Home Blog Page 1995

सिवनी कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले का निरीक्षण

जिले के नागरिकों से कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने की अपील

seoni collector seoni spसिवनी, खबर सत्ता : सिवनी कलेक्टर प्रवीण सिंह (praveen singh) एवं पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक (Kumar Prateek) के द्वारा सिवनी नगर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया गया ।सिवनी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के औचक निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों भी उपस्थित रहे.

सिवनी जिले में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए शहर के अलग-अलग प्वाइंट्स पर डियूटी में लगाए गए सेक्टर अधिकारी एवं पुलिस बल से चर्चा की जाकर वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की गई । शहर भ्रमण के दौरान उपस्थित नागरिकों से भी जिले में लागू धारा 144 के पालन करने के संबंध में समझाइश दी गई तथा सामाजिक सौहार्द, भाईचारा एवं अमन चैन बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया गया ।

शहर भ्रमण के दौरान छोटी मस्जिद चौक में उपस्थित सौम्य एवं मृदु भाषी बालक शमी खान (Shami Khan) को जश्ने ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद और एक पैन देकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई ।

सिवनी : स्कूल कॉलेज एवं शराब दुकानों को लेकर सिवनी कलेक्टर ने दिए निर्देश

सोमवार 11 नवंबर से पुनः आरंभ होगे स्कूल कॉलेज एवं शराब दुकानें

सिवनी,खबर सत्ता : विगत 9 नवंबर से अयोध्या मसले पर आने वाले फ़ैसले के कारण जिले में जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से धारा 144 लागू करने के साथ ही सभी स्कुल कालेजो में अवकाश दे दिया गया था,वही 9 एवं 10 नवम्बर को देशी एवं विदेशी शराब दुकानों को भी बन्द कर दिया गया था।

आज जिले भर बनी शान्ति व्यवस्था के बाद जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा नये निर्देश जारी किये गये हे इसके अनुसार अब कल 11 नवंबर से सभी कालेज एवं स्कुल यथवात आरभ रहेगे वही शराब दुकानें भी नियंम अनुसार आंरभ हो जायेगी।

खबर सत्ता से चर्चा के दौरान कलेक्टर सिवनी ने बताया कि 11 नवंबर को जिले में धारा 144 लागू रहेगी , वही 11 नवंबर की शाम 5 बजे उच्च स्तरीय बैठक के बाद धारा 144 हटाने के सम्बध्द में व्यापक चर्चा के बाद निर्णय किया जाएगा।

इस दौरान पूर्व की तरह शोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मो पर जिला प्रशासन की नजर रहेगी जहा आप्पतिजनक टिपणी करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

सिवनी :सरकारी अनाज की कालाबाजारी में 2 राइस मिल, परिवहन ठेकेदार व सेल्समेन के विरूद्ध मामला दर्ज

सिवनी,खबर सत्ता :– जिले के कुरई विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले ग्राम पाटन में बीते रविवार को जैन राइस मिल से पुलिस ने ट्रक क्रमांक एमपी 22 एच 1534 से उतारा जा रहा सरकारी अनाज जब्त किया था। इस मामले में कुरई पुलिस ने दो राइस मिल, परिवहन ठेकेदार, सेल्समेन व वाहन चालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया है।

ज्ञात हो कि शासकीय अनाज जैन राइस मिल में उतारे जाने के मामले में पुलिस जब्ती उपरांत खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के दल ने बीते सोमवार को जांच की थी, जिसका प्रतिवेदन 9 नवम्बर 2019 को कुरई पुलिस को सौंपा गया.

जहाँ खाद्य विभाग के द्वारा की गई जांच में सामने आये तथ्यों के आधार पर संचालक गीता राइस मिल, संचालक जैन राइस मिल, परिवहन ठेकेदार महेन्द्र यादव, पाटन व चंद्रपुर सोसायटी का सेल्समेन तथा वाहन चालक संजू काकोडिय़ा के विरूद्ध भादवि की धारा 409, 120(बी) तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 3 व 7 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

नगर निरीक्षक कुरई गनपत उईके ने बताया कि प्रकरण दर्ज किये जाने के उपरांत मामले की विवेचना चल रही है। इस प्रकरण में अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारियाँ नहीं की गयी हैं।

इस घटनाक्रम में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक तथा नागरिक आपूर्ति निगम सिवनी के अधिकारियों व कर्मचारियों की जिम्मेदारियाँ भी तय किये जाने की आवश्यकता है, जिनके द्वारा वेयर हाऊसों से निकलने वाले अनाज पर नजर नहीं रखी जाती और आम जनता के लिये वितरण हेतु राशन दुकानों में पहँुचने वाला अनाज व्यापारियों को बेच दिया जाता है। इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों को कार्रवाई करने की आवश्यकता है, ताकि सरकारी अनाज की कालाबाजारी को रोका जा सके।

सिवनी : सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी 8 व्यक्ति भेजे गए जेल

सिवनी, खबर सत्ता : सिवनी जिले में कानून व्यवस्था के मद्देनजर प्रभावी धारा 144 अवधि में सोशल मीडिया साइट पर आपत्तिजनक पोस्ट करना 8 व्यक्तियों को भारी पड़ा । जिनके विरुद्ध पुलिस और प्रशासन द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए संबंधित पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज कर जेल भेजा गया है।

जिसमें थाना छपारा क्षेत्र में व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर ग्रुप एडमिन श्री राधे गज्जाम निवासी बिहिरिया एवं आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले शेर दिल रंजीत सिंह निवासी सिवनी के विरुध्द अपराध पंजी बध्य कर जेल भेजा गया है।

इसी तरह थाना कोतवाली सिवनी में राजेश पिता कोमल चंद जैन, उम्र 44 वर्ष निवासी आजाद वार्ड सिवनी , ऐश्वर्य पोतदार पिता कैलाश चंद पोतदार उम्र 30 वर्ष निवासी बुधवारी बाजार सिवनी, विवेक उर्फ छोटू बघेल पिता उमाकांत बघेल निवासी लुघरवाड़ा तथा पंकज पिता किशोर जेठानी उम्र 21 वर्ष निवासी नेहरू रोड हनुमान मंदिर सिवनी तथा थाना केवलारी में राजा राज राजपूत पिता ढोलन सिंह राजपूत उम्र 40 वर्ष निवासी डूंगरिया चौकी छिंदा तथा संतोष जंघेला पिता छत्रपाल जंघेला उम्र 30 वर्ष बजरंग कॉलोनी केवलारी निवासी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया है।

बच्चों में मनोबल वृद्धि के लिए 52 जिलों की यात्रा पर विक्रांत दि्वेदी : सिवनी में हुआ स्वागत

बच्चों की प्रसन्नता में ही उनका विकास संभव है:विक्रांत

सिवनी, खबर सत्ता : बाल कल्याण समिति रीवां के सदस्य श्री विक्रांत दि्वेदी ने 1 नवम्बर 2019 मध्यप्रदेश स्थापना दिवस से बच्चौ के मनोबल में वृद्धि और उनसे संवाद उद्देश्य को लेकर अपनी बुलेट मोटर साइकिल से 52 ज़िलों की यात्रा के संकल्प के साथ बालाघाट होते हुये दसवें जिला के रूप में आज दिनांक 10 नवम्बर 2019 को दोपहर 12.30 बजे सिवनी पहुंचे.

सिवनी पहुचते ही हुआ स्वागत किया गया : उनके स्वागत में बाल कल्याण समिति सिवनी के सदस्य डाक्टर रामकुमार चतुर्वेदी,समाज कल्याण एवं विधिक जनचेतना समिति NGO सिवनी के पदाधिकारी एडवोकेट अखिलेश यादव,रोहित शर्मा, ब्रजमोहन मरावी,टीम नेकी की दीवार की ओर से कपिल पांडे कप्पू,यादव शक्ति संगठन की ओर से संजय यादव,कैलाश यादव,श्रीराम आदर्श शिक्षा समिति सिवनी की ओर से हर्ष चतुर्वेदी,रजक सर, सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप राय आदि ने पुष्प गुच्छ पुष्प हार से श्री दि्वेदी का स्वागत किया और उनके उद्देश्य को जाना। तत्पश्चात शासकीय सुधारालय में बच्चों के साथ भेंट कर उनसे संवाद किया जहां अधिक्षिका डाक्टर नीलिमा तिवारी जी , सहायक अधिक्षक श्री अरूण प्रताप सिंह जी एवं स्टाफ का सहयोग रहा।

सिवनी नेताजी स्कूल बनेगा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का ,अत्याधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

अत्याधुनिक स्तर की सुविधाओं से किया जायेगा लैस

सिवनी । कमल नाथ के नेत्तृत्व वाली प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश के हर जिले में एक शाला को अंर्तराष्ट्रीय स्तर की शाला बनाये जाने की कवायद की जा रही है। इसके तहत जिला मुख्यालय की नेताजी सुभाष चंद्र बोस उच्चतर माध्यमिक शाला का चयन किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा इस शाला का चयन कर जारी पत्र में कहा गया है कि इस तरह के नवाचार से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलेगी। इस शाला को अटल टिंगरिंग प्रयोगशाला की सौगात मिली है। इसके अलावा इस शाला में कंप्यूटर लैब के साथ ही साथ शाला में उच्च स्तरीय शौचालयों का निर्माण भी कराया जायेगा।

बताया जाता है कि अंर्तराष्ट्रीय स्तर की शाला बनाये जाने को लेकर अनेक बिंदुओं पर गुड़गाँव में शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया जाना प्रस्तावित है। इस शाला को ओपन शिक्षा की परीक्षा का केंद्र भी बनाया गया है। इस शाला के अंर्तराष्ट्रीय स्तर के मानकों के हिसाब से बनाये जाने के बाद यहाँ का शैक्षणिक स्तर सुधरने की उम्मीद शिक्षकों ने जतायी है।

सिवनी : आज भी बंद रहेंगी शराब दुकाने

सिवनी । शनिवार के बाद रविवार को भी जिले में शराब दुकानें बंद रहेंगी।

प्रशासनिक सूत्रों ने खबर सत्ता को बताया कि अयोध्या मामले में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा दिये गये फैसले के बाद कानून और व्यवस्था की स्थिति को मद्देनज़र रखते हुए प्रभारी कलेक्टर रानी बाटड़ के द्वारा जिले में देशी और विदेशी शराब दुकानों को रविवार 10 नवंबर को भी बंद रखने के लिये आदेश जारी किया है।

अयोध्या पर ‘सुप्रीम’ फैसले को लेकर देखिये आज के अखबारों की कवरेज

0

आज अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर और हिन्दुस्तान ने फ्रंट पेज पर कोई विज्ञापन नहीं लिया है

अयोध्या विवाद आखिरकार सुलझ गया है। लंबे समय से अदालती कार्यवाही में उलझी विवादित जमीन के ‘असली मालिक’ की पहचान सुप्रीम कोर्ट ने कर दी है। खास बात यह है कि इस ऐतिहासिक फैसले को सभी पक्षों द्वारा स्वीकार किया गया है। फैसला सामने आने के बाद जिस तरह का सौहार्दपूर्ण माहौल देश में देखने को मिला, वह अपने आप में अहम है। इस अहम दिन की मीडिया ने भी खास तैयारी की थी, जिसके परिणाम आज दिल्ली से प्रकाशित होने वाले प्रमुख अखबारों में नजर आ रहे हैं। आमतौर पर महत्वपूर्ण अवसरों पर अखबारों के फ्रंट पेज विज्ञापनों से पटे रहते हैं। कंपनियों को भी ऐसे ही मौकों की तलाश रहती है, लेकिन अयोध्या के ऐतिहासिक फैसले को विस्तार से पाठकों तक पहुंचाने के लिए अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर और हिन्दुस्तान ने फ्रंट पेज पर कोई विज्ञापन नहीं लिया है, जो काबिल-ए-तारीफ है। हालांकि, शेष अहम खबरों के लिए बनाये गए दूसरे फ्रंट पेज पर जरूर कुछ अखबारों में विज्ञापन हैं।

शुरुआत करते हैं हिन्दुस्तान से। लीड को एक तरह से मास्टहेड से ही शुरू कर दिया गया है। यानी अखबार के ‘लोगो’ के बैकग्राउंड में अयोध्या की बड़ी फोटो है, जिसके नीचे ‘राम मंदिर का रास्ता साफ’ शीर्षक तले खबर को लगाया गया है। फैसले से जुड़ी चार प्रमुख बातों को अलग से रेखांकित किया गया है, ताकि एक ही नजर में पाठकों को फैसला समझ आ जाए। हिंदू-मुस्लिम पक्षों की प्रतिक्रिया, पीएम मोदी सहित प्रमुख हस्तियों के बयान के साथ फैसले पर टिकी यूपी सरकार की निगाहों को भी पेज पर रखा गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद कंट्रोल रूम में बैठकर सुरक्षा संबंधी तैयारियों की समीक्षा करते रहे। एंकर में हेमंत श्रीवास्तव और आदर्श शुक्ल की बाईलाइन है, जिन्होंने फैसले के बाद अयोध्या के हालातों पर अपनी कलम चलाई है। इसके अलावा, पांचवें पेज को भी फ्रंट पेज बनाया गया है, जिसकी लीड भी अयोध्या है। ‘मस्जिद के लिए मुनासिब भूमि मिले’ शीर्षक के साथ लीड में मुस्लिम पक्ष से जुड़े फैसले को विस्तार से समझाया गया है। श्रद्धालुओं का पहला जत्था करतारपुर रवाना, इस समाचार को भी पेज पर जगह दी गई है।

अब रुख करते हैं अमर उजाला का। फ्रंट पेज की शुरुआत 30 साल पुराने फोटो से की गई है। हालांकि, इसे मास्टहेड से लगाने के बजाय मास्टहेड को छोटा कर दिया गया है। इस फोटो ने पेज को इसलिए भी खास बना दिया है, क्योंकि 30 वर्ष पूर्व 9 नवंबर को ही रामजन्मभूमि का शिलान्यास हुआ था और 9 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया। लीड का शीर्षक है ‘रामलला विराजमान’ और इसमें सभी महत्वपूर्ण बातों को अलग से रेखांकित किया गया है।

‘अमर उजाला’ ने ‘हिन्दुस्तान’ से इतर लीड में फैसला सुनाने वाले जजों की फोटो को भी जगह दी है। इसके साथ ही दोनों पक्षों सहित प्रमुख हस्तियों की प्रतिक्रियाओं को भी रखा गया है। पांचवें पेज पर बने दूसरे फ्रंट पेज के टॉप बॉक्स पर अयोध्या के फैसले पर पीएम मोदी के बयान को सजाया गया है। जिसका शीर्षक है ‘आज ही बर्लिन की दीवार गिरी थी, यह तारीख साथ बढ़ने की सीख’। इसके साथ ही अयोध्या पर पाकिस्तान की बौखलाहट भी पेज पर है। पाक के विदेशमंत्री कुरैशी का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला मोदी सरकार की कट्टरता को झलकाता है। हालांकि, भारत ने भी कुरैशी को करार जवाब दिया है। लीड करतारपुर रवाना हुआ श्रद्धालुओं का पहला जत्था है। इसके अलावा, पेज पर महाराष्ट्र का सियासी संग्राम, फरीदाबाद में परिवार की हत्या और एंकर में दिल्ली के प्रदूषण को लगाया गया है।

नवभारत टाइम्स ने ‘मंदिर वहीं, मस्जिद नई’ शीर्षक के साथ लीड अयोध्या फैसले को लगाया है। लीड में सद्भावना की मिसाल दर्शाती दो तस्वीरें हैं, साथ ही सोशल मीडिया पर फैसले से जुड़ी प्रतिक्रियाओं को भी जगह मिली है। इसके अलावा, फैसले के सियासी और सामाजिक असर को भी समझाने का खूबसूरत प्रयास किया गया है। सबसे नीचे अहम सवालों पर कोर्ट के जवाब हैं।

दूसरे फ्रंट पेज की लीड भी अयोध्या है, जिसे आकर्षक शीर्षक ‘मंदिर निर्माण के वास्ते, कोर्ट ने तय किए रास्ते’ के साथ फोटो सहित रखा गया है। करतारपुर गलियारे के उद्घाटन और अयोध्या पर पाकिस्तानी बौखलाहट को पेज पर बड़ी जगह मिली है। साथ ही फैसले पर मुस्लिम पक्ष की अलग-अलग राय से भी पाठकों को रूबरू कराया गया है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने जहां फैसले के खिलाफ याचिका दायर करने के संकेत दिए हैं, वहीं, सुन्नी वक्फ बोर्ड ने फैसले को चुनौती देने से इनकार किया है।

वहीं, दैनिक जागरण की बात करें तो खूबसूरत इलस्ट्रेशन के साथ लीड को सजाया गया है। इसमें भगवान राम और प्रस्तावित मंदिर नजर आ रहे हैं। शीर्षक ‘श्रीराम’ तले खबर को विस्तार से पाठकों के समक्ष रखा गया है, लेकिन अच्छी बात यह है कि बड़े-बड़े पैरा के बजाय पॉइंटर को तवज्जो दी गई है। इसी में प्रमुख हस्तियों की प्रतिक्रिया भी शामिल है।

दूसरे फ्रंट पेज पर भी अयोध्या ही लीड है। खबर का शीर्षक ‘मंदिर वहीं बनेगा’ है, जो हिंदू पक्ष की सालों पुरानी इच्छा को दर्शाता है। फैसले पर मुस्लिम पक्ष में मतभेद और वरिष्ठ वकील परासरन की दलीलों को भी पेज पर रखा गया है। परासरन ने अदालत के समक्ष जो दलीलें रखी थीं, उन्हीं के आधार पर कोर्ट ने फैसला सुनाया है। एंकर में करतारपुर गलियारे का उद्घाटन है, जिसे आकर्षक हेडलाइन ’72 साल की अरदास पूरी, करतारपुर साहिब के हुए दर्शन’ के साथ मोदी-मनमोहन की फोटो सहित सजाया गया है।

आखिर में दैनिक भास्कर को देखें तो अखबार ने आज ‘रामलला ही विराजमान’ शीर्षक के साथ लीड को सजाया है। यह शीर्षक ‘अमर उजाला’ से काफी मिलता जुलता है। फैसले की 4 बड़ी बातों को अलग से रेखांकित किया गया है। इसके अलावा, फैसला सुनाने वाले जजों की प्रतिक्रिया को फोटो के साथ रखा गया है।

दैनिक भास्कर ने थोड़ा आगे बढ़ते हुए यह भी बताने का प्रयास किया है कि कितने कारीगर लगाने से कितने वर्षों में मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। लीड में फोटो के बजाय प्रस्तावित राम मंदिर का इलस्ट्रेशन लगाया गया है। इसके साथ ही एएसआई की उस रिपोर्ट को भी पाठकों के समक्ष रखा गया है, जिसने फैसले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आज का ‘किंग’ कौन?

1: आज सबसे पहले बात कलात्मक शीर्षक की। प्रयोग सभी अखबारों ने किये हैं, लेकिन ताज ‘नवभारत टाइम्स’ को पहनाया जा सकता है। पहले पेज की हेडलाइन है ‘मंदिर वहीं, मस्जिद नई’ जो दोनों पक्षों का प्रतिनिधित्व करती है। कम शब्दों में पूरी बात कहने का इससे अच्छा उदाहरण नहीं हो सकता। दूसरे पेज की हेडिंग ‘मंदिर निर्माण के वास्ते, कोर्ट ने तय किये रास्ते’ तुकबंदी दर्शाती है।

2: लेआउट के लिहाज से ‘दैनिक भास्कर’ बेहतर नजर आ रहा है। अखबार का फ्रंट पेज काफी खुला-खुला है।

3: खबरों की प्रस्तुति की बात करें तो सभी अखबारों ने बेहतरीन काम किया है, लेकिन ‘अमर उजाला’ थोड़ा आगे है। लीड की प्रस्तुति काफी आकर्षक दिखाई दे रही है।

PUBG 200rs Coupon : PUBG प्लेयर्स के लिए खुशखबरी, Google पर मिलेगा 200 रुपये का कूपन

How To Get 200 Rs Coupon For Pubg

pubg 200rs coupon
PUBG 200rs Coupon : PUBG MOBILE प्लेयर्स को Google Play Store पर 200 रुपये का कूपन दिया जा रहा है जो कि लिमिटेड समय के लिए वैलिड है…

नई दिल्ली, टेक डेस्क। PUBG 200rs Coupon:  PUBG Mobile का नया अपडेट 0.15.5 आज यानि 8 नवंबर को लाइव होने वाला है, जिसके बाद गेमिंग में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। इसक अलावा PUBG MOBILE प्लेयर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। Google Play Store पर प्लेयर्स को 200 रुपये का कूपन ऑफर दिया जा रहा है। इस कूपन का लाभ प्लेयर्स गेमिंग के दौरान किसी भी आइटम को खरीदने के लिए कर सकते हैं। प्लेयर्स को इस कूपन के लिए नोटिफिकेशन दिया जा रहा है, अगर आपको अभी नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप Google Play Store पर जाकर नोटिफिकशन चेक कर सकते हैं। फिलहाल यह ऑफर लिमिटिड समय के लिए ही वैलिड है और इसे Play Store के मेन मेन्यू या रिवार्ड सेक्शन में देख सकते हैं।

Google giving Rs 200 coupon to PUBG MOBILE players for in-game purchase: Here’s how to get it

PUBG MOBILE में क्रेडिट गेम में 200 रुपये का कूपन देखा जा सकता है, लेकिन प्लेयर्स को कूपन का लाभ उठाने के लिए गेम में कम से कम 350 रुपये का कुछ खरीदना होगा। PUBG MOBILE प्लेयर्स को मोटे तौर पर दो ग्रुप में विभाजित किया गया है- एक वह ग्रुप इन-गेम करेंसी पर खर्च करते हैं और दूसरे वे खर्च नहीं करते हैं। जो प्लेयर्स खर्च करते हैं, उनके बेहतर गेमिंग की सुविधा प्रदान के लिए Google इन-गेम आइटम खरीदने के लिए एक्स्ट्रा कैश दे रहा है। लेकिन बता दें कि Google द्वारा PUBG MOBILE प्लेयर्स को दिए जा रहे इस ऑफर के लिए नियम और शर्तें लागू हैं।

Google Play Store Is Giving Rs. 200 Discount Coupon For PUBG Mobile In-game Purchases

बता दें कि कूपन की छूट का लाभ रॉयल पास सीजन 10 या किसी भी इन-गेम आइटम पर लागू है, जिसकी कीमत 350 रुपये है। इसलिए, गेम में आप जो सबसे सस्ता आइटम खरीद सकते हैं, वह 350 रुपये का यूसी होगा और आप इस पर 200 रुपये की छूट का लाभ उठा सकते हैं। जिसके बाद आप 150 रुपये के प्रभावी मूल्य के लिए अतिरिक्त यूसी अंक प्राप्त कर सकते हैं।

इसका लाभ उठाने के लिए सबसे पहले, आपको पता होना चाहिए कि यह इन-गेम आइटम खरीदने के लिए डिस्काउंट कूपन है। इसलिए, PUBG मोबाइल प्लेयर के रूप में, आपको पहले PUBG मोबाइल स्टोर से कुछ खरीदना होगा और उसके बाद आपको 200 रुपये की छूट प्राप्त होगी और यह गेम के सभी आइटम पर लागू होती है जिसे आप PUBG MOBILE मार्केटप्लेस से खरीदते हैं।

Maharashtra: राज्‍यपाल ने सरकार बनाने के लिए भाजपा को किया आमंत्रित

0
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। …

मुंबई, खबर सत्तामहाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है।

मीडिया की खबरों के अनुसार महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने देवेन्द्र फडणवीस को सरकार बनाने का आमंत्रण दिया है। फडणवीस को 11 नवंबर तक बहुमत साबित करना होगा। इससे पहले शिवसेना ने दावा किया था कि लोकसभा चुनावों से पहले दोनों गठबंधन सहयोगियों ने अगले कार्यकाल में ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद की साझेदारी का फैसला किया था।

शुक्रवार को महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने-अपने संवाददाता सम्मेलनों में एक बार भी यह नहीं कहा कि भाजपा-शिवसेना गठबंधन की सरकार बनने की संभावनाएं खत्म हो गई हैं। दोनों नेता सिर्फ अपने अहं पर अड़े दिखाई दिए।

विगत 24 अक्टूबर को हुई महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना में कुल 288 सीटों में भाजपा 105 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। इसमें शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली हैं।