Home Blog Page 201

सिवनी: ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण संपन्न, चैत्र नवरात्रि में माता राज राजेश्वरी मंदिर में रखे जाएंगे मनोकामना कलश

सिवनी: सिवनी (10/03/2024)- जिला ब्राह्मण समाज सिवनी संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया विगत माह संपन्न हुई। जिसमें सर्व सहमति से श्री दिलीप तिवारी को ब्राह्मण समाज का जिला अध्यक्ष चुना गया।

इसी कड़ी में श्री दिलीप तिवारी द्वारा समाज के अनुषांगिक संगठनों के जिला एवं नगर, अध्यक्ष व संयोजको की घोषणा 22 फरवरी को की गई थी।

संगठन पुनर्गठन की इस कड़ी में आज जिला ब्राह्मण समाज के अनुषांगिक संगठनों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम श्री दिलीप तिवारी जी की अध्यक्षता व श्री ओम प्रकाश तिवारी जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों क्रमशः श्री अशोक पांडे (सेक्टर अध्यक्ष, बंडोल), श्रीमति अरविंदजा दुबे (जिला अध्यक्ष महिला शाखा), श्रीमति सकुंतला तिवारी (जिला संयोजक महिला शाखा), श्रीमति नीतू दुबे (नगर संयोजक महिला शाखा), श्री विकास तिवारी (जिला अध्यक्ष कर्मकांडी पुजारी संघ), श्री अखिलेश पांडे (जिला अध्यक्ष युवा शाखा), श्री अवधेश पिंकी त्रिवेदी (जिला संयोजक युवा शाखा), श्री सूर्यकांत चतुर्वेदी (जिला अध्यक्ष परशुराम वाहिनी), श्री शिव कुमार तिवारी (अध्यक्ष मंदिर समिति), श्रीमति गीता अवस्थी (अध्यक्ष मंदिर समिति “महिला शाखा”) को समाज के प्रति अपने कर्तव्यों व पद की गरिमा को बनाये रखते हुए समाज के उत्थान में सहयोग प्रदान करने की शपथ दिलाई गई।

शपथ ग्रहण के पश्चात मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री ओम प्रकाश तिवारी जी ने ब्राह्मण समाज के पूर्व जिला अध्यक्षो के सफल कार्यकाल के संस्मरणों को व्यक्त करते हुए, सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं व शुभाशीष देते हुए ब्राह्मण समाज के हित में कार्य करते हुए, समाज को उन्नति के शिखर पर ले जाने की अपेक्षा जतायी।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री प्रशांत तिवारी द्वारा किया गया। श्रीमति गीता अवस्थी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित विप्र बन्धुओं के प्रति जिला संगठन व नव नियुक्त पदाधिकारियों की ओर से आभार व्यक्त किया गया।

तदुपरांत द्वितीय सत्र में ब्राह्मण समाज के समस्त पदाधिकारियों व विप्र बन्धुओं की गरिमामय उपस्थिति में आगामी चैत्र नवरात्र पर्व के आयोजन को लेकर महत्तवपूर्ण बैठक रखी गई। जिसमें पंडित विकास सोनू तिवारी को नवरात्र कार्यक्रम आयोजन प्रभारी व श्रीमति गीता अवस्थी, श्रीमति नीतू दुबे व श्री सूर्यकांत चतुर्वेदी को कलश स्थापना प्रभारी बनाया गया। कलश स्थापना सहयोग राशि 1100 ₹ निर्धारित किया गया।

साथ ही आयोजन की अन्य व्यव्स्थाओं के लिये निम्न अनुसार प्रभारी बनाये गये-
नवरात्र प्रभारी- श्री सोनूमहाराज
कलश राशि- ११०० रूपए
कलश प्रभारी- श्री सोनू महाराज , श्रीमति गीता अवस्थी, श्रीमति नीतू दुबे,सूर्यकांत चतुर्वेदी
पूजन प्रभारी- श्री शिवकुमार तिवारी, श्रीमति श्वेता मिश्रा, श्रीमति शैल दुबे, श्रीमति ज्योति भार्गव, श्री ताराचंद दुबे
सहस्त्रार्चन प्रभारी- श्रीमति दुर्गेश्वरी शर्मा, श्रीमति मंजू दुबे, श्रीमति प्रतिभा तिवारी, श्रीमति प्रतिभा अशोक तिवारी
आरती प्रभारी- श्री रविन्द्र तिवारी, श्रीमति पूजा तिवारी, श्री राजेन्द्र दुबे
श्रृंगार प्रभारी- श्रीमति गीता अवस्थी, श्री अनुराग तिवारी, श्री विजय तिवारी, श्री शिवम तिवारी
जस प्रभारी- श्रीमति शकुंतला तिवारी, श्रीमति सविता तिवारी, श्रीमति अन्नपूर्णा पाठक, श्रीमति हेमलता तिवारी
कलश विसर्जन प्रभारी- श्री संदीप उपाध्याय, श्री जुगल किशोर दुबे, सूर्यकांत चतुर्वेदी
स्वल्पाहार प्रभारी- श्रीमति मंजूलता दुबे, श्री दिनेश मिश्रा, श्री संदीप दुबे, श्रीमति अनामिका मिश्रा
भोजन-भंडारा प्रभारी- श्री भुवनेश्वर शुक्ला, श्री पंकज तिवारी, श्री अजय मिश्रा, श्री सुनील तिवारी
साज-सज्जा प्रभारी- अंकित दुबे, विनायक शर्मा, अजीत तिवारी, सूर्यकांत चतुर्वेदी
क्रय समिति प्रभारी- श्री विनोद मिश्रा, श्री अशोक तिवारी, श्री आशुतोष शर्मा, श्री जुगल किशोर दुबे
साफ-सफाई और पेयजल प्रभारी- पिंकी त्रिवेदी, अभिषेक दुबे, गोलू पंडित, राहुल पांडे
रंगोली प्रभारी- रितु पाठक, पूजा तिवारी, रिषिका दुबे
नवरात्र आयोजन कोषाध्यक्ष – श्री अशोक तिवारी
सहकोषाध्यक्ष – श्री दिनेश मिश्रा

कार्यक्रम के समापन में, विगत माह दिवंगत हुये, समाज के वरिष्ठ सदस्य स्वर्गीय श्री प्रमोद शर्मा जी (दैनिक दल सागर) एवं स्वर्गीय श्री अशोक पाठक जी के प्रति मौन धारण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

कार्यक्रम को सफलता एवं भव्यता प्रदान करने में श्री अजय मिश्रा, श्री अशोक तिवारी, श्री विजय तिवारी, श्री भुवनेश्वर शुक्ला, श्री दिनेश मिश्रा, श्री प्रदीप तिवारी, श्री विनोद मिश्रा, श्री विजय मिश्रा, श्री ताराचंद दुबे, श्री अविनाश तिवारी, श्री दिनेश शर्मा, श्री राजेन्द्र दुबे, श्री संतोष अवस्थी, श्री संदीप दुबे, श्री संदीप उपाध्याय, श्री विनायक शर्मा, श्री अंकित दुबे, श्री शिवम तिवारी, श्रीमति अनामिका मिश्रा, श्रीमति संगीता तिवारी, श्रीमति पूनम पांडे, श्रीमति सुनीता दुबे, श्रीमति अन्नपूर्णा पाठक, श्रीमति हीरा मिश्रा, श्रीमति रीता मिश्रा, श्रीमति आरती मिश्रा, श्रीमति निर्मला मिश्रा, श्रीमति निर्मला तिवारी, श्रीमति राधिका दुबे, श्रीमति हेमलता तिवारी, श्रीमति मंजू अवस्थी, कु. रितु पाठक, श्रीमति ज्योति भार्गव ब्राह्मण समाज के सदस्य गणों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

सिवनी: छात्र-छात्राओं के भविष्य को ताक पर रखकर किया जा रहा है पी. जी. कॉलेज में वार्षिकोत्सव – धनंजय सिंह

सिवनी: प्रत्येक वर्ष सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव मनाया जाता है जिसमें छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा अनुरूप नृत्य,संगीत एवं अन्य विधाओं में भाग लेते हैं जिससे उनके हुनर को मंच मिलता है।

और यह होना भी चाहिए पर जिस तरीके से सिवनी पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं की परीक्षा चल रही है और उसी दरमियान इतने बड़े-बड़े बॉक्स लगाकर वार्षिकोत्सव करके छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना कहा तक सही है।

बी ए एल एल बी के द्वतीय वर्ष की परीक्षा आज थी और आज इतना बड़ा आयोजन करने की कौनसी मजबूरी थी कालेज प्रशासन की। कहा जाता हैं की विद्यालय एक मंदिर के समान है और शिक्षक को देवताओं के पहले रखा गया है परंतु जब देवता ही छात्र छात्राओं के भविष्य को बर्बाद करने पर तुल जाए तो फिर आम जनता के बच्चों का भविष्य क्या होगा।

हमें इस सांस्कृतिक समारोह से किसी भी प्रकार से कोई आपत्ति नहीं है यह बच्चों के भविष्य को निखारने में बहुत उपयोगी है परंतु छात्र छात्राओं की जब परीक्षा चल रही है तो ऐसे में एक दो दिन आगे पीछे कर आयोजन को करने में कोई भी समस्या नहीं थी। जैसा की सभी को विदित है इस कॉलेज में भाजपा के नेता के हस्तक्षेप की वजह से ये सारी समस्याएं सामने आ रही है।

जिन छात्रों का आज पेपर था क्या उन बच्चों का हक नहीं बनता की वे भी इस समारोह में भाग ले परंतु कालेज प्रशासन की लापरवाही से वे वंचित रह गए और इतने शोरगुल के बीच उन्हें पेपर देना पड़ रहा है। कालेज प्रशासन हर जगह अपनी मनमानी करने पर तुला हुआ है पता नही किस नेता के संरक्षण में ये सब मनमानी चल रही है।

सिवनी एनएसयूआई ने अनेकों बार कालेज प्रशासन एवं जिला कलेक्टर महोदय जी को ज्ञापन के माध्यम से समस्याओं के बारे में बताया परंतु उसकी अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। ताज्जुब की बात तो ये है की सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी कभी कॉलेज में दौरा करके कालेज में हो रहे भ्रष्टाचार को देखने नही आते परंतु वार्षिक उत्सव में तय समय पर पहुंच जाते है।

आदरणीय विधायक जी आपको ऐसे कार्यक्रम में स्वागत करवाने के अलावा छात्रों के भविष्य के लिए भी सोचने की आवश्यकता है ताकि जिले के कालेजों में व्याप्त भ्रष्टाचार समाप्त हो और गरीब छात्र-छात्राओं का भविष्य बर्बाद ना हो सके।

सिवनी एनएसयूआई की मांग है की कालेज में जो भी कार्यक्रम हो उसमे सभी छात्रों को के भविष्य को ध्यान में रख कर ही निर्णय लिए जाए। और जो भी कालेज के जिम्मेदार पदाधिकारी है जिन्होंने पेपर को नजरंदाज करके इस कार्यकम को किया उन पर करवाही की जाए। अन्यथा सिवनी एनएसयूआई जल्द ही उग्र आंदोलन करेगी।

CAA LIVE NEWS: आज भारत में लागू होगा CAA! रात तक जारी होगी अधिसूचना…

0

CAA LIVE NEWS: खबर सत्ता को सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को लागू करने के नियमों को सोमवार को देशभर में अधिसूचित किए जाने की उम्मीद है। CAA से जुड़े मामलों से जुड़े विश्वसनीय सूत्रों ने बताया, “सीएए को लेकर पूरी यूपी पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है और छुट्टी पर गए पुलिसकर्मियों को वापस बुला लिया गया है।” 

यह कानून पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के हिंदू, सिख, जैन, ईसाई, बौद्ध और पारसी समुदायों के नागरिकों को नागरिकता देने में सक्षम बनाता है, जो 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत चले आए थे।

CAA के लिए होंगे Online Application

गृह मंत्रालय द्वारा सीएए के तहत आवेदन, प्रसंस्करण और नागरिकता प्रदान करने के लिए एक ऑनलाइन प्रणाली की खोज की जा रही है। सीएए दिसंबर 2019 में अधिनियमित किया गया था और 10 जनवरी, 2020 को लागू हुआ।

CAA लागू होने से किसे होगा फायदा?

यह कानून पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के हिंदू, सिख, जैन, ईसाई, बौद्ध और पारसी समुदायों के नागरिकों को नागरिकता देने में सक्षम बनाता है, जो 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत चले आए थे।

CAA will be implemented in India today! आज रात तक जारी होगी अधिसूचना…

CAA will be implemented in India today! आज रात तक जारी होगी अधिसूचना…

Electoral Bonds: चुनावी बांड का विवरण कल तक देना ही होगा… SBI को सुप्रीम निर्देश

0

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने चुनावी बांड (Electoral Bonds) के विवरण का खुलासा करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के अतिरिक्त समय के अनुरोध पर नाराजगी व्यक्त की है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को कल (12 मार्च) तक चुनावी बांड (Electoral Bonds) का विवरण उजागर करने का आदेश भी दिया। 

चुनावी बांड (Electoral Bonds) पर SBI को मिले सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के साथ ही चुनाव आयोग को यह भी स्पष्ट कर दिया कि सम्पूर्ण जानकारी का खुलासा 15 मार्च को शाम 5 बजे तक किया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को चुनावी बांड के खुलासे की समय सीमा 30 जून तक बढ़ाने के लिए एसबीआई द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई की।

मालूम हो कि पिछले महीने की 15 तारीख को सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक दलों को गुप्त फंडिंग की सुविधा देने वाली चुनावी बांड की योजना को रद्द कर दिया था. पीठ ने एसबीआई को इस महीने की 6 तारीख तक पार्टियों द्वारा प्राप्त धन का विवरण और चुनाव आयोग को दिए गए दानदाताओं का विवरण उपलब्ध कराने का आदेश दिया। 

इस आदेश में और समय की मांग करते हुए एसबीआई ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। बैंक के वकील ने अदालत से अनुरोध किया कि दानदाताओं और प्राप्तकर्ताओं का विवरण अलग-अलग रखा जाए और उनका मिलान करने और विवरण देने के लिए अधिक समय दिया जाए। 

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पांच सदस्यीय संवैधानिक पीठ ने इस पर नये सिरे से जांच की. इस मौके पर कोर्ट ने एसबीआई के व्यवहार पर अधीरता जताई. उन्होंने कहा, ”पिछले महीने दिए गए फैसले के मुताबिक, हमने दान का ब्योरा उजागर करने का आदेश दिया है. यह बहुत गंभीर बात है कि आप हमारे पास इस तरह अतिरिक्त समय मांगने आते हैं। 

हमारा फैसला स्पष्ट है. हम इस विवरण का मिलान नहीं करना चाहते कि प्रत्येक प्राप्तकर्ता ने किस दाता से कितना लिया है। हमने आदेश दिया है कि कितने बांड जारी किए गए हैं, इसका विवरण ज्यों का त्यों EC को दिया जाए। पिछले 26 दिनों में आपने इस पर क्या कदम उठाए हैं? आपने उसमें से कोई भी जानकारी नहीं बताई. 

पीठ ने आदेश जारी करते हुए कहा कि आप 12 मार्च को कार्य समय के अंत तक दानदाताओं का विवरण चुनाव आयोग को सौंपें। बाद में, इसने चुनाव आयोग को उन विवरणों का खुलासा करने का निर्देश दिया।

सिवनी के छात्र छात्राओं के लिए खुशखबरी: सिवनी का पी.जी. काॅलेज बनेगा पीएम एक्सीलेंस काॅलेज

मध्यप्रदेश के चुनिंदा कॉलेजों में उच्च स्तरीय उच्च शिक्षा और बेहतर अध्ययन अध्यापन सुविधाएँ उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी योजना के तहत सिवनी जिले के पीजी कॉलेज का चयन किया गया है। अब, पीजी कॉलेज को आगामी सत्र से पीएम एक्सीलेंस कॉलेज कहा जाएगा।

उच्च शिक्षा में जिले को सौगात मिली है, पीजी काॅलेज अब पीएम एक्सीलेंस काॅलेज होगा। मध्यप्रदेश के चुनिंदा काॅलेजों में उच्च स्तरीय उच्च शिक्षा और बेहतर अध्ययन अध्यापन सुविधाएँ उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी योजना के तहत सिवनी जिले के पीजी काॅलेज का चयन किया गया है। अब, पीजी काॅलेज को आगामी सत्र से पीएम एक्सीलेंस काॅलेज कहा जाएगा।

पीएम एक्सीलेंस काॅलेज बनने से जहाँ काॅलेज में मूलभूत सुविधाओं के साथ बेहतरीन शिक्षण संसाधन उपलब्ध होंगे, वही दूसरी ओर सिवनी जिले के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय अध्ययन अध्यापन सुविधाएँ भी मिलेंगी। जिले के छात्र छात्राओं को देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से कैम्पस सिलेक्शन के अवसर भी मिलेंगे।

पीजी काॅलेज के मीडिया प्रभारी प्रोफेसर सत्येन्द्र कुमार शेन्डे और क्रीड़ाधिकारी के सी राउर ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के तहत परंपरागत विषयों के अलावा कई अन्य व्यावसायिक विषयों का भी समावेश किया गया है। इन विषयों के अध्यापन के लिए प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस की भी नियुक्ति की जाएगी। पीएम एक्सीलेंस काॅलेज का दर्जा मिलने से जिले को फायदा होगा।

जबलपुर संभाग के सात काॅलेजों का चयन – शासन ने जबलपुर संभाग के केवल सात काॅलेजों को पीएम एक्सीलेंस काॅलेज का दर्जा दिया है। इनमें महाकोशल काॅलेज जबलपुर, तिलक काॅलेज कटनी एवं नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा के पीजी काॅलेज सहित सिवनी का पीजी काॅलेज भी सम्मिलित है।

” पीजी काॅलेज को पीएम एक्सीलेंस काॅलेज का दर्जा हासिल होने से जिले के युवाओं को व्यावसायिक लाभ होगा। बेहतर शिक्षण सुविधाएँ उपलब्ध होगी। “

पाकिस्तान में छात्र ने व्हाट्सऐप पर भेजा ‘ईशनिंदा’ वाला मैसेज, मिली सजा-ए मौत

पाकिस्तान: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि आरोपी ने जानबूझकर ईश निंदा वाली तस्वीरें और वीडियो मैसेज सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सऐप पर प्रसारित किए थे. आरोपी का पूरा इरादा धार्मिक भावनाएं भड़काने का ही था. अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए एक युवक को मौत की सजा तो वहीँ दुसरे युवक को उम्रकैद की सजा सुनाई है. दोनों आरोपी युवकों ने कहा “उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है”

पाकिस्तान के कानून में ईशनिंदा की सजा मौत ही है. पाकिस्तान में पूर्व में कई ऐसे ही मामलों में ईशनिंदा करने वाले लोगों को पीट-पीट कर मार दिया गया है. हाल फिलहाल इस मामले की बात करें तो पाकिस्तान में एक 22 वर्षीय छात्र को व्हाट्सएप संदेशों के माध्यम से ईशनिंदा करने के आरोप में पंजाब प्रांत की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई है । 

बीबीसी के मुताबिक, अदालत ने छात्र पर मुसलमानों के बीच धार्मिक भावनाएं भड़काने के इरादे से आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो साझा करने का आरोप लगाया। इसी मामले में 17 साल के एक किशोर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

छात्रों के खिलाफ शिकायत 2022 में पंजाब की राजधानी लाहौर में पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (FIA) की साइबर अपराध इकाई द्वारा दर्ज की गई थी। बाद में मामला गुजरांवाला की एक स्थानीय अदालत में भेजा गया। न्यायाधीशों ने इस सप्ताह अपने फैसले में कहा कि 22 वर्षीय व्यक्ति को पैगंबर मुहम्मद और उनकी पत्नियों के बारे में अपमानजनक भाषा वाली तस्वीरें और वीडियो बनाने और साझा करने के लिए मौत की सजा सुनाई गई है। 

वहीँ दूसरे आरोपी को नाबालिग होने के कारण, आपत्तिजनक सामग्री साझा करने के लिए आजीवन कारावास की सजा मिली। वादी ने आरोप लगाया कि उसे तीन अलग-अलग मोबाइल फोन नंबरों से आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें मिलीं। एफआईए ने वादी के फोन की जांच करने के बाद पुष्टि की कि वास्तव में उसे “अश्लील सामग्री” भेजी गई थी। हालाँकि, बचाव पक्ष के वकीलों ने तर्क दिया कि दोनों छात्र झूठे मामले के पीड़ित थे। 

मौत की सज़ा का सामना कर रहे छात्र के पिता , जिनकी पहचान अज्ञात है, ने बीबीसी को सूचित किया कि वह लाहौर उच्च न्यायालय में अपील दायर करेंगे। जहां तक ​​दूसरे छात्र का सवाल है, अदालत ने उसकी नाबालिग स्थिति के कारण आजीवन कारावास की सजा का विकल्प चुना। पाकिस्तान में ईशनिंदा एक गंभीर अपराध है और कुछ को मुकदमा शुरू होने से पहले ही पीट-पीट कर मार डाला गया है। पिछले साल अगस्त में, जारनवाला शहर में हिंसक घटनाएं हुईं, जहां दो ईसाई पुरुषों के खिलाफ कथित तौर पर कुरान का अपमान करने के आरोप के बाद कई चर्चों और घरों में आग लगा दी गई थी।

लोकसभा चुनाव 2024: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका

भोपाल: आगामी कुछ समय में लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) के लिए तारीखों के एलान के साथ अचार संहिता लागू हो जाएगी इससे पहले यदि आप अपना नाम मतदाता सूची में जुडवाना चाहते है तो आपको अपना नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों आप्शन मिल रहे है. नाम जुड़वाने का आपके पास अंतिम अवसर है इसके बाद आप लोकसभा चुनाव से पहले अपना नाम नहीं जुड़वाँ पाएंगे.

जिन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है ऐसे मतदाता अपना नाम अभी मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों सुविधा दी है.

मतदाता सूची में नाम जुडवाना के लिए ऑनलाइन प्रोसेस की बात करें तो ऑनलाइन प्रोसेस के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर या एप्पल एप्प स्टोर से Voter Helpline App डाउनलोड करना होगा या फिर ऑफिसियल वेबसाइट voters.eci.gov.in में जाकर आवेदन आवेदन करना होगा .

और यदि आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको अपने बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही निर्वाचन संबंधी किसी भी जानकारी एवं सहायता के लिए मतदाता कार्यालयीन समय में टोल फ्री नंबर -1950 पर कॉल कर सकते हैं।

सिवनी: जनपद पंचायत सिवनी के शापिंग कांप्लेक्स की नीलामी 27 मार्च को

सिवनी: मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिवनी ने जानकारी देकर बताया कि जनपद पंचायत सिवनी के शॉपिं काम्पलेक्स की 38 दुकानो की नीलामी म.प्र.पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 65 के अंतर्गत म.प्र.पंचायत नियम 1994 के तहत बने नियमों के अनुसार बुधवार 27 मार्च 2024 को दोप. 11 बजे से जनपद पंचायत सिवनी प्रांगण में की जावेगी।

इच्छुक बोलीदार को दिनांक 20.03.2024 से 26.03.2024 तक कार्यालयीन समय में अवकाश दिवस को छोडकर प्रत्येक दुकान की निर्धारित अमानत राशि का बैंक ड्राफ्ट कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिवनी के नाम देय हो को जमा करना होगा।

अमानत राशि का बैंक ड्राफ्ट कार्यालय जनपद पंचायत सिवनी में उक्त समयावधि मे जमा कराकर पावती/परिचय पत्र प्राप्त करना होगा। निर्धारित समयावधि पश्चात बैंक ड्राफ्ट स्वीकार नहीं किये जावेंगे। दुकानों की नीलामी प्रक्रिया क्रमानुसार 01 से 38 तक की जायेगी।

दुकानों की नीलामी निर्धारित आरक्षण प्रक्रिया एवं प्रारक्षित मूल्य राशि के आधार पर की जायेगी। प्रत्येक दुकान का आरक्षण एवं ऑपसेट प्राईज राशि एवं नियम शर्तें कार्यालयीन समय पर कार्यालय जनपद पंचायत सिवनी में देखी जा सकती है एवं विस्तृत विज्ञापन व शर्तें 50/- जमा कर जनपद पंचायत कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

MP POLICE CONSTABLE RESULT: एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का पहले चरण का रिजल्ट MPESB पर जारी

MP POLICE CONSTABLE RESULT: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने कांस्टेबल पद (MP POLICE CONSTABLE) के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम (Result) आधिकारिक वेबसाइट यानी esb.mp.gov.in पर आज 07 मार्च 2024 को जारी कर दिया है। 

यदि आपने भी एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा (MP POLICE CONSTABLE EXAM) दी थी तो आप अपना परीक्षा का परिणाम ऑफिसियल वेबसाइट पर देख सकते है जिसकी डायरेक्ट लिंक आपको यहां दी गयी है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा में उपस्थित होने के लिए बुलाया जाएगा। 

एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट डाउनलोड लिंक

जो उम्मीदवार 12 अगस्त से 12 सितंबर तक एमपी पोलकी कांस्टेबल परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट देख सकते है जिसकी डायरेक्ट लिंक आपको नीचे टेबल में दी हुई है. अपना रिजल्ट देखने के लिए उमीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करना आवश्यक है।

एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट लिंकयहाँ डाउनलोड करें

इस लेख में, हमने एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2023 का पूरा विवरण, परिणाम डाउनलोड करने के चरणों, कट ऑफ अंक और अन्य महत्वपूर्ण विवरणों के साथ साझा किया है।

एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट के बाद आगे क्या?

एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2023 (MP POLICR CONSTABLE RESULT 2023) आधिकारिक वेबसाइट, यानी esb.mp.gov.in पर घोषित किया गया है। लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर, कुल रिक्तियों के मुकाबले 07 गुना उम्मीदवारों को पीईटी/पीएसटी दौर के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। उम्मीदवारों की आसानी के लिए मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2023 की मुख्य झलकियाँ नीचे साझा की गई हैं।

एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2023
परीक्षा संचालन निकायमध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड
पोस्ट नामसिपाही
रिक्ति7411
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षाशारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी)दस्तावेज़ सत्यापनचिकित्सा परीक्षण
एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि12 अगस्त से 12 सितंबर 2023
एमपी पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी15 सितंबर 2023
मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परिणाम दिनांक 20237 मार्च 2024
नौकरी करने का स्थानमध्य प्रदेश
आधिकारिक वेबसाइटesb.mp.gov.in

एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2023 डाउनलोड करने के चरण

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या ऊपर दिए गए सीधे लिंक से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। बिना किसी परेशानी के मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परिणाम तक पहुंचने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

  • चरण 1 : आधिकारिक एमपीईएसबी वेबसाइट, यानी, esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • चरण 2: मुखपृष्ठ पर, “परिणाम” टैब पर क्लिक करें।
  • चरण 3 : “परिणाम-पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023” लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
  • चरण 4 : पूछे गए विवरण दर्ज करें
  • चरण 5:  भविष्य में उपयोग के लिए परिणाम का प्रिंटआउट डाउनलोड करें और ले लें।

एमपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2023

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड एमपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ जारी करेगा/ श्रेणी-वार कट-ऑफ अंकों से अधिक या उसके बराबर अंक पाने वाले उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। 

एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2023 के बाद आगे क्या

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा में उपस्थित होने के लिए बुलाया जाएगा। अधिकारी उचित समय पर एमपी पुलिस पीईटी/पीएसटी परीक्षा की तारीखें जारी करते हैं। पीईटी और पीएसटी राउंड में सफल घोषित होने वालों को दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।  

महाशिवरात्रि में नहीं हुआ शिव पार्वती विवाह! बल्कि इस दिन शिव जी का जन्म लिंग रूप में हुआ था

महाशिवरात्रि 2024: शिवरात्रि इसलिए मनाई जाती है क्योंकि हर महीने 12 मासिक शिवरात्रि आती हैं. लेकिन, महाशिवरात्री इसलिए मनाई जाती है क्योंकि इस दिन मध्यरात्रि में शिव जी का जन्म लिंग रूप में हुआ था, इसलिए महाशिवरात्री को शिव जी का जन्म माना जाता है.

8 मार्च को महाशिवरात्रि है और हम महाशिवरात्रि क्यों मनाते हैं क्योंकि इस दिन शिव जी और पार्वती जी का विवाह हुआ था हमें भी यही पता है लेकिन यह सत्य नहीं है क्योंकि जब हम शिव पुराण पढ़ते हैं और जिसमें शिव प्रसंग आता है अगर हम वो पढ़े तो हमें पता चलता है कि शिवजी का विवाह तो फाल्गुन महीने में हुआ ही नहीं था उनका विवाह सती से चैत्र महीने में और पार्वती जी से मृगशिरा महीने में हुआ था.

तो फिर हम शिवरात्रि क्यों मनाते हैं और हिंदू कैलेंडर के अनुसार पूरे साल में 12 शिवरात्रि आती है और एक आती है महाशिवरात्रि जो हम इस महीने मना रहे हैं यानी कि इसे हम मासिक शिवरात्रि भी कह सकते हैं तो फिर महाशिवरात्रि क्यों मनाई जाती है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि पुराणों के अनुसार आज के दिन मध्य रात्रि में शिव जी का लिंग रूप प्रकट हुआ था यानी कि आज शिव जी का जन्मदिन है इसलिए हम महाशिवरात्रि मनाते हैं आप सभी को इस महाशिवरात्रि की अनेक शुभकामनाएं