Home Blog Page 2019

भेरौगंज जैन मन्दिर में हुए धार्मिक आयोजन

0

49 दिवसीय चौदह ग्रन्थों कि वाचना हुआ मंगल निकली पवित्र शोभा यात्रा

(सिवनी ) : आज अहिंसा परमो धर्मा के ज्ञान कि संस्कृति और सभ्यताओं पर जेन धर्म द्वारा भेरौगंज के सोमवारी चोक में स्थित पवित्र जेन मन्दिर में विगत 49दिनो से जेन धर्म स्वजनों द्वारा इस धार्मिक आयोजन में चौदह ग्रंथो का लगातर 49दिनो से वाचन किया जा रहा था और पवित्र आयोजन पर जेन मन्दिर कि भव्यता के साथ लाइटिंग से सजाया भी गया था जो लोगो के लिऐ धार्मिक आस्था का केन्द्र बना था

आज उस आयोजन का मंगल दिवस के शुभ अवसर पर जेन समाज और इस आयोजन से जुड़े स्वजनों द्वारा भेरौगंज के मार्गो पर संगीतमय धार्मिक संगीत के साथ धर्म ज्ञान गंगा का प्रवाह किया गया इस अवसर पर सभी अपने जेन मुनियों के सानिध्य में इस आयोजन में सहभागी रहे जिसमे हर वर्ग के लोग शामिल थे सभी ने इस पवित्र यात्रा को नमन , और श्रध्दा पूर्वक स्वागत -वंदन -अभिनन्दन किया

सिवनी कलेक्टर की पहल पर नगर में 5 कचरा गाड़ी होंगी शामिल

0

सिवनी कलेक्टर कि पहल पर नगर स्वच्छता अभियान पखवाड़े में 5 कचरा गाड़ी और नई शामिल होंगी

रात्री में बाजारों से कचरा एकत्रित कार्य के साथ सफाई कार्य का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यापारियो और नागरिको से नगर स्वच्छता अभियान कार्य का संज्ञान लेंगे सिवनी कलेक्टर प्रवीण सिंह जिससे जनमानस से सीधे संवाद से लोग जुड़ सके और नागरिको को कोई सफाई को लेकर असुविधा न हो सकी !

(सिवनी ) मध्यप्रदेश शासन कि कार्य मंशा के चलते अपनी जागरूकता और सकारत्मक सोच के कारण सिवनी कलेक्टर प्रवीण सिंह ने नगर में गंदगी के कारण और नगर पालिका कि उदसीनता के चलते नागरिको को हो रही परेशानी को गम्भीरता से देखते हुऐ नगर स्वच्छता अभियान कि कमान संभाल कर नागरिको से स्वयं सीधे संपर्क और संवाद से नगर में एक सकारत्मक पहल करने में लगे हे

नगर स्वच्छता अभियान को लेकर जब समाजिक कार्यकर्ता श्री लक्ष्मी कश्यप ने नगर पालिका के स्वास्थय और सफाई अधिकारी से जानकारी ली तों उन्होने बताया कि सिवनी कलेक्टर के द्वारा सकारत्मक पहल के कारण नगर स्वच्छता अभियान को और अच्छी पहल के स्वरूप में नगर पालिका द्वारा 5 नये वाहन “गाड़ी “इस अभियान के दौरान शामिल कि जा रही जिससे कार्य में प्रगति होगी

समाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी कश्यप ने बताया कि सकारत्मक सोच और पहल के साथ सिवनी कलेक्टर प्रवीण सिंह नगर और ज़िले के आम नागरिको से अपने कार्यालय और निरीक्षण के दौरान सरलतापूर्वक आम जनमानस कि समस्याओं का निराकरण करने पर अग्रसर हे और वो चाहते हे नगर स्वच्छता अभियान में उन्होने कहाँ कि स्वच्छ परिवेश और सफाई हर नागरिको का अधिकार हे जिसे जिम्मेदार विभाग में पदस्थ अधिकारी और कर्मचारियों को इसका पालन करना चाहिऐया येसा न करने पर उनके ऊपर कार्यवाही एवं निलंबित किया जा सकता हे जो अपनी जि़म्मेदारी से मुँह छीपाएंगे सिवनी कलेक्टर प्रवीण सिंह ने आम नागरिको से अपील कि हे ये शहर आपका अपना हे सफाई कि जिम्मेदारी में उनका भी योगदान होना चाहिऐ क्यो कि जन भागीदारी और प्रशासन के संयुक्त पहल से ही हम नगर या ज़िले को स्वच्छता के प्रति एक मिशाल कायम करने में अपनी सार्थक पहल को सिद्ध कर सकेंगे उन्होने इस कार्य हेतु ज़िले के समाचार पत्रो और उनक पत्रकार का जो सहयोग मिल रहा हे और आगे नगर स्वच्छता अभियान हेतु जो जनजागृति के कार्य कि सराहना कि.

सिवनी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बना स्पीड ब्रेकर

0

सिवनी : गत दिवस पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक द्वारा अतिरिक्त पलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपूसे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री संजीव कुमार पाठक के साथ थाना बंडोल क्षेत्र का भ्रमण कर अनियंत्रित वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही करने सहित हाईव एवं उससे जुडी सडकों पर गति नियंत्रण हेतु साइन बोर्ड स्पीड ब्रेकर बनाने और रेडियम पट्टी लगवाने के निर्देश दिये गये तथा थाना प्रभारी बडोल आर.पी. गायधने द्वारा अपने स्टाफ के साथ विशेष अभियान चलाकर।

वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाईस दी गई , वही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूध्द मोटर व्हीकल एक्ट के अतर्गत चालानी कार्यवाही की गई है ।

सडक दुर्घटना को रोकने हेतु ग्राम गोरखपर में हाईवे से लगी गोरखपर रोड तथा झिलमिली रोड पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण करवाया गया। हाईव से लगी ग्राम सोनाडोंगरी बिहिरिया थावरी रोड पर तथा बंडोल बायपास रोड पर भी स्पीड ब्रेकर बनवाये गये है ।
ग्राम राहीवाडा में हाईवे रोड टर्निग पर एवं ग्राम गोरखपुर टेक के पास हाईवे रोड पर स्टापर रखवाकर स्टापर पर रेडियम पट्टी लगवाई गयी है ।

ग्राम बखारी,सागर, बंडोल स्कूल के सामने रोड पर ब्रेकर बनवाने हेतु प्रधान मंत्री ग्रामीण सडक योजना के प्रबंधक से सम्पर्क कर पत्राचार किया गया है।

सिवनी नगरपालिका C.M.O. निलंबित

0

विवादों एवं भ्रष्टाचार में लिप्त नगर पालिका सिवनी एक बार पुनः सी.एम.ओ. विहीन हो गई है !

सिवनी : विवादों एवं भ्रष्टाचार में लिप्त नगर पालिका सिवनी एक बार पुनः सी ऍम ओ विहीन हो गई है । जानकारी के लिए आपको बता दे की विगत 4 माह पूर्व बड़ी मुश्किल से मनोज श्रीवास्तव ने नगरपालिका सिवनी में सी एम ओ के पद की कमान संभाली थी और व्यवस्था पटरी पर आने लगी थी.

मनोज श्रीवास्तव के सी एम ओ पद की कमान सँभालने के बाद भले ही व्यवस्थाये पटरी पर आने लगी थी परन्तु आज 20 सितम्बर को आयुक्त नगरीय प्रशासन पी. नरहरि द्वारा 8 कार्यो में देरी एवं लापरवाही सहित समय पर वांछित जानकारिया विभाग को नही देने के कारण आयुक्त नगरीय प्रशासन पी. नरहरी द्वारा सिवनी नगरपालिका सी एम ओ मनोज श्रीवास्तव को तत्त्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

इसके साथ पी. नरहरि दवारा जिला कलेक्टर को निर्देश दिए है की अतिशीघ्र प्रभारी सी एम ओ को कार्यभार सोपने की प्रक्रिया पूंर्ण करे ।

सिवनी की बेटी ने की दक्षिण अफ्रीका में पर्वत पर चढ़ाई, फयहराया तिरंगा

0

20 डिग्री पर महसूस हुई ऑक्सीजन की कमी! सिवनी की बेटी ने की दक्षिण अफ्रीका में पर्वत पर चढ़ाई!

सिवनी । सिंधिया कन्या विद्यालय की 9वीं से 12वीं तक की 17 स्टूडेंट्स ने साउथ अफ्रीका के किली मंजारों शिखर पर पहुंचकर तिरंगा फयहराया है। इसमें सिवनी की बेटी ओर डॉ. सलिल त्रिवेदी की ज्येष्ठ पुत्री आहना भी दल का हिस्सा बनीं।

विश्व चौथे सबसे ऊंचे पर्वत पर चढ़ने में उन्हें कई परेशानियों का सामना भी किया, लेकिन अपने हौसले के बदौलत सफलता अर्जित कर शहर का मान बढ़ाया है। वे पर्वत की सबसे ऊंची चोटी उहरू पर तिरंगा फहाराकर गुरुवार को शहर लौटीं। उन्होंने अपने अनुभवों को शेयर करते हुए बताया कि यह चोटी समुद्र तल से 5895 मीटर ऊपर है। उन्हें अपने मिशन में सफलता सात दिन में मिली।

जमीने से ऊपर पहुंचते-पहुंचते तापमान मायनस 20 डिग्री सेल्सियस हो गया था। इतना ही नहीं हाई एलीट्यूड पर ऑक्सीजन भी कम हो गई थी। वे जैसे-जैसे ऊपर चढ़ रही थीं, उन्हें वैसे-वैसे सर्द हवाएं उन्हें अपनी गिरफ्त में लेती जा रही थीं। स्कूल प्राचार्य निशि मिश्रा ने बताया स्टूडेंट्स के प्रयासों पर उन्हें गर्व है।

उन्होंने हर दिन कई मीटर का सफर तय किया। रात के सोने के बजाय चलना पसंद किया। खास बात यह है देश के अलग-अलग शहरों की इन स्टूडेंट्स का अपने पैरेंट्स से भी कॉन्टेक्ट नहीं हो पाया। एक दिन टीम की कुछ साथी थक गईं, उन्होंने लौटने की बात भी कही, मगर अन्य ने उनका साहस बढ़ाया, जिससे मिशन सक्सेस हुआ।

पर्वत पर चढ़ने के लिए तीन महीने की प्रैक्टिस :

स्टूडेंट्स के दल ने साउथ अफ्रीका के शिखर पर तिरंगा फहराने के लिए लगातार तीन महीने प्रैक्टिस की। उन्होंने बाधाओं का पार करना स्कूल कैंपस में ही सीखा। उनका स्पेशल डाइटचार्ट तैयार किया गया। इतना ही नहीं उन्होंने एक्सरसाइज से अपना वजन भी घटाया।

स्कूल टीचर सुमन यादव ने बताया कि इस पर्वत पर जाने के लिए स्कूल प्रबंधन ने एक साल पहले तैयारी कर ली थी। उन्होंने अपने स्तर पर किलिमंजारो पर्वत पर रिसर्च कर यह जाना कि इस पर्वत पर कितने लोग अभी तक पहुंच चुके हैं और उन्हें किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। उनसे प्रबंधन ने संपर्क कर अनुभव जाने और उसी आधार पर स्टूडेंट्स की ट्रेनिंग शुरू की।

जिन 17 स्टूडेंट्स का सिलेक्शन किलिमंजारो मिशन के लिए किया गया,उनके पैरेंट्स से संपर्क किया गया। उनसे पूछा गया उनकी बेटियों का व्यवहार और खानपान घर लौटने पर कैसा रहता है। उसी हिसाब से एक्सपर्ट की मदद कर उन्हें तैयार किया गया।

पांच तरह क्लाइमेट किया पार-

चढ़ाई के दौरान पांच तरह के क्लाइमेट को स्टूडेंट्स ने पार किया। सबसे पहले सिविलाइजेशन जोन को पार किया। जिसका तापमान 35 डिग्री था। फिर रेनफॉरेस्ट जोन में पहुंचे, यहां तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस था। मूरलैंड जोन का तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस रहा। एलपाइन डेजर्ट जोन पर स्टूडेंट्स को मायनस 10 डिग्री टेम्परेचर का भी सामना करना पड़ा। इसे पार करने के बाद ही वे पर्वत के उहरू शिखर पर पहुंचीं।

राज्य स्तरीय अधिमान्यता और पत्रकार संचार कल्याण समिति सहित 2 अन्य समितियों का गठन नौ संभाग स्तरीय समिति भी गठित

राज्य स्तरीय अधिमान्यता और पत्रकार संचार कल्याण समिति सहित 2 अन्य समितियों का गठन : नौ संभाग स्तरीय समिति भी गठित

भोपाल : राज्य शासन ने पत्रकारों को अधिमान्यता तथा आर्थिक सहायता देने के लिये राज्य स्तरीय अधिमान्यता और मध्यप्रदेश पत्रकार संचार कल्याण समिति का गठन किया है। राज्य स्तरीय अधिमान्यता समिति में 29 एवं पत्रकार संचार कल्याण समिति 30 सदस्यों का मनोनयन किया गया है। दोनों समितियों में आयुक्त जनसम्पर्क या उनके द्वारा मनोनीत अधिकारी सदस्य सचिव होंगे। शासन ने पत्रकारों की कठिनाइयों के अध्ययन और निराकरण के लिये सुझाव देने तथा पत्रकारिता प्रोत्साहन एवं नवाचार के लिये भी राज्य स्तरीय समितियों का गठन किया है। जिलों में पत्रकारों को अधिमान्यता देने के लिये 9 संभाग में संभाग स्तरीय अधिमान्यता समितियों का भी गठन किया गया है।

राज्य स्तरीय अधिमान्यता समिति
राज्य स्तरीय अधिमान्यता समिति में पत्रकार सर्वश्री अरूण पटेल अमृत संदेश, शिव अनुराग पटैरिया लोकमत समाचार, मनोहर लिंबोदिया फ्री प्रेस, सुश्री सुचांदना गुप्ता टाइम्स ऑफ इंडिया, ऋषि पाण्डे नवदुनिया, राजीव अग्निहोत्री पीपुल्स समाचार, दिनेश निगम त्यागी हरिभूमि, हरीश दिवेकर पत्रिका, संजय दुबे दैनिक भास्कर, रविन्द्र जैन अग्निबाण, सुदेश तिवारी आचारण, कीर्ति राणा प्रजातंत्र, नीरज श्रीवास्तव दैनिक भास्कर (डिजीटल), अनुराग अमिताभ इंडिया टीवी, जाकिर खान देशबंधु, सुनील शर्मा प्रदेश टुडे, संजय शर्मा दैनिक भास्कर (जबलपुर), गुरेन्द्र अग्निहोत्री दैनिक जागरण, अरविंद तिवारी अध्यक्ष प्रेस क्लब इंदौर, संदीप सिंह एएनआई, तपेन्द्र सौगंधी प्रभात किरण, संदीप भम्मरकर जी-न्यूज, वत्सल श्रीवास्तव आईबीसी 24, अनुराग श्रीवास्तव न्यूज-18, कौशल किशोर चतुर्वेदी स्वराज एक्सप्रेस नेशनल, सरमन नगेले स्वतंत्र पत्रकार, विपिन श्रीवास्तव आर-9 टीवी, कपिल तिवारी ईटीवी भारत, अनिल सिरवैया सच एक्सप्रेस और को शामिल किया गया है।

पत्रकार संचार कल्याण समिति
मध्यप्रदेश पत्रकार संचार कल्याण समिति में पत्रकार सर्वश्री गणेश साकल्ले डीबी स्टार, सुश्री श्रावणी सरकार द वीक, अनिल श्रीवास्तव भास्कर जबलपुर, गणेश पांडे स्वतंत्र पत्रकार, देवेश कल्याणी प्रदेश टुडे, महेश दीक्षित 6 पीएम, हरीश फतेहचंदानी हेथवे बीटीवी, नवीन पुरोहित आईएनडी 24, प्रदीप जायसवाल जयहिन्द न्यूज, गौरव शर्मा न्यूज 24, देवदत्त दुबे नया इंडिया, रविन्द्र कैलासिया नवदुनिया, नवनीत शुक्ला दैनिक दोपहर, राजेश ज्वेल अग्निबाण, राजेश राठौर प्रभात किरण, सहरोज अफरीदी स्वतंत्र पत्रकार, ललित उपमन्यु दबंग दुनिया, दीपेश अवस्थी पत्रिका, सुधीर निगम दैनिक भास्कर, प्रवीण शर्मा सच एक्सप्रेस, आशीष दुबे दोपहर मेट्रो, विजय शुक्ल विजय मत, राजेश ठाकुर फ्री प्रेस, अनुराग मालवीय बंसल न्यूज, राजेन्द्र आगल स्वतंत्र पत्रकार, हरप्रीत कौर रीन सहारा समय, सुधीर दण्डोतिया आईबीसी 24, अजय शर्मा जी न्यूज, सौरभ जैन (अंकित) ईएमएस और कुलभूषण सक्सेना इंडिया न्यूज को सदस्य मनोनीत किया गया है।

पत्रकारों की कठिनाइयों के अध्ययन और निराकरण के लिये समिति
समिति में वरिष्ठ पत्रकार सर्वश्री श्रवण गर्ग स्वतंत्र पत्रकार, विजय तिवारी स्वतंत्र पत्रकार, उमेश त्रिवेदी सुबह सबेरे, अवनीश जैन दैनिक भास्कर, अरूण दीक्षित नवभारत टाईम्स, सोमदत्त शास्त्री स्वतंत्र पत्रकार, ललित शास्त्री स्वतंत्र पत्रकार, विजय दास राष्ट्रीय हिन्दी मेल, जिनेश जैन पत्रिका, सुश्री रूचि विजयवर्गीय पीपुल्स समाचार, आशीष व्यास नवदुनिया, मृगेन्द्र सिंह दैनिक जागरण, ह्रदयेश दीक्षित प्रदेश टुडे, प्रमोद भारद्वाज हरिभूमि, प्रवीण दुबे न्यूज-18, शरद द्विवेदी बंसल न्यूज, शिरीष चन्द्र मिश्रा आईबीसी-24, मनीष श्रीवास्तव पीटीआई, प्रशांत जैन यूएनआई, भरत पटेल सांध्य प्रकाश, जगदीश सिहं बैस नया इंडिया, मनोज शर्मा न्यूज-18, बृजेश राजपूत एबीपी न्यूज, अनुराग द्वारी एनडी टी.वी., एस.पी.त्रिपाठी स्वराज एक्सप्रेस, पलाश सुरजन देशबन्धु, सनत जैन ईएमएस, हेमन्त शर्मा प्रजातंत्र, मिलिंद घटवई इंडियन एक्सप्रेस, दिनेश गुप्ता पॉवर गैलरी, गिरीश उपाध्याय सुबह सबेरे, बाबू विश्वमोहन स्वतंत्र पत्रकार, सुनील जैन दैनिक आचरण, राजेश चेलावत अग्निबाण, राजेन्द्र शर्मा टाईम्स ऑफ इंडिया, रिजवान अहमद सिद्दीकी डिजियाना न्यूज, राहुल नरोन्हा इंडिया टुडे, नितेन्द्र शर्मा फ्री प्रेस, श्रीमती दीप्ति चौरासिया न्यूज नेशन, प्रभात सोजतिया प्रभात किरण, शैलेन्द्र तिवारी पत्रिका टीवी और गोपाल जोशी स्वतंत्र पत्रकार को शामिल किया गया है।

पत्रकारिता प्रोत्साहन एवं नवाचार समिति
पत्रकारों को पत्रकारिता में प्रोत्साहन एवं नवाचार के लिये गठित समिति में सर्वश्री मलय श्रीवास्त्व भास्कर न्यूज चैनल, पंकज पाठक स्वतंत्र पत्रकार, दिनेश जोशी स्वतंत्र पत्रकार, वीरेन्द्र शर्मा सहारा समय, सुश्री जयश्री पिंगले न्यूज 18, आशुतोष शुक्ला टाईम्स ऑफ इंडिया, सुदेश तिवारी डिजियाना, राकेश दीक्षित स्वतंत्र पत्रकार, मनोज सैनी डिजियाना न्यूज, राकेश पाठक स्वतंत्र पत्रकार, कन्हैया लोधी राज एक्सप्रेस, राजेश भाटिया स्वतंत्र पत्रकार, संजय रायजादा स्वतंत्र पत्रकार, गिरिश शर्मा पायोनियर, राजन रायकवार हितवाद, निर्मल सिंह बैस स्वराज एक्सप्रेस, वैभव श्रीधर नवदुनिया, सुनील श्रीवास्तव आईएनडी 24, अरूण तिवारी पत्रिका, विनोद खुजनेरी मालव समाचार, केके सक्सेना क्षितिज किरण, खिलावन चंद्राकर नवभारत, मुनव्वर कौसर दैनिक कौसर, आलोक पण्डया पत्रिका, जितेन्द्र चौरसिया पत्रिका, साजिद खान स्वतंत्र पत्रकार, राजीव सोनी नवदुनिया, गुरशरण सिंह सिटी टुडे ग्वालियर, सतीश एलिया हरिभूमि, अनिल दुबे पीटीआई, देशदीप सक्सेना टाईम्स ऑफ इंडिया, नासिर हुसैन आचरण, संजीव श्रीवास्तव डिजियाना न्यूज, जितेन्द्र व्यास नईदुनिया, हरिनारायण शर्मा दैनिक भास्कर, अभिषेक चेंडके नई दुनिया, नितेश पाल पत्रिका, आनंद शुक्ला दैनिक भास्कर, रामेश्वर धाकड़ अग्निबाण, सचिन नाथ स्वतंत्र पत्रकार, मनीष जैन आईएनएच, महेन्द्र सोनगरा एमपी न्यूज, शरद व्यास बंसल न्यूज, हरिनारायण नवजीवन, संजय सोनी समय जगत, प्रतीक श्रीवास्तव डिजियाना न्यूज, जय श्रीवास्तव भास्कर न्यूज, प्रभु मिश्रा प्रदेश टुडे, मुक्तेश रावत दैनिक जागरण, डॉ. सत्यप्रकाश शर्मा द स्टेटसमेन ग्वालियर, आशीष चौहान दैनिक भास्कर, आशुतोष पुरोहित न्यूज 18, दिनेश शुक्ल एमपी हेडलाईन डॉट कॉम, मुश्ताक हुसैन स्वतंत्र पत्रकार, अनुराग शर्मा दैनिक भास्कर, सुश्री पुष्पा शर्मा सच की परछाई धार, नवीन सिंह आईबीसी 24, शशांक त्रिवेदी स्वतंत्र पत्रकार, राम पंवार ईएमएस, अमित मंडलोई पत्रिका, ब्रजेश पाण्डे स्वतंत्र पत्रकार, दिनेश साहू रोजगार के पल, सुश्री रोमा अग्रवाल दैनिक माय टवीट, राजेश माली दैनिक भास्कर, मजहर जाफरी एएनआई, आलोक शर्मा नई दुनिया, विश्वतारा दुसारे दैनिक भास्कर, हैदर मुर्तुजा स्वतंत्र पत्रकार, नवीन जोशी प्रभात किरण, मनोज चौरसिया पीपुल्स समाचार, पवन वर्मा प्रदेश टुडे और संदीप पौराणिक आईएनएस को सदस्य बनाया गया है।

संभागीय अधिमान्यता समिति
सागर संभाग – सर्वश्री पृथ्वी सिंह दैनिक भास्कर, सिद्धगोपाल तिवारी सागर सरोज, शशिकांत ढिमोले पत्रिका, मनीष मिश्रा दैनिक भास्कर, धीरज चतुर्वेदी जनसत्ता छतरपुर, विनोद आर्य एबीपी न्यूज, योगेश दत्त तिवारी देशबंधु, राजीव रंजन श्रीवास्तव भास्कर टीकमगढ़, बसंत सेन नवदुनिया और नरेन्द्र बजाज हरिभूमि दमोह।
उज्जैन संभाग – सर्वश्री क्रांतिकुमार वैद्य एवं नरेश सोनी स्वतंत्र पत्रकार, अनिल सिकरवार दैनिक जागरण देवास, नरेन्द्र जोशी पत्रकार रतलाम, गोपाल वाजपेई पत्रिका, सूरज मिश्रा नवदुनिया, सौरभ सचान देवास लाइव, उमेश जोशी मालवा टुडे नीमच और नासिर बेलिम आईबीसी 24 शामिल हैं।

भोपाल संभाग – सर्वश्री प्रभात किरण जोशी विदिशा, अनिल गुप्ता दैनिक भास्कर, रघुवर दयाल गोहिया सीहोर, आशीष पाराशर राज एक्सप्रेस, राकेश चतुर्वेदी आईबीसी 24, राजकुमार पाठक दैनिक भास्कर रायसेन, सुश्री भावना शुक्ला पीपुल्स समाचार और विनीत पाठक एफएम न्यूज।

जबलपुर संभाग – सर्वश्री आशीष शुक्ला यशभारत, विजेन्द्र पाण्डे आईबीसी 24, देवशंकर अवस्थी नईदुनिया, मनीष गुप्ता दैनिक भास्कर, आर.एस. वर्मा देशबंधु छिंदवाड़ा, नरेन्द्र जैसवाल राज एक्सप्रेस, धीरज शाह आज तक, हिमाचल झारिया जबलपुर एक्सप्रेस, रहीम खान बालाघाट और जहीर अंसारी ईएमएस।

इंदौर संभाग – सर्वश्री प्रदीप जोशी गुड ईवनिंग, संजय त्रिपाठी प्रजातंत्र, सूरज उपाध्याय प्रभात किरण, संजय राठी ईएमएस, संजय बैरागी पत्रिका झाबुआ, मो. अतीक पटेल एएनआई, संजय गुप्ता दैनिक भास्कर और नाज पटेल इंडिया टीवी।

ग्वालियर संभाग – सर्वश्री नासिर गौरी आईबीसी 24, राजेश शर्मा ईएमएस, रवीन्द्र झारखरिया भास्कर, महेश झा न्यूज मेल, नीरज शुक्ला अशोक नगर, प्रमोद भार्गव शिवपुरी, रवि ठाकुर दतिया, एच. कुरैशी आचरण ग्वालियर, अशोक शर्मा ईटीवी और राजेन्द्र तेलगाँवकर पत्रिका।

रीवा संभाग – सर्वश्री अनिल त्रिपाठी विंध्य भारत, विजय विश्वकर्मा आज तक, नियाज जी देशबंधु, मुकुंद प्रसाद मिश्रा बांधवीय वार्ता, उमेश कुमार दीक्षित कीर्ति क्रांति, रामलखन गुप्ता स्वतंत्र पत्रकार, पदमधर पति त्रिपाठी दैनिक समय, मृदुल पांडे आईबीसी 24, डल्लू सोनी फतवा समाचार अनूपपुर और चंद्रशेखर अग्रवाल दैनिक भारती शहडोल।

नर्मदापुरम संभाग – सर्वश्री अभिषेक गौर आईबीसी 24, बृजेश चौकसे पत्रिका, नवीन उपाध्याय यूएनआई हरदा, सुरेन्द्र सिंह फ्री प्रेस, संजीव डे राय सुबह सवेरे, जम्मू सिंह उप्पल नगर कथा, अनिल सिंह ठाकुर लोकमत समाचार बैतूल, आशीष दीक्षित नवदुनिया, अनिल मिहानी दैनिक जागरण और कृष्णा राजपूत पत्रिका इटारसी।

चंबल-मुरैना संभाग – सर्वश्री सत्येन्द्र तोमर आईबीसी 24, अजय दीक्षित अजय भारत, रविन्द्र सिंह सिकरवार श्योपुर एक्सप्रेस, रविन्द्र सिंह कुशवाह पत्रिका, शैलेन्द्र सिंह भदौरिया जी न्यूज, राकेश शर्मा दैनिक आचरण, अब्बास अहमद दैनिक नई दुनिया, अतुल चौहान यूएनआई, जावेद आलम दैनिक भास्कर, हाकिम सिंह नंदा चम्बल सुर्खी मुरैना और दुष्यंत सिंह सिकरवार न्यूज 18 मुरैना संभाग स्तरीय समिति में शामिल किये गये हैं।

जरूरी सूचना : सिवनी पुलिस द्वारा नागरिको के लिए जारी की गयी सूचना

0

सिवनी : गत दिवस छिन्दवाडा एवं नरसिंहपुर जिलों में दो व्यक्तियों के द्वारा स्वंय को पुलिसवाले बताकर लोगों को रोककर उनसे रूपये पैसे आदि लेने तथा बैग छीनने की शिकायत आई हैं, जिसके बाद छिंदवाड़ा एवं नरसिंहपुर द्वारा उन दोनों व्यक्तियों की तलाश जारी है ।

छिंदवाड़ा और नरसिंहपुर में घटना होने के बाद सिवनी पुलिस द्वारा आम नागरिकों को सतर्क रहने के लिए सूचित किया है . सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि यदि किसी ऐसे व्यक्तियों द्वारा जो सादे कपडे -में होकर स्वंय को पुलिस बताकर गाडी रोकें या सामान आदि के संबंध में पूछें तो सचेत रहें, तत्काल 100 डायल पर फोन लगाकर सूचित करें।

यह सूचना ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुँचाने में सहयोग करें जिससे हर कोई सतर्क रहें और ऐसी घटनाओं से बचा जा सके ।

सिवनी कलेक्टर होंगे सम्मानित, SEONI जिले ने प्रदेश में लहराया परचम

0

सिवनी । दस्तक अभियान और गिरदावरी के बाद संबल योजना के भौतिक सत्यापन में सिवनी जिले ने पूरे प्रदेश में परचम लहरा दिया है।

दस्तक अभियान के तहत जिला अस्पताल में प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा सामाजिक संगठनों के लोगों के द्वारा रक्तदान करने की होड़ के बाद सिवनी ने प्रदेश में एक अनूठी मिसाल पेश की थी, इसके परिणाम स्वरूप सिवनी जिला दस्तक अभियान में प्रदेश में अव्वल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर प्रवीण सिंह को दस्तक अभियान में सिवनी के प्रथम आने पर प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया जायेगा। उक्त अभियान के तहत जिले में 1356 कमजोर बच्चों को चिन्हित कर उनको रक्त चढ़ाने सहित अन्य जरुरी इंतजाम किये गये थे। इसमें प्रशासनिक मुखिया प्रवीण सिंह के अलावा स्वास्थ्य विभाग और अन्य सरकारी महकमों का सहयोग सराहनीय रहा था।

पटाखों की खुदरा बिक्री लाइसेंस हेतु 7 अक्टूबर तक करना होगा आवेदन

0

सिवनी : दीपावली पर्व हेतु निर्मित पटाखों की खुदरा बिक्री हेतु अस्थाई विस्फोटक लाइसेंस हेतु इच्छुक आवेदक को अपना आवेदन पत्र 7 अक्टूबर 2019 के पूर्व संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। उक्त आशय का आदेश कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री प्रवीण सिंह द्वारा 18 सितंबर को जारी किया गया है।

जारी आदेशानुसार अस्थायी लाइसेंस हेतु व्यक्ति का 18 वर्ष से अधिक आयु का होना आवश्यक है तथा न्यायालय में किसी भी आपराधिक मामला पर दोष सिद्ध नहीं होना चाहिए। आवेदक विकृत चित वाला ना हो, साथ ही आवेदक को दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के अध्याय 8 के अंतर्गत परिशांति कायम करने और सदाचार हेतु बंधपत्र निष्पादित करने का आदेश न दिया हो।

ऐसे समस्त पात्र आवेदक स्वयं के दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ पटाखा विक्रेता द्वारा क्रय किये गए पटाखों का केश मेमो तथा लाइसेंस फीस 500 रुपये का विस्फोटक अधिनियम के अंतर्गत जमा की गई चालान की प्रति के साथ देना अनिवार्य होगा। पुराने लाइसेंस धारियों को प्राथमिकता दी जाएगी |

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत 4 प्रकरणों में ₹90000 का अर्थदंड

0

सिवनी-माननीय निर्णायक अधिकारी श्रीमती रानी बाटड़ द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत दायर किए गए प्रकरणों में सुनवाई उपरांत अपने आदेश दिनांक 16 सितंबर 2019 के अनुसार बिना खाद्य पंजीयन के खाद्य व्यवसाय करने वाले तीन प्रतिष्ठानों पर कुल ₹60000 का अर्थदंड लगाया गया है तथा अमानक खाद्य पदार्थ का विक्रय करने वाले एक प्रतिष्ठान पर ₹30000 का अर्थदंड लगाया है

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अवशेष अग्रवाल द्वारा दिनांक 22 जून 2018 को महामाया वार्ड भैरोगंज स्थित कुल्हाडे कैंटीन का निरीक्षण किया गया था निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान का खाद्य पंजीयन ना होना पाया गया था । दिनांक 23 अगस्त 2018 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अवशेष अग्रवाल द्वारा मिशन कॉन्प्लेक्स स्थित जगदंबा बेकरी एंड डेली नीड्स का निरीक्षण किया गया था निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान का वैध खाद्य पंजीयन ना पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा प्रकरण माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था ।

साथ ही दिनांक 18 अगस्त 2018 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री पंकज कुमार घागरे द्वारा ग्राम मोह गांव स्थित खालसा ढाबा का निरीक्षण किया गया था घटना दिनांक को खाद्य प्रतिष्ठान का खाद्य पंजीयन ना होने के कारण प्रकरण माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था । उक्त तीनों प्रकरण में माननीय न्याय निर्णायक अधिकारी द्वारा अधिनियम की धारा 58 के तहत बिना पंजीयन व्यवसाय किए जाने के कारण कुल्हाड़े कैंटीन के मालिक किशोर कुल्हाड़े, जगदंबा बेकरी एंड डेली नीड्स के मालिक शुभम सदाफल तथा खालसा ढाबा के मालिक मनप्रीत सिंह भाटिया पर 20000- 20000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है ।

एक अन्य प्रकरण में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती शारदा विनोदिया द्वारा दिनांक 8 फरवरी 2018 को जबलपुर रोड छपारा स्थित टेस्ट ऑफ इंडिया रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थ पनीर का नमूना लिया गया था जो कि खाद्य विश्लेषक राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल द्वारा अवमानक घोषित किए जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा प्रकरण माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था । प्रकरण की सुनवाई उपरांत माननीय न्याय निर्णायक अधिकारी द्वारा टेस्ट ऑफ इंडिया रेस्टोरेंट के मालिक श्री अनुज सक्सेना पर धारा 51 के तहत ₹30000 का अर्थदंड लगाया गया है ।