Home Blog Page 2007

बलात्कार का आरोपी दोषमुक्त

सिवनी । एक प्रकरण में माननीय चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार शर्मा द्वारा निर्णय पारित कर बलात्कार के आरोपी संतोष बरकड़े को दोषमुक्त किया गया है।

ज्ञातव्य है कि थाना कान्हीवाड़ा के अन्तर्गत पीड़िता द्वारा आरोपी के विरुद्ध इस आशय की प्राथमिकि दर्ज करवायी गयी थी कि रात्रि के समय जब पीड़िता अपने धर पर अकेली थी तभी आरोपी के द्वारा उसके धर में घुसकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया गया।इसके आधार पर थाना कान्हीवाड़ा मंे धारा 250, 376 भारतीय दण्ड संहिता का अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा विचारण हेतु अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से साक्षियों का न्यायालयीन परीक्षण भी करवाया गया। विचारणोपरांत माननीय न्यायालय द्वारा बचाव पक्ष की दलीलों को स्वीकार करते हुए आरोपी को दोषमुक्त किये जाने का निर्णय पारित किया गया है। बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता याहया आरिफ़ कुरैशी ने पैरवी की।

चलते ट्रक में लगी आग, चालक सुरक्षित

सिवनी । कुरई थाना क्षेत्र से गुजर रहा एक ट्रक, बीती रात आग लग जाने के कारण जलकर खाक हो गया। इस दुर्घटना में चालक सुरक्षित बच गया।

थाना प्रभारी गनपत सिंह उईके ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रक क्रमाँक एमएच 40 डीएल 1607 इंदौर से तेल लादकर बालाघाट की ओर जा रहा था। उन्होंने बताया कि यह ट्रक जब बीती रात ग्राम पीपरवानी से लगभग चार किलोमीटर दूर गतिशील था तभी यह आग की लपटों से घिर गया। ट्रक में आग लगती देख चालक ने जैसे-तैसे वाहन से बाहर कूदकर अपनी जान बचायी।

श्री उईके ने बताया कि उक्त ट्रक का चालन देवलापार निवासी महेश ठाकुर के द्वारा किया जा रहा था। महेश ठाकुर के बताये अनुसार ट्रक में शॉर्ट सर्किट की घटना के कारण आग लगने की उक्त घटना हुई जिसमें लगभग 15 लाख रूपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

सटोरिये को दबोचा कोतवाली पुलिस ने

सिवनी । सिवनी के दलसागर क्षेत्र में घूम-घूम कर सट्टा लिख रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने धर दबोचा।

पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि सिवनी के बारापत्थर क्षेत्र में टूटी पुलिया के समीप निवास करने वाला हरिराम (48) पिता चूरामन साहू, दलसागर के समीप घूम-घूम कर सट्टा लिख रहा है। इस सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये मौके की घेराबंदी की और हरिराम को अपनी गिरफ्त में ले लिया। आरोपी के पास से सट्टा पट्टी के साथ ही साथ 330 रूपये की जप्ति बनायी गयी है।

इस वायरल विडियो से जिला चिकित्सालय सिवनी के डॉक्टर पर गिरी गाज

डॉक्टर प्रवीण के खिलाफ हुआ मामला दर्ज, होगी निलंबन/सेवा समाप्त की कार्यवाही

सिवनी : इंदिरा गांधी जिला हॉस्पिटल सिवनी में पदस्थ डाक्टर प्रवीण ठाकुर एवं उसके साथ मारपीट में सहयोग करने विजय डेहरिया के खिलाफ आज कोतवाली सिवनी में मामला दर्ज कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार आज 18 अक्टूम्बर को जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह दवारा अस्पताल परिसर में ड्यूटी पर तैनात डाक्टर दवारा मारपीट के मामले पर सख्त रुख अपनाया जिसके बाद दोनों आरोपी के खिलाफ भादावी की धारा 294,323,506,एवं 34 का प्रकरण कायम किया गया है।

वही जिला कलेक्टर द्वारा सम्पूर्ण मामले की जांच करने हेतु आज दोपहर 3 सदस्यीय दल से जांच करने के निरेदश भी दिए गये,जहा दल में शामिल आई ऐ एस राजवीर सिंह,सी एम एच ओ के आर शाक्य एवं महिला शशक्तिकरण अधिकारी अभिजीत पचौरी ने आरंभिक रूप से पाया है कि डाक्टर प्रवीण सिंह मारपीट के मामले में दोषी है।

इस वायरल विडियो से जिला चिकित्सालय सिवनी के डॉक्टर पर गिरी गाज | SEONI NEWS

जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि समिति से मिली जांच रिपार्ट के आधार पर डाक्टर प्रवीण सिंह के निलंबन की कार्यवाही प्रस्तावित हो गई वही कलेक्टर सिवनी ने कहा कि जिला अस्पताल की शाख पर बट्टा लगाने वाले किसी भी व्यक्ति को नही छोड़ा जाएगा,जिला प्रशासन हर सँभव रूप से अस्पताल में आने वाले मरीजो के ईलाज में किसी की तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही करेगा।

मालूम हों की विगत 18 अक्टूबर की रात जिला हॉस्पिटल में नॉइट ड्यूटी पर तैनात डाक्टर प्रवीण दवारा अस्पताल की सुरक्षा में तैनात कर्मी से जमकर मारपीट की थी,जिसका वीडियो शोशल मिडिया में जमकर वायरल हुआ था।

लडकी से छेडखानी करने वाले मजनू को तीन साल की कठोर सजा

सिवनी: जिला सिवनी थाना कोतवाली का मामला इस प्रकार है कि दिंनाक 13-08-2017 को पीडिता अपने स्‍कूल की ओर से डांस में भाग लेने के लिये स्‍कूल बस से अपनी सहेली और डांस टीचर के साथ पुलिस ग्राउण्‍ड जा रही थी।

तीनो ग्राउण्‍ड के अंदर रोड से जा रहे थे, त‍भी आरोपी नीलेश डहेरिया ऊर्फ पिस्‍सू पिता चमनलाल डहेरिया, उम्र 22 वर्ष, निवासी रानी दुर्गावती वार्ड सिवनी, पीडिता के पास आया और उसका बाया हाथ पकड लिया, जब उसने अपना हाथ छूडाया तो आरोपी निलेश ने पीडिता के बाये गाल पर थप्‍पड मारा और गंदी-गंदी गालिया देने लगा तो पीडिता की टीचर के चिल्‍लाने पर आरेापी वहा से भाग गया।

पीडिता ने टीचर को बताया कि आरोपी उसे पहले से परेशान करता था और 06 माह पूर्व भी आरोपी ने उससे बात करने की कोशिश की थी लेकिन उसने डांट दिया था और इसी कारण से आरोपी उसे परेशान करता था, और अक्‍सर उसके घर के आसपास खडा रहता था और जब पीडिता ने अपने पापा को घर के पास खडे लडके को दिखाकर बताया था कि लडका परेशान करता है तब पापा ने उस लडके का नाम एंव उसका निवास पता किया जिसके बाद पीडिता ने आरेापी के नाम थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवायी थी।

जिस पर आरोपी के विरूद्ध माननीय न्‍यायालय में चालान पेश किया गया था। जिसकी सुनवाई माननीय श्री संदीप श्रीवास्‍वत, तृतीय अपर सत्र न्‍यायाधीश(पाक्‍सो) सिवनी, की न्‍यायालय में विचारण किया गया जिसमें शासन की ओर से विशेष लोक अभियेाजक श्रीमति दीपा मर्सकोले, जिला अभियोजन अधिकारी सिवनी के द्वारा पीडिता के पक्ष में गवाहो और सबूतों को पेश किया गया जिसके आधार पर उपरोक्‍त्‍ माननीय न्‍यायालय द्वारा आरोपी नीलेश डहेरिया को धारा 7/8 बालको का संरक्षण अधिनियम 2012, में दोषी पाते हुए 03 वर्ष का कठोर कारावास एंव 03 हाजर रूपये अर्थदण्‍ड से दंडित किया गया

केवलारी प्रकरण में दो पुलिस कर्मियों पर हुई कार्यवाही

सिवनी: जिले थाना केवलारी के अपराध क्रमांक 293/19 धारा 363 भादवि के प्रकरण में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक सिवनी द्वारा दिनांक 17-10-2019 को थाना प्रभारी केवलारी निरीक्षक के0के0 अवस्थी को लाईन अटैच एवं प्रकरण के विवेचक उप निरीक्षक रविकांत अवस्थी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है ।

जारी है खाद्य विभाग की कार्यवाही : लगा कुल 7 लाख का अर्थदंड

सिवनी : कलेक्टर प्रवीण सिंहसिवनी के आदेशानुसार खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अंतर्गत खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की कार्रवाई लगातार जारी है ।

इसी क्रम में आज दिनांक 18 अक्टूबर 2019 को लखनादौन शहर में संचालित मिठाई दुकानों एवं होटलों का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड लखनादौन में संचालित दिगंबर भोजनालय से खोवा एवं गुलाब जामुन, क्वालिटी होटल से नमकीन सेव एवं बर्फी, मित्र मिलन स्वीट्स से चमचम एवं नमकीन एवं जोधपुर मिष्ठान भंडार से मगज लड्डू एवं पेड़े का नमूना लिया गया है ।

दिनांक 17 अक्टूबर 2019 को गणेशगंज स्थित मेसर्स अनमोल जलपान गृह से कुंदा मिठाई, गुप्ता ढाबा से आटा एवं शक्कर एवं सिद्धांत दूध डेरी से दूध, सिवनी शहर मे स्थित थोक कन्फेक्शनरी विक्रेता दुर्गा ट्रेडर्स से मावा बर्फी एवं मिल्क पेड़ा, सोनू शर्मा एजेंसी से लॉलीपॉप एवं शुगर बॉइल्ड कन्फेक्शनरी के नमूने लिए गए हैं ।

कल दिनांक 16 अक्टूबर 2019 को सिवनी शहर स्थित श्याम ट्रेडर्स से खाद्य तेल का नमूना, सतीश एजेंसी से खाद्य तेल मिश्री एवं सोयाबीन बड़ी के नमूने, अक्षत इंटरप्राइजेज शिवनी से स्किम्ड मिल्क, मिल्क पाउडर एवं कुकीज़ के नमूने लिए गए है। लिए गए नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की ओर भेजा गया है, प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्ति उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जावेगी ।

खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अब तक खाद्य पदार्थों के कुल 274 नमूने लिए गए हैं जिनमें से 49 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है उक्त जांच रिपोर्ट में से 17 नमूने अमानक पाए गए हैं जिनमें अभियोजन की कार्रवाई की जा रही है ।

साथ ही उक्त अवधि में कुल 20 प्रकरण माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए हैं । उक्त अवधि में कुल 25 प्रकरण माननीय न्यायालय द्वारा निर्णित किए गए हैं जिनमें कुल ₹700000 का अर्थदंड लगाया गया है।

डॉक्टर प्रवीण के खिलाफ हुआ मामला दर्ज, होगी निलंबन/सेवा समाप्त की कार्यवाही

सिवनी : इंदिरा गांधी जिला हॉस्पिटल सिवनी में पदस्थ डाक्टर प्रवीण ठाकुर एवं उसके साथ मारपीट में सहयोग करने विजय डेहरिया के खिलाफ आज कोतवाली सिवनी में मामला दर्ज कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार आज 18 अक्टूम्बर को जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह दवारा अस्पताल परिसर में ड्यूटी पर तैनात डाक्टर दवारा मारपीट के मामले पर सख्त रुख अपनाया जिसके बाद दोनों आरोपी के खिलाफ भादावी की धारा 294,323,506,एवं 34 का प्रकरण कायम किया गया है।

वही जिला कलेक्टर द्वारा सम्पूर्ण मामले की जांच करने हेतु आज दोपहर 3 सदस्यीय दल से जांच करने के निरेदश भी दिए गये,जहा दल में शामिल आई ऐ एस राजवीर सिंह,सी एम एच ओ के आर शाक्य एवं महिला शशक्तिकरण अधिकारी अभिजीत पचौरी ने आरंभिक रूप से पाया है कि डाक्टर प्रवीण सिंह मारपीट के मामले में दोषी है।

जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि समिति से मिली जांच रिपार्ट के आधार पर डाक्टर प्रवीण सिंह के निलंबन की कार्यवाही प्रस्तावित हो गई वही कलेक्टर सिवनी ने कहा कि जिला अस्पताल की शाख पर बट्टा लगाने वाले किसी भी व्यक्ति को नही छोड़ा जाएगा,जिला प्रशासन हर सँभव रूप से अस्पताल में आने वाले मरीजो के ईलाज में किसी की तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही करेगा।

मालूम हों की विगत 18 अक्टूबर की रात जिला हॉस्पिटल में नॉइट ड्यूटी पर तैनात डाक्टर प्रवीण दवारा अस्पताल की सुरक्षा में तैनात कर्मी से जमकर मारपीट की थी,जिसका वीडियो शोशल मिडिया में जमकर वायरल हुआ था।

सर्पदंश से पति की मौत के बाद पत्नि ने भी खाया कीटनाशक!

सिवनी । पति की मौत सर्पदंश से होने के कारण पत्नि ने भी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया जिसके चलते वह भी गंभीर रूप से अस्वस्थ्य हो गयी। घटना कुरई थाना क्षेत्र की है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम आगरी निवासी सिजेराम (28) पिता बिसन लाल वर्मा, बीती रात जब अपने परिवार के साथ सो रहा था तभी एक सर्प ने उसे डंस दिया। सर्पदंश से पीड़ित सिजेराम को जिला चिकित्सालय पहुँचाया गया जहाँ उपचार के दौरान सुबह लगभग सात बजे उसने दम तोड़ दिया।

बताया जाता है कि सिजेराम की मौत की जानकारी जब उसकी पत्नि को मिली तो उसने भी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। इस दवा के प्रभाव से अस्वस्थ्य हुई महिला को भी उपचार के लिये जिला चिकित्सालय सिवनी पहुँचाया गया जहाँ उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सक के द्वारा नागपुर रेफर कर दिया गया।

बस में हो गयी हेल्पर की मौत!

सिवनी । सिवनी के प्राईवेट बस स्टैण्ड क्षेत्र में खड़ी एक बस में हेल्पर की मौत हो गयी। हार्ट अटैक के चलते हेल्पर की मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि विजयंत ट्रेवल्स की बस क्रमाँक एमएच 40 बीएल 1462 में डूण्डा सिवनी निवासी रामराज (60) पिता फागाजी टेमरे हेल्पर का काम किया करता था।

रामराज बीती रात बस में सो रहा था जिसके बाद गुरूवार की सुबह जब बस का दरवाजा नहीं खुला तब किसी के द्वारा जब बस में जाकर देखा गया तो रामराज निढाल पड़ा हुआ था।

रामराज को तुरंत जिला चिकित्सालय परीक्षण के लिये पहुँचाया गया जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।