Home Blog Page 1994

Maharashtra Cartoon : Take This I Trust You More…

Maharashtra Cartoon : Take This I Trust You More…

cartoon on maharashtra election
cartoon on maharashtra election

सिवनी : 27 से 29 नवंबर को होगा राज्यस्तरीय मोगली बाल महोत्सव

सिवनी,खबर सत्ता : आगामी 27 नवम्बर से पेंच नेशनल पार्क सिवनी में प्रस्तावित राज्यस्तरीय मोगली उत्सव की तैयारियों की समीक्षा की बैठक का आयोजन कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर चेम्बर में किया गया। जिसमें वन संरक्षक सिवनी, उप संचालक पेंच, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, एसडीएम कुरई, एसडीएम सिवनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी, जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी सहित संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि पेंच नेशनल पार्क सिवनी में आगामी 27 से 29 नवम्बर के मध्य राज्यस्तरीय मोगली बाल महोत्सव का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से 8 – 8 बच्चें हिस्सा लेंगे साथ ही शिक्षकों की उपस्थिति रहेगी। लगभग 500 अगंतुकों राज्यस्तरीय मोगली बाल महोत्सव में शामिल होंगे । जहाँ बच्चों को पार्क के भ्रमण के साथ जैव विविधता से जुड़ी गतिविधियों से रूबरू कराया जाएगा।

कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा इस राज्य स्तरीय आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर महत्वपूर्ण दायित्व अधिकारियों को सौंपे। उन्होंने सम्पूर्ण आयोजन के लिए सीईओ जिला पंचायत श्री सुनील दुबे को प्रभारी अधिकारी तथा सहायक कलेक्टर श्यामवीर तथा जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी श्री

जी.एस.बघेल को कैम्प कमाण्डर नियुक्त किया है। उन्होंने बच्चों के आने-जाने, ठहरने, खानपान आदि व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक टेण्डर कार्य करवाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया साथ ही बच्चों को पार्क में भ्रमण कराने के साथ-साथ्‍ रोचक मनोरंजक गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रतियोगिता, प्रदर्शनियां आयोजित करने हेतु निर्देशित किया।

कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने चिकित्सा सुविधाओं हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को एम्बुलेंश सहित मेडिकल स्टॉफ की नियुक्ति बच्चों के कैम्प में करने के निर्देश दिए साथ ही अति आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभाग के कर्मचारियों की नियुक्ति के आदेश संबंधित विभाग प्रमुख को दिए।

उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को बच्चों के केम्प में सूचनाओं के आदान-प्रदान एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए कंट्रोल रूम बनाने तथा महत्वपूर्ण दूरभाष नम्बरों को चस्पा करने हेतु निर्देशित किया।

SCR : South Central Railway Recruitment 2019 दक्षिण मध्य रेलवे भर्ती 2019

South Central Railway Recruitment 2019

South Central Railway Recruitment 2019 दक्षिण मध्य रेलवे ने अपरेंटिस (Apprentice) South Central Railway Notification 2019 के 4103 पदों के लिए भर्ती हैं | यह बेरोजगार उम्मीदवारो के लिए सुनहरा मौका है, भर्ती के लिए योग्य उम्मीद्वार आवेदन 08 दिसम्बर 2019 के पहले तक आवेदन कर सकता है | आप सभी को सूचित किया जाता हैं कि इस South Central Railway Vacancy 2019 सरकारी भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले आवश्यक जानकारी और नोटिफिकेशन पड़ ले ! फिर आवेदन करे क्योकि हम जानते हे कि एक छोटी सी गलती बहुत बड़ी परेशानी बन जाती हैं |

इस भर्ती सूचना से सम्बंधित समस्त विवरण जैसे शेक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वेतन, परीक्षा शुल्क, तथा चयन प्रक्रिया की जानकारी  khabarsatta.comके इस पोस्ट में दी गयी है | khabarsatta.com पर प्रतिदिन सभी विभागों में निकलने वाली समस्त सरकारी नौकरियों की जानकारी दी जाती है | अतः रोजगार की जानकारी के लिए प्रतिदिन www.khabarsatta.com पर विजिट करें |

South Central Railway Recruitment 2019

South Central Railway Recruitment 2019
South Central Railway Recruitment 2019
भर्ती से सम्बंधित जानकारी 
विभाग का नामदक्षिण मध्य रेलवे
पद का नामअपरेंटिस (Apprentice)
पद संख्याकुल 4103 पद
नौकरी का प्रकारGovt Job

Educational Qualifications

शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव – इस South Central Railway Vacancy 2019 में आवेदक के पास 10वीं, आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए ! इसके समकक्ष होने पर भी मान्य रहेगा शेक्षणिक योग्यता सम्बंधित समस्त जानकारी लिए कृपया विभाग द्वारा नोटिफिकेशन देखें, जो निचे दिया गया है |

Number Of Posts

पद संख्या – कुल 4103 पद (South Central Railway)

Age Limits

आयु सीमा–  इस दक्षिण मध्य रेलवे भर्ती 2019 के लिए कैंडिडेट के लिए कैंडिडेट की आयु 15 वर्ष से 24 वर्ष तक होना चाहिए। कृपया आयु के लिए विभाग का ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखे ।

Exam Fee / Application Fee

परीक्षा शुल्क – इस South Central Railway Online Form 2019 के लिए आवेदन का अनारक्षित (GEN/OBC) 100/- रूपये | आरक्षित (SC/ST) वालो को कोई शुल्क नहीं देना होगा । फीस सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन जरूर देंखे |

Selection Process

चयन प्रक्रिया – इस South Central Railway Notification 2019 के लिए मेरिट लिस्ट (Merit List) प्रदर्शन के आधार पर चयन होगा।कृपया चयन प्रकिया में छूट के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखे !

Salary

सैलरी – इस संघ लोक सेवा आयोग भर्ती 2019 में सैलरी विभाग द्वारा पद के अनुसार निर्धारित की जाएगी ! नोटिफिकेशन में सैलरी की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है ! सभी पद के लिए अलग अलग सैलरी है जिसकी जानकारी निचे दी गई लिंक के द्वारा नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते है |

Job Location

नौकरी करने का स्थान – दक्षिण मध्य रेलवे क्षेत्र

South Central Railway Notification 2019

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन करने की प्रारंभ तिथि (Start Date)08 नवम्बर 2019
आवेदन करने की अंतिम तिथि (End Date)08 दिसम्बर 2019

 

How To Apply

आवदेन कैसे करे – इस South Central Railway Bharti 2019 के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। निचे दी गयी ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर समस्त जानकारी भरें तथा उपलब्ध माध्यमो से फीस भरे | फीस का भुगतान क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग द्वारा किया जा सकता है |

South Central Railway Vacancy 2019

महत्वपूर्ण लिंक्स 
ऑनलाइन आवेदनयहां क्लिक करें
ऑफिसियल नोटिफिकेशनयहां क्लिक करें
ऑफिसियल वेबसाइटयहां क्लिक करें
Indian Air Force Bharti 2019 In Delhi
यहां क्लिक करें
हमारे साथ Whats App ग्रुप मे जुड़ेंयहां क्लिक करें

महत्वपूर्ण नोटिस–  South Central Railway Recruitment 2019 आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी के लिए कृपया ऑफिसियल नोटिस देखे ! यह जानकारी अपने दोस्तों को भी भेजे और नयी भर्ती के लिए हमारी वेबसाइट पर हमेशा बने रहे !

आप सभी को सूचित किया जाता हैं कि इस सरकारी भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले आवश्यक जानकारी , शेक्षणिक योग्यता ,आयु सीमा भर्ती प्रक्रिया आवेदन की फीस Application Fee और ऑफिसियल नोटिफिकेशन पड़ ले ! फिर आवेदन करे क्योकि हम जानते हे कि एक छोटी सी गलती बहुत बड़ी परेशानी बन जाती है |

सिवनी : अनियंत्रित बस पलटने से 20 घायल, बाईक चालक की मौत

लखनादौन,खबर सत्ता : सिवनी जिले के लखनादौन विकासखण्ड अंतर्गत धूमा थाना क्षेत्र में आज सुबह लगभग 11 बजे ग्राम मोहगाँव के समीप जबलपुर से बालाघाट की ओर जा रही पवन बस क्रमांक एमएच 46 जे. 0939 का अगला चका एकाएक निकल गया, जिससे तेज गति से चल रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान सड़क के किनारे चल रहा बाईक सवार अनियंत्रित बस की चपेट में आ गया और बाईक चालक संतोष सिंह राजपूत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

धूमा थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया ने जानकारी दी कि अनियंत्रित होकर पलटी बस में सवार 20 लोग घायल हो गये, जिसमें 10 को उप स्वास्थ्य केन्द्र धूमा तथा 10 अधिक घायलों लखनादौन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, इसके अलावा एक गंभीर घायल को जबलपुर रैफर किया गया है।

आगे बताया गया कि अनियंत्रित बस की चपेट में आये मोटर सायकिल चालक की मौत हो जाने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।

सिवनी : N H 7 रोड़ पर डीजल से भरे टेंकर में लगी भीषण आग

सिवनी,खबर सत्ता : जिला मुख्यायल से जबलपुर रोड़ के ग्राम सहजपुरी के समीप फोर लेन मार्ग पर आज 13 नवंबर की सुबह लगभग 10 बजे जबलपुर की ऒर से आ रहे टैंकर में आग लग गई है।

मिल रही जानकारी के अनुसार टैंकर डीजल से भरा हुआ है ,घटनास्थल में पुलिस एवं दमकल वाहन मौजूद है ,वही आग लगने से फोर लेन में कई किलोमीटर तक जाम लगा हुआ है,

समाचार लिखे जाने तक टैंकर में लगी आग पर काबू नही पाया जा सका था।

सिवनी : टांके में डूबने से बालक मृत

सिवनी,खबर सत्ता :  सिवनी जिले के बरघाट थाना अंतर्गत ग्राम कोडोपार निवासी पप्पू/महेंद्र 29 पिता प्रभूदायाल टेभरे के छोटे पुत्र का खेत बने पानी के टा के में डूबने से मौत हो गई। यह सुबह घर से खेत के लिए निकला था

लेकिन आज 12 नवंबर की शाम 4:00 बजे आसपास के लोगों ने लड़के का शव तैरता और पुलिस को सूचना दी मौके पर बरघाट पुलिस ने पहुंचकर पंचनामा बना लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया

सिवनी : महिला से मारपीट करने वालों को सजा

सिवनी एक महिला से मारपीट करने वालों को अदालत ने सजा सुनायी है.

सिवनी । ग्राम बोरिया निवासी नूरजहाँ बी ने प्रथम सूचना रिपोर्ट थाना छपारा में लिखवायी थी कि आठ जनवरी 2016 को दोपहर साढ़े 12 बजे उनके मोहल्ले के निवासी आरोपी सुनील डहेरिया (22) पिता तुलसीराम डहेरिया एवं एक अन्य आरोपी अनिल डहेरिया (30) पिता तुलसीराम डहेरिया, दोनों निवासी बोरिया के द्वारा उनके घर के बाजू की सरकारी जमीन जिस पर वे मवेशी बांधते हैं उस जगह को मकान बनाने के लिये वे साफ कर रहे थे।

इसे देख कर महिला के ससुर शेख इनायत ने आरोपियों को मना किया तब दोनों आरोपियों ने उन्हे गालियां दीं। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए उनके साथ झूमा झपटी कर मारपीट की जाने लगी।

महिला अपने ससुर को बचाने आयी तो दोनों आरोपियों ने गाली गलौज की और इस दौरान अनिल ने उन्हें लाठी से मारा, जिससे महिला को चोटें आयीं। दूसरे आरोपी सुनील ने भी पीड़िता को थप्पड़ों से मारा।

इस संबंध में पुलिस द्वारा मामला कायम कर आरोपियों के विरूद्ध चालान पेश किया गया, जिसकी सुनवायी अरविंद टेकाम, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी लखनादौन की न्यायालय मंे की गयी। शासन की ओर से कीर्ति तिवारी, सहायक जिला अभियेाजन अधिकारी के द्वारा पैरवी की गयी। न्यायालय द्वारा दोनों आरोपियों को धारा 323 भादवि के तहत न्यायालय उठने तक की सजा एवं एक-एक हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।

सिवनी : पुलिस ने भिजवाया घायल को अस्पताल

सिवनी । अंधाधुंध गति से भाग रहे वाहन लोगों की जान से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सोमवार को 02 हादसों में 02 लोग घायल हो गये।

पहली दुर्घटना जिला मुख्यालय की है जहाँ पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत बारापत्थर निवासी सुखचैन (50) पिता सेवा रकसिया बाईक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया। सड़क पर तड़प रहे सुखचैन को वहाँ से गुजर रहे आरक्षक मनोज मिश्रा, धनमान सिंह ठाकुर ने मानवता का परिचय देेते हुए जिला अस्पताल पहुँचाकर, वहाँ भर्ती करवा दिया।

इसी तरह एक अन्य दुर्घटना में बरघाट के सेलुआ निवासी नीरज (20) पिता राजाराम प्रजापति जब बाईक से कहीं जा रहे थे तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में उपचारार्थ दाखिल करवाया गया है।

सिवनी : बाघ को तलाश रहा वन अमला

गारे के आसपास लगाये कैमरे

सिवनी । कारीरात व पीपरडाही क्षेत्र में बाघ के मूवमेंट से क्षेत्रवासियों में दहशत बनी हुई है। बीते एक सप्ताह से बाघ की दखल क्षेत्र में बनी हुई है। पीपरडाही गाँव में घर के बाहर बंधी एक गाय के बछड़े का बीती रात बाघ ने शिकार कर लिया। सूचना पर वन अमला मौके पर पहुँचा और किसान गुरु प्रसाद को क्षतिपूर्ति देने संबंधी प्रकरण तैयार किया।

सूचना पर पेंच टाईगर रिज़र्व के अमले, दक्षिण वन मण्डल के डीएफओ व सिवनी वन वृत्त के सीसीएफ ने भी क्षेत्र का दौरा किया। बाघ फिलहाल वन अमले को दिखायी नहीं दिया है। वन अमला बाघ को तलाश रहा है। पीपरडाही गाँव में बाघ ने जिस बछड़े का शिकार किया है उसे गारे के तौर पर रखा गया है ताकि बाघ दोबारा उसे खाने पहुँचता है तो बाघ की तस्वीरें कैमरे में कैद की जा सकें। यहाँ पर ऑटोमेटिक कैमरे भी वन विभाग ने लगा दिये हैं। रेंजर के.के. तिवारी ने बताया कि पीपरडाही व उसके आसपस वन अमला 24 घण्टे गश्ती कर रहा है। बाघ अभी तक वन अमले की नज़र में नहीं आया है।

दहशत में क्षेत्रवासी :
बीते एक सप्ताह से बम्होड़ी
, लखनवाड़ी, फरेदा, परतापुर, गंगई, संगई, कारीरात, लालमाटी सहित पीपरडाही और आसपास के ग्रामीणों को बाघ के दिखायी देने से क्षेत्रवासी दहशत में हैं। किसानों का कहना है कि खेती किसानी के काम से वे खेतों तक नहीं पहुँच पा रहे हैं। रात में भी घर से बाहर निकलने में लोग बच रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने इलाके में घूम रहे बाघ को पकड़कर जंगल छोड़ने की माँग वन अधिकारियों से की है।

सिवनी में धारा 144 रहेगी यथावत

सिवनी,खबर सत्ता : जिले में अयोध्या मसले के फ़ैसले को ध्यान में रखते हुए लगाई गई धारा 144 कल 12 नवंबर को यथावत लागू रहेगी.

आज 11 नवंबर की शाम जिला कलेक्टर की अध्यछता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए जहाँ जिले की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक स्तर पर समीक्षा की गई.

बैठक में निर्णय लिया गया है कि कल 12 नवंबर को भी सिवनी जिले में धारा 144 लागू रहेगी, इस दौरान विभिन्न सामाजिक धार्मिक आयोजन सक्षम अधिकारी से अनुमति प्राप्त कर आयोजन कर सकेंगे.