Home Blog Page 2020

जंगली सुअर का मांस सहित 4 आरोपी धराये

0

सिवनी – दक्षिण सामान्य वन मंडल सिवनी के सर्किल गोपालगंज की बीट सारसडोल गांव में वन अमले ने जंगली सुअर का 5 किलो कच्चा और साढ़े तीन किलो पका हुआ मांस समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक किलो जीआई तार भी बरामद किया गया है। इसी तार के जरिये करेंट लगाकर जंगली सुअर का शिकार किया गया था।

आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा-9,39/51,52 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई है। आरोपियों में बालकराम वल्द चैतू गोंड सारसडोल,मुकेश वल्द सुरेश गोंड सिल्लौर, रिसुन वल्द अकलसिंह सिल्लौर, टेलसिंह वल्द सत्तर गोंड सारसडोल निवासी शामिल है। आरोपियों को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया गया है।

यह रहे कार्यवाही में शामिल
उक्त कार्रवाई में गोपालगंज डिप्टी रेंजर हरवेन्द्र बघेल, रोहित शुक्ला, कपिल सनोडिय़ा, हरीप्रसाद मरकाम, शिवलाल काकोडिय़ा आदि शामिल रहे। 

शासन प्रशासन और अधिकारियो को गुमराह करते अतिथि शिक्षक : जागो शिक्षा विभाग

0
seoni atithi shikshak news
नियमो की धज्जियाँ उड़ाते अतिथि शिक्षक : नींद में शिक्षा विभाग | SEONI NEWS

सिवनी : सिवनी जिले में शिक्षा विभाग के हाल बेहाल है क्योकि जिले में ऐसे अनेको अतिथि शिक्षक है जो शासन प्रशासन और अधिकारियो को गुमराह कर गलत तरीको से शिक्षा विभाग के नियमो की धज्जियाँ उड़ाने के साथ साथ फर्जी कार्य करते आ रहे है. एक तरफ तो अतिथि शिक्षक के रूप में स्कूल में नियमित रूप से बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहे है वही अतिथि शिक्षक होने के साथ साथ बी. एड.,डी.एड./डी.एल.एड. भी कर रहे है और अनेको ऐसे शिक्षक है जिन्होंने पहले अतिथि में रहते हुए ऐसा कर चुके है. ऐसा ही एक उदाहरण हमारे सामने आया जब एक अतिथि शिक्षक ने गेस्ट टीचर में पढ़ाने के साथ साथ डी.एल.एड. भी कर डाला अब ये संभव हुआ कैसे ये जिला शिक्षा अधिकारी ही बता सकते है.

एक व्यक्ति एक समय में 2 स्थानों में कैसे उपस्थित ?

ऐसा ही एक उदाहरण हमारे सामने आया जब एक अतिथि शिक्षक ने गेस्ट टीचर में पढ़ाने के साथ साथ डी.एल.एड. भी कर डाला अब ये संभव हुआ कैसे ये जिला शिक्षा अधिकारी ही बता सकते है की एक व्यक्ति एक समय में 2 स्थानों में कैसे उपस्थित था. वही कुछ दूसरे शिक्षको से जानकारी ये भी मिली की इन अतिथि शिक्षको को जानकारी स्कूल के प्रिंसिपल को भी है की ऐसे अनेको अतिथि शिक्षक है जो अतिथि रहते हुए डी.एल.एड. , बी.एड. / डी.एड. भी कर रहे है और जो कर चुके है .

ऐसे अतिथि शिक्षको ने प्रिंसिपल से कर रखी है सेटिंग ?

मजे की बात तो ये है की जब प्रिंसिपल को इन सब की जानकारी है तो प्रिंसिपल इस संबंध में मामले को दबाने में क्यों लगे हुए है. समाचार लिखे जाने से पहले ही प्रिंसिपल को खुद ऐसे अतिथि शिक्षको पर एक्शन लेना था यदि प्रिंसिपल को एक्शन के अधिकार न हो तो जिला शिक्षा अधिकारी तक इस संबंध में जानकारी भेज दी जानी चाहिए थी परन्तु प्रिंसिपल का मामले को दबाना संदेह का विषय नजर आ रहा है .

अब देखना तो यही है की क्या जिला शिक्षा अधिकारी इस विषय को संज्ञान में लेते हुए कारवाही करेंगे या फिर इसी तरह ये अतिथि शिक्षक शासन प्रशासन और अधिकारियो को गुमराह कर गलत तरीको से ये फर्जी कार्य करते रहेंगे. ये भी देखना होगा की जिला शिक्षा अधिकारी ऐसे शिक्षको और इन्हें संरक्षण देने वाले प्राचार्यो पर कारवाही करते है या नहीं ?

कार्टून : मुस्लिम देशो ने भी पाकिस्तान के PM को चेताया | Today’s Cartoon

कार्टून : मुस्लिम देशो ने भी पाकिस्तान के PM को चेताया | Today’s Cartoon

कार्टून : मुस्लिम देशो ने भी पाकिस्तान के PM को चेताया | Today's Cartoon

कार्टून : राजस्थान- बसपा के सभी 6 विधायक कांग्रेस में शामिल | Today’s Cartoon

कार्टून : राजस्थान : बसपा के सभी 6 विषयक कांग्रेस में शामिल | Today’s Cartoon

कार्टून : राजस्थान : बसपा के सभी 6 विषयक कांग्रेस में शामिल | Today's Cartoon

कार्टून : ममता का मोदी सरकार पर हमला, कहा- देश में सुपर इमरजेंसी | Today’s Cartoon

कार्टून : ममता का मोदी सरकार पर हमला, कहा- देश में सुपर इमरजेंसी | Today’s Cartoon

कार्टून : ममता का मोदी सरकार पर हमला, कहा- देश में सुपर इमरजेंसी | Today's Cartoon

#PMMODI के जन्मदिवस पर 103 भाजपाइयो ने किया रक्तदान

0

सिवनी । देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन आज पूरे देश में विभिन्न तरह से मनाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा इसे सेवा सप्ताह के रूप में आयोजित किया गया था, जहां विगत दिनों विभिन्न तरह के सामाजिक सरोकार से संबंधित कार्य किये गये।

आज 17 सितंबर की सुबह पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार जिला भाजपा कार्यालय में सेवा सप्ताह के प्रभारी जिला भाजपा अध्यक्ष संतोष अग्रवाल के मार्गदर्शन में रक्तदान शिविर एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। ब्लड बैंक में पदस्थ तकनीकी कर्मचारियों के सहयोग से चल रहे इस शिविर में समाचार लिखे जाने तक 103 यूनिट रक्त संग्रहण हो चुका था .

इस अवसर पर रक्त देने वालों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये, जहां संगठन मंत्री केशवसिंह भदौरिया, पूर्व विधायक श्रीमति नीता पटेरिया, नरेश दिवाकर, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रेम तिवारी, संजू मिश्रा, संतोष नागपुर, नरेन्द्र ठाकुर गुड्डू, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नित्तू बघेल, पीयूष दुबे, डॉ. अभिजीत चौहान, डॉ. दिनेश शर्मा, संजय शर्मा, रज्जू चतुर्वेदी, राहुल पांडे उपस्थित रहे। 

कार्टून : UP के बिजनौर में बैलगाड़ी वाले का भी काट दिया चालान | Todays Cartoon

कार्टून : UP के बिजनौर में बैलगाड़ी वाले का भी काट दिया चालान | Todays Cartoon

कार्टून : UP के बिजनौर में बैलगाड़ी वाले का भी काट दिया चालान | Todays Cartoon
cartoon,todays cartoon,कार्टून,टुडे कार्टून,cartoonis,in hindi | कार्टून : UP के बिजनौर में बैलगाड़ी वाले का भी काट दिया चालान | Todays Cartoon

कृतज्ञ राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ मना रहे मोदी जी का जन्मदिन – पीयूष दुबे

0

सिवनी : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है , इसी परिपेक्ष्य में मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री राकेश सिंह जी एवम भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती पूनम महाजन जी के आह्वाहन पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत दिंनाक 17 सितम्बर 2019 दिन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में आयोजित ब्लड डोनेशन कैम्प में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे ।

पीयूष दुबे द्वारा बताया गया कि नरेंद्र मोदी जी का जीवन राष्ट्र की सेवा में समर्पित रहा है , उनके कृतित्व और व्यक्तित्व समाजसेवा की प्रेरणा देता है इसलिए उनके जन्मोत्सव को रचनात्मक रूप से मनाया जाने की भावना सभी कार्यकर्ताओं में थी.

पीयूष दुबे ने ये भी बताया की जिला अध्यक्ष श्री प्रेम तिवारी , एवम सेवा सप्ताह प्रभारी श्री संतोष अग्रवाल जी ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा करके मूर्त रूप दिया है , इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद श्रीमती सम्पतिया उइके जी उपस्थित रहेंगी , इस रक्तदान शिविर में भाजपा के समस्त पदाधिकारी , कार्यकर्ता , एवम मोदी जी के समर्थक रक्तदान करेंगे , रक्तदान शिविर के साथ साथ चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा निःशुल्क हेल्थ शिविर का आयोजन भी किया गया है जिसमे शहर के विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक निःशुल्क रोगो का उपचार करेंगे ।

वही भारतीय जनता युवा मोर्चा जिले के सभी लोगों से रक्तदान शिविर में शामिल होने का आह्वाहन किया है.
पीयूष दुबे: राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवम प्रभारी रक्तदान शिविर
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा: मो – 9039671194

seoni seva saptaah perv
seva saptaah perv narendra modi 2019

सेवा सप्ताह : सिवनी में हुए फल वितरण

0

सिवनी : बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एम्स में भर्ती बच्चों से मुलाकात की और उन्हें पीएम मोदी के जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए शुरू किए गए पार्टी के ‘सेवा सप्तकंम चिन्ह’ के हिस्से के रूप में फल दिए।

बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार से शुरू की है। उन्होंने एम्स अस्पताल पहुंचकर बच्चों को फल बांटे। यह सेवा सप्ताह 14 से 20 सितंबर तक मनाया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। 

इसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा वृद्धा आश्रम एवं आशादीप स्कूल में वृद्धों एवं बच्चों को फल वितरण किया गया इस अवसर पर बालाघाट सिवनी के सांसद डॉ ढाल सिंह बिसेन जी, भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी सेवा सप्ताह कार्यक्रम के प्रभारी संतोष अग्रवाल सिवनी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती आरती शुक्ला भाजपा नगर अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉक्टर अभिजीत सिंह चौहान रमेश तिवारी, बाबा पांडे, गुड्डू बघेल, राहुल पांडे,पप्पू सोनी, अशोक शुक्ला जी एवं सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

जारी है सफैद रेत का काला परिवहन

0

सिवनी : जिले की कान्हीवाडा पुलिस द्वारा 2 रेत से भरे ट्रको को जप्त किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला ट्रेक्टर विजयपानी से बिना नंबर प्लेट लगी रेत से भरे ट्रेक्टर को जप्त किया गया है ट्रैक्टर को चालक बलवंत उर्फ बल्लू पिता नादान सिंह काकड़िया ( 26 ) जो की विजयपानी निवासरत है चला रहा था.

इसी तरह दूसरा ट्रेक्टर ग्राम भोमा से जप्त किया गया जिसे चालक कमलेश उइके पिता आधार सिंह उईके (22) निवासी मेहरा पिपरिया चला रहा था. ऊक्त दोनों ट्रैक्टर में रेत भरी थी चालकों से पुलिस द्वारा रेत के संबंध में रॉयल्टी मांगी गई परंतु दोनों चालकों द्वारा रॉयल्टी नहीं दी गई.

दोनों चालको द्वारा रायल्टी नहीं देने पर एस आई मरावी द्वारा धारा 102 के तहत दोनों रेत से भरे ट्रेक्टर को जप्त कर प्रकरण खनिज विभाग को भेजा गया है. दोनों ट्रैक्टर जप्त कर थाने में खड़ी की गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त कार्रवाई अवैध खनन की कार्यवाही निरंतर ही जारी रहेगी .

seoni news , send
seoni news , send