Home Blog Page 2027

अब ट्रैफिक चालान कटा तो पड़ेगी दोहरी मार, जानें कैसे : आज से नए नियम लागू | New Chalaan Rate

0

दिल्ली : आज 1 सितंबर से नए ट्रैफिक नियम लागू हो गए हैं। इनके उल्लंघन पर दोहरी मार पड़ेगी। पहले के मुकाबले अधिक जुर्माना तो देना ही पड़ेगा, चालान का भुगतान करने के लिए अदालत के चक्कर भी लगाने पड़ेंगे।

दरअसल, अभी दिल्ली परिवहन विभाग ने नए प्रावधानों की अधिसूचना जारी नहीं की है। ऐसे में ट्रैफिक नियम का उल्लंघन पाए जाने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी चालान तो कर देंगे, लेकिन मौके पर जुर्माने की रकम नहीं ले सकेंगे। ऐसे में लोगों को चालान भुगतने अदालत जाना पड़ेगा। नए नियमों को लागू करने को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। 2500 ट्रैफिक पुलिसकर्मी सड़कों पर इसकी कमान संभालेंगे।

लोगों को नहीं है जानकारी : ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभी भी बड़ी संख्या मे लोगों को इसके बारे में पता नहीं है। विरोध होने पर चालकों को नए नियमों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

सीट बेल्ट न लगाने पर अब दो हजार का जुर्माना 

उल्लंघन                                     पहले         अब 
बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर      1,000       5,000 
सीट बेल्ट नहीं लगाने पर               100         1,000 
बिना इंश्योरेंस ड्राइविंग                  1,000       2,000 
ड्राइविंग के वक्त मोबाइल पर बात     1,000       5,000 
ड्रंकन ड्राइविंग                               500       10,000 छह माह जेल (पहली बार)  15,000 दो साल जेल (दूसरी बार)

नाबालिग के गाड़ी चलाने पर             500       10,000 
दुपहिया पर ओवरलोडिंग                    100       2,000 (तीन साल के लिए लाइसेंस निलंबन)
 
नए नियमों से सड़क पर यातायात बहाल रखने में मदद मिलेगी। जुर्माने की रकम बढ़ने से लोग दूसरी बार गलती दोहराने से भी परहेज करेंगे। 

सिवनी कलेक्टर की अपील: मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाएं स्थापित करें

सिवनी : कलेक्टर प्रवीण सिंह ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि गणेश चतुर्दशी के अवसर पर प्लास्टर ऑफ पेरिस व अन्य रासायनिक पदार्थो से बनी गणेश जी की प्रतिमाएं स्थापित न करें, बल्कि मिट्टी से बनी इकोफ्रेंडली प्रतिमाओं को ही स्थापित करें।

उन्होंने कहा है कि स्वस्थ पर्यावरण के लिये जरूरी है कि हमारे जलस्त्रोत निर्मल रहें और इसके लिए सभी लोग मिट्टी से बनी गणेश जी की प्रतिमाओं की ही स्थापना करें ताकि पर्यावरण को किसी तरह का नुकसान न हो।

कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने कहा कि मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाएं स्थापित कर हमें पर्यावरण, नदी-तालाबों तथा जलीय जीव-जन्तुओं की रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मिट्टी से बनी प्रतिमाएं जलस्रोतों के पानी में अच्छी तरह से घुल जाती हैं और इनका किसी तरह का कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होता है।

जबकि प्लास्टर ऑफ पेरिस व अन्य रासायनिक पदार्थो से बनी गणेश जी की प्रतिमाएं पानी में विसर्जित करने पर लम्बे समय तक भी पानी में नही गलती है तथा इनके कारण पानी रसायन युक्त व विषैला हो जाता है, जिससे पानी में रहने वाले जीव जन्तु नष्ट हो जाते है।

1 किलो 600 ग्राम गांजा जप्त

सिवनी : जिला पुलिस कप्तान कुमार प्रतीक के मार्गदर्शन में आज कान्हीवाड़ा थाना प्रभारी दवारा निवाडा के ग्राम मानेगांव में आरोपी धनु सिंह पिता रघुवीर विश्वकर्मा 42 साल से अवैध मादक पदार्थ गांजा 1 किलो 600 ग्राम जप्त किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी के विरुद्ध 8 / 20 एन डी पी यस एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया.

अनोखी नहर VIDEO : निर्माण के कुछ दिनों में ही टूट रही नहर

धनौरा : मासूल बांध का पानी किसानों तक पंहुचाने के लिये नहरो का निर्माण एरिकेशन विभाग की देख रेख में कराया जा रहा है लेकिन इस विभाग के उपयंत्री निर्माण कंपनी की ऐजेंट की तरह काम करते हुये निर्माण कार्यों में मापदंडो की अनदेखी कर रहे जिसके परिणाम स्वरूप नहरो का बार बार टूटना और किसानों के खेतों में पानी घुसना लगातार जारी है। एस एन पी सी निर्माण कंपनी द्वारा यह काम कराया जा रहा है ।

जो नहर निर्माण के सप्ताह भर में ही टूटने का सिलसिला लगातार जारी है। ग्रामीणों की शिकायतों के बाद संबधित उपयंत्री, एवं विभाग शिकायतों की अनदेखी कर कमीशन काटने में मस्त है।

BHEEMGARH DAM VIDEO : खोले गए भीमगढ़ बांध के गेट

सिवनी : अगस्त माह में निरंतर जारी भारी बारिश के बाद आज 31 अगस्त को भीमगढ़ बांध का जलस्तर जैसे ही 518.9 पर पहुचा। बांध के 10 में से 2 गेट खोले गये हे,मालुम हो पिछले 3 वर्षों में पहली बार गेट खोलने की नोबत आई है।

कार्टून : आज खबरों का मज़ा कार्टून में | Cartoon News

कार्टून : आज खबरों का मज़ा कार्टून में | Cartoon News

Cartoon News
Cartoon News

Cartoon News
Cartoon News
Cartoon News
Cartoon News
Cartoon News
Cartoon News
Cartoon News

80000 ₹ कीमत का गांजा सहित सिवनी के गांजा तस्कर पुलिस की गिरफ्त में

गांजा की खेप को विशेष टीम ने धरदबोचा । सिवनी एस पी ने की टीम को नगद इनाम से पुरुस्कृत करने की घोषणा

सिवनी : मादक पदार्थो के दुष्पप्रभाव को रोकने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे,एसडीओपी संजीव पाठक के मार्गदर्शन में डूंडासिवनी थाना प्रभारी अमित दाणी एवं अन्य साथियों के साथ कार्रवाई की गई।

जिसमें 10-10 किलो गांजा जप्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ से मंडला होकर सिवनी लाये जा रहे गांजा की खेप आने की सूचना पर डूंडासिवनी पुलिस की उपनिरीक्षक आकांक्षा सहारे,जीएस राजपूत की अलग-अलग टीम तैयार कर घेराबंदी करते हुए मंडला रोड पर पकड़ा गया।

आरोपी नरेन्द्र पिता सुमेरसिंह उईके 19 वर्ष झिरिया मोहल्ला सिवनी एवं संजय मुचाकी पिता बुधरा 21 वर्ष तुमलभुट्टी थाना गोलापल्ली जिला सुकमा छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार किया गया। उक्त गांजा सिवनी शहर के अनिल पिता गणेश अग्रवाल संजय वार्ड निवासी तथा दिनेश पिता अमरलाल भारद्वाज पानी टंकी के पास सिवनी के लिए 10-10 किलो गांजा पृथक-पृथक बैग में सुकमा छत्तीसगढ़ से जगदलपुर, रायपुर, बैहर,चिरईडोंगरी होते हुये सिवनी लाया जाना बताया गया।

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण में जप्तशुदा मादक पदार्थ गांजा की कीमत 80 हजार रूपए बताई जा रही है उक्त कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक पीएस देशमुख, प्रधान आरक्षक योगेश राजपूत, देवेन्द्र जायसवाल, जयदीप सेंगर, अमर उईके, अभिराज राजपूत, परवेश खान, श्यामसुंदर तिवारी, अजय बघेल, शेखर बघेल, मुकेश,सुरेश,जितेन्द्र,गंगाराम,नीरज, संतोष,परमेश्वर का विशेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक के द्वारा टीम के सदस्यों को नगद ईनाम से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है। 

विभिन्न मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

सिवनी : आज दिनांक 30/8/2019 को अशासकीय शैक्षणिक संगठन के समस्त पदाधिकारियों एवं प्राध्यापकों द्वारा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की विभिन्न मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी एवं स्कूल तथा उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन अपरान्ह 2 बजे समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति सौंपा गया,जिसमें छात्रों की बढती संख्या को देखते हुए महाविद्यालयों में प्रवेश का एक चरण और प्रदान करने,एम एस सी(रसायन,गणित,भौतिक) जैसे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में शासकीय महाविद्यालयों की तरह ,सीट बढ़ाने का अधिकार प्रदान करने की अपेक्षा की है।

ज्ञातव्य है कि शासकीय महाविद्यालय हर वर्ष छात्र संगठनों के दबाव में स्नातक कक्षाओं में 200-500 तक तथा स्नाकोत्तर में 20-50 सीटें तक बढ़ा रहा है।जबकि अशासकीय महाविद्यालयों में 20वर्षो बाद भी सीटें नहीं बढाए जाना ,शासन की भेदभाव पूर्ण नीति रही हैं। ज्ञातव्य हो कि सी एल सी चरण में छात्रों को 9महाविद्यालय का विकल्प दिये जाने की मांग की गई क्योंकि जब छात्र सी एल सी चरण में एक ही महाविद्यालय को भरता है तो सीट भरने की स्थिति में वह रिक्त स्थान महाविद्यालयों से वंचित रह जाता है।

इस अदूरदर्शीता के कारण 2000 के लगभग छात्र महाविद्यालयों में अभी भी प्रवेश नहीं ले पाए हैं अतः छात्र हित में महाविद्यालयों में रिक्त स्थानों को देखते हुए पंजीयन /वेरिफिकेसन का एक अवसर अवश्य प्रदान किया जाए।संगठन द्वारा विद्यालयों की तीन महत्वपूर्ण मांगों जिसमें मान्यता की अवधि पांच वर्ष करने की आवश्यकता पर बल दिया।साथ ही जिन विद्यालयों द्वारा पांच वर्ष की मान्यता राशि जमा कर दी गई है,उन्हे 5वर्ष की मान्यता प्रदान करने,तथा 2016 से अभी तक प्रदान नहीं की गई आर टी ई की राशि का तत्काल भुगतान करने की मांग की गई।

इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष डॉ के के चतुर्वेदी,उपाध्यक्ष श्रीराम कुमार रघुवंशी,श्री तेर सिंह रांहगडाले श्री राणा सर सचिव श्री अखिलेश तिवारी,सह-सचिव श्री फिरदोस खान श्री गजेश ठाकरे,श्री बरमैय्या ,आई टी आई संघ से श्री टी आनंद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष के लिये मचा घमासान | MP NEWS

भोपाल : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी का पार्टी नेताओं के साथ वन टू वन दिल्ली में चल रहा है। मप्र कांग्रेस के नये अध्यक्ष को लेकर मुख्य विवाद मुख्यमंत्री कमल नाथ और वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच किसी एक नाम पर सहमति न बन पाना बताया जा रहा है।

हाईकमान चाहता है कि इन दोनों नेताओं की सहमति से किसी का नाम तय हो। सूत्रों का कहना है कि दो -तीन दिन के अंदर नया अध्यक्ष पार्टी को मिल जाएगा। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर बनाई गई स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनना चाहते बल्कि वे रामनिवास रावत को अध्यक्ष बनवाना चाहते हैं

मुख्यमंत्री कमल नाथ गृहमंत्री बाला बच्चन को पद दिलवाने के लिए प्रयासरत हैं,लेकिन एक व्यक्ति एक पद सिद्धांत के चलते उन्हें मंत्री पद छोड़ना पड़ेगा।  इसके लिए बाला तैयार नहीं हैं। प्रदेश अध्यक्ष के लिए एजुकेशन मिनिस्टर प्रभुराम चौधरी का नाम अचानक सबसे ऊपर आया है।

सूत्रों के अनुसार श्रीमती गांधी ने उन्हें दिल्ली बुलाकर मुलाकात भी की है। इधर, नाथ ने वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का नाम सोनिया गांधी को सुझाया है।  प्रभुराम चौधरी संगठन के लिए मंत्री पद छोड़ने की सहमति भी हाईकमान के समक्ष दे चुके हैं।

दरअसल,हाईकमान की सोच है कि जिसे भी अध्यक्ष बनाया जाए वह एक समान दृष्टि से सभी कार्यकर्ता को समझे। वह किसी एक नेता या गुट के प्रभाव में कार्य न करे। मप्र में कांग्रेस की सरकार 15 साल बाद बनी है मगर सरकार के मंत्रियों के कामकाज से पार्टी के प्रति बहुत अच्छा वातावरण नहीं नहीं बन पाया है। मंत्रियों के सुर बदल चुके हैं।

कार्यकर्ताओ से उंन्होने दूरी बना रखी है। मंत्री चमचों से घिर गए हैं। इससे संगठन को मजबूती मिलने की बजाय कमजोर पड़ रहा है। मुख्यमंत्री कमल नाथ की छवि जनता में जरूर बढ़ रही है। नाथ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं लेकिन सरकारी कार्यों की व्यस्तता के कारण पार्टी के लिए समय नहीं दे पा रहे।

यही वजह है कि जहां भाजपा का सदस्यता अभियान नया कीर्तिमान रच चुका हैं वहीं कांग्रेस नेताओं की सदस्यता अभियान को लेकर कोई रुचि नजर नहीं आती। संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर को बार बार जिलाध्यक्षो  को पत्र लिखना पड़ रहा है।

दिग्विजय सिंह के नाम पर सहमति बनाने के जो प्रयास दिल्ली में हो रहे हैं,उस पर सिंधिया की जोरदार आपत्ति के बाद रोक लग गई है। आज कमल नाथ ने सोनिया से मिलकर इस पूरे विषय पर रायशुमारी की है। इस बात की पूरी संभावना है कि सिंधिया की मर्जी का कोई नेता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष होगा।

मुख्यमंत्री एवं अध्यक्ष मप्र कांग्रेस कहते है : सोनिया गांधी जी से विभिन्न मुद्दों पर बात हुई है।मध्यप्रदेश के संगठन पर भी बात हुई, मैं केन्द्र में कई वर्षों तक मंत्री रहा हूँ ,अन्य प्रदेशों पर भी बात हुई। प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कहा, मैं तो लगा हूं नया अध्यक्ष जल्द  बनाया जाए, क्योंकि मेरे पास मुख्यमंत्री पद का भी दायित्व है।चूँकि लोकसभा का चुनाव था , मुझे कहा गया था कि मुझे अभी तह दायित्व संभालना है।उसके बाद लोकसभा चुनाव के बाद मैंने फिर से कहा था कि नया अध्यक्ष बनाना चाहिए। ज्योतिरादित्य सिंधिया किसी भी तरह नाराज नहीं है। वह पूरी तरह से साथ है।