सिवनी न्यूज़ : प्रदेश शासन निर्देशानुसार जिले में शासकीय भूमि में अतिक्रमण, अवैध रेत खनन, अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ का विक्रय आदि गतिविधियों जिनका संचालन लोगो के समूह द्वारा किया जाता है , पर पूर्णत: अंकुश लगाये जाने हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह द्वारा जिले (नगर क्षेत्र) में माफिया दमन दल का गठन किया गया है।
कोई भी व्यक्ति जिले में भूमि में अतिक्रमण, अवैध रेत खनन, अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ का विक्रय आदि गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की जानकारी गठित माफिया दमन दल के अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से अथवा उनके सामने अंकित मोबाइल नम्बरो पर फोन, एस.एम.एस., व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायतें प्रस्तुत/ प्रेषित कर सकते है, साथ ही [email protected] पर मेल के माध्यम से भी शिकायतें/सूचनाएं प्रेषित कर सकते है।
इसके अतिरिक्त कलेक्टर कार्यालय सिवनी में स्थित हेल्प डेस्क काउंटर अधीक्षक तथा पुलिस अधीक्षक सिवनी के कार्यालय में एक शिकायत पेटी लगाई गई है, जिसमें कोई भी व्यक्ति शिकायत डाल सकता है। ऐसे शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा। अन्य जानकारी या पूछताछ हेतु कलेक्टर कार्यालय का दूरभाष क्रमांक 07692-223966 तथा पुलिस कार्यालय के लिये पुलिस कंट्रोल रूम 07692-220955 मोबाइल नंबर 7587622616 रहेंगे।
जिसमें निम्नानुसार अधिकारी शामिल किए गए है:- अपर कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड 7587970801, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील दुबे 9425037379, दक्षिण सामान्य सिवनी वनमंडल वनमंडलाधिकारी श्री पी.पी. टिटारे 9424794107, जिला आबकारी अधिकारी श्री भीमराव वैध 8458990605, अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री देवेश बाथम 9009821861, जिला खनिज अधिकारी सुश्री आशालता 9827942416, लोक निर्माण विभाग कार्यपालन यंत्री श्री के.पी. लखेरा 9424922624, अनुविभागीय अधिकारी श्री जे.पी.सैयाम 9425888964, तहसीलदार श्री प्रभात मिश्रा 9425838141, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री मनोज श्रीवास्तव 9893220160, राजस्व निरीक्षक नजूल श्री पुष्पेन्द्र पांडेय 9893565399, राजस्व निरीक्षक नजूल श्री हिम्मत सिंह सनोडिया 7000404996, पुलिस अधिकारी श्री कमलेश खरपुसे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक 9479998002, अनुविभागीय अधिकारी श्री संजीव कुमार पाठक 9479998003, नगर निरीक्षक कोतवाली श्री मनोज गुपता 9479998031 उक्त माफिया दमन दल के प्रभारी श्रीमती रानी बाटड, अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिवनी 7587970801 एवं कमलेश खरपुस 9479998002 रहेंगे।