Home Blog Page 2005

पिता की स्मृति में दिया शव वाहन

सिवनी : जिले की बरघाट नगर पंचायत अध्यक्ष रंजीत वासनिक (दाऊ) द्वारा आज 24 अक्टूबर को अपने पिताजी स्वर्गीय रामदास जी वासनिक की स्मृति में एक शव वाहन दान किया है ।

ऊक्त शव वाहन नगर परिषद को आज सोपा गया है, रंजीत वासनिक के इस नेक कार्य की सभी वर्गों ने भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि ऊक्त वाहन उपलब्ध होने से नागरिको को सुविधा मिलेगी।

सिवनी कलेक्टर ने घोषित किया 28 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश

सिवनी : कलेक्टर प्रवीण सिंह ने संपूर्ण सिवनी जिले में सोमवार 28 अक्टूबर 2019 अन्नकूट पूजन (दीपावली का दूसरा दिन) के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया हैं। यह अवकाश कोषालय एवं बैंकों के लिए लागू नही होंगे |

जिला चिकित्सालय परिसर सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध

सिवनी : सिविल सर्जन एवं सह-मुख्य चिकित्सालय अधीक्षक सिवनी द्वारा जानकारी दी गई कि शासन द्वारा जारी सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग के प्रतिबंध के परिपालन में जिला चिकित्सालय सिवनी परिसर में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को तत्काल प्रभाव प्रतिबंधित कर दिया गया है।

उन्होंने मरीजो एवं दुकानदारो को जिला चिकित्सालय परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्र सें सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग न करने की अपील के साथ ही सुरक्षा ऐजेंसी को किसी भी व्यक्ति को चिकित्सालय परिसर में सिंगल यूज प्लास्टिक लेकर प्रवेश न करने देने के निर्देश दिए हैं ।

पात्र परिवारों को वितरण पर्ची के आधार पर मिल सकेगा राशन

सिवनी : उचित मूल्य दुकानों में पीओएस मशीन के खराब होने एवं नेट कनेक्टिविटी न होने की शिकायतों के मद्देनजर आगामी त्यौहारो में सभी पात्र परिवारों को राशन उपलब्ध कराने हेतु शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने जिले की समस्या वाली सभी उचित मूल्य की दुकानों को अक्टूबर माह के लिए वितरण पर्ची के आधार पर राशन उपलब्ध करवाने के निर्देश जारी किए है।

सभी पात्र उपभोक्ता को अक्टूबर माह का राशन 26 अक्टूबर तक वितरण पर्ची के माध्यम से मिल सकेगा। जिसके लिए परिवार का ऑनलाइन आवंटन जारी होना अनिवार्य होगा तथा उपभोक्ता को उचित मूल्य दुकान पर पहचान हेतु आधार अथवा अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा।

भाजपा प्रदेश संघटन में हुए परिवर्तन : केशव सिंह की हुई विदाई | MP NEWS

सिवनी : आगामी दिनों में प्रदेश भाजपा संघटन चुनावो के पूर्व आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह दवारा संभागीय सगठन मंत्रियों के प्रभारो में परिवर्तन किया गया है।

पूर्व में जबलपुर का प्रभार देख रहे सगठन मंत्री केशव सिंह को अब सागर एवं चंबल का प्रभार सोपा गया है वही कैलाश बरुआ को जबलपुर एवं होशंगाबाद का प्रभारी सघटन मंत्री नियुक्त किया गया है।

राजनिंतिक सूत्रों की माने तो सघटन मंत्रियों के प्रभार में परिवर्तन का असर सिवनी जिले में होने वाले भाजपा के सघटन चुनावो पर पड़ने की पूरी सम्भावना हे क्योंकि नये सघटन मंत्री अपने विवेक के अनुसार जिले एवं मण्डल स्तर पर पद अधिकारियो की नियुक्ति करेगे।

सिवनी की बेटी अनमोल ने यूएई दुबई से जीत लाया स्वर्ण पदक

सिवनी : UAE DUBAI में 23 अक्टूबर को आयोजित इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग फेडरेशन में सिवनी निवासी अनमोल सच्चानी ( Anmol Sachchani ) ने ओवरआल विनर बनकर स्वर्ण पदक पाकर अपना व जिले का नाम गौरान्वित किया है।

अनमोल ने इस प्रतियोगिता में 60 किग्रा. वेट केटेगरी में वजन उठाने के साथ ओवरआल विजेता बनी । वहीं ऐसा उन्होंने 7वी बार यूएई दुबई में विजेता के रूप में अपना ओर जिले का नाम रोशन किया ।

इसके साथ ही अनमोल ने फिटेस्ट एथलिट के रूप में प्रथम स्थान पर अपने आपको नॉमिनेट करवाकर जिले का नाम इंटरनेशनल लेवल पर गौरान्वित किया ।

अनमोल ने बताया ये उनका 7वी बार यूएई दुबई में पॉवरलिफ्टिंग में विजेता के रूप में अपना प्रदर्शन किया । इससे पहले भोपाल इंदौर नसरुल्लागंज बहुत से स्टेट और नेशन लेवल पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिताओ में अनेकों मेडल्स सर्टिफिकेट्स और ट्रॉफी जीतकर सिवनी जिले का नाम नेशनल लेवल की प्रतियोगिताओ में बढ़ाया है ।

अनमोल ने बताया कि अब तक ट्रॉफी ओर मेडल्स जीते है पर आगे उनका विचार वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड लाने का है। यदि उन्हें ओलंपिक गेम्स में हिस्सा लेने का मौका मिलता है तो वह कभी इस मौके के अपने हाथों से नही जाने देंगी जिसके लिए वो अभी से बहुत तैयारियां कर रही है ।

जानकरी के लिए आपको बता दें कि आज 23 अक्टूबर को अनमोल दुबई से भोपाल के लिए रवाना होंगी जहा भोपाल पहुचने के बाद उनके कोच एवं ट्रेनर्स द्वारा एयरपोर्ट में स्वागत किया जायेगा ।

मठ मंदिर परिसर में लगेंगी फटाका दुकान

सिवनी । रविवार 27 अक्टूबर को दीपों का पर्व दीपावली मनाया जायेगा। दीपावली को महज पाँच दिन शेष बचे हैं और जिला मुख्यालय में पटाखा दुकानें कहाँ लगेंगी इस बारे में आज सुबह तक न तो पटाखा व्यवसायियों को पता था और न ही नागरिक ही इस बात से वाकिफ थे ।

ज्ञातव्य है कि सालों से पटाखा दुकानें पोस्ट ऑफिस से दलसागर के मुहाने पर बने भैरोगंज मार्ग पर लगायी जाती थीं। अमूमन पटाखा दुकानें, दीपावली से एक पखवाड़ा पहले लगना आरंभ हो जाती थीं। इसके बाद दुर्घटनाओं के अंदेशे को देखते हुए कुछ साल से पटाखा दुकानों को नागपुर नाका क्षेत्र में स्थानांतरित कर दिया गया था।

इस साल के आरंभ में उस स्थान पर जिस स्थान पर पटाखा दुकानें संचालित होती थीं, वहाँ थोक सब्जी मण्डी स्थानांतरित किये जाने के कारण अब नागपुर नाके में उस स्थान पर भी पटाखा दुकानें लगना संभव नही है ।

कल तक पटाखा व्यवसाय करने वाले अनेक व्यापारियों के बीच चल रहीं चर्चाओं के अनुसार संभवतः पहला ही मौका होगा जबकि दीपावली के एक सप्ताह पहले तक पटाखा दुकानों का स्थल तक चयनित कर इसकी जानकारी लोगों को नहीं दी गयी हो। व्यापारियों के बीच अभी भी इस बात को लेकर संशय बना हुआ है कि वे दुकानें कहाँ लगायेंगे!

आज मंगलवार को यह बताया गया कि उनकी दुकानें मठ मंदिर के बाजू में खाली स्थान जहाँ पर अक्सर सर्कस आया करता था उस स्थान पर फटाके की दुकान लगेंगी ।

प्रशासनिक सूत्रों ने खबर सत्ता न्यूज़ पोर्टल को बताया कि इस बार पटाखा मार्केट को मठ मंदिर के परिसर में लगवाया जाना है। इसके लिये पटाखा दुकानों के लिये आवेदन करने वाले व्यापारियों का ड्रॉ भी आज मंगलवार को निकाला गया , जिसके बाद व्यापारियों को स्थान के बारे में भी बता दिया गया है ।

महंगा पड़ा सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करना !

बरघाट । सोशल मीडिया पर भड़काऊ, अभद्र, असंसदीय टिप्पणियां करने के मामले में जिला दण्डाधिकारी के निर्देशों का उल्लंघन करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया।

बरघाट पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभद्र टिप्पणी करने पर एक शख्स के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की है। बरघाट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरघाट थाना क्षेत्र के ग्राम मऊ के रहने वाले एक शख्स दुर्गा प्रसाद राहंगडाले उर्फ गोलू ने अभद्र टिप्पणी कर दी जिसके बाद लोगों के आक्रोश और शिकायत को देखते हुए पुलिस ने संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की।

बरघाट पुलिस सूत्रों ने खबर सत्ता न्यूज़ पोर्टल को बताया कि आरोपी दुर्गा प्रसाद राहंगडाले (29) पिता राम सिंह राहंगडाले के खिलाफ धारा 153(क)1, 395(क) एवं 188 भारतीय दण्ड संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। इस बात की शिकायत रियाज खान (62) पिता गुल मोहम्मद खान निवासी बरघाट के द्वारा की गयी है।

सड़क पर मिला तेंदुए का शव!

लखनादौन । जिले में एक तेंदुए का शव मिला है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इस तेंदुए को किसी वाहन ने टक्कर मारी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार तहसील मुख्यालय लखनादौन से नरसिंहपुर की ओर जाने वाले फोरलेन मार्ग पर ग्राम आमानाला के पास बीति रात वाहन दुर्घटना से मृत तेंदुए का शव मिला है।

सूचना मिलते ही वन विभाग का दल सुबह घटनास्थल पर पहुँचा और तेंदुए के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही की गयी। पोस्टमार्टम उपरांत तेंदुए के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

कार्टून : POK में भारत की बड़ी कार्यवाही दर्जनों आतंकी ढेर | Cartoon

कार्टून : POK में भारत की बड़ी कार्यवाही दर्जनों आतंकी ढेर | Cartoon