Home Blog Page 2004

जय अम्बे सिक्यूर्टी ने बांटा बोनस

सिवनी : जिले में शासकीय-अशासकीय संस्थाओं में सुरक्षा को लेकर न्यू-जय अम्बे सिक्यूरटी सर्विस द्वारा सेवाऐं दी जाती है। सेवा देने वाली समस्त कर्मचारियों को संस्था के प्रमुख अरूण यादव द्वारा बोनस राशि का वितरण किया गया।

श्री यादव ने बताया कि हमारा उद्देश्य यही है कि हमारी संस्था से जुड़े लोग जो किन्ही कारणों से दीपावली पर्व नही मना पाते उन्हें वस्त्र एवं बोनस राशि के माध्यम से हम यह संदेश देना चाहते है कि हम आपके दुख-सुख में हमेशा सहयोगी है।

जब हमारे कर्मचारी अपनी हर मौसम में सेवाऐं देते है और राष्ट्र की सेवा करते है। तो हमारा दायित्व है कि हम भी उनके हर क्षण में उनके साथ सहयोगी के रूप में खड़े रहे। इसी उद्देश्य से हम यह छोटा सा प्रयास करते है।

जुआं खेल रहे नेता : बने पुलिस के मेहमान !

सिवनी : सिवनी के एजुकेशन हब कहलाने वाली सिवनी की उपनगरी के नाम से मशहूर जहा एक तरफ सिवनी का सबसे बड़ा शिक्षा उपक्रम पी जी कालेज है,तो दूसरी तरफ उत्कृष्ट विद्यालय तो तीसरी तरफ स्कूल का मंदिर जिसके बीच कल 25 अक्टूबर की रात्रि सिवनी पुलिस ने घेराव करके सिवनी के कई नेताओं को 52 पत्तो में किस्मत आजमाते हुए धर दबोचा

धनतेरस के दिन जिला पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के निर्देशन में जिले भर में जुए की फड़ों पर लगातार ही कार्यवाहियां जारी रहीं। कुरई, घंसौर के साथ ही साथ कोतवाली थाना क्षेत्र में भी पुलिस के द्वारा दबिश दी जाकर जुआरियों को धर दबोचा गया है।

कोतवाली पुलिस सूत्रों ने खबर सत्ता को बताया कि पुलिस अधीक्षक को मुखबिर के जरिये यह जानकारी मिली थी कि भैरोगंज में शासकीय महाविद्यालय के पास जुआ खिलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस संजीव पाठक के नेत्तृत्व में पुलिस के द्वारा यहाँ दबिश दी गयी

सूत्रों ने बताया कि इस कार्यवाही में पुलिस के हत्थे अनीस बघेल, अनिल बघेल, निरंजन मिश्रा, आनंद बघेल, अप्पू उर्फ भीष्म प्रताप सिंह ठाकुर एवं जितेंद्र सोनकेशरिया लगे।

पुलिस को इनके पास से सात मोबाईल और 15 हजार सात सौ रूपये की रकम भी जप्त करने में सफलता मिली है। इनमें से एक आरोपी जिला काँग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं चंदोरी कला के सरपंच भी बताये जा रहे हैं।

थाना प्रभारी की संवेदनशीलता के चलते पुलिस का मानवीय पहलू उभरकर नजर आया

थाना प्रभारी ने अपने वाहन से चिकित्सालय पहुँचाया घायलों को

सिवनी । थाना प्रभारी की संवेदनशीलता के चलते पुलिस का मानवीय पहलू उभरकर सामने आया है। अरी थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में पिता पुत्र के घायल होने की सूचना मिलने पर अरी थाना प्रभारी जितेन्द्र गढ़वाल ने दोनों घायलों को अपने वाहन से तत्काल जिला चिकित्सालय पहुँचवा दिया ताकि उन्हें समय से उपचार मिल सके।

दुर्घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवनी के पुलिस लाईन क्षेत्र निवासी मिलन मरावी अपने छः वर्षीय पुत्र उपेन्द्र के साथ बाईक पर सवार होकर जब कहीं जा रहे थे तभी उनकी बाईक आमागढ़ के समीप अनियंत्रित हो गयी जिससे गिरकर मिलन मरावी और उनका पुत्र उपेन्द्र घायल हो गये। इस दुर्घटना की सूचना मिलने पर जितेन्द्र गढ़वाल ने अपने वाहन से दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय पहुँचाकर वहाँ दाखिल करवा दिया। दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय से चिकित्सक ने उन्हें रेफर कर दिया।

एक अन्य सड़क हादसा जिला मुख्यालय के समीप पोतलई ग्राम क्षेत्र में घटित हुआ जिसमें कटंगी निवासी सत्य प्रकाश (35) पिता गया प्रसाद घायल हो गये। घायल को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय में दाखिल करवा दिया गया है जहाँ उसका उपचार किया जा रहा है।

गांजा बेचने का आरोपी पहुँचा सलाखों के पीछे

सिवनी । बरघाट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए गांजा बेचने के आरोप में एक शातिर को धर दबोचा।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम बोरी कला के पत्थर टोला निवासी बाबू लाल (70) पिता रामन बघेल के द्वारा गांजा बेचे जाने की सूचना मुखबिर से प्राप्त होने के बाद, बताये गये मौके पर पुलिस बल के द्वारा दबिश दी गयी। इस कार्यवाही के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक किलो 535 ग्राम गांजा जप्त करने में सफलता हासिल की है।

बीती रात की गयी कार्यवाही में पकड़े गये आरोपी बाबू लाल ने पुलिस को बताया कि वह पिछले कुछ समय से, अवैध रूप से गांजा बेचने के कार्य में लिप्त था। उसने बताया कि वह सिवनी से गांजा लाकर बेचा करता था। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला कायम करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

जिले की खाद्य दुकानों पर लगा 07 लाख का अर्थदण्ड

सिवनी । कलेक्टर के आदेश के अनुसार खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अंतर्गत खाद्य प्रतिष्ठानों की जाँच की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी के चलते संयुक्त दल द्वारा जिले के विभिन्न विकास खण्डों, तहसील क्षेत्रों और सिवनी मुख्यालय में लगातार जाँच कार्यवाही एवं नमूना कार्यवाही की गयी है।

खाद्य निरीक्षक ने बताया कि विकास खण्ड सिवनी, कुरई, बरघाट, केवलारी, घंसौर स्थित कुछ दुकानों से नमकीन, मिठाई, मैदा, चमचम, खोवा, मिल्क केक, पनीर, चिरौंजी, कलाकंद, बेसन, कुंदा, पेड़ा आदि खाद्य पदार्थों के सेम्पल लिये गये।

खाद्य निरीक्षक ने बताया कि नमूनों को जाँच के लिये राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की ओर भेजा गया है। प्रयोगशाला से जाँच रिपोर्ट प्राप्ति उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। खाद्य पदार्थों में मिलावट की जाँच के लिये चलाये जा रहे। विशेष अभियान के तहत अब तक खाद्य पदार्थों के कुल 317 नमूने लिये गये हैं जिनमें से 49 नमूनों की जाँच रिपोर्ट प्राप्त हुई है।

उक्त जाँच रिपोर्ट में से 17 नमूने अमानक पाये गये हैं जिनमें अभियोजन की कार्यवाही की जा रही है । साथ ही उक्त अवधि में कुल 20 प्रकरण न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किये गये हैं। उक्त अवधि में कुल 25 प्रकरण न्यायालय द्वारा निर्णित किये गये हैं जिनमें कुल सात लाख रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया है।

रविवार को भी लगेंगे सरकारी स्कूल, आदेश जारी | MP NEWS

goverment school in sunday news
रविवार को भी लगेंगे सरकारी स्कूल, आदेश जारी | MP NEWS | Government schools will also be held on Sundays. MP NEWS

भोपाल । लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल की आयुक्त जयश्री कियावत ने आदेश जारी किये हैं कि सरकारी स्कूलों में अकादमिक कैलेण्डर पूरा कराने के लिये रविवार को सप्ताह के अन्य दिनों की तरह स्कूल का संचालन किया जाये। यदि रविवार को उनका संचालन करना संभव न हो तो प्रतिदिन 02 घण्टे अतिरिक्त क्लास लगायी जाये।

लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल की तरफ से बताया गया है कि इस वर्ष भीषण गर्मी और बारिश के मौसम में लगातार कई दिनों तक स्कूल बंद रहे एवं पढ़ाई प्रभावित हुई। प्राकृतिक समस्याओं के कारण मध्य प्रदेश का अकादमिक कैलेण्डर बिगड़ गया है। कोर्स पूरा करवाने के लिये अनिवार्य है कि रविवार को भी स्कूलों का सप्ताह के अन्य दिनों की तरह संचालन किया जाये।

एक विकल्प यह भी :
लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल मध्य प्रदेश की ओर से जारी आदेश में एक अन्य विकल्प भी दिया गया है। यदि यह संभव न हो कि रविवार को उनका संचालन किया जा सके तो सप्ताह के सामान्य दिनों में प्रतिदिन कम से कम 02 घण्टे की एक्स्ट्रा क्लास लगायी जाये। इस तरह सप्ताह के सामान्य दिनों में एक्स्ट्रा क्लास लगाकर कोर्स पूरा किया जाये।

धनतेरस के दिन भी जारी रही खाद्य विभाग की कार्यवाही

सिवनी : कलेक्टर प्रवीण सिंह के आदेशानुसार खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अंतर्गत खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की कार्रवाई लगातार जारी है ।

दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए संयुक्त दल द्वारा सिवनी जिले के विभिन्न विकास खंडों तहसील क्षेत्रों और सिवनी मुख्यालय में लगातार जांच कार्रवाई एवं नमूना कार्यवाही की गई है विगत 19 अक्टूबर 2019 को कुरई स्थित पांडे रेस्टोरेंट्स नमकीन एवं मिठाई, लक्ष्मी रेस्टोरेंट्स से नमकीन एवं मैदा, बीकानेर रेस्टोरेंट्स से चमचम एवं खोवा।

वही दिनांक 20 अक्टूबर 2019 को बरघाट स्थित गुरुकृपा होटल से चमचम एवं मिल्क केक, शिव होटल से नमकीन एवं पेड़ा, असाडू लाल नमकीन भंडार से नमकीन चना दाल, छपारा स्थित जैन होटल से रसगुल्ला एवं टोस्ट

वही दिनांक 21 अक्टूबर 2019 को केवलारी स्थित जोधपुर मिष्ठान भंडार से पनीर एवं नमकीन, दादाजी रेस्टोरेंट्स बर्फी एवं चिरौंजी बर्फी, पलारी चौराहा स्थित याशिका होटल से नमकीन एवं बर्फी,

वही दिनांक 22 अक्टूबर 2019 को घंसौर स्थित तृप्ति होटल से कलाकंद और नमकीन, जगदंबा स्वीट्स एवं नमकीन से नमकीन एवं बेसन, जोधपुर मिष्ठान भंडार से बर्फी, नर्मदा होटल से कुंदा और पेड़ा,

और दिनांक 23 अक्टूबर 2019 को बरघाट स्थित गुजरात स्वीट से सोन पपड़ी एवं नमकीन, संदीप होटल आष्टा से नमकीन एवं पेड़ा, सूर्यवंशी होटल आष्टा से बर्फी एवं मैदा

जिसके बाद दिनांक 24 अक्टूबर 2019 को महावीर खोवा भंडार सिवनी से मलाई पेड़ा, walk-in स्टोर सिवनी से नमकीन के 2 नमूने डायमंड होटल कान्हीवाड़ा से पेड़ा

एवं आज दिनांक 25 अक्टूबर 2019 को बीकानेर रेस्टोरेंट छपारा से रसगुल्ला एवं नमकीन, वैशाली राजपुरोहित छपारा से सोन केक, पाखी स्वीट्स एंड नमकीन शिवनी से दूध बर्फी एवं पेड़ा तथा अडकू लाल मिष्ठान भंडार सिवनी से कुंदे के पेड़े एवं पेड़ा का नमूना लिया गया है।

लिए गए नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की ओर भेजा गया है, प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्ति उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जावेगी ।

खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अब तक खाद्य पदार्थों के कुल 317 नमूने लिए गए हैं जिनमें से 49 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है उक्त जांच रिपोर्ट में से 17 नमूने अमानक पाए गए हैं जिनमें अभियोजन की कार्रवाई की जा रही है ।

साथ ही उक्त अवधि में कुल 20 प्रकरण माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए हैं । उक्त अवधि में कुल 25 प्रकरण माननीय न्यायालय द्वारा निर्णित किए गए हैं जिनमें कुल ₹700000 का अर्थदंड लगाया गया है।

मंडी टैक्स की चोरी कर हैदराबाद भेजा जा रहा था लाखों का गेहूं : 300 क्विंटल गेहूं सहित ट्रक जप्त

कृषि उपज मंडी के उड़नदस्ता दल ने किया जप्त, अवैध परिवहन पर 50 हजार का जुर्माना वसूला

सिवनी। सिमरिया कृषि उपज मंडी के उड़नदस्ता दल ने ग्राम भाटा में मंडी टैक्स की चोरी कर हैदराबाद भेजा जा रहा लाखों रुपए का करीब 300 क्विंटल गेहूं ट्रक सहित जप्त किया है। उड़नदस्ता दल ने संबंधित व्यपारी से अवैध परिवहन पर 50 हजार का जुर्माना वसूला है

मिली जानकारी के अनुसार सिमरिया कृषि उपज मंडी के उड़नदस्ता दल ने बीती रात उपमंडी भोमा क्षेत्र में थांवरी गांव में वाहन क्रमांक MH35BG4248 को तलाशी के दौरान 300 क्विंटल गेहूँ का अवैध परिवहन पकड़ा है।

इतनी बड़ी मात्रा में गेहूं ग्राम भाटा (आमाकोला) से सीधी खरीदी कर ट्रक में लोड कर हैदराबाद भेजा जा रहा था। कृषि उपज के दस्तावेजों की जांच करने पर पाया गया कि मंडी समितियों में लागू ई-अनुज्ञा प्रणाली के तहत व्यापारियों को दिए गए अधिकारों का दुरुपयोग कर कृषि उपज का अवैध परिवहन किया जा रहा है।

वाहन में बरामद अनुज्ञा पत्र घंसौर मंडी के व्यापारी मे. जैन अनाज भंडार द्वारा स्वयं जारी कर बिल के साथ कागजों में सेकंड पार्टी के रूप में केवलारी मंडी के व्यापारी मे. आशा माँ ट्रेडर्स को भेज दिया। इस पर छूट लेकर केवलारी का व्यापारी ग्रामीण क्षेत्रों से गेहूं की सीधी खरीदी कर मंडी टैक्स बचते हुए ग्राम-भाटा में ट्रक में लोड कर हैदराबाद भेजने की तैयारी में था, जिसे मंडी उड़नदस्ता दल ने जप्त किया है।

उड़नदस्ता दल ने व्यापारी पर अवैध परिवहन का प्रकरण तैयार कर पांच गुना मंडी टैक्स ₹ 50045 वसूल किया। कार्यवाही में उड़नदस्ता दल प्रभारी मंडी निरीक्षक टेकचंद धुवारे, सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र कुमरे, मनोज पटले, भुनेश्वर गुनगे, नितिन सैयाम एवं कुलदीप ठाकुर शामिल रहे।

मंडी प्रशासन द्वारा कृषि उपज की सीधी खरीदी, अवैध संग्रहण और अवैध परिवहन पर प्रतिबंध लगाने व मंडी टैक्स चोरी पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

सर्व आदिवासी समाज ने आन्दोलन करने की दी चेतावनी

केवलारी : सिवनी जिले मे ब्राडगेज आमान परिवर्तन का कार्य चालू है ।

रेल्वे ठेकेदार व्दारा केवलारी से छींदा रोड पर अण्डर पास रेलवे पुल के लिए खोदे गड्डे मे विगत दिवस मोटर साइकल सहित नरेश उइके गड्डे मे गिरने से उसकी मृत्यु हो गई थी ।

रेलवे ठेकेदार ने कोई भी सुरक्षा के इंतजाम , डायवर्नसन सूचना बोर्ड नहीं लगाया था ।

सर्व आदिवासी समाज तहसील केवलारी के लोगों व्दारा म.प्र. के महामहिम राज्यपाल , मुख्यमंत्री एवं आदिम जाति कल्याण मंत्री के नाम एक ज्ञापन SDM केवलारी को सौंप कर मांग की है कि शीघ्र लापरवाही करने वाले ठेकेदार पर कार्यवाही कर मृतक रमेश उइके के परिजनों को मुआवजा दिया जावे ,एवं रेलवे विभाग मे एक को नौकरी दी जावे ।

सर्व आदिवासी समाज केवलारी ने चेतावनी दी , कि मांग पूरी ना होने पर मजबूर हो कर आन्दोलनकरने के लिए बाध्य होना पड़ेगा ।