में हम पाप के भागीदार बन रहे हैं। पुण्य मिलने के बजाये हमें कई प्रकार के दोष लग रहे हैं। हम डरा नहीं रहे बल्कि यही सच है।

शहर में गणेशोत्सव पर घर-घर में मूर्तियां स्थापित की जाती है। इसके चलते बड़ी संख्या में मूर्तियों की बिक्री होती है। इस मौके पर कुछ व्यापारी प्लास्टर ऑफ पेरिस और कैमिकल रंगों की मूर्तियां बेचकर मोटा मुनाफे कमाने की फिराक में रहते है। इनके विसर्जन से पानी जहरीला बन जाता है। पर्व करीब आने के साथ ही शहर में पीओपी से मूर्तियों की बाहर से खेप आना शुरू हो गई है। लेकिन मूर्तियों की जांच और उनके विरुद्ध कार्रवाई ठप है।

MP हाईकोर्ट ने SEONI के चर्चित GST घोटाले के आरोपित एकाउंटेंट को जमानत देने से किया इनकार

जीएसटी घोटाले की जांच जारी | आरोपी एकाउंटेंट को जमानत नहीं

जबलपुर । मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सिवनी के चर्चित जीएसटी घोटाले के आरोपित एकाउंटेंट अजय खन्ना को जमानत देने से इनकार कर दिया। जस्टिस राजीव कुमार दुबे की सिंगल बेंच ने अर्जी को यह कहते हुए निरस्त कर दिया कि प्रथम दृष्ट्या उस पर गम्भीर आर्थिक अनियमितता के आरोप हैं। साथ ही अभी मामले की जांच जारी है।

अभियोजन के अनुसार स्टेट टैक्स इवेजन ब्यूरो जबलपुर के असिस्टेंट कमिश्नर ने स्टेट टैक्स क मिश्नर के आदेश पर सिवनी की गोकुल धाम सोसायटी स्थित फर्म कमर्शियल कार्पाेरेशन के दफ्तर पर औचक निरीक्षण किया। पाया गया कि उक्त जगह पर कोई व्यावसायिक गतिविधि संचालित नहीं हो रही थी। इस पर कार्यालय के दस्तावेजों की जांच की गई। पता चला कि फर्म कोई व्यवसाय नहीं करती। बल्कि, फर्जी बिल-बाउचर जारी कर इनपुट टैक्स के रूप में टैक्स की चोरी कर रही है।

इसमें पाया गया कि कंपनी ने कुल 7 करोड़ 30 लाख 97 हजार 366 रुपए की टैक्स चोरी की। इस पर आरोपित सहित अन्य के खिलाफ स्टेट टैक्स इवेजन ब्यूरो ने मप्र जीएसटी एक्ट 2017 व केंद्रीय जीएसटी एक्ट 2017 की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपित को 11 जुलाई को गिरफ्तार किया। इसी मामले में जमानत पाने के लिए लेखापाल ने अर्जी दायर की, जिसे कोर्ट ने निरस्त कर दिया।

30 अगस्त तक मतदाता सूची में जोड़े जा सकते हैं नाम

SEONI // उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगरीय निकाय निर्वाचन 2019 हेतु फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण वर्ष-2019 की प्रक्रिया गतिशील है, नगरीय निकायों के आम निर्वाचन हेतु फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण वर्ष-2019 के लिये दावा आपत्ति केन्द्र पर दावे आपत्ति 30 अगस्त 2019 के अपरान्ह 3 बजे तक प्राप्त की जायेगी।

उन्होने बताया कि 21 अगस्त 2019 को नगरीय निकायों की प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। मतदाता अपना नाम प्रारूप मतदाता सूची में देख सकते हैं। किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में न होने की स्थिति में अपने-अपने वार्ड के संबंधित प्राधिकृत कर्मचारी से सम्पर्क कर फार्म ईआर -1, ईआर-2, ईआर-3 में वांछित जानकारी देकर नाम दर्ज करवाने, नाम कटवाने एवं संशोधित करवा सकते हैं।

ऐसे पात्र मतदाता जिनका नाम नगरपालिका/ नगर परिषद क्षेत्र की मतदाता सूची में नहीं है वे निर्धारित तिथियों में उपस्थित होकर ईआर-1 फार्म प्राधिकृत अधिकारी के समक्ष एक फोटो, आयु एवं निवास संबंधी दस्तावेजों के आधार पर नाम जोड़ने की कार्यवाही की जावेगी।

कोई मतदाता मृत/स्थानान्तरण/दोहरी प्रविष्टि का है के संबंध में कोई आपत्ति करता है तो उनके नाम विलोपित किए जाने हेतु ईआर-2 फार्म भरकर उसी मतदान केन्द्र का मतदाता प्रस्तुत कर सकता है। मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं के विवरण में किसी भी प्रकार त्रुटियां है तो ईआर-3 फार्म भरकर संशोधन करा सकता है।

उपरोक्त तीनों प्रकार के फार्म के संबंध में किसी प्रकार की कोई आपत्ति हो तो रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के आदेश की अपील अपर कलेक्टर सिवनी की न्यायालय में ईआर-4 फार्म भरकर प्रस्तुत की जा सकती है।                    

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लाभ लेने का अंतिम अवसर

SEONI / महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा जानकारी देते हुये बताया गया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना अंतर्गत स्वयं का स्वरोजगार स्थापित करने हेतु युवाओं से एम पी ऑनलाइन के माध्यम से 4 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत परियोजना लागत 10 लाख से 2 करोड़ तक होगी एवं आवेदन करने हेतु पात्रता-उम्र 18 से 40 वर्ष है।

आवेदक का म.प्र.का मूल निवासी होना आवश्यक है तथा शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10वीं उत्तीर्ण है, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत सामान्य वर्ग हेतु परियोजना लागत का 15 प्रतिशत (अधिकतम रूपये 12 लाख) एवं अन्य वर्गों एवं बीपीएल हेतु 20 प्रतिशत (अधिकतम रूपये 18 लाख) मार्जिनमनी सहायता देय होगी साथ ही 5 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से तथा महिला उद्यमियों हेतु 6 प्रतिशत प्रतिवर्ष के दर से (अधिकतम 7 वर्षों तक-अधिकतम रूपये 5 लाख प्रतिवर्ष) ब्याज अनुदान दिया जाएगा । योजना के संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में संबंधित कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।     

शहरी आशा कार्यकर्ता के रिक्त पद हेतु आवेदन आमंत्रित | Seoni Job Alert

SEONI / राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत तिलक वार्ड में शहरी आशा कार्यकर्ता की नियुक्ति हेतु संबंधित वार्ड में निवासरत महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये गये है। उम्मीदवार अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में भरकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में 6 सितंबर तक जमा कर सकते है। आवेदन के लिए आवेदक का संबंधित मलिन बस्ती/वार्ड का निवासी होना अनिवार्य है।

आवेदक की आयु 25 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिये तथा उम्मीदवार महिला का विवाहित होना आवश्यक है साथ ही तलाकशुदा, परित्यक्ता, विधवा, महिला को वरीयता दी जायेगी। उम्मीदवार को न्यूनतम 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। ए.एन.एम. प्रशिक्षण उत्तीर्ण महिला आरोग्य समिति की सदस्य, एवं स्वसहायता समूह में कार्यरत महिला को चयन हेतु प्राथमिकता दी जायेगी।  

आवेदन पत्र के साथ निवास संबंधी प्रमाण पत्र तहसीलदार द्वारा जारी किया गया निवास प्रमाण पत्र/राशनकार्ड की प्रति/बीपीएल कार्ड/ आधार कार्ड/वोटर आईडी/बैंक पास बुक, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, विधवा तलाकशुदा होने की स्थिति में प्रासंगिक दस्तावेज तथा अनुभव हेतु संस्था/समिति द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र की प्रति लगाना होगा। आवेदन पत्र का प्रारूप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय तथा तिलक वार्ड स्थित आंगनवाडी से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।          

सिवनी कलेक्टर ने POP एवं रासायनिक पदार्थो से बनी मूर्तियों को लेकर जारी किये आदेश

सिवनी । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह द्वारा पीओपी (प्लास्टर ऑफ पेरिस) एवं केमिकल तथा रासायनिक वस्तुओं के उपयोग से निर्मित मूर्तियों के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा-144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह द्वारा जारी आदेशानुसार मूर्तियों/प्रतिमाओं के निर्माण में प्राकृतिक सामग्रियों पराम्परागत मिट्टी तथा प्रकृतिक रंगों का उपयोग किया जाएगा। पीओपी एवं अन्य रासायनिक पदार्थो से बने मूर्तियों/प्रतिमाओं के निर्माण एवं विक्रय में प्रतिबंध रहेगा ।

परम्परागत मिट्टी को छोड़कर अन्य पदार्थ पीओपी एवं अन्य रासायनिक पदार्थो से मूर्तियों/प्रतिमाओं के निर्माण के प्रकाश में आने पर स्थानीय निकाय द्वारा प्रतिमाओं को अपने कब्जे में लेकर नगरीय ठोस अपशिष्ठ नियम 2000 के प्रावधानुसार कार्यवाही की जाएगी। साथ ही मूर्ति/प्रतिमाओं के विसर्जन के समय पूजा सामग्री जैसे- फल-फूल, नारियल, वस्त्र-आभूषण, सजावट की सामग्री जिसमें कागज एवं प्लास्टिक से निर्मित वस्तुएं शामिल हैं, को अलग-अलग एकत्रित कर नगरीय ठोस अपशिष्ठ नियम 2000 के प्रावधानुसार स्थानीय निकाय द्वारा कार्यवाही की जाएगी।

इसी तरह विसर्जन के 24 घण्टे के भीतर विसर्जित मूर्ति/प्रतिमाओं से उत्पन्न ठोस अपशिष्ट जैसे- बांस, लकड़ी, रस्सी, मिट्टी, वस्त्र, प्रतिमा के हिस्से आदि को एकत्रित कर इनका निपटान हेतु भी कार्यवाही की जाएगी। यह आदेश 27 अगस्त से 15 अक्टूबर तक प्रभावशील रहेगा। आदेष का उल्लंघन करने पर भारतीय दण्ड विधान अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।    

नशे में धुत होस्टल की 1 लड़की और 3 लडको ने पति-पत्नी को पीटा |INDORE NEWS

indore news today
Indore News : व्यापारी की पिटाई, पत्नी के बाल खींचे, पुलिस के पास पहुंचे तो जवाब मिला- नशेड़ियों के मुंह क्यों लगते हो? | लसूड़िया (Lasudiya) इलाके में होस्टल में रहने वाले 3 युवक और 1 युवती ने घर जा रहे इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी और उनकी पत्नी की मामूली बात पर पिटाई कर दी।

(इंदौर Indore News) . लसूड़िया (Lasudiya) इलाके में होस्टल में रहने वाले 3 युवक और 1 युवती ने घर जा रहे इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी और उनकी पत्नी की मामूली बात पर पिटाई कर दी। व्यापारी की पत्नी के बाल नोंचे, कड़े से सिर में गंभीर वार किए और मोबाइल फोन भी छीन लिया। दंपती का आरोप है कि मौके पर आई डायल-100 के जवानों ने भी उनसे बुरा व्यवहार किया। एक जवान ने कहा- नशे में धुत युवती और युवकों के मुंह क्यों लगे। घटना महालक्ष्मी नगर में रहने वाले इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी सचिन अग्रवाल (Sachin Agrawal) के साथ हुई।

उन्होंने बताया कि वे रविवार रात करीब 11.30 बजे पत्नी अंबिका के साथ कार से घर लौट रहे थे, तभी चिकित्सक नगर में बीच सड़क पर बाइक खड़ी कर एक युवक बैठा था। उसे हटने को कहा, लेकिन नहीं माना। उसे चिल्लाया तो उसके साथ खड़ी एक युवती ने गाली-गलौज की और मेरी कॉलर पकड़ ली। कार में बैठी पत्नी ने युवती का वीडियो बनाना शुरू किया तो उसका साथी पत्नी के पास आया और बाल पकड़कर कड़े से सिर में वार किए और मोबाइल छीन लिया। युवक के दो अन्य दोस्त आ गए और मुझे पीटना शुरू कर दिया।

पत्नी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आए और कुछ ने हंगामा देख पुलिस को डायल-100 पर कॉल कर दिया। 15 मिनट बाद पुलिस जवान आए तो हमें ही बुरा-भला बोलने लगे और बाद में थाने ले जाकर एफआईआर की। लसूड़िया पुलिस ने मारपीट व गाली गलौज की धारा में केस दर्ज किया है। दंपती का आरोप है कि युवक-युवती शराब के नशे में थे। ये सभी होस्टल के छात्र हैं। पुलिस ने घटना के बाद तीनों युवकों को थाने में बैठा लिया था।