Home Blog Page 1980

सिवनी पुलिस प्रशासन द्वारा जिले वासियो से अपील

सिवनी न्यूज़ : सिवनी पुलिस प्रशासन द्वारा सिवनी जिले के सभी वर्गों के व्यक्तियों से अनुरोध किया है. कोई भी व्यक्ति अपने सोशल मीडिया के अकाउंट जैसे फेसबुक व्हाट्सएप आदि पर किसी धर्म विशेष को लेकर के कोई आपत्तिजनक टिप्पणी ना करें और ना ही ऐसे कोई मैसेज फॉरवर्ड करें जिनसे जिले का सौहार्द बिगड़ता हो. ऐसा करने पर उस व्यक्ति के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जावेगी.

वही विगत 16 दिसंबर से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री प्रवीण सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक सिवनी के प्रतिवेदन के आधार पर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश पारित किये गये है।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गये है तथा आगामी 24 दिसम्बर 2019 तक लागू रहेंगे। इस आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति के विरूध्द भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी।

सिवनी : महंगा पड़ा आपत्तिजनक पोस्ट करना, शाला संचालक गया जेल!

सोशल मीडिया पर हुई पोस्ट पर शाला संचालक गया जेल!

सिवनी । सोशल मीडिया पर अगर आप कुछ पोस्ट कर रहे हैं तो उसकी इबारत बहुत ही ध्यान से पढ़ें, उसके बाद उसे पोस्ट करें। कहीं ऐसा न हो कि भावावेश में आपके द्वारा की गयी पोस्ट आपके लिये परेशानी का सबब बन जाये।

इसी तरह का एक मामला अरी थानांतर्गत प्रकाश में आया है जहाँ सोशल मीडिया में आपत्ति जनक पोस्ट करने पर एक निज़ि स्कूल के संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

अरी पुलिस सूत्रों ने बताया कि अरी स्थित दिव्य ज्योति स्कूल के संचालक घनश्याम बोरगड़े (40) पति सूरज लाल बोरगड़े के द्वारा सोशल मीडिया में एक आपत्ति जनक सामग्री पोस्ट की गयी थी। इस पोस्ट की शिकायत होने के बाद अरी पुलिस के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय के द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

उल्लेखनीय होगा कि हाल ही में जिला दण्डाधिकारी के द्वारा धारा 144 लगाये जाने की घोषणा की गयी है। इसके लागू होते ही सोशल मीडिया में भी आपत्ति जनक पोस्ट करने पर कानूनी कार्यवाही का प्रावधान है।

सिवनी : रैली जुलुस धरना प्रदर्शन की नही मिलेगी अनुमति

सिवनी : जिले शांति सद्वभाव बनाए रखने की दृष्टि एवं अन्य स्थानों पर हुई घटनाओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन सिवनी दवारा सभी तरह के जुलुस,धरना प्रदर्शन एवं रैलियों को अनुमति ना देने का निर्णय लिया है।

जिला प्रशासन द्वारा बताया गया है कि अफवाहों पर ध्यान ना दे,नाही शोशल मिडिया पर साम्प्रदयिक सद्वभाव बिगाड़ने वाली पोस्टो को फारवर्ड व लाइक ना करे।

जिले में शांति व्यवस्था एवं सद्भभाव बनाये रखने के लिये प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करे,किसी भी तरह की सन्धिग गतिविधियों की जानकारी नजदीकी पुलिस थाने में देकर सहयोग करें

मालूम हो इससे पूर्व पहले ही जिले में आगामी 24 दिसम्बर तक के जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह धारा 144 लागू की गई है जिसके बाद लगातार शोशल मिडिया पर भी पुलिस की ऒर से सतत निगरानी की जा रही है।

सिवनी : ट्रेक्टर ट्राली पलटने से 2 की मौत

सिवनी न्यूज़ : ट्रेक्टर ट्राली पलटने से 2 की मौत

seoni accident news

सिवनी न्यूज़ : गंगपुर एवं डुगरिया के बीच अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा दो लोगों की मौत एक गंभीर रूप से घायल हो गये है सिवनी जिले के घंसौर के पास किन्द्ररई थाना क्षेत्र में सेलुआ गांव के पास गंगपुर एवं डूंगरिया के बीच अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा ट्रैक्टर पलटने से गजेंद्र नागवंशी निवासी गढ़ा जबलपुर उम्र 24 वर्ष एवं सरोज नागवंशी लपदा गांव थाना बिछिया उम्र 36 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई एवं एक संतोष डोंगरे ड्राइवर गंभीर घायल हालत में इसे मंडला रिफर किया गया है.

यह घटना सेलुआ गांव में तेरहवी के कार्यक्रम में आए हुए यह दोनों मेहमान थे जो कार्यक्रम के बाद अपने रिश्तेदार के साथ टेंट का सामान वापिस करने गए हुए थे वापिस लौटने पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा जिसमे दोनों की मोके पर ही मौत हो गई जेसीबी के द्वारा दोनों की लाश निकाली गई है दोनों को पोस्टमार्टम के लिए घंसौर पहुंचाया गया है एवं घायल का इलाज मंडला में चल रहा है

धूमा बड़े तालाब की मढ़ई ने लिया मेले का स्वरूप

dhooma news

धूमा : इन दिनों धूमा (कहानी रोड) बड़े तलाव की मड़ई हाड़तोड़ ठंड के वाद भी पूरे सवाब पर है जिसमें छोटे बच्चो से लेकर बड़े बुजुर्गों तक मनोरंज की चीजें उपलब्ध है जहाँ बहुत प्रकार के झूले, मनहारी, सर्कस, मौत का कुआ, डांस,जादू, गरम कपड़ा दुकान ,वर्तन, हरमाल, गर्म ताजी जलेबी ,सिंगाड़े,सहित बच्चो के मनोरंज,घरों की साज सज्जा सामग्री की दुकान बहुत बड़े पैमाने में पुहुची है.

जहाँ ग्रामपंचायत सचिव बलराम यादव द्वारा बताया गया कि मेला स्थल पर प्रकाश व पेयजल ब्यावस्था की गई हैं बाजार टेक्स वसूली सिर्फ़ गुरुवार को साप्ताहिक बाजार को दृष्टिगत रखते हुए की जायेगी बही धूमा वन परिक्षेत्र अधिकारी सुभाष चंद्र तिवारी जी द्वारा नुक्कड़ नुक्कड़ पर अलाव के लिये लकड़ी की ब्यावस्था की गई है.

वही धूमा थाना प्रभारी देवकरण डहरिया द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि मेले की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस बल मेला स्थल पर लगाया गया है वही सम्भावित दुर्घटना क्षेत्र कहानी तिराहा पर 100 डायल सहित स्टाफ मौजूद हैं व मेरे द्वारा भी मेला स्थल पर सतत निगरानी रखी जा रही हैं

वही बुद्धिजीवियों व आम नागरिको का मानना है कि इतनी कड़के की ठंड के वाद भी मेले में दुकानों व लोगो की भीड़ लगातार बढ़ रही हैं जिसे देखकर माना जा रहा है कि मेला आगामी रविवार तक पूरे सवाब में रहेगा धूमा क्षेत्र के हर गांव घर मे मेहमानों की भरमार है रोड से निकलती लोगो की भीड़, वाहनों की लंबी कतार से सहज ही मेले की ब्रह्दता का अंदाजा लगाया जा सकता है

मेले में बन जाते है हजारो रिस्ते – धूमा क्षेत्र से लगे क़ैई दर्जनो गाँव के आदिवासी समुदाय के लोगो द्वारा अपने बिबाह योग्य युवक युक्ति के ब्यावाहिक सम्बन्ध मेले के दौरान तय किया दिये जाते है जिनमे उनके आवगमन व समय व पैसे की बचत हो जाती हैं जिससे क्षेत्र मेले की उपियोगीता एवं महत्व बढ़ जाता है

धूमा के पूर्ब वर्षो में धूमा के अलग अलग स्थानों में दोज, अमावस, पुणो सहित चार मड़ई लगा करती थी जिसमे ब्यावस्थाओ व स्थान अभाव के चलते मात्र कहानी रोड बड़े तलाव का मड़ई आज एक मेला के स्वरूप में अपना अस्त्तिव बचा सकी

MPPSC 2019: 546 पदों के लिए 3.66 लाख उम्मीदवार | MPPSC NEWS

भोपाल। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2019 और राज्य वन सेवा परीक्षा 2019 के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद हो चुकी है। 12 दिसंबर आवेदन की लास्ट डेट। राज्यसेवा के 540 और राज्य वन सेवा के 6 पदों को मिलाकर कुल 546 पदों के लिए 3.66 लाख आवेदन आए हैं। यानी एक उम्मीदवार को करीब 670 उम्मीदवारों को पीछे छोड़ना होगा। 

लोक सेवा आयोग की तरफ से बताया गया है कि प्रारंभिक परीक्षा 12 जनवरी 2020 को होगी। प्रथम प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन का सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक और द्वितीय प्रश्न पत्र सामान्य अभिरूचि परीक्षण का दोपहर 2.15 से 4.15 बजे तक होगा। परीक्षा भोपाल सहित दो सत्रों में सभी जिला मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी। 


उम्मीदवारों को परीक्षा के 10 दिन पूर्व परीक्षा शहर की जानकारी एसएमएस व ईमेल से दी जाएगी। प्रवेश पत्र 8 जनवरी से 11 जनवरी तक पोर्टल www.mppsc.nic.in से डाउनलाेड किए जा सकेंगे। कुल मिलाकर उम्मीदवारों के पास रिवीजन करने के लिए सिर्फ 10 दिन कर रह गए हैं।

सिवनी : कंपकंपाने वाली सर्दी मे स्कूलो का समय परिवर्तित

seoni school timing change

सिवनी न्यूज़ : उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी और हवा का रूख उत्तरी होने के कारण जिले में अब सर्दी ने अपना असर दिखाना आरंभ कर दिया है। रविवार के बाद सोमवार को भी दिन में लोगों को सर्द हवाओं का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के सूत्रों ने बताया कि उत्तर भारत के पहाड़ों से लेकर कश्मीर में लगातार बर्फबारी हो रही है और प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम का मिज़ाज बिगड़ गया। शनिवार को हुई बारिश के बाद रविवार एवं सोमवार को भी बारिश होने से फिज़ा में ठण्डक घुल गयी है। रविवार और सोमवार की दरमियानी रात में जिले में जमकर कोहरा छाया रहा। यह कोहरा सुबह तक देखने को मिला।

सिवनी जिले मे लगातार बढ़ रही ठंड एवं जारी शीत लहर को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह बघेल दवारा सभी शासकीय, प्राइवेट, अनुदान प्राप्त शालाओं, एवं सी.बी.एस.ई. शालाओ में सुबह की पाली में लगने वाली कक्षाओं के समय में परिवर्तन किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह बघेल द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब सिवनी जिले की सभी शालाए सुबह 8.30 बजे से आगामी आदेश तक सचालित होगी ।

IRCTC किफायती पैकेज के साथ दे रही नेपाल घूमने का मौका, जानिए इस Holiday Packege से जुड़ी पूरी जानकारी

सिवनी : ट्रेवल डेस्क : क्रिसमस और नए साल की छुट्टियां जल्द ही शुरू होने वाली हैं। आपमें से कई लोगों ने अब तक अपना Best Holiday Destination तय कर लिया होगा और उम्मीद है कि होलीडे पैकेज भी बुक करा लिया होगा। हालांकि, अगर अब तक आपने यह तय नहीं किया है कि ठंड के इस मौसम में कहां जाना चाहिए तो ये खबर आपके लिए है। भारतीय रेलवे का उपक्रम Irctc आपको नेपाल घूमने का शानदार ऑफर दे रही है। नेपाल अपनी प्राकृतिक सुंदरता एवं पुरातन परम्परा के लिए काफी प्रसिद्ध है। ठंड के इस मौसम में नेपाल का टूर आपके लिए काफी अमेजिंग साबित हो सकता है। इस पैकेज को Irctc के ऑथोराइज एजेंट से बुक कराया जा सकता है। सिवनी जिले के Authourised IRCTC AGENT की डिटेल्स खबर के अंत मे दी हुई है

इन जगहों पर घूमने का मिलेगा मौका

Irctc का यह Holiday Package पांच रात और छह दिन का है। इस पैकेज को आईआरसीटीसी ने ‘बेस्ट ऑफ नेपाल’ का नाम दिया है। इस पैकेज के तहत आपको नेपाल की राजधानी काठमांडू, पोखरा, पशुपतिनाथ मन्दिर, स्वयंभूनाथ स्तूप और मनोकामना मन्दिर जैसी जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। इस पैकेज के प्लान के मुताबिक आपको काठमांडो में तीन रात और पोखरा में दो रात बिताने को मिलेगा। इस पैकेज के तहत आपको ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा।

यात्रा की तारीख– 15.12.2019, 21.01.2020, 11.02.2020, 13.03.2020

यह है पूरा कार्यक्रम

पहले दिन आपको इंडिगो के विमान से दिल्ली से काठमांडो ले जाया जाएगा। काठमांडू हवाई अड्डे से आपको होटल ले जाया जाएगा। आपको पहले दिन रात को डिनर मिलेगा। दूसरे दिन नाश्ते के बाद आपको पशुपतिनाथ मन्दिर ले जाया जाएगा। इसके बाद आपको पाटन और दरबार स्क्वायर, तिब्बती शरणार्थी केंद्र में ले जाया जाएगा। सबसे आखिर में स्वयंभूनाथ स्तूप ले जाया जाएगा। इसके बाद आप फिर होटल लौट जाएंगे। तीसरे दिन आपको पोखरा ले जाया जाएगा। चौथे दिन आपको पोखरा के महत्वपूर्ण स्थानों को देखने का मौका मिलेगा। पांचवें दिन पोखरा से काठमांडू लाया जाएगा। छठे दिन आपको काठमांडू से दिल्ली लाया जाएगा।

इस पैकेज में क्या है शामिलIrctc के इस Holiday Package में आपको पांच रात 3 स्टार होटल में ठहराया जाएगा।  आपको पांच टाइम का नाश्ता और पांच टाइम का डिनर मिलेगा। साइटसिइंग के लिए आपको एसी बस मिलेगी। आपको इंग्लिश बोलने वाले गाइड की सुविधा मिलेगी।  80 साल तक की आयु के लोगों को ट्रेवल इंश्योरेंस मिलेगा। दिल्ली से काठमांडू और फिर काठमांडू से दिल्ली तक इकोनॉमी क्लास के विमान का किराया। जीएसटी

कितनी ढीली होगी जेब

सिवनी : बलात्कारी को फॉसी देने की मॉग को लेकर सौपा ज्ञापन

सिवनी-विगत दिनांक 16-12 -19 को गोंड समाज महासभा जिला सिवनी के तत्वावधान में सिवनी जिला के बंडोल थाना के अंतर्गत ग्राम सोना डोंगरी की 6 वर्ष की मासूम आदिवासी बच्ची के साथ १३ दिसंबर २०१९ को हुई दुस्कृत्य के विरोध में आदिवासी समाज के सभी संगठन की ओर से जिला कलेक्टर को महामहिम राष्ट्रपति ,प्रधानमंत्री, राज्यपाल,न्यायधीश,और मुख्यमंत्री के नाम 8 सूत्री मॉग का ज्ञापन सौंपा गया ।

जिसमें प्रमुख रूप से :

  • आरोपी को मृत्युदंड की मांग की गई
  • पीड़ित परिजनों को १० लाख रूपये आर्थिक सहायता दी जाए
  • पीड़ित परिवार व मासूम बच्ची को सुरक्षा प्रदान की जाये।
  • पीड़ित नाबालिग बच्ची का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपचार कराया जाये।
  • जनजाति समुदाय की मासूम बच्ची के प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले बंडोल थाना प्रभारी पर कार्यवाही की जाय
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सेवा से बरखास्त किया जाये।
  • इंदिरा गॉधी जिला चिकित्सालय में संवेदनशील घटना पर संज्ञान नहीं लेने वाले सिविल सर्जन एवम् अन्य चिकित्सकों पर विभागीय की जाये।
  • ग्राम सोना डोंगरी के पटेल के द्वारा समझौता व मामले को रफा दफा करने के लिए दबाव डालने पर,कानूनी कार्यवाही की जाये।

ज्ञापन के समय गोंड समाज महासभा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष तिरू बी एस परतेती जी,प्रदेश उपाध्यक्ष तिरू कमल मर्सकोले जी पूर्व विधायक बरघाट,पूर्व विधायक तिरू मनमोहनशाह वट्टी जी अमरवाड़ा जिला छिंदवाड़ा , जिला अध्यक्ष तिरू चित्तौड़ सिंह कुशराम जिला उपाध्यक्ष तिरू संतोष वरकड़े जिला कोषाध्यक्ष-तिरू अशोक सिरसाम जी,जिला सचिव-तिरू ब्रज उइके,सिवनी ब्लॉक अध्यक्ष तिरू शेर सिंह परते,बरघाट ब्लॉक अध्यक्ष तिरू सुरेश उइके,कुरई ब्लॉक अध्यक्ष तिरू धनराज सिंह कर्वेती,नगर सचिव-तिरू सोनशाह मरावी,सरोज मरावी,उगली सर्किल अध्यक्ष तिरू जगदीश प्रसाद परते,चम्मूटोला सर्किल अध्यक्ष तिरू. भादू लाल कंगाली,कांहीवाड़ा सर्किल अध्यक्ष रामगोपाल मसराम व जिला /नगर /ब्लाक /सर्किल कमेटी के समस्त पदाधिकारी गण सहित सभी आदिवासी समाज के संगठन के पदाधिकारी गण व हजारो की संख्या में मातृशक्ति, पितृशक्ति ,युवा शक्ति शामिल हुए।

गोंड समाज महासभा मध्यप्रदेश के प्रदेश तिरू बी एस परतेती जी ने कहा कि-गोंड समाज महासभा के द्वारा पूरे प्रदेश में जिला /ब्लॉक स्तर पर कमेटी के माध्यम से भी ज्ञापन प्रेषित किया जायेगा

P.G. College Seoni के लिये 13 करोड़ की राशि स्वीकृत

सिवनी । शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के लिये प्रदेश सरकार के द्वारा 13 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की गयी है। इस राशि से विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा, शैक्षणिक गुणवत्ता सहित अन्य सुधार कार्य करवाये जायेंगे।

उक्ताशय की बात पी.जी. कॉलेज़ की जन भागीदारी समिति के नव नियुक्त अध्यक्ष आनंद पंजवानी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कही गयी है। उन्होंने बताया कि सिवनी के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का शुमार प्रदेश के टॉप टेन बड़े महाविद्यालयों में किया जाता है। कई सालों से महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के लिये प्रस्ताव बनाकर भेजे जाते थे और राशि की माँग की जाती थी।

उन्होंने बताया कि उनके जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष बनने के बाद महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा इस बात की जानकारी उनके एवं जन भागीदारी समिति के सदस्यों के समक्ष रखी गयी। आनंद पंजवानी ने बताया कि उन्होंने प्रभारी मंत्री सुखदेव पांसे के जरिये उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी एवं मुख्यमंत्री कमल नाथ को अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि इन प्रयासों से पी.जी. कॉलेज़ को 13 करोड़ की राशि स्वीकृत की गयी है। इस राशि से 10 बड़े अध्ययन कक्षोंपुस्तकालय, 06 स्मार्ट क्लास, 100 कंप्यूटर वाली लैबअत्याधुनिक जिमईको फ्रेण्डली परिसरछात्राओं के लिये अत्याधुनिक कॉमन रूमविभिन्न संकायों के लिये 06 प्रयोगशालाएंऑडिटोरियम का जीर्णांेद्धार आदि कार्य करवाया जायेगा।