Home Blog Page 2026

SEONI जिले में पदस्थ तहसीलदार की नवीन पदस्थापना

सिवनी : कलेक्टर प्रवीण सिंह ने आदेश जारी कर तहसील लखनादौन में पदस्थ तहसीलदार गौरीशंकर शर्मा को तहसीलदार केवलारी तथा तहसील केवलारी में पदस्थ तहसीलदार भावना मलगाम तहसीलदार लखनादौन नियुक्त किया है

जे.पी.सैयाम होंगे एसडीएम सिवनी

सिवनी : कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा आदेश जारी कर जिले में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर, जे.पी.सैयाम को अनुविभागीय अधिकारी एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी सिवनी के साथ मध्यप्रदेश लोक न्यास अधिनियम के अंतर्गत पंजीयक लोक न्यास क्षेत्र सिवनी, लोक परिसर बेदखली अधिनियम सिवनी, भाडा नियंत्रण अधिकारी सिवनी, भू-अर्जन अधिकारी सिवनी, नजूल अधिकारी सिवनी तथा जिला सत्कार अधिकारी का प्रभार दिया है|

35000 रु कीमत की देशी/अंग्रेजी शराब जप्त

69 लीटर देशी/अंग्रेजी शराब कीमती 35000 लगभग जप्त

सिवनी : पुलिस अधीक्षक सिवनी श्रीमान कुमार प्रतीक (भा.पु.से.) , अति. पुलिस अधीक्षक शकमलेश खरपुसे द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को विशेष अभियान के अंतर्गत मादक पदार्थ जैसे गांजा, शराब इत्यादि की तस्करी में लिप्त आरोपियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं प्रतिदिन शाम के समय स्थान बदल बदल कर चैकिंग प्वांइट लगाकर संदिग्धों की चैकिंग हेतु आदेषित किया गया था ।

आदेश के परिपालन में SDOP लखनादौन श्री अरविंद श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आदेगांव राहुल बघेल के नेतृत्व में ASI रफीक खान, HC दिलीप राजपूत, अविनाश पांडेय, जोतेश्वर , नरेश अहिरवार , सिराजो खान की टीमने मुखबिर की सूचना पर ग्राम लाटगांव में जाकर नन्हेलाल पिता पुन्नू लाल टेकाम 49 साल निवासी लाटगांव के घर दबिश दी जो उपरोक्त आरोपी जिसके कब्जे से 381 पाव कुल 59 लीटर देशी/अंग्रेजी शराब मिली जिसे कब्जा पुलिस लिया गया एवम आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।

sharab japt aadegao thana seoni mp
प्रारंभिक पूछतांछ में पकडे गये उक्त आरोपी से अवैध शराब के बारे में पूछताछ की जा रही है।

सिवनी कलेक्टर की बडी कार्यवाही अमानक पॉलिथीन निर्माण कर रही फैक्टरी सील

सिवनी : कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के निर्देशन में पॉलीथिन मुक्त सिवनी बनाने हेतु सघन कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है जिसमे सोमवार 2 सितंबर को कलेक्टर श्री सिंह के निर्देशानुसार राजस्व एवं नगरपालिका दल द्वारा बुधवार चौक स्थित प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण कर लगभग 8 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन जप्त की गई।

दल को निरीक्षण के दौरान जिला उद्योग केंद्र के सामने अमानक पॉलीथिन बनाये जाने की जानकारी लगी। जिस पर राजस्व एवं नगरपालिका के सँयुक्त दल द्वारा तत्काल जिला उद्योग केंद्र के सामने स्थित वीना प्लास्टिक फैक्टरी में दबिश देकर अमानक पॉलीथिन बनाने की मशीनरी, कच्चा माल सहित 10 क्विंटल से अधिक स्टॉक को बरामद किए है।

दल द्वारा प्रकरण बनाकर सम्पूर्ण फैक्टरी को सील कर दिया गया है। नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने व्यापारियों सहित जिले वासियों से भी अपील की है कि वह पॉलीथिन का उपयोग न करे। जुट अथवा अन्य सामाग्री के बने थैलो का उपयोग करके पॉलीथिन मुक्त सिवनी बनाने में जिला प्रशासन का सहयोग करे।

SEONI कलेक्टर के आदेश पर 31 शिक्षकों का काटा वेतन 18 को नोटिस

सिवनी । कलेक्टर प्रवीण सिंह के आदेश पर एसडीएम राजस्व व तहसीलदार की टीम ने शहर के शासकीय शैक्षणिक संस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया था। इस दौरान अनुपस्थित और देरी से पहुंचने वाले शिक्षक व कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई के लिए कलेक्टर को प्रतिवेदन भेजा था। इस पर कार्रवाई करते हुए 31 के वेतन काटने व 18 को नोटिस जारी के निर्देश हुए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सतर्कता शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्कृष्ट स्कूल सिवनी में पदस्थ शिक्षक सुशील श्रीवास, वरिष्ठ अध्यापक शाहिद खान, अध्यापक रश्मि शर्मा के एक दिवस का वेतन काटा गया है। इनके अलावा उत्कृष्ट स्कूल के अनुपस्थित कर्मचारियों में लेखापाल रामगोपाल तिवारी, सहायक ग्रेड 3 एचपी शुक्ला, सहायक ग्रेड 3 यूएस चौरसिया, भृत्य संतोष यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसका जवाब तीन दिवस में प्रस्तुत करने को कहा गया है। जवाब संतोषप्रद नहीं होने अथवा समय सीमा में अनुशासनात्मक कार्रवाई अंतर्गत वेतनवृद्धि रोकने की चेतावनी दी गई है।

काटा वेतन, दिया नोटिस : उर्दू स्कूल के अनुपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं, कर्मचारियों में 10 के वेतन काटने व सात से जवाब तलब किया गया है। तिलक स्कूल में 17 शिक्षक व कर्मचारियों के विलंब से उपस्थित होना टीम ने पाया था। सभी के एक एक दिवस का वेतन काटा गया है। नेताजी स्कूल के शिक्षक शिक्षिका समेत सात कर्मचारी अनुपस्थित और देर से पहुंचे थे। इनसे तीन दिवस में जवाब मांगा गया है।

इंस्पायरअवार्ड में SEONI का नाम हुआ था रोशन, भोपाल में होगा सम्मान

शिक्षक दिवस पर भोपाल में होगा सम्मान

सिवनी । आदिवासी विकासखंड धनौरा अंतर्गत आने वाले शासकीय माध्यमिक शाला आमानाला जिसने इंस्पायर आवार्ड योजना मे जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है कि इस स्कूल के छात्र मिथलेश ठाकुर एवं छात्र धमेन्द्र यादव के लिए प्रदेश की राजधानी भोपाल से बुलावा आया है।

05 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर उक्त शिक्षक एवं छात्र दोनो को सम्मानित किया जायेगा। उल्लेखनीय होगा कि धनौरा विकास खंड अंतर्गत आने वाले शासकीय माध्यमिक शाला आमानाला इंस्पायर अवार्ड योजना मे विगत वर्ष 2018 – 2019 म नेशनल चैपियन रहा है।

इस शाल के विज्ञान के शिक्षक मिथलेश ठाकुर के मार्गदर्शन मे छात्र धमेन्द्र यादव द्वारा बनाया चलित जैविक शौचालय पहले जिला स्तर पर फिर प्रदेश स्तर पर और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुआ था। शिक्षक मिथलेश ठाकुर के मार्गदर्शन मे बनाये गये।

इस चलित जैविक शौचालय की देश के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा तक प्रशंसा की गयी थी। उन्होंने छात्र धमेन्द्र यादव को मिलने दिल्ली बुलाया गया था। 15 अगस्त को घंसौर मुख्यालय मे प्रशस्ति पत्र मिलने के बाद अब 05 सिंतबर शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल मे शिक्षक एवं छात्र दोनो का सम्मान होगा।

सड़क नहीं बनी तो चुनाव बहिष्कार की धमकी

उगली । जिले के उप तहसील स्तर का दर्जा पाए उगली के पास स्थित गोरखपुर गांव के निवासियों के लिए बारिश का चार महीने किसी सजा से कम नहीं होते।

ग्रामीण इस दौरान ईश्वर से यही मनाते हैं कि किसी तरह की तकलीफ इस दौरान न हो। वजह साफ है गांव को बाहरी दुनिया से जोडऩे वाली सड़क और पुलिया की हालत खराब होना। ग्रामीणों का कहना है कि वे तत्कालीन विधायक से लेकर वर्तमान विधायक तथा सीएम हैल्प लाईन में कम से कम पांच सैकड़ा बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन इस एक दशक से अधिक समय में उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है।

इसके बाद अब ग्रामीणों का कहना है कि वे आगामी हर चुनाव का तबतक बहिष्कार करेंगे जब तक सड़क और अच्छे पुलों का निर्माण नहीं हो जाता है।

सड़क में न गिट्टी, न तारकोल : उगली से तकरीबन पांच किलो मीटर दूर पर स्थित गोरखपुर गांव खामी पंचायत के अंर्तगत आता है। इस गांव में तीन ओर तीन सड़कें हैं लेकिन एक भी सड़क इन दिनों चलने योग्य नहीं है। हाल यह है कि पिछले दिनों गांव से एक गर्भवती को गोद में उठाकर बमुश्किल पुल पार कराया गया।

ऐसे हादसे यहां पर अक्सर होते रहते हैं। वजह गांव का पहुंचमार्ग काफी जर्जर हो चुका है। गांव के रहने वाले रोहित बिसेन, अशोक कुमार उइके, बारेलाल, कमलेश बिसेन, तीरथ आदि ने बताया कि गांव की सड़क में पैदल गुजरना भी नामुमकिन है। ऐसे में किसी वाहन की बात सोचना भी बेमानी है।

एक दशक से अधिक का अर्सा हुआ गांव में सड़क का नामोनिशान शेष नहीं बचा है। बाकी दिनों में तो जैसे तैसे काम चल जाता है लेकिन बारिश बमुश्किल गुजरती है। सड़क लोक निर्माण विभाग के अंर्तगत आती है।

ग्रामीणों का कहना है कि तत्कालीन विधायक हरवंश सिंह, उनके पुत्र रजनीश सिंह और वर्तमान विधायक राकेश पाल से वे बार बार मिन्नतें कर चुके हैं। इसके साथ ही सीएम हैल्प लाइन में कमसे कम पांच सौ बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन सुनवाई नहीं हुई। गांव को जोडऩे वाले दो पुलों की हालत भी काफी जर्जर हो चुकी है। गांव में सिर्फ प्राथमिक स्तर का स्कूल है। आगे की पढ़ाई के लिए छात्रों को दूसरे गांव जाना पड़ता है। ऐसे में स्कूल जाना खतरे से कम नहीं है। पुल पर हरदम घायल होने या फिर बह जाने का खतरा है।

तो करेंगे चुनावों का बहिष्कार! : ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र उनके गांव की सड़क और पुल का निर्माण नहीं किया गया तो वे आगामी हर चुनावों का बहिष्कार करेंगे। गांव की आबादी लगभग एक हजार है। वहीं इस मामले में लोकनिर्माण विभाग के उमेश परतेती का कहना है कि इस सड़क और पुल का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। गांव में नई सड़क का भी निर्माण भी किया जाना है। प्रस्ताव का अनुमोदन होने के बाद सर्वे और काम किया जाएगा लेकिन वे नहीं बता सके कि इस काम में कितना वक्त लगेगा।

दिग्विजय ने कहा: भाजपा और बजरंग दल ISI से पैसे लेते हैं; शिवराज बोले: हमारी देशभक्ति से देश वाकिफ | MP NEWS

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा है कि पड़ोसी देश पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में पकड़ाए गए लोग बजरंग दल और भारतीय जनता पार्टी से संबंधित हैं। 

दिग्विजय सिंह ये बात भिंड में शनिवार देर शाम पत्रकारों से चर्चा करते हुए गही। वे यहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने आए थे। मध्यप्रदेश में हाल ही में जासूसी करने के सिलसिले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी के परिप्रेक्ष्य में उन्होंने कहा कि जितने भी पाकिस्तान के लिए जासूसी करते पाए गए, वे सब बजरंग दल, भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं। ‘आईएसआई’ से पैसा ले रहे हैं। 

दिग्विजय सिंह कहा ‘आईएसआई’ के लिए जासूसी मुसलमान कम, गैरमुसलमान ज्यादा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा की लडाई भाजपा से है। ‘संघ’ से है, जिन्होंने भारत की आजादी के संघर्ष में भाग नहीं लिया। हमें वो राष्ट्रीयता का सबक सिखाना चाहते हैं। कहां थे, यह लोग 1947 से पहले। कहां थे यह लोग, जब आजादी की लडाई में भगत सिंह, असफाक उल्ला खान ने फांसी का फंदा चूमा।

दिग्विजय सिंह ने आर्थिक मुद्दे को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों की भी आलोचना की और कहा कि देश में लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं। विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में मंदी छा गयी है। उन्होंने कहा कि इन सबके लिए केंद्र सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं, जो आर्थिक क्षेत्र के लिए ठीक नहीं हैं। 

digvijay and shivraj


उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर चल रही कथित खींचतान के संबंध में कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ अभी भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद रिक्त नहीं है। यह पद जब रिक्त होगा, तब नए अध्यक्ष के बारे में केंद्रीय नेतृत्व विचार करेगा। उन्होंने इसी से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस से नाराज नहीं हैं और उनकी स्वयं श्री सिंधिया से बात हुयी है।

बयान पर दिग्विजय ने सफाई दी
दिग्विजय ने अपने बयान पर रविवार को सफाई देते हुए ट्वीट किया, ‘‘कुछ चैनल चला रहे हैं कि मैंने भाजपा पर यह आरोप लगाया है कि वे आईएसआई से पैसा ले कर पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हैं। यह पूरी तरह से गलत है। बजरंग दल और भाजपा के आईटी सेल के पदाधिकारियों को आईएसआई से पैसे लेकर पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हुए मप्र पुलिस ने पकड़ा है। मैंने यह आरोप लगाया है जिस पर मैं आज भी कायम हूं। चैनल वाले ये सवाल भाजपा से क्यों नहीं पूछते।’’

शिवराज ने कहा, ‘‘वे (दिग्विजय) खबरों में बने रहने के लिए विवादित बयान देते रहते हैं। वे और उनके नेता पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। पाकिस्तान राहुल गांधी का हवाला देता है। भाजपा-आरएसएस की देशभक्ति को विश्व और देश जानता है।’’

दिग्विजय ने पूछा था- शिवराज बताएं देशद्रोही कौन है?

हाल ही में मध्य प्रदेश पुलिस ने टेरर फंडिंग मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस पर दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ सरकार को बधाई देते हुए शिवराज सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर निशाना साधा था। दिग्विजय ने 24 अगस्त को ट्वीट किया था, ‘‘शिवराज जी अब बताएं देशद्रोही कौन है? क्या पाकिस्तान के लिए खुफियागिरी करने वालों को बचाने वाला देशद्रोही है या नहीं? अमित शाह जी अजीत डोभाल जी देशद्रोही तो आपके घर में निकले।’’

दिग्विजय के बयान पर राकेश सिंह ने दी तीखी प्रतिक्रिया

राकेश सिंह ने की निंदा: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि कांग्रेस के लोग उस भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं, जिसके लिए राष्ट्रहित ही सर्वोपरि है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह और कांग्रेस, वे ही लोग हैं, जो अनुच्छेद 370 के समर्थन में छाती पीटते रहे और आज किस प्रकार की बातें करते हैं। 

टेरर फंडिंग मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने 21 अगस्त की रात टेरर फंडिंग मामले में अलग-अलग जगह से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों में बलराम सिंह, भागवेंद्र सिंह, सुनील सिंह, शुभम तिवारी और एक अन्य हैं। वहीं, भागवेंद्र को इंदौर एसटीएस ने गिरफ्तार किया था। सुनील 2014 से देश विरोधी गतिविधियों में सक्रिय था, लेकिन एटीएस उसे पकड़ नहीं पाई थी। आरोप है कि ये आरोपी पाकिस्तान के विभिन्न फोन नंबरों पर संपर्क कर बड़ी रकम का लेन-देन आतंकियों के साथ करते थे।

कलेक्टर साहब : सिवनी जिला अस्पताल में कान के इलाज के लिए नहीं है उपकरण !

आइये आपको एक खबर आसान भाषा में कहानी के रूप में बताते है

सिवनी जिले का एक व्यक्ति जिसके कान में कुछ ऐसी समस्या थी की रोज़ उसके कान से हल्का पानी और मवाद निकलती थी उस व्यक्ति ने सोचा जिला अस्पताल जाकर किसी कान के स्पेसिलिस्ट डॉक्टर को दिखाकर इलाज करवा लिया जाये क्योकि कान की समस्या एक गंभीर समस्या ही है तो वह व्यक्ति जिला अस्पताल पंहुचा जिला अस्पताल पहुचकर व्यक्ति बोर्ड की तलाश में लग गया की कही बोर्ड में डॉ का नाम और किस चीज में स्पेसिलिस्ट है वो और उनका रूम नंबर तो लिखा होगा पर बेचारा वो व्यक्ति सारा अस्पताल घूम लिया पर कही भी डॉक्टर के नाम किस चीज में स्पेसिलिस्ट है उसका बोर्ड नहीं मिला .

फिर व्यक्ति ने सोचा किसी से पूछ लिया जाये तब व्यक्ति ने वहा OPD के सामने खड़े व्यक्ति से पुछा जो की OPD में मरीजो को भेज रहा था उस व्यक्ति से पुछा की भाईसाहब कान के इलाज के लिए किस डॉक्टर के पास जाना है तो व्यक्ति का जवाब था सरकारी अस्पताल है प्राइवेट नहीं यहाँ जो 3 डॉक्टर बैठे है वो सभी चीजो के स्पेसिलिस्ट है दिखाना है तो इन्हें दिखाओ वर्ना प्राइवेट क्लिनिक जाओ .

तब वह व्यक्ति OPD की लाइन में लगकर पंहुचा डॉ साहब के पास अपनी समस्या बताई तब डॉ का सर एक बार भी उपर न उठा वो तो समस्या बताते बताते में गोली दवाई लिखते चले गए बिना कानो की देखे जांच किये .

ऐसे ही जब खुजली की समस्या को लेकर डॉक्टर के पास OPD में पंहुचा तब डॉ साहिब का यही रवैया बिना जांचे बस लिख दिये दवाई गोली.

जब उन दोनों समस्याओ के लिए प्राइवेट क्लिनिक में जाकर कान के स्पेसिलिस्ट और स्किन स्पेसिलिस्ट डॉ को दिखाया तो उन्होंने कान और खुजली की जांच कर बताया की कान में आपको कोई फोड़ा फुंसी नहीं हुई जो अपने इन दवाओ को खाया है आपका सिर्फ कान बह रहा है जिसके लिए दवाई अलग रहेंगी इसी प्रकार खुजली के लिए डॉ ने जांच कर बताया की आपको कोई नोर्मल खुजली नहीं है आपको फंगल इन्फेक्शन है ये दवाई जो आप ले रहे है इनसे तुरत का आराम पर आगे इससे दुगना इन्फेक्शन फेलेगा .

तो अब आप ही बताइए जिला चिकित्सालय में बिना उपकरणों से जांच किये सीधे समस्या सुनकर दवाई लिख देना इसका अर्थ यही निकलता है की जिला अस्पताल में जांच के लिए उपकरण उपलब्ध नहीं है अब ये तो डॉक्टर्स और CHMO साहब ही बता सकते है की CHMO साहब ने उपकरणों के इस्तेमाल पर रोक लगा रखे है या फिर डॉक्टर्स खुद उपकरणों का उपयोग नहीं करना चाहते . ये भी हो सकता है की जिला चिकित्सालय में जांच के उपकरण उपलब्ध ही न हो .

जिला चिकित्सालय के सिस्टम में कुछ ऐसी समस्या जो सबसे पहले सुधारनी चाहिए ” अब जिला चिकित्सालय है देखते है कुछ बदलता है या नहीं ” . फिलहाल तो उम्मीद कलेक्टर साहेब से ही है इन समस्याओ पर भी जरूर गौर करें :1. जिला चिकित्सालय में प्रवेश करते ही डॉ के नाम और किस चीज में स्पेसिलिस्ट है , रूम नंबर उनकी जानकरी वाला डिस्प्ले या बोर्ड मरीजो को दिख जाये .2. डॉक्टर्स द्वारा व्यक्ति की समस्या सुनकर दवाई लिख देने से बेहतर समस्या की जांच कर दवाई लिखा जाना चाहिए .3. OPD के साथ साथ डॉक्टर्स को इलाज हेतु जारी हुए कमरों में भी डॉ द्वारा मरीजो को इलाज किया जाये (अब तक मरीजो को जानकारी ही नहीं रहती की डॉ OPD के अलावा रूम में भी इलाज के लिए उपस्थित रहते है ) जिससे OPD में भीड़ कम होगी और मरीजो को जल्द इलाज मिल पायगा (ये तो डॉ के नाम के डिस्प्ले या बोर्ड लगने के बाद ही हो सकता है )

भीमगढ़ बांध के खुले 4 गेट ।Bhimgarh Dam News

सिवनी-लगातर हो रही बारिश के बाद आज 1 सितम्बर को जैसे भीमगढ़ बांध का जलस्तर 518.40 पर पहुँचा , अधिकारियो द्वारा और 2 गेट खोल दिए गए इस तरह अब कुल 4 गेट खोले गये है।

बताया जा रहा है कि 4 गेटो से प्रति सेंकड 10 हज़ार क्यूसिक मीटर पानी छोड़ा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार जब तक बांध का जलस्तर 518 मीटर तक नही आएगा,तब तक गेट खुले रहेगे।