Home Blog Page 1993

सिवनी : 5 प्रतिष्ठान हुए सील , प्रारंभ हुई अमानक खाद बीज विक्रय पर कार्यवाही

सिवनी,खबर सत्ता : कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा विगत दिवस किसान कल्याण कृषि विकास विभाग, उद्यानिकी विभाग तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अधिकारियों की बैठक में अमानक स्तर के बीज खाद विक्रेताओं पर कठोर से कठोर कार्यवाही किए जाने के निर्देशों के परिपालन में सम्पूर्ण जिले में जांच दलों का गठन कर सघन जांच प्रारंभ कर दी गयी है।

शुक्रवार 15 नवम्बर को जिले के 22 बीज खाद प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर बीज के 12 नमूने तथा खाद के 16 नमूने को गुणवत्ता जाँच हेतु लिए गए ।

नियमानुसार दस्तावेज संधारण न करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही करते हुए स्वास्तिक बीज भंडार छपारा, चंद्रवंशी कृषि केंद्र छपारा, अन्नपूर्णा ट्रेडर्स छपारा एवं गुरुकृपा कृषि केन्द्र एवं आस्था कृषि केंद्र छुई को सील किया गया है।

अग्रवाल मशीनरी छपारा में बिना बैच के 140 बैग गेंहू बीज को जप्त करने के साथ ही अवैध रूप से परिवहन किया जा रहे 21 क्विंटल गेहूँ बीज दस्तावेज उपलब्ध न होने पर जप्त कर पुलिस थाना लखनवाड़ा में पुलिस अभिरक्षा में सौंपा गया।

रेत खनिज की ई-निविदा के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग 20 नवंबर को

सिवनी,खबर सत्ता : रेत खनिज की ई -निविदा के संबंध में रेत खनिज के इच्छुक निविदाकर्ताओं द्वारा निविदा प्रपत्र भरे जाने के पूर्व ऑनलाईन निविदा भरने की प्रक्रिया की जानकारी प्रदाय किये जाने एवं तत्संबंधी शंकाओं के निराकरण हेतु 20 नवंबर को दोपहर 2 बजे से 4 बजे में सभी जिला मुख्यालयों पर पुन: वीडियों कान्फ्रेस सत्र आयोजित किया गया है।

जिले के सभी इच्छुक निविदाकर्ता 20 नवंबर को 2 बजे से वीडियों कान्फ्रेसिंग हेतु कार्यालय कलेक्टर सिवनी के एन.आई.सी.कक्ष में उपस्थित हो सकते हैं।

सिवनी : वर्दी में जुआ खेलने वालों का वीडियो वायरल!

केवलारी,खबर सत्ता । खैररांजी मामले में अपनी भद पिटवा चुकी केवलारी पुलिस का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ पुलिसकर्मी थाना परिसर में बने कमरों में ही ताश खेलते नज़र आ रहे हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो कब का है। इस मामले में अधिकारी अभी जानकारी नहीं होने की बात कह रहे हैं।

बुधवार को तेजी से वायरल हुए एक वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी ताश खेलते हुए नज़र आ रहे हैं। यह वीडियो केवलारी थाने का बताया जा रहा है। महज चंद सेकेन्ड्स का यह वीडियो एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह वीडियो दो माह पुराना हो सकता है।

सूत्रों की मानें तो वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गयी। सूत्रों का कहना है कि यह मामला पुलिस के आला अधिकारियों के संज्ञान में आ चुका है। इस वीडियो में ताश के पत्ते तो दिख रहे हैं पर पैसों का लेनदेन होता नहीं दिख रहा है और न ही वहाँ कहीं भी रूपये पैसे रखे दिख रहे हैं।

वीडियो मामले की मुझे जानकारी नहीं है. जानकारी मिलने पर जाँच के बाद दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जायेगी.

काशीराम कुरवेती, एसडीओपी, केवलारी.

OPSC Recruitment 2019, उड़ीशा लोक सेवा आयोग भर्ती 2019

OPSC Recruitment 2019

OPSC Recruitment 2019 notification

OPSC Recruitment 2019 ओड़िसा लोक सेवा आयोग ने न्यायिक सेवा परीक्षा ( Judicial Services Examination) Notification 2019 के 51 पदों के लिए भर्ती हैं | यह बेरोजगार उम्मीदवारो के लिए सुनहरा मौका है, भर्ती के लिए योग्य उम्मीद्वार आवेदन 18 दिसम्बर 2019 के पहले तक आवेदन कर सकता है | आप सभी को सूचित किया जाता हैं कि इस OPSC Vacancy 2019 सरकारी भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले आवश्यक जानकारी और नोटिफिकेशन पड़ ले ! फिर आवेदन करे क्योकि हम जानते हे कि एक छोटी सी गलती बहुत बड़ी परेशानी बन जाती हैं |

इस भर्ती सूचना से सम्बंधित समस्त विवरण जैसे शेक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वेतन, परीक्षा शुल्क, तथा चयन प्रक्रिया की जानकारी  khabarsatta.com के इस पोस्ट में दी गयी है | khabarsatta.com पर प्रतिदिन सभी विभागों में निकलने वाली समस्त सरकारी नौकरियों की जानकारी दी जाती है | अतः रोजगार की जानकारी के लिए प्रतिदिन  www.khabarsatta.com पर विजिट करें |

OPSC Recruitment 2019

विभाग का नाम (Name Of Department)- ओड़िसा लोक सेवा आयोग
पद का नाम (Name of Post) – न्यायिक सेवा परीक्षा ( Judicial Services Examination)
पद संख्या (Number Of Post)- कुल 51 पद
नौकरी का प्रकार (Job Type)- State Govt Job

Educational Qualifications

शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव – इस OPSC Vacancy 2019 में आवेदक के पास कानून में स्नातक (Graduation in law) की डिग्री होना चाहिए ! इसके समकक्ष होने पर भी मान्य रहेगा शेक्षणिक योग्यता सम्बंधित समस्त जानकारी लिए कृपया विभाग द्वारा नोटिफिकेशन देखें, जो निचे दिया गया है |

Number Of Posts

पद संख्या – कुल 51 पद (Odisha Public service Commission)

Age Limits

आयु सीमा  – इस OPSC Recruitment 2019 के लिए कैंडिडेट के लिए आयु 23 से 35 वर्ष के तक  होना चाहिए। कृपया आयु के लिए विभाग का ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखे । 

Exam Fee / Application Fee

परीक्षा शुल्क – इस OPSC Online Form 2019 के लिए आवेदन का अनारक्षित (GEN/OBC) 500/- रूपये | आरक्षित (SC/ST) वालो को कोई शुल्क नही देना होगा । फीस सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन जरूर देंखे

Selection Process

चयन प्रक्रिया – इस OPSC Notification 2019 के लिए लिखित परीक्षा (Wirtten Exam), Mains प्रदर्शन के आधार पर चयन होगा।कृपया चयन प्रकिया में छूट के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखे !

Salary

सैलरी – इस ओड़िसा लोक सेवा आयोग भर्ती 2019 में सैलरी नोटिफिकेशन के अनुसार रूपये 27,700/- से 44,740/- प्रतिमाह दी जाएगी ! नोटिफिकेशन में सैलरी की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है ! सभी पद के लिए अलग अलग सैलरी है जिसकी जानकारी निचे दी गई लिंक के द्वारा नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते है |

Job Location

नौकरी करने का स्थान –  ओडिशा (Odisha)

OPSC Notification 2019

आवेदन करने की प्रारंभ तिथि (Start Date) – 19 नवम्बर 2019
आवेदन करने की अंतिम तिथि (End Date)– 18 दिसम्बर 2019

How To Apply

आवदेन कैसे करे – इस OPSC Bharti 2019 के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। निचे दी गयी ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर समस्त जानकारी भरें तथा उपलब्ध माध्यमो से फीस भरे | फीस का भुगतान क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग द्वारा किया जा सकता है | 

OPSC Vacancy 2019

ऑनलाइन आवेदन – यहां क्लिक करें
ऑफिसियल नोटिफिकेशन – यहां क्लिक करें
ऑफिसियल वेबसाइट – यहां क्लिक करें

महत्वपूर्ण नोटिस– OPSC Recruitment 2019 आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी के लिए कृपया ऑफिसियल नोटिस देखे ! यह जानकारी अपने दोस्तों को भी भेजे और नयी भर्ती के लिए हमारी वेबसाइट पर हमेशा बने रहे !

आप सभी को सूचित किया जाता हैं कि इस सरकारी भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले आवश्यक जानकारी , शेक्षणिक योग्यता ,आयु सीमा भर्ती प्रक्रिया आवेदन की फीस Application Fee और ऑफिसियल नोटिफिकेशन पड़ ले ! फिर आवेदन करे क्योकि हम जानते हे कि एक छोटी सी गलती बहुत बड़ी परेशानी बन जाती है |

MPPSC Syllabus 2019 – MPPSC सिलेबस 2019

1

MPPSC Syllabus 2019 – MPPSC सिलेबस 2019

mppsc syllabus
MPPSC Syllabus 2019

MPPSC सिलेबस 2019 : मध्य प्रदेश विभिन्न पद  (MPPSC Syllabus 2019) के विभिन्न  पदों के लिए भर्ती ( MPPSC Recruitment 2019 ) निकाली हैं ! यह बेरोजगार उम्मीदवारो के लिए सुनहरा मौका है |भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के लिए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग नोटीफिकेशन जारी किया गया है | सभी आवेदकों को सूचित किया जाता हैं कि इस   MPPSC Recruitment 2019 सरकारी भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले आवश्यक जानकारी और नोटिफिकेशन पड़ ले ,  देख ले फिर आवेदन करे क्योकि हम जानते हे कि एक छोटी सी गलती बहुत बड़ी परेशानी बन जाती हैं

MPPSC Syllabus 2019

इस पोस्ट में MPPSC Syllabus 2019 के बारे में पूरी जानकारी दे दी गयी है |  मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग सिलेबस 2019 के बारे में जाने तथा इस आधार पर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग भर्ती 2019 की तैयारी कर लें | अगर आप इस भर्ती की तैयारी कर रहे है तो MPPSC Syllabus के बारे में जरूर जान ले |

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग सिलेबस 2019 को विभाग ने 3 भागों में बता गया है | इनमे कंप्यूटर सम्बंधित सामान्य ज्ञान , हिंदी व्याकरण , अंग्रेजी , गणित , सामान्य मानसिक योग्यता , करेंट अफेयर , मध्यप्रदेश  की सामान्य जानकारी  संबधित पूछा जायेगा |

MPPSC Syllabus 2019 in HIndi : in this post you can check MPPPSC Syllabus PDF Download in Hindi  MPPPSC  Hindi Syllabus 2019 please read all Subjects MPPSC  Syllabus 2019 MPPSC  Syllabus in HIndi PDF.

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग  सिलेबस 2019 के महत्वपूर्ण भाग इस प्रकार है |

भाग अ : पहले प्रश्नपत्र ( MPPPSC Pre Syllabus 2019 )

  1. सामान्य विज्ञान एवं पर्यावरण
  2. राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाएं
  3. भारत का इतिहास एवं स्वतंत्र भारत
  4. भूगोल
  5. भारतीय राजनीति एवं अर्थव्यवस्था
  6. खेलकूद
  7. मध्यप्रदेश का भूगोल, इतिहास तथा संस्कृति
  8. मध्यप्रदेश की राजनीति एवं अर्थव्यवस्था
  9. सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी
  10. अनुसूचित जाति एवं जनजाति

MPPSC General Studies Syllabus 2019 के अंतर्गत उपरोक्त विषय के बारे में पूछेंगे , आप MPPSC  Syllabus 2019 को भलि भाँति जान ले |

भाग ब : सामान्य अभिरुचि परीक्षण ( MPPSC Apptitude Test Syllabus 2019 )

  1. बोधगम्यता
  2. संचार कौशल सहित अंतर वैयक्तिक कौशल
  3. तार्किक कौशल एवं विश्लेषणात्मक क्षमता
  4. निर्णय लेना और समस्या समाधान
  5. सामान्य मानसिक योग्यता
  6. आधारभूत संख्यनन 
  7. आंकड़ों का निर्वचन
  8. हिन्दी भाषा में बोधगम्यता कौशल दसवीं कक्षा के स्तर की

मप्र लोक सेवा आयोग  सिलेबस 2019 में ऊपर दिया गए सवाल पूछे जायेंगे | इस आधार पर आप  MPPSC Recruitment 2019 की तैयारी करें |

भाग ग : दूसरे परीक्षा मे (MPPSC Mains Syllabus 2019)

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग मै जैसा की आप सभी लोग ये तो जानते ही की जब लोक सेवा मई कोई पहली परीक्षा मई पास हो जाता है तभी उसको दूसरी परीक्षा में बैठने के पात्र होते है और Pre Exam से कई गुना कठिन Main Exam होता है और इसमें हमें और ज्यादा मेहनत करने की जरुरत रहती है

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा मे कुल 6 प्रश्न पात्र रहेंगे

  1. GS 1
  2. GS 2
  3. GS 3
  4. GS 4
  5. सामान्य हिंदी और निबंध लेखन

ध्यान दे : निबंध के लिए 2 घंटे का समय दिया जायेगा यह 100 नंबर का होगा और अन्य पेपर 3 घंटे GS1, GS2, GS3 यह प्रत्येक 300 नंबर के रहेंगे GS4 200 नंबर का रहेगा तथा सामान्य हिंदी 200 नंबर का रहेगा सबका टोटल 1400 नंबर होंगे

S.L NoSubjectMarksTime
पेपर 1GS 13003 घंटे 
पेपर 2GS 23003 घंटे 
पेपर 3GS 3 3003 घंटे 
पेपर 4GS 42003 घंटे 
पेपर 5सामान्य हिंदी2003 घंटे 
निबंध1002  घंटे 
इंटरव्यू175
Total Mark1575

MPPSC Syllabus 2019 : Accounding to MPPSC, MPPSC Syllabus is very easy but its depend or your MPSC Exam Preparation. Please please check MPPSC Syllabus 2019 Link is given Below:

मध्यप्रदेश  नोटिफिकेशन 2019क्लिक करें 
MPPSC Prelims Syllabus क्लिक करें 
MPPSC Main Syllabus क्लिक करें 
Latest Govt Jobsक्लिक करें 

MPPSC  Syllabus 2019 : MPPSC  Syllabus 2019 in hindi MPPSC  Syllabus in PDF MP Govt Job In MadyaPradesh

सिवनी कलेक्टर ने दिए निर्देश : खाद-बीज विक्रेताओं पर हो कठोर कार्यवाही

सिवनी, खबर सत्ता : किसानों को रबी सीजन में गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज उपलब्ध कराने के लिये 15 से 30 नवम्बर तक प्रदेशव्यापी अभियान चलाये जाने संबंधी निर्देशों के पालन में सिवनी कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा किसान कल्याण तथा कृषि विकास और उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण विभाग के अमले की बैठक ली जाकर सभी को निर्देश दिये हैं कि अभियान के दौरान बाजार में अमानक स्तर के खाद-बीज विक्रेताओं पर कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

जिले में पर्याप्त जाँच दल गठित कर दलों द्वारा बाजार में विक्रय किये जा रहे खाद-बीज की गुणवत्ता के सैम्पल लिये जाएंगे और उसकी जाँच कराई जाएगी।

जाँच की रिपोर्ट के आधार पर अमानक स्तर के खाद-बीज विक्रेताओं पर प्रकरण दर्ज कर कठोर कार्यवाही की जाए । बैठक में उपसंचालक कृषि श्री सुधीर कुमार धुर्वे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे ।

सिवनी में 36 नहीं, 24 वार्ड ही रहेंगे !

उच्च न्यायालय की इंदौर खण्डपीठ ने दिया प्रक्रिया पर स्थगन!

nagar-palika-seoni
नगर पालिका सिवनी मध्य प्रदेश

सिवनी । नगर पालिका परिषद के अंतर्गत प्रस्तावित 36 वार्ड की बजाय पूर्व की भांति 24 वार्ड ही रहेंगे। माननीय उच्च न्यायालय की इंदौर खण्डपीठ के द्वारा प्रदेश सरकार के द्वारा नगरीय निकायों के परिसीमन ओर विखण्डन की प्रक्रिया पर स्थगन दे दिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय के उच्च पदस्थ सूत्रों ने खबरसत्ता को बताया कि भारतीय जनता पार्टी के आला नेताओं को जैसे ही इस फैसले की जानकारी मिली, प्रदेश भाजपा सक्रिय हो गयी है। सूत्रों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने कहा है कि उच्च न्यायालय के निर्णय के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि नगरीय निकायों का परिसीमन और विखण्डन नहीं किया जा सकता। अतः भोपाल नगर निगम के विखण्डन की प्रक्रिया को भी त्वरित प्रभाव से स्थगित किया जाना चाहिये। प्रदेश अध्यक्ष ने इस संबंध में प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर भोपाल नगर निगम के विखण्डन की प्रक्रिया को स्थगित करने की माँग की है।

सूत्रों ने बताया कि पत्र में उन्होंने कहा है कि भोपाल नगर पालिक निगम की सीमाओं के परिवर्तन के संबंध में कलेक्टर भोपाल द्वारा जारी अधिसूचना नगरीय विकास एवं आवास विभाग की अधिसूचना दिनाँक 23 जनवरी 2019 पर आधारित है। इसके माध्यम से नगर पालिक अधिनियम 1956 धारा 405(1) के तहत कुछ क्षेत्रों को घटाने और बढाने के संबंध में प्रकाशन हेतु अधिकार जिला कलेक्टर को सौंपे गये थे, लेकिन उच्च न्यायालय इंदौर की खण्डपीठ द्वारा इस अधिसूचना को स्थगित कर दिया गया है। अतः भोपाल नगर पालिका के संबंध में सीमाओं को परिवर्तित करने संबंधी कोई कार्यवाही करने का अधिकार शासन को नहीं रह जाता। इसलिये इस प्रक्रिया को स्थगित किया जाना चाहिये। प्रदेश अध्यक्ष के पत्र की प्रति प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एवं आवास तथा सभी जिला कलेक्टरों को भेजी गयी है।

सूत्रों ने आगे बताया कि माननीय उच्च न्यायालय की इंदौर खण्डपीठ में दिलीप शर्मा एवं भारत पारेख की जनहित याचिका क्रमाँक 23484 / 2019 एवं 19349 / 2019 में यह अंतरिम निर्णय माननीय न्यायधीश एस.सी. शर्मा एवं माननीय न्यायधीश शैलेंद्र शुक्ला की युगल पीठ ने दिया है।

सूत्रों का कहना है कि इस आधार पर मध्य प्रदेश में नगरीय निकायों में वार्ड की संख्या एवं उनका आकार घटाने बढ़ाने की कवायद पर भी स्थगन मिल गया है। सूत्रों ने कहा कि भाजपा के नेताओं के द्वारा विधि विशेषज्ञों से इस मामले में सलाह मशविरा किया जा रहा है।

सूत्रों का कहना था कि इस स्थगन के बाद अब इस मामले की अगली सुनवायी 02 दिसंबर को नियत की गयी है। इधर, विधि विशेषज्ञों के अनुसार सिवनी जिले की इकलौती नगर पालिका परिषद में वर्तमान 24 वार्ड्स की संख्या बढ़ाकर 36 किये जाने का मामला अब ठण्डे बस्ते के हवाले हो सकता है।

सिवनी : VIDEO देखे इस जंगली हाथी और अजगर की दहशत में है ग्रामीण

सिवनी,खबर सत्ता : सिवनी जिले के उत्तर सामान्य वनमंडल के वन परिक्षेत्र छपारा के अंतर्गत आने वाले ग्राम भीमगढ़ के आसपास बीते कुछ दिनों से जंगली हाथियों का झुंड देखा जा रहा था, इसके साथ ही एक अजगर सांप भी किसानों के द्वारा खेतों में देखा गया है। जिसके चलते क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में है।

ज्ञात हो कि वर्तमान परिवेश में किसानों द्वारा मक्का की कटाई एवं गहानी का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा कुछ किसानों द्वारा गहानी के पश्चात मक्के के दाने का सुखाने के लिए खेतों में ही रख दिया गया है। लगभग एक सप्ताह से भीमगढ़, चरगवां, पिपरिया, बाम्हनवाड़ा एवं विलकटा क्षेत्र में जंगली हाथियों का झुंड जंगलों के आसपास एवं खेतों में किसानों द्वारा देखा गया जिससे दहशत का माहौल व्याप्त है।

दूसरी ओर भीमगढ़ के किसानों द्वारा माईनर नहर से लेकर चरगवां जाने वाले मार्ग के समीप स्थित खेतों में मक्के की फसल कटाई के दौरान खेतों में एक बड़ा अजगर सांप भी देखा गया है, जिसके चलते कुछ खेतों में तो मजदूर दहशत में आकर कटाई करने नहीं जा पा रहे है। कटाई के उपरांत खेतों में गहानी व उन्हें साफ करने का कार्य भी जारी है। समाचार के माध्यम से ग्रामीणों द्वारा विभागीय अधिकारियों से इस ओर ध्यान देकर समुचित कार्यवाही करने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।

Mahua Ka Ped Pipariya : चमत्कारी महुआ के पेड़ के पास जाने के लिए पुलिस पर हमला ,TI सहित 6 घायल

mahua ka ped pipariya
Mahua Ka Ped Pipariya : चमत्कारी महुआ के पेड़ के पास जा रहे ग्रामीणों ने किया पुलिस पर हमला ,TI सहित 6 घायल

होशंगाबाद,खबर सत्ता। होशंगाबाद (Hoshangabad) जिले के पिपरिया (Pipariya) गाँव में यह अफवाह फैली की महुआ के पेड़ (Mahua ka ped) को छूने से परेशानियां दूर होती हैं, और देखते ही देखते ये अफवाह पिपरिया गाँव से होते हुए सोशल मीडिया से सारे देश में पहुच गयी . अफवाह फैलते ही भारी संख्या में भीड़ जुट रही थी। बेकाबू भीड़ प्रतिबंधित जंगल क्षेत्र में घुसने के कारण पुलिस प्रशासन ने 2 दिन पहले यहां प्रतिबंध लगा दिया था। महुआ के पेड़ को छूने को बेताब भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस पथराव में आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए।

हजारों लोग महुआ पेड़ स्थल पर पहुंच रहे थे

प्राप्त जानकारी के अनुसार बनखेड़ी टीआई शंकरलाल झरिया के सिर में पत्थर से चोट आई है। जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड टीआई सतीश अंधवान की सूझबूझ से बड़ी घटना होने से टल गई। लोगो की माने तो आज बुधवार होने के कारण हजारों लोग महुआ पेड़ स्थल पर पहुंच रहे थे, जब उन्हें जाने से रोका गया तो भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया।

कुछ दिनों पहले कुछ शरारती तत्वों ने यह अफवाह फैलाई थी कि जंगल में लगे महुआ के पेड़ को छूने से सभी प्रकार की शारीरिक परेशानियां समाप्त हो जाती हैं। यह अफवाह सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से फैल रही है कि प्रतिदिन यहां लाखों लोग पहुंच रहे हैं। इन्हें कंट्रोल करने में पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों में अंधविश्वास इतना बढ़ गया कि प्रतिबंधित जंगल क्षेत्र में भी लाखों की संख्या में लोग पहुंचने लगे और अंधविश्वास के सामने प्रशासन बौना नजर आने लगा। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने प्रतिबंध लगा दिया था।

लगातार खबरों से अपडेट रहनेके लिए यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें khabar satta एंड्राइड एप्प

कार्टून : महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगा

Cartoon: President’s rule imposed in Maharashtra

Cartoon President's rule imposed in Maharashtra
Cartoon President’s rule imposed in Maharashtra