Home Blog Page 2028

भीमगढ़ डेम के गेट खोलने की कागार पर

सिवनी: सिवनी जिले में बने भीमगढ़ बांध के अब गेट खोले जाने के आसार बनते दिखाई दे रहे है । समाचार लिखे जाने तक भीमगढ़ बाँन्ध का जलस्तर 517.50 मीटर तक पहुच चुका है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भीमगढ़ बांड का जलस्तर जैसे ही 518 मीटर तक आजायेगा उस समय निर्देशानुसार भीमगढ़ बाँन्ध के कुछ गेट खोल दिये जायंगे । मौसम की मेहरबानी के चलते अगस्त माह में जिले सहित छिन्दवाड़ा के अमरवाड़ा क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बाद आज 30 अगस्त को भीमगढ़ जलाशय का स्तर 517.60 मीटर तक पहुच गया है।

एस डी ओ भीमगढ़ परियोजना उदयभान मर्सकोले ने बताया कि फ़िलहाल गेट नही खोले जा रहे हे,लेकिन जैसे ही बांध का स्तर 518 मीटर तक आ जायेगा निर्देश अनुसार कुछ गेट खोले जाएंगे।

कॉलेज में सीटें फुल! प्रवेश को भटक रहे विद्यार्थी!

सिवनी । उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस बार महाविद्यालयों में प्रवेश को लेकर ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया के चलते जो नीति प्रारंभ की है उसको लेकर विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है।

एक विद्यार्थी प्रवेश के लिये 05 से 07 महाविद्यालय में ऑन लाईन के माध्यम से आवेदन कर रहे है जिसके चलते महाविद्यालय प्रशासन को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर शासकीय महाविद्यालयों में अध्यापन के अतिरिक्त न्यूनतम स्टॉफ है और लगभग दो माह से प्रवेश को लेकर महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या के चलते छोटी-छोटी सी बातों के लिए परेशान होना पड़ता है।

सिवनी जिले शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अंतर्गत सिवनी के समस्त महाविद्यालय संचालित होते है और ऑन लाईन के माध्यम से प्रतिशत के आधार पर अधिकांश महाविद्यालय में कला, वाणिज्य, विज्ञान की सींटे फुल हो चुकी है। अगर विश्व विद्यालय द्वारा शासकीय, अशासकीय,महाविद्यालयों में सींटे बढ़ाई जाती है तो निश्चित ही विद्यार्थियों के होने वाले भविष्य के साथ खिलवाड़ को रोका जा सकता है। अन्यथा मजबूर होकर जिले के विद्यार्थियों को अन्य जिलों में अध्यापन के लिए पलायन करना पड़ेगा।

इस संबंध में पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतीश चिले ने बताया कि उनके महाविद्यालय में सभी संकाय की सींटे फुल हो चुकी है। इसी तरह अन्य अशासकीय महाविद्यालयों में भी स्थिति यही बनी हुई है। अगर विश्व विद्यालय सांईस में 20-20 सींटे बढ़ाता है तो काफी हद तक विद्यार्थियों की समस्या समाधान हो सकता है।

इस मामले को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन को भी उच्च शिक्षा मंत्री जीत्तू पटवारी के माध्यम से सींटे बढ़ाये जाने को लेकर प्रयास करना चाहिए। इसी तरह अखिल भारतीय विद्याथी परिषद जो राष्ट्रहित में विद्यार्थियों के हित की बात करती है उसे भी प्रयास करना चाहिए तभी विद्यार्थी जिले से पलायन नही करेंगे। अन्यथा विद्यार्थियों के भविष्य को कोई नही बचा सकता।

डाग स्क्वाड की मदद से नीलगाय के शिकारी धराए

पेंच टाईगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में नीलगाय के शिकार की घटना प्रकाश में आई है।

कुरई । प्राप्त जानकारी के अनुसार बफर क्षेत्र के घाट कोहका बीट के साल्हे कक्ष क्रमांक आर 389 में बिजली का करंट लगाकर नीलगाय के शिकार की सूचना मिलने पर वन विभाग के अमले ने कार्यवाही की है। अमले को इस बीट से लगे राजस्व क्षेत्र में नीलगाय का चमड़ा और अन्य अवशेष मिले।

बताया जाता है कि इस दौरान डाग स्क्वाड की मदद भी ली गई। वन विभाग के द्वारा इस माले में दो आरोपी कमल पिता फिरादी उईके, सरवन लाल एवं शिवदयाल को पकड़ा है, जिन्होंने खाने की गरज से नीलगाय के शिकार की बात स्वीकार कर ली है। वन विभाग के द्वारा अवशेषों को जप्त कर वन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

Nilgai Antelope (Boselaphus tragocamelus)

बुजुर्ग को आए चक्कर, मौत

सिवनी । गुरूवार की सुबह घर से निकले एक बुजुर्ग को दोपहर लगभग बारह बजे बस स्टैण्ड में चक्कर आए और वे जमीन पर गिर गए। बुजुर्ग को ईलाज के लिए 108 एंबूलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छपारा निवासी सेवा निवृत शिक्षक अब्दुल खालिक (72) अब्दुल अहद कुरैशी सिवनी किसी काम से आए हुए थे। इसी दौरान वे यातायात थाने के बाजू में चक्कर खाकर गिर गए, इससे उनके सर पर चोट आई। उन्हें एंबूलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ईलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचमाना बनाकर शव का पीएम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया है।

कुएं में डूबने से पिता-पुत्र और पुत्री की मौत | Balaghat News

बालाघाट । लालबर्रा थाना क्षेत्र के नगपुरा में पिता सहित पुत्र और पुत्री के कुएं में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर लालबर्रा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला गया जिसके बाद पंचनामा की कार्रवाई पूरी की.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार इंद्र कुमार बनोटे और उसकी 6 वर्ष की पुत्री लुबानी और 3 वर्ष का पुत्र रितिक कि इस घटना में मौत हो गई है। हालांकि मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पिता, पुत्र और पुत्री का शव उन्हीं के खेत में बने कुएं में देखा गया था। जिसकी सूचना लालबर्रा पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके में पहुंचकर शव को बाहर निकाला है। अभी यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इंद्रकुमार ने अपने बच्चों के साथ आत्महत्या की है या फिर किसी और वजह से उनकी मौत हुई है।

balaghat news
balaghat news

जिला एवं जनपद पंचायत निर्वाचन क्षेत्र के वार्डो का प्रारंभिक प्रकाशन पर दावे आपत्ति आमंत्रित

सिवनी: त्रि-स्तरीय पंचायत परिसीमन – सामान्य निर्वाचन वर्ष 2019-20 हेतु शासन द्वारा जारी का कार्यक्रम अनुसार जिला पंचायत सिवनी निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 01 से 19 तक एवं जनपद पंचायत सिवनी, बरघाट, कुरई, केवलारी, छपारा, लखनादौन, घंसौर, धनौरा के निर्वाचन क्षेत्रों का प्रारंभिक प्रकाशन दिनांक 22/08/2019 को किया गया है ।

निर्वाचन क्षेत्र में यद्यपि किसी भी वयस्क निवासी सारणी अंतर्विष्ट किसी बात के संबंध में कोई आपत्ति दिनांक 31/08/2019 तक कलेक्टर सिवनी को लिखित में प्रस्तुत कर सकते है । निर्धारित समय-सीमा में प्राप्त आपत्तियों पर विचार कर अंतिम विनिश्चय प्रकाशित किया जाएगा।

09 फीट लंबे अजगर का सफल रेस्क्यू

सिवनी । दक्षिण सिवनी सामान्य वन मण्डल के अंतर्गत बरघाट रेंज में जेवनारा के समीप मोहगांव में एक नौ फीट लंबे अजगर का सफल रेस्क्यू किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अजगर दोपहर के लगभग साढ़े तीन बजे गांव के अंदर आ गया था। अजगर की लंबाई को देखकर ग्रामीणों का हुजूम वहां लगने लगा। इसी बीच कोई व्यक्ति वहां पहुंचा और उसके द्वारा अजगर को पकड़कर ले जाने की बात कही गई किन्तु ग्रमीणों के द्वारा पहले ही वन विभाग को इसकी सूचना दी जा चुकी थीइसलिए उनके द्वारा उस व्यक्ति को ऐसा करने से मना कर दिया गया।

वन विभाग के उड़न दस्ता प्रभारी के.के. तिवारी के निर्देश पर मुख्य वन संरक्षक कार्यालय के उड़न दस्ते में अर्पित मिश्रारवि विश्वकर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे और उनके द्वारा अजगर का सफलता के साथ रेस्क्यू किया जाकर वन क्षेत्र में ले जाकर अजगर को छोड़ दिया गया।

उड़न दस्ते में गए अर्पित मिश्रा एवं रवि विश्वकर्मा के द्वारा लोगों को समझाईश दी गई कि वन्य जीवों के साथ छेड़छाड़ करना या उन्हें मारना वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत तीन से पांच साल तक की सजा और अर्थदण्ड का प्रावधान भी है। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर इस तरह की स्थिति निर्मित होती है तो वन्य जीवों के साथ छेड़छाड़ करने के बजाए उनसे दूर रहें और वन विभाग को इसकी जानकारी दें।

सड़क पर गिरी महिला ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

accident

सिवनी । रास्ते में घूम रहे आवारा श्वान को बचाने के लिए पति ने बाईक में ब्रेक मारा और पीछे बैठी पत्नि जमीन पर गिरकर घायल हो गई।

डूंडा सिवनी थाना सूत्रों ने बताया कि बुधवार की दोपहर में बाईक में सवार हो कर पति पत्नि बरघाट से सिवनी की ओर आ रहे थे। इसी बीच रास्ते में एक आवारा कुत्ता सामने आ गया जिसे बचाने के चक्कर में पति ने ब्रेक मारा जिससे पत्नि जमीन पर गिरकर घायल हो गई।

सूत्रों ने बताया कि बरघाट थाने के मूण्डापार निवासी खुर्शीद बी (26) पति राशिद बेग के साथ मोटर सायकल पर सवार होकर सिवन आ रहे थे। रास्ते में छिड़िया पलारी के पास एक कुत्ता सामने से आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में यह दुर्घटना घटी। घायल को एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां घायल की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान घायल महिला ने दम तोड़ दिया।

SEONI सहित अनेक शहरों में चालू होंगी जलसा टॉकीज

सिवनी सहित अनेक शहरों में आकार लेंगी जलसा टॉकीज

सिवनी । मुख्यमंत्री बनने के बाद कमल नाथ के द्वारा सिवनी जिले के विकास के मार्ग प्रशस्त करना आरंभ कर दिया है। सिवनी उनकी प्राथमिकता में दिखाई दे रहा है। हाल ही में कमल नाथ के मुंबई दौरे के परिणाम आना आरंभ हो गए हैं। मुंबई के एक समूह ने सिवनी सहित अनेक जिलों में जलसा टाकीज खोलने के प्रस्ताव सरकार को दिए हैं।

राज्य सचिवालय के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री कमल नाथ पिछले दिनों महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई के प्रवास पर थे। इस दौरान उनके द्वारा अनेक उद्योगपतियों से चर्चा कर मध्य प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को पुरजोर तरीके से रखा था।

सूत्रों की मानें तो मुंबई के कार्नीवाल समूह के द्वारा शुरूआत में मध्य प्रदेश के चुनिंदा शहरों में जलसा टाकीज खोलने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को दिया है। इन सिनेमाघरों में गुजरे जमाने के दम तोड़ते सिनेमाघरों की तरह ही छोटे शहरों में दर्शक चलचित्र का आनंद ले सकेंगे।

सूत्रों ने आगे बताया कि कार्निवाल समूह के द्वारा मुख्यमंत्री को दिए गए प्रस्ताव में प्रथम चरण में 21 शहरों में जलसा टाकीज के लिए सरकारी जमीन उपलब्ध कराने अथवा समूह के द्वारा ही जमीन खरीदने का प्रस्ताव दिया है। इसके लिए समूह के द्वारा प्रदेश सरकार से मदद की गुहार भी लगाई है।

यहां यह उल्लेखनीय होगा कि अस्सी के दशक तक छोटे शहरों और कस्बों में लोगों के मनोरंजन का साधन सिनेमाघर ही हुआ करते थे, जहां जाकर वे रूपहले पर्दे की फिल्मों का लुत्फ उठाया करते थे। सूत्रों की मानें तो समूह के द्वारा सिवनी, छिंदवाड़ा विदिशा, सीहोर, छतरपुर, सागर, रायसेन, होशंगाबाद जैसे कई छोटे शहरों का चयन किया है, जहां उसके द्वारा जलसा टॉकीज की संस्थापना की जाएगी।

सूत्रों ने यह भी बताया कि इस योजना में राज्य शासन के द्वारा सिवनी जिले को प्रथम चरण में विशेष रूप से जोड़ने की बात भी कही थी। इस योजना में सरकार के द्वारा दी जाने मदद के एवज में समूह के द्वारा दस हजार से ज्यादा लोगों को पत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार उपलब्ध कराने की बात भी कही है।

सूत्रों ने बताया कि इस समूह के द्वारा प्रदेश के हर जिले में जलसा टाकीज खोलने का प्रस्ताव दिया था। प्रथम चरण में 21 जिलों में जलसा टाकीज खोले जाने का प्रस्ताव है, जिसमें सिवनी जिले के आदिवासी बाहुल्य तहसील मुख्यालय लखनादौन का चयन किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि कार्निवाल रियल्टी समूह के द्वारा दिए गए प्रस्ताव में बनाई जाने वाली जलसा टाकीज के पास एक सुपर मार्केट की स्थापना भी की जाएगी। ये टाकीज और सुपर मार्केट मध्यम वर्ग की आवश्यकताओं के अनुरूप होने का दावा भी किया जा रहा है।

बिजली के तार से झुलसा युवक

सिवनी । कान्हीवाड़ा थानांतर्गत ग्राम रायबरेली ईन्दावाडी के पास बुधवार को एक युवक बिजली के तारों से करंट लगने के कारण झुलस गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई उस स्थान पर रेल्वे की पटरी बिछाए जाने का काम जारी है। इसी दौरान एक युवक के हाथ में रखी लोहे की राड से बिजली के तार छिल गए और उसे करंट लग गया।

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बरेलीपार निवासी अज्जू (22) पिता तारसिंग रेल्वे की पटरी बिछाए जाने के स्थान पर मजदूरी का काम करता है। इसी बीच काम करते समय बिजली के तार से अज्जू के हाथों में पकड़ी हुई राड टकरा गई और अज्जू उससें झूलस गया। उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।