Home Blog Page 2001

खनिज रेत की खुली नीलामी 12 नवम्बर को

सिवनी, खबर सत्ता : खनिज अधिकारी सिवनी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि केवलारी तहसील अंतर्गत ग्राम ढुटेरा ख.न. 422 रकबा 11.59 हे. क्षेत्र में खनिज रेत के ढेर जिनकी कुल मात्रा 30 ट्राली (लगभग 90 घनमीटर) है।

जिसकी खुली नीलामी 12 नवम्बर 2019 को दोपहर 12.00 बजे से ग्राम पंचायत ढुटेरा के प्रांगण में रखी गई है। खनिज रेत निलामी की शासकीय बोली 27000/- रूपये निर्धारित की गई है।

Exclusive : SBI का बड़ा फैसला, देशभर में खोली जाएंगी 600 नई ब्रांच : SBI LATEST NEWS

0

दिल्ली में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की पुरानी शाखाओं के नवीनीकरण का काम चल रहा है. इस साल देश के सबसे बड़े बैंक का 600 नई शाखाएं खोलने का प्लान है.

sbi latest news

नई दिल्ली : दिल्ली में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की पुरानी शाखाओं के नवीनीकरण का काम चल रहा है. इस साल देश के सबसे बड़े बैंक का 600 नई शाखाएं खोलने का प्लान है. इस बारे में एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मर्जर के बाद जुड़ी शाखाओं के मेंटीनेंस में कमी थी, इसको धीरे-धीरे सुधारा जा रहा है. उन्होंने बताया इस कदम से सितंबर में सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं. आने वाले पांच महीनों में क्रेडिट ग्रोथ में भी बढ़ोतरी होगी.

कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती के बाद सुधार हुआ
उन्होंने बताया बिजनेस सेंटीमेंट कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती के बाद काफी सुधार हुआ है. बेड लोन में भी काफी कमी आई है, सभी पब्लिक सेक्टर बैंक (PSB) में भी काफी कमी आई है. एफआरडीआई बिल से फाइनेंशियल सेक्टर की कंपनियां जो तनाव में हैं, उन्हें एक समस्या समाधान का एक कानूनन फ्रेम वर्क मिलेगा.

एसबीआई चेयरमैन ने बताया कि सरकार ने जो 20 हजार करोड़ रुपये का हाउसिंग पैकेज अनाउंस किया था उसको ऑपरेशनलाइज करने के लिए अभी बातचीत चल रही है. एसबीआई कैपिटल उसमें भागीदार होना चाहता है, अगर आदेश मिलता है तो एसबीआई कैपिटल उस फंड को ऑपरेशनलाइज करेगा.

बैंकिंग सेक्टर में अधिकतर एकीकरण हो गया है, उसे ऑपरेशनलाइज करने में एक से डेढ़ साल लगेगा. अभी एकदम से कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया जा सकता. उन्होंने बताया कि एसबीआई लाइफ ने 4.5 प्रतिशत का स्टेक सेल किया है.

Delhi: तीस हजारी कोर्ट में वकीलों और पुलिस में हिंसक झड़प, आगजनी-गोलीबारी

0

तीस हजारी कोर्ट परिसर में दिल्ली पुलिस और वकीलों के बीच झड़प की खबर है। बताया जा रहा है पार्किंग विवाद को लेकर हंगामा हुआ है। पुलिस की जिप्सी फूंक दी गई है तो फायरिंग भी हुई है।

  • पार्किंग विवाद के बाद भिड़े दोनों पक्ष, कवरेज के लिए पहुंचे कुछ पत्रकारों की भी पीटा गया
  • मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि कैदियों की एक गाड़ी को भी आग के हवाले किया गया
  • वकीलों ने कोर्ट के गेट पर ताला लगा दिया है। किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।

नई दिल्ली : तीस हजारी कोर्ट परिसर में दिल्ली पुलिस और वकीलों के बीच झड़प की खबर है। बताया जा रहा है पार्किंग विवाद को लेकर हंगामा हुआ है। पुलिस की कुछ गाड़ियों को फूंक दिया गया है। इस दौरान फायरिंग की भी खबर है। इस दौरान कवरेज के लिए पहुंचे कुछ पत्रकारों की भी पीट दिया गया। झड़प में एक वकील घायल हुआ है जिसे सेंट स्टीफन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

सिवनी बसस्टैंड में व्यापारी की छत से गिरने से मौत :आत्महत्या या दुर्घटना!

Merchant Dies After Falling From Roof In Seoni Bus Stand

सिवनी,खबर सत्ता : जिला मुख्यायल के प्राइवेट बसस्टैंड में आज सुबह लगभग 12 बजे सिवनी जिले के तम्बाखू व्यापारी निलेश की की मौत शायद छत से गिरने की वजह से हो गयी है या फिर उनके द्वारा ख़ुदकुशी की गयी है ये साफ़ अभी तक नहीं हो पाया है .

प्राप्त जानकरी के अनुसार आज शनिवार की सुबह लगभग 12 बजे व्यापारी निलेश तम्बाखू को जब लोगो ने बस स्टैंड परिसर में खून से लतपथ उल्टा पड़ा हुआ देखा तब बस स्टैंड परिसर में सन्नाटा छा गया था.

निलेश तम्बाखू की मौत का कारण अब तक साफ़ नहीं हो पाया है कि व्यापारी निलेश तम्बाखू की मौत छत से गिरने की वजह से हुई है या फिर निलेश द्वारा ख़ुदकुशी की गयी है .

समाचार लिखे जाने तक इतनी ही जानकारी मिल पाई की कोतवाली पुलिस को जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुच गयी. कोतवाली पुलिस के पहुचने के बाद शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला चिकित्सालय पहुचाया गया है.

यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें खबर सत्ता एंड्राइड मोबाइल एप्प और रहे जिले की हर ताजा तरीन ख़बरों से रहे हमेशा अपडेट 

प्रदूषण के चलते दिल्ली में पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित, 5 नवंबर तक सभी निर्माण कार्य बैन

0

delhi poltion latest newsपर्यावरण प्रदूषण (रोकथाम और नियंत्रण) प्राधिकरण (EPCA) ने दिल्ली-एनसीआर में पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी की घोषणा की है. 5 नवंबर तक सभी निर्माण कार्यों पर भी प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है. साथ ही सर्दियों के समय शादियों के दौरान भी पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए हैं.

5 नवंबर तक दिल्ली के सभी स्कूल रहेंगे बंद :

दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण का एक सबसे बड़ा कारण लगातार हो रहा निर्माण कार्य भी है. दिल्ली में प्रदूषण का ऐसा कहर है कि लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है. हर जगह अंधेरा पसरा हुआ है. एयर क़्वालिटी इंडेक्स अब भी 400 के पार है. कई इलाकों में AQI का स्तर 600 के पार है.

आज सुबह 8:30 बजे दिल्ली में AQI 459 था, जबकि बुधवार रात 8 बजे 410 दर्ज किया गया था. दिल्ली में स्थित सभी 37 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों ने शुक्रवार की सुबह दिल्ली का एक्यूआई बेहद गंभीर श्रेणी में दर्ज़ किया. बवाना सर्वाधिक प्रदूषित इलाका रहा. जहां AQI 497 दर्ज़ किया गया. इसके बाद 487 AQI के साथ दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी दूसरे नंबर पर रहा.

दिल्ली गैस चेंबर बना चुका है इसकी जानकारी ख़ुद दिल्ली के मुख़्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके दी. केजरीवाल ने आज सुबह सांस लेने के लिए संघर्ष कर रहे दिल्लीवासियों को 50 लाख से अधिक N 95 मास्क वितरित करने की घोषणा की थी. 

इसके बाद मुख़्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में N95 मास्क बांट कार्य शुरू कर दिया है. इसके तहत दिल्ली के करीब 16 लाख छात्रों को मास्क दिए जायेंगे. इस दौरान हर छात्र को दो-दो मास्क दिए जायेंगे.

बढ़ते प्रदूषण के चलते कई अभिभावकों ने ट्विटर के माध्यम से दिल्ली सरकार से स्कूलों को बंद करने का अनुरोध किया है.

रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली मैदान (फिरोज शाह कोटला) में भारत-बांग्लादेश टी20 मैच खेला जाना है. पिछले दो दिनों से बांग्लादेशी खिलाड़ी मास्क लगाकर प्रैक्टिस करते दिखाई दिए थे.

अपनी 50 साल की मां के लिए हैंडसम, शाकाहारी, शराब न पीने वाला, सेटल्ड दूल्हा ढूंढ रही है एक लड़की

0

aastha varmaनई दिल्ली, खबर सत्ता : किसी मां को अपनी बेटी के लिए वर ढूंढते हुई आपने कई बार देखा होगा. फ़िल्मों में, टीवी पर, आस-पड़ोस में या फिर हो सकता है आपकी ख़ुद की मां को भी. एक उम्र के बाद हर मां के लिए उसके बच्चों को पूरी तरह से सेटल्ड देखना चिंता का विषय बन जाता है. लेकिन कितनी दफ़ा आपने एक बेटी या बेटे को अपने माता-पिता को सेटल करने की चिंता में डूबा देखा है? या कितनी बार किसी बेटी या बेटे को अपने माता-पिता के लिए जीवनसाथी ढूंढते देखा है? जवाब मिलेगा ‘कभी नहीं’ या फिर ‘1-2 बार’

ट्विटर पर आस्था ने अपनी मां की तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘हैंडसम 50 साल का वर चाहिए मेरी मां के लिए शाकाहारी, शराब न पीने वाला, वेल सेटल्ड.  #Groomhunting

ट्वीट पर अब तक 27 हज़ार से ज़्यादा Likes और 5.5 हज़ार से ज़्यादा Retweets आ चुके हैं.

ट्वीट तुरंत वायरल हो गया और लोगों ने आस्था की पीठ थपथपाई- 

आस्था की मदद करने की कोशिश भी की-

मारपीट करने वाले दोषियों को 02 साल की सजा

खेती को लेकर हुआ था विवाद

सिवनी । बरघाट थाना क्षेत्र के ग्राम खुर्सीपार टोला में खेत की लकड़ी काटे जाने की बात पर विवाद करते हुए दो आरोपियों द्वारा ग्रामीण की पिटाई किये जाने के मामले में दोष सिद्ध होने पर दोनों को दो साल की सजा सुनायी गयी है।

प्रभारी मीडिया सेल मनोज सैयाम ने बताया कि 13 फरवरी 2013 को, गेंदलाल शाम छः बजे निवासी ग्राम खुर्सीपार टोला थाना बरघाट अपने घर के आँगन में बैठा था। उसी दौरान आरोपी ईश्वर दयाल भलावी एवं उमा शंकर भलावी दोनों निवासी कोसमी आये और गाली – गलौच करते हुए जमीन ठेके पर लेने की बात पर मारपीट कर दी गयी।

आरोपी ईश्वर दयाल ने लकड़ी से उसको बांये पैर की पिण्डली पर प्रहार किया जिससे चोट लगकर खून निकलने लगा। दूसरी बार उसने दाहिने पैर के घुटने पर मारा और आरोपी उमा शंकर ने हाथ के मुक्कों से मारपीट की। उसकी लड़की कुमारी गीता बीच बचाव करने लगी तो उसके भी दाहिने पैर पर आरोपी ईश्वर दयाल ने लकड़ी से प्रहार कर दिया जिससे उसके पिण्डली में चोट आयी। इसके साथ ही दोनों आरोपियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

इस घटना की रिपोर्ट थाना बरघाट में लिखवा दी गयी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना के उपरांत, मामले को न्यायालय में पेश किया था। इसका विचारण न्यायालय सुचिता श्रीवास्तव न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, सिवनी की न्यायालय किया गया। शासन की ओर से कौशल्या एक्का सहायक जिला अभियेाजन अधिकारी के द्वारा पैरवी की गयी।

माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी ईश्वर दास को विभिन्न धाराओं के तहत 1000 रूपये व धारा 325 में दो वर्ष को कठोर कारावास एवं 1000 रूपये व आरोपी उमा शंकर को 1000 रूपये एवं दो वर्ष को कठोर कारावास व 1000 रूपये के अथर्दण्ड से दण्डित किया गया।

अवैध रूप से डंप 30 डंपर रेत जप्त

उगली । उगली थाना क्षेत्र के ढुटेरा गाँव में माइनिंग अमले ने पुलिस व राजस्व विभाग के सहयोग से अवैध रुप से डंप की गयी 30 डंपर रेत जप्त करने की कार्यवाही की है। जप्त रेत की अनुमानित कीमत 06 लाख रूपये से अधिक की बतायी जा रही है।

नीलाम की जायेगी रेत :
माइनिंग अधिकारी आशालता वैद्य ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर ढुटेरा गाँव में नदी के किनारे राजस्व
, पुलिस विभाग के अमले के साथ माइनिंग इंस्पेक्टर ने निरीक्षण किया। यहाँ बड़ी मात्रा में अवैध रुप से रेत डंप पायी गयी। इसका पंचनामा बनाकर रेत की सुरक्षा का जिम्मा गाँव के कोटवार को दिया गया है। माइनिंग अधिकारी ने बताया कि जप्त रेत को नीलाम करने की कार्यवाही की जायेगी। रेत किसने और कब डंप की, यह माइनिंग अधिकारी नहीं बता पायीं। उनका कहना है कि मामले की जाँच की जायेगी।

ग्रामीणों ने बतायी आपबीती :
ढुटेरा गाँव में बरगुर नदी से बड़ी मात्रा में रेत माफिया अवैध रुप से रेत का उत्खनन कर ऊँचे दाम में बेच रहे हैं। साथ ही ग्रामीणों को धमका रहे हैं। गुरुवार को कार्यवाही करने पहुँचे माइनिंग
, राजस्व व पुलिस अमले के समक्ष ग्रामीणों ने आपबीती सुनायी।

ग्रामीणों ने बताया कि नदी से बड़ी मात्रा मे हर दिन रेत निकाली जा रही है। इसकी शिकायत करने पर रेत माफिया जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे ग्रामीण भयभीत हैं। दिन में ट्रैक्टर से रेत निकालकर डंप की जाती है और रात में डंपर में भरकर इसे बेचे जाने का काम लंबे समय से चल रहा है। ग्रामीणों ने रेत माफियाओं पर कड़ी कार्यवाही की माँग की है।

बैनगंगा तट पर हुई छठ पूजा

सिवनी । कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाये जाने वाला छठ पूजा की शुरूआत गुरुवार से हो गयी। शुक्रवार को महिलाओं ने घर पर खरना किया।

इस दिन महिलाएं बिना पानी के विधि – विधान से पूजा पाठ की वहीं शाम को स्नान करके सूर्य डूबने से पहले स्नान करेंगी, फिर गुड़ की खीर व पूरी बनायेंगी। प्रसाद चढ़ाकर सूर्य भगवान को प्रसाद अर्पित करके एक बार उक्त प्रसाद को ग्रहण करेंगी। महिलाओं ने नगर सीमा से लगे लखनवाड़ा क्षेत्र से होकर बहने वाली बैनगंगा नदी तट पर पूजन किया।

छठ की पूजा, आज रखेंगी महिलाएं उपवास : महिलाओं ने बताया कि शनिवार को महिलाएं पूरे दिन का उपवास रखेंगीं। दिन भर प्रसाद बनाकर सूप में सजाकर प्रसाद कर महिलाएं लखनवाड़ा स्थित बैनगंगा नदी पहुँचेंगीं, डूबते सूर्य को शनिवार को अर्घ्य देंगीं।

इसके बाद घर वापस लौटकर रात भर व्रत रखेंगीं। इस व्रत में वे पानी भी ग्रहण नहीं करेंगी। रविवार तीन नवंबर को प्रातःकाल चार बजे लखनवाड़ा स्थित बैनगंगा नदी तट पहुँचेंगीं जहाँ ऊगते सूर्य की पूजा कर अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी।

पं. राघवेन्द्र शास्त्री ने बताया कि छठ का मतलब छठवां या छः होता है। छठ का ये त्यौहार कार्तिक पूर्णिमा के छठवें दिन मनाया जाता है इसलिये इस त्यौहार को लोग छठ कहते हैं। शनिवार को संध्या अर्घ्य और रविवार तीन नवंबर को ऊषा अर्घ्य और पारण किया जायेगा।

Posoco Recruitment 2019 : पावर सिस्टम ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड में अनेको पद के लिए आवेदन, अंतिम तिथि: 09 नवंबर 2019

posoco recruitment 2019
Posoco Recruitment 2019 पावर सिस्टम ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (POSOCO) में 11 मैनेजर और कंपनी सचिव पदों के लिए आवेदन, अंतिम तिथि: 09 नवंबर 2019 Posoco Recruitment 2019

POSOCO इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर विज्ञान विषयों के उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित कर रहा है। जिन उम्मीदवारों ने GATE 2019 के लिए नामांकन किया है, वे नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं और 01 मार्च 2019 को या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं:

POSOCO भर्ती 2019 रिक्ति विवरण

POSOCO प्रबंधक रिक्ति 2019 विवरण

  • मैनेजर: 11 Rs. 80000 – 220000
  • कंपनी सचिव- 59 Rs. 40000 – 140000

आवेदन शुल्क: जनरल / ओबीसी 500 / – के लिए ऑनलाइन मोड के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें। एससी / एसटी / PWD/Ex-SM / विभागीय उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं

पात्रता मापदंड: Full Time Post Graduate Degree/ Post Graduate Diploma of minimum two years duration in Business Management/Personnel Management/ Industrial Relation/ Social work with Personnel Management as a subject / MBA with specialization in HR from a recognized University/ reputed Institute.

आयु सीमा: 39 वर्ष & 28 वर्ष है। आयु में छूट के नियम नीचे दिए गए विज्ञापन में दिए गए हैं:

नौकरी का स्थान: All India

महत्वपूर्ण लिंक:

विज्ञापन लिंक: https://posoco.in/IA/rectdoc/Manager_HR_Company_secretary.pdf
ऑनलाइन आवेदन करें: https://posoco.in/careers/
आधिकारिक वेबसाइट: https://posoco.in/

वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष के प्रशिक्षण अवधि के लिए रु। 60,000-1,80,000 / – का मासिक पारिश्रमिक प्राप्त करने की पात्रता होगी।

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार पर आधारित होगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि 10 अक्टूबर 2019 से शुरू होगी
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 09 नवंबर 2019

POSOCO भर्ती 2019 के लिए आवेदन कैसे करें? इच्छुक उम्मीदवार POSOCO की वेबसाइट (https://posoco.in/) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • आधिकारिक वेबसाइट – https://posoco.in पर जाएं
  • करियर टैब के तहत दिए गए भर्ती पर क्लिक करें
  • ‘क्लिक हियर टू अप्लाई’ पर क्लिक करें
  • पोस्ट का चयन करें (ET (इलेक्ट्रिकल) या Computer ET (कंप्यूटर विज्ञान)
  • आवेदन पत्र भरें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें
  • डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें