Home Blog Page 1981

सिवनी में एक बार फिर धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के हेतु धारा 144 तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

सिवनी न्यूज़ : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री प्रवीण सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक सिवनी के प्रतिवेदन के आधार पर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश पारित किये गये है।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गये है तथा आगामी 24 दिसम्बर 2019 तक लागू रहेंगे। इस आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति के विरूध्द भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने बताया की नागरिकता संशोधन अधिनियम की सवेंदनशीलता के परिपेक्ष्य में जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं मानव जीवन और लोक संपत्ति की क्षति रोकने के उद्देश्य से दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये गये है।

पारित आदेश के अंतर्गत जिले की समस्त राजस्व सीमा में सभी पटाखा दुकान बंद रहेगी तथा पटाखा चलाना प्रतिबंधित रहेगा। कोई भी व्यक्ति आपत्तिजनक नारे नहीं लगायेगा और न ही धारदार, अस्त्र-शस्त्र, गोलाबारूद को लेकर चलेगा अथवा प्रदर्शन करेगा।

डी.जे.के उपयोग पर भी पाबंदी लगाई गई है। सोशल मीडिया द्वारा फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्वीटर, इंस्टाग्राम में धार्मिक भावनाओं , भड़काने वाले मैसेज पोस्ट नहीं किये जायेंगे और आपत्तिजनक पोस्टर आदि का प्रदर्शन नहीं किया जायेगा।

जिले की सीमा में किसी भी संगठन द्वारा कोई धरना प्रदर्शन, जुलूस रैली का आयोजन जिला प्रशासन की अनुमति के बिना नहीं किया जायेगा और जिले की सीमा में किसी भी स्थान पर अवैध जमाव, भीड़ का एकत्रित होना प्रतिबंधित रहेगा।

यह आदेश आम जनता को संबोधित है और वर्तमान में ऐसी परिस्थितियां नहीं है और न ही यह संभव है कि इस आदेश की पूर्व सूचना प्रत्येक व्यक्ति को दी जाये, इसलिये यह आदेश एकपक्षीय पारित किया गया है। आदेश का उल्लघंन किये जाने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।

सिवनी जिले में माफिया दमन दल का गठन

dalsagar seoni
सिवनी जिले में माफिया दमन दल का गठन

सिवनी न्यूज़ : प्रदेश शासन निर्देशानुसार जिले में शासकीय भूमि में अतिक्रमण, अवैध रेत खनन, अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ का विक्रय आदि गतिविधियों जिनका संचालन लोगो के समूह द्वारा किया जाता है , पर पूर्णत: अंकुश लगाये जाने हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह द्वारा जिले (नगर क्षेत्र) में माफिया दमन दल का गठन किया गया है।

कोई भी व्यक्ति जिले में भूमि में अतिक्रमण, अवैध रेत खनन, अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ का विक्रय आदि गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की जानकारी गठित माफिया दमन दल के अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से अथवा उनके सामने अंकित मोबाइल नम्बरो पर फोन, एस.एम.एस., व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायतें प्रस्तुत/ प्रेषित कर सकते है, साथ ही dmseoni09@gmail.com पर मेल के माध्यम से भी शिकायतें/सूचनाएं प्रेषित कर सकते है।

इसके अतिरिक्त कलेक्टर कार्यालय सिवनी में स्थित हेल्प डेस्क काउंटर अधीक्षक तथा पुलिस अधीक्षक सिवनी के कार्यालय में एक शिकायत पेटी लगाई गई है, जिसमें कोई भी व्यक्ति शिकायत डाल सकता है। ऐसे शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा। अन्य जानकारी या पूछताछ हेतु कलेक्टर कार्यालय का दूरभाष क्रमांक 07692-223966 तथा पुलिस कार्यालय के लिये पुलिस कंट्रोल रूम 07692-220955 मोबाइल नंबर 7587622616 रहेंगे।

जिसमें निम्नानुसार अधिकारी शामिल किए गए है:- अपर कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड 7587970801, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील दुबे 9425037379, दक्षिण सामान्य सिवनी वनमंडल वनमंडलाधिकारी श्री पी.पी. टिटारे 9424794107, जिला आबकारी अधिकारी श्री भीमराव वैध 8458990605, अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री देवेश बाथम 9009821861, जिला खनिज अधिकारी सुश्री आशालता 9827942416, लोक निर्माण विभाग कार्यपालन यंत्री श्री के.पी. लखेरा 9424922624, अनुविभागीय अधिकारी श्री जे.पी.सैयाम 9425888964, तहसीलदार श्री प्रभात मिश्रा 9425838141, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री मनोज श्रीवास्तव 9893220160, राजस्व निरीक्षक नजूल श्री पुष्पेन्द्र पांडेय 9893565399, राजस्व निरीक्षक नजूल श्री हिम्मत सिंह सनोडिया 7000404996, पुलिस अधिकारी श्री कमलेश खरपुसे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक 9479998002, अनुविभागीय अधिकारी श्री संजीव कुमार पाठक 9479998003, नगर निरीक्षक कोतवाली श्री मनोज गुपता 9479998031 उक्त माफिया दमन दल के प्रभारी श्रीमती रानी बाटड, अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिवनी 7587970801 एवं कमलेश खरपुस 9479998002 रहेंगे।

कमलनाथ ने किया कॉर्न फेस्टिवल का शुभारंभ्

छिंदवाडा । मक्का की विभिन्न प्रजातियों के उन्नत बीजों पर आधारित एक विशाल प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया है। छिंदवाडा में दो दिवसीय कार्न फेस्टिवल का आयोजन 15 दिसं. को हुआ।

इस फेस्टिवल में राष्टÑीय और अंतर्राष्टÑीय कंपनियों द्वारा कृषि आदान सिचाई यंत्र, कृषि यंत्र, उन्नत तकनीक और मक्का की अलग-अलग प्रजातियों के उन्नत बीजों को प्रदर्शित किया गया। इस स्थल पर 120 से अधिक स्टॉल लगाये गये थे। प्रदर्शनी में बीज, कीटनाशक दवा निर्माता कंपनियां, उर्वरक प्रदाता के भी स्टाल लगे है। किसानों को उन्नत तकनीक के साथ ही अन्य जानकारियां दी जा रही है।

किसानों को बताया जा रहा है कि भूमि और पर्यावरण के अनुकूल मक्का की कौन सी प्रजाति का बीज लगाने से अधिक उत्पादन होगा। मक्का में लगने वाले कीट और उनके नष्ट करने के उपायो की जानकारी भी दी जा रही है। श्री नाथ ने प्रदर्शनी के एक एक स्टाल का निरीक्षण किया। यहाँ पर ऐसे कृषि यंत्रों का प्रदर्शन भी किया गया जो किसानों के लिये उपयोगी है। कृषि यंत्रों के उपयोग के साथ ही किसानों को मिलने वाली वित्तीय सहायता की जानकारी भी दी गयी।

इस प्रदर्शनी में मक्के से बने हुए कई प्रकार के लजीज व्यंजन भी रखे गये थे। फुड जोन में हल्दीराम, इंदौर सराफा, मध्यप्रदेश पर्यटन निगम और विभिन्न स्वसहायता समूहों द्वारा मक्के से बने व्यंजनो के स्टाल लगाये गये जिनका स्वाद उपस्थित लोग ले रहे थे

भीमगढ़ : छात्रा से मारपीट का मामला, शिक्षक दिलीप सनोडिया निलंबित

सिवनी न्यूज़ , खबर सत्ता : जिले आदिवासी विकासखण्ड भीमगढ़ के प्राथमिक कन्या छात्रावास में पदस्थ शिक्षक दिलिप सनोडिया को सहायक आयुक्त दवारा आज आदेश जारी कर निलबित कर दिया है।

मालूम हो की विगत दिनों छात्रावास में अध्यनरत बालिका दामिनी को शारिरिक रूप से प्रताड़ित किया गया था , जिसके बाद मण्डल संयोजक आदिवासी विभाग द्वारा जांच की गई थी जिसके आधार ऊक्त कार्यवाही की गई है। निलंबन के बाद शिक्षक को मुख्यालय आदिवासी विकासखण्ड लखनादौन में पदस्थ किया गया है।

.

SEONI सहित अनेको जिलों में पड़ेगा असर : MP के आसमान पर हो रहा है अरब और हिमालय की हवाओं का मिलन

SEONI सहित अनेको जिलों में पड़ेगा असर
MP के आसमान पर हो रहा है अरब और हिमालय की हवाओं का मिलन, बारिश | MP WEATHER REPORT

भोपाल। इन दिनों मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश जारी है। मध्य प्रदेश के सिवनी, जबलपुर, सागर, सतना, उमरिया और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, पेंड्रा रोड एवं आसपास के भागों में वर्षा हुई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अरब सागर और हिमालय की हवाएं मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के आसमान पर आकर मिल रही है। हवाओं के मिलन के कारण ही इलाके में बारिश और ठंड का प्रकोप देखा जा रहा है।

स्काईमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस समय अरब सागर से आने वाली आर्द्र हवाओं और उत्तर भारत से आ रही शुष्क हवाओं के मध्य भारत पर एक साथ मिलने के कारण मध्य भारत के भागों पर मौसम सक्रिय हुआ है और कुछ स्थानों पर बारिश देखने को मिल रही है। इन क्षेत्रों में बीते 2 दिनों से मौसम ने करवट ली है जिससे कई शहरों में बारिश दर्ज की गई है। 

आसमान साफ हुआ, ठंड बढ़ी

मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में उत्तरी हवाओं के कारण पिछले 3 दिनों में बारिश हुई। अब उन विभागों में आसमान साफ होने लगा है। बादल और कोहरे के रवाना होते ही ठंडी हवाओं ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। उत्तरी मध्य प्रदेश में ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है।

बुधवारी बाज़ार सिवनी में बर्तन व्यापारी चाचा ने अपने भतीजे पर किया हमला

सिवनी न्यूज़ : सिवनी के बुधवारी क्षेत्र में बर्तन के दो ऐसे व्यापारियों में विवाद हो गया जो आपस में रिश्तेदार भी हैं। इसी विवाद के दौरान चाचा ने अपने भतीजे पर प्रहार करते हुए उसे घायल कर दिया।

कोतवाली थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि रविवार 15 दिसंबर की दोपहर के वक्त, दुर्गा चौक स्थित बर्तन की दुकान के व्यापारियों में विवाद हो गया।

पुलिस को दी गयी शिकायत में सारंग (24) पिता ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि ग्राहक से संबंधित किसी बात को लेकर उसके चाचा संतोष शर्मा ने तुषार के साथ मिलकर विवाद करते हुए मारपीट कर दी। इसी दौरान संतोष और तुषार ने सारंग के सिर पर फावड़ा से प्रहार करते हुए उसे घायल कर दिया।

इस घटना की जानकारी पुलिस को दिये जाने के साथ ही घायल सारंग को जिला चिकित्सालय ले जाकर दाखिल करवाया गया जहाँ उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी संतोष और तुषार के विरूद्ध धारा 294, 324, 506, 34 के तहत मामला दर्ज करते हुए जाँच में ले लिया है।

CG Board Time Table 2020 – CG बोर्ड 10 वीं और 12 वीं कक्षा का टाइम टेबल जारी

0

रायपुर | छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर ने कक्षा 12 वीं और 10 वीं के लिए CG Board Time Table 2020 जारी कर दिया है | जो विद्यार्थी 10 वी या 12 वीं की परीक्षा देने वाले है | उनके लिए छत्तीसगढ़ बोर्ड टाइम टेबल जानना बहुत ही जरुरी है, विद्यार्थियों को टाइम टेबल के हिसाब से ही परीक्षा की तैयारी करना चाहिए | Chhattisgarh Board Time Table PDF को आप CGBSE की वेबसाइट या निचे दी गयी लिंक से भी डाउनलोड कर सकते है |छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन ने CG Board 10th Time Table 2020 और CG Board 12th Time Table 2020 जारी कर दिया है |

CG Board Time Table 2020
CG Board 10th Exam Date02 मार्च से 30 मार्च तक
CG Board 12th Exam Date02 मार्च से 31 मार्च तक

छग बोर्ड के अनुसार 12 वी की परीक्षा 2 मार्च से तथा 10 वी की परीक्षा भी 2 मार्च से शुरू होगी | इस बार बोर्ड परीक्षाएं मार्च में ही संपन्न हो जाएगी ! इसके अलावा CGBSE के अधिकारियो ने आधिकारिक वेबसाइट पर CG Board Exam Date Sheet को सीधे लिंक कर दिया है, ताकि विद्यार्थियों का समय बचे और उन्हें सीधे लिंक मिल सके |

टाइम टेबल के अनुसार मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (छग बोर्ड) द्वारा संचालित 10 वी और 12 वी की परीक्षाएं मार्च माह के पहले सप्ताह में प्रारम्भ हो जाएगी | कक्षा 10 वीं (HIgh School) की परीक्षा 02 मार्च से 30 मार्च तक चलेगी और कक्षा 12 वीं (Higher Secondary School) की परीक्षा 02 मार्च से 31 मार्च तक चलेगी ! इन दोनों परीक्षा में करीब 19 लाख नियमित और 4 लाख प्राइवेट विद्यार्थी शामिल होंगे  |

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव ने गुरुवार को दसवीं और बाहरवीं का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया ! जिससे परीक्षार्थी समय से पूर्व परीक्षा की तैयारी कर ले और अच्छे अंक सफलता हासिल करें | छत्तीसगढ़ बोर्ड टाइम टेबल की पूरी जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है | इस वेबसाइट पर निचे दी गयी लिंक के माध्यम से भी जा सकते है |

CG Board 10th Time Table 2020

CG Board 10th Time Table 2020
बोर्ड का नामCG बोर्ड
कक्षा10 वी
परीक्षा तिथि02 मार्च से 30 मार्च तक
लोकेशनछत्तीसगढ़
ऑफिसियल वेबसाइटwww.cgbse.nic.in
सरकारी नौकरी यहां क्लिक करें 

 परीक्षा समय : 09:30 AM to 12:30 PM

परीक्षार्थी स्थान ग्रहण :- 09:00 AM

उत्तर पुस्तिका वितरण :- 09:05 AM

प्रश्नपत्र वितरण :- 09:25 AM

लेखन कार्य प्रारम्भ :- 09:30 AM

CG Board 12th Time Table 2020

CG Board 12th Time Table 2020
बोर्ड का नामCG बोर्ड
कक्षा12 वी
परीक्षा तिथि02 मार्च से 31 मार्च तक
लोकेशनछत्तीसगढ़
ऑफिसियल वेबसाइटwww.cgbse.nic.in
सरकारी नौकरी यहां क्लिक करें 

Chhattisgarh Board Time Table 2020 Download PDF in Hindi

सिवनी 6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का प्रयास : आरोपी गिरफ्तार

सिवनी न्यूज़, खबर सत्ता : जहां भारत देश मे एक तरफ कांग्रेस के बड़े बड़े नेता और कार्यकर्ता भारत बचाओ आंदोलन में सरीख हो रहे थे केंद्र सरकार को कोस रहे थे वहीं दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के सोनाडोंगरी में मासूम के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास की घटना सामने आई है.

एक तरफ राहुल गांधी मेक इन रेप जैसे भाषण दे रहे तो दूसरी तरफ कांग्रेस शासित राज्यो में भी बलात्कार जैसी घटना कोई कमी नही आ रही है ।

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के ग्राम सोनाडोगरी मे 6 वर्षीय मासूम बालिका के साथ घटित हुई है । गतदिवस लगभग 14 वर्षीय आरोपी द्वारा शाम के समय घर के आंगन खेल रही लगभग 6 वर्षीय मासूम बालिका के साथ घिनौनी घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया था।

आधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि मासूम पीडित बालिका स्वस्थ है आवश्यकता पडने पर बाहर उपचार कराया जाएगा। इसके साथ आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिये जाने की बात कही गयी।

सिवनी विधायक श्री राय ने कहा कि मेरी ओर से पीडित बच्ची की हर संभव मदद की जाएगी। साथ श्री राय ने प्रशासन से घिनौनी घटना की कडे शब्दों मे निंदा करते हुए घटना को अंजाम देने वाले आरोपी के विरुद्ध कडी से कडी कार्यवाही किए जाने की मांग की है। ताकि भविष्य मे इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।

सिवनी नपा ने लोकअदालत से 28 लाख से ज्यादा वसूल किये

सिवनी न्यूज़, खबर सत्ता : जिला मुख्यालय के सिविल कोर्ट में आज 14 दिसम्बर को आयोजित लोक अदालत में नगर पालिका सिवनी को वर्षो पुराने राजस्व की राशि वसूली करने में सफलता हासिल हुई है ।

मालूम हो की जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह दवारा स्वय नपा सिवनी की राजस्व शाखा को निर्देश देकर सख्ती से कर वसूली करने के निर्देश दिए थे,जिसके बाद नपा सी एम ओ मनोज श्रीवास्तव दवारा लगातार नगर के बकाया दारो को नोटिस के साथ नल कनेक्शन काटने,लीज धारियों की लिज निरस्त करने एवं सम्प्पति की कुर्की करने की चेतावनी प्रसारित की थी।

जिसके फल स्वरूप आज लगे शिविर में राजस्व निरीक्षक गजेंद्र पाण्डे एवं राजस्व शाखा के कर्मचारियो ने लोक अदालत में 17 लाख 57 हजार 538 रूपये का संपत्ति कर,7 लाख 42 हजार दुकानों की लीज राशि एवं 3 लाख 76 हजार 500 रूपये का जलकर वसूल किया गया ,
इस तरह आज नपा के खजाने में कुल 28 लाख 76 हज़ार की राशि आई है।

सिवनी में नक्सली बनकर एक करोड़ की फ़ीरोती मागने वाला गिरफ़तार

सिवनी न्यूज़ : सिवनी जिले में फर्जी नक्सली बनकर नागपुर-जबलपुर हाईवे में फोरलेन निर्माण कार्य कर रही कंपनी से 1 करोड़ रूपए की फिरौती मांगने वाला आरोपी युवक को पुलिस ने धरदबोचा है। पुलिस युवक को खवासा-पीपरवानी रिड्डीटेक के पास से पकड़ा है।

आरोपी युवक के संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे ने 14 दिसम्बर को पुलिस कन्ट्रोल रूम में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी युवक फर्जी नक्सली है और उसे पैसों की जरूरत थी इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया।

उन्होंने बताया कि आरोपी युवक के नक्सलियों से कोई तार जुड़े होने की बात भी अब तक सामने नही आई है। ब्रिज उड़ाने की दी थी धमकी एसएसपी श्री कमलेश खरपुसे ने बताया कि आरोपी युवक नीतेश पिता सुखदास परते 24 वर्ष बालाघाट जिले के तिरोड़ी थाना अंतर्गत पौनिया गांव का रहने वाला है।

आरोपी युवक ने 2 दिन पहले फोरलेन निर्माण कंपनी के कर्मचारी केशव तिवारी को एक बंद लिफाफे में 1 करोड़ रूपए की फिरौती मांगने वाला धमकी भरा पत्र दिया था। साथ में उसका मोबाईल नम्बर लेकर यह कहा था कि मुझे उक्त रकम कल सुबह 9 बजे मिल जानी चाहिए। मैं तुम्हे इसी नम्बर पर फोन करूंगा। आरोपी युवक ने यह धमकी भी दी थी कि यदि सुबह 9 बजे रूपए नही मिले तो निर्माणाधीन पुल व ब्रिज उड़ा दिया जायेगा।

टीम गठित कर पकड़ा:
फोरलेन निर्माण कंपनी के कर्मचारियों द्वारा कुरई थाने में मामला दर्ज कराने के बाद से जिले की पुलिस हरकत में आई,चूंकि मामला नक्सली धमकी से जुड़ा हुआ था इसलिए पुलिस ने इसे बेहद गंभीरता से लिया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे ने वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा के बाद एसडीओपी बरघाट बीएस धुर्वे, कुरई थाना प्रभारी जीएस उईके और डूंडासिवनी थाना प्रभारी अमित विलास दाणी सहित 2 अलग-अलग टीम तैयार कर अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई।

जंगल में घेराबंदी कर पकड़ा
फर्जी नक्सली बने आरोपी युवक ने दूसरे दिन फोरलेन निर्माण कंपनी के कर्मचारी केशव तिवारी के मोबाईल पर सुबह 10 बजे कॉल किया। और रूपए लेकर अलग-अलग स्थानों पर आने के लिये कहा,इस पर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए अज्ञात आरोपी की जंगल के रास्ते में घेराबंदी किया और उसे पकड़ लिया।

आरोपी के पास से पुलिस ने 2 मोबाईल, 4 सिम कार्ड और एक बीएसएफ का आईडी कार्ड भी जप्त किया है। आरोपी युवक मोटरसाईकिल से अकेला ही फिरौती की रकम मांगने के लिये आया था। वह पेशे से मूलत:हैवी व्हीकल ड्रायवर है जबकि परिवार कृषि कार्य करता है।

बीएसएफ में होना बताया
पूछताछ में आरोपी युवक नीतेश परते ने बताया कि वह बालाघाट जिले के तिरोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पौनिया का रहने वाला है, पूछताछ में आरोपी ने स्वयं को पूर्व में बीएसएफ की 101 बटालियन दिल्ली में आरक्षक (ड्राईवर) के पद पर होना बताया। साथ ही संदिग्ध आचरण के चलते उसे बीएसएफ द्वारा बर्खास्त किये जाने की बात भी बताई है।

हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपी बीएसएफ में पदस्थ नही था वह गुमराह कर है। आरोपी के पास से अन्य दस्तावेज भी बरामद की गई है, जिसकी बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी से सिवनी पुलिस के अलावा बालाघाट और छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा अलग-अलग स्तर पर पूछताछ की जा रही है।

यह रहे कार्यवाही में शामिल
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुरई जीएस उईके,थाना प्रभारी डूंडासिवनी अमित दाणी,उप निरीक्षक गौरव चाटे, सउनि पीएल देशमुख, सउनि एसआर पाल, संजीव मिश्रा, प्रआर.योगेश राजपूत, प्रआर.देवेन्द्र जायसवाल, प्रआर. रामकिशोर विश्वकर्मा, आर.सुंदरश्याम तिवारी, आर. अभिराज ठाकुर,आर. परवेज खान, आर.अमर उईके, आर. कमलेश राहंगडाले, आर.ओमकार परतेती, आर.महेन्द्र परतेती, आर.सूरज भलावी, आर.अजय बघेल का विशेष योगदान रहा। जिन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद पुरूस्कार देने की घोषणा की गई है