HomeसिवनीSEONI सहित अनेक शहरों में चालू होंगी जलसा टॉकीज

SEONI सहित अनेक शहरों में चालू होंगी जलसा टॉकीज

Date:

सिवनी सहित अनेक शहरों में आकार लेंगी जलसा टॉकीज

सिवनी । मुख्यमंत्री बनने के बाद कमल नाथ के द्वारा सिवनी जिले के विकास के मार्ग प्रशस्त करना आरंभ कर दिया है। सिवनी उनकी प्राथमिकता में दिखाई दे रहा है। हाल ही में कमल नाथ के मुंबई दौरे के परिणाम आना आरंभ हो गए हैं। मुंबई के एक समूह ने सिवनी सहित अनेक जिलों में जलसा टाकीज खोलने के प्रस्ताव सरकार को दिए हैं।

राज्य सचिवालय के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री कमल नाथ पिछले दिनों महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई के प्रवास पर थे। इस दौरान उनके द्वारा अनेक उद्योगपतियों से चर्चा कर मध्य प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को पुरजोर तरीके से रखा था।

सूत्रों की मानें तो मुंबई के कार्नीवाल समूह के द्वारा शुरूआत में मध्य प्रदेश के चुनिंदा शहरों में जलसा टाकीज खोलने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को दिया है। इन सिनेमाघरों में गुजरे जमाने के दम तोड़ते सिनेमाघरों की तरह ही छोटे शहरों में दर्शक चलचित्र का आनंद ले सकेंगे।

सूत्रों ने आगे बताया कि कार्निवाल समूह के द्वारा मुख्यमंत्री को दिए गए प्रस्ताव में प्रथम चरण में 21 शहरों में जलसा टाकीज के लिए सरकारी जमीन उपलब्ध कराने अथवा समूह के द्वारा ही जमीन खरीदने का प्रस्ताव दिया है। इसके लिए समूह के द्वारा प्रदेश सरकार से मदद की गुहार भी लगाई है।

यहां यह उल्लेखनीय होगा कि अस्सी के दशक तक छोटे शहरों और कस्बों में लोगों के मनोरंजन का साधन सिनेमाघर ही हुआ करते थे, जहां जाकर वे रूपहले पर्दे की फिल्मों का लुत्फ उठाया करते थे। सूत्रों की मानें तो समूह के द्वारा सिवनी, छिंदवाड़ा विदिशा, सीहोर, छतरपुर, सागर, रायसेन, होशंगाबाद जैसे कई छोटे शहरों का चयन किया है, जहां उसके द्वारा जलसा टॉकीज की संस्थापना की जाएगी।

सूत्रों ने यह भी बताया कि इस योजना में राज्य शासन के द्वारा सिवनी जिले को प्रथम चरण में विशेष रूप से जोड़ने की बात भी कही थी। इस योजना में सरकार के द्वारा दी जाने मदद के एवज में समूह के द्वारा दस हजार से ज्यादा लोगों को पत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार उपलब्ध कराने की बात भी कही है।

सूत्रों ने बताया कि इस समूह के द्वारा प्रदेश के हर जिले में जलसा टाकीज खोलने का प्रस्ताव दिया था। प्रथम चरण में 21 जिलों में जलसा टाकीज खोले जाने का प्रस्ताव है, जिसमें सिवनी जिले के आदिवासी बाहुल्य तहसील मुख्यालय लखनादौन का चयन किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि कार्निवाल रियल्टी समूह के द्वारा दिए गए प्रस्ताव में बनाई जाने वाली जलसा टाकीज के पास एक सुपर मार्केट की स्थापना भी की जाएगी। ये टाकीज और सुपर मार्केट मध्यम वर्ग की आवश्यकताओं के अनुरूप होने का दावा भी किया जा रहा है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related