Home Blog Page 1976

सिवनी : वन माफिया परमानंद जायसवाल के घर से काले हिरण,सांभर के सींग,कछुए की खोपड़ी सहित हाथ जप्त

सिवनी / सिवनी जिले में विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय संगठित माफिया क्षेत्र के विरूद्व ठोस एवं समुचित कार्यवाही हेतु गठित माफिया दमन दल को सूचना प्राप्त होने पर कटंगी रोड आधुनिक कॉलोनी निवासी वन माफिया परमानंद जायसवाल के घर में अवैध वनोपज एवं अन्य सामग्री की सूचना प्राप्त होने पर सर्च वारंट के साथ वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के दल द्वारा तलाशी ली गई।

परमानंद जायसवाल वर्तमान में जेल में होने के कारण उनके पुत्र एवं उनके भाई को सर्च वारंट तामील करवाया जाकर सहमति उपरांत मकान के अंदर एवं बाहर की तलाशी ली गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तलाशी के दौरान 04 नग काले हिरण के सींग, 04 नग सांभर सींग के टुकडे, 03 नग कुछआ की खोपडी एवं 02 नग हाथ आरे अवैध रूप से पाये जाने के कारण जप्त कर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 37362/13 अपराधी परमानंद जायसवाल वन माफिया के विरूद्व दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

जय किसान फसल ऋण माफी योजना के दावा आपत्तियों का निराकरण 26 से 31 तक

सिवनी : सिवनी कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार जिले में जय किसान फसल ऋण माफी योजना के पिंक-1 एवं पिंक-2 प्रकरणों (दावा आपत्तियों ) का निराकरण 2 चरणों मे किया जाएगा।

जिसमें बैंक द्वारा 26 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक किसानों के दावा आपत्ति का निराकरण किया जाएगा। इस अवधि में किसान संबंधित बैंक शाखा में आवश्यक दस्तावेज के साथ उपस्थित होकर दावा आपत्तियों का निराकरण करा सकते हैं।

तथा ऐसे किसान जिनका निराकरण उक्त अवधि में बैंक द्वारा किया जाना सम्भव न हो सकेगा, उनके लिए जनपद स्तरीय शिविर 3 जनवरी 2020 से 5 जनवरी 2020 तक आयोजित किये जायेंगे। जिसमें बैंक अधिकारी उपस्थित होकर हितग्राहियों के प्रकरण का निराकरण करेंगे।

सिवनी कोतवाली परिसर में खुलेगा इंडियन कॉफी हाऊस

सिवनी । मध्यप्रदेश सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार पुलिस मुख्यालय भोपाल ने प्रदेश के सभी जिलों में विभाग की ऐसी इमारतों का चयन कर लिया है, जहां पुलिस विभाग को अतिरिक्त आय प्राप्त हो सके, इसी योजना के अंतर्गत जिला मुख्यालय सिवनी में कोतवाली परिसर में वर्षों से खाली कंट्रोल रूम में इंडियन कॉफी हाऊस के संचालन हेतु तैयारी की जा रही है वही विभाग ने इसके लिए सभी आवश्यक कार्यवाहियां कर ली है।

रक्षित निरीक्षक सुनील नागवंशी ने बताया कि कॉफी हाऊस के संचालन से विभाग को प्रतिमाह 20 हजार रूपये की आवक होगी। बताया गया कि पुराने कंट्रोल में संचालित होने वाले इंडियन कॉफी हाऊस में भोजन एवं अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन करने पुलिस विभाग के कर्मियों को 30 प्रतिशत की छूट भी प्रदान की जायेगी।

बताया गया कि इस केंटीन के संचालन का मुख्य उद्देश्य अप्रत्याशित परिस्थितियों के दौरान निरंतर सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को बेहतर भोजन उपलब्ध कराना है जो अभी तक पुलिस विभाग होटल संचालकों से लेता था,

लेकिन अब इंडियन कॉफी हाऊस आरंभ होने के बाद विभागीय कर्मियों को पोष्टिक एवं ताजा भोजन परिसर में संचालित कॉफी हाऊस के माध्यम से मिलेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दस्तावेजी कार्यवाही होने के बाद कोतवाली परिसर में स्थित पुराने कंट्रोल रूम की इमारत को कॉफी हाऊस में तब्दील करने के लिये बाउंड्रीवॉल का निर्माण आरंभ है, वहीं पूर्व से निर्मित कमरों को होटल के रूप में तब्दील करने के लिये भी कार्य किया जा रहा है, यदि सब कुछ सही समय पर हो गया था आगामी 1 जनवरी से इंडियन कॉफी हाऊस का संचालन आरंभ हो जायेगा।

सिवनी : किसान सँघर्ष समिति की बैठक सम्पन्न

सिवनी । गत दिवस 25 दिसंबर दिन बुधवार को किसान संघर्ष समिति के जिला कार्यालय में समिति की 22वीं वर्ष गांठ श्री रामजानकी जी के वृत चित्र पर रिटायर्ड शिक्षक श्री इश्वरी प्रसाद जी द्वारा पुष्प माला अर्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया ।

तदुपरांत सभी को प्रसाद वितरण भी किया गया ।इसके उपरांत क्षेत्र से आये किसान साथियों ने अपनी अपनी राय व्यक्त करते हुये संगठन को गति प्रदान करने का निर्णय लिया गया ।इसी के साथ ही वर्तमान जिला कलेक्टर महोदय जी,एवं पुलिस अधीक्षक महोदय जी एवं जिला सदस्य श्री मति सरिता घनश्याम सनोड़िया जी को गांव में एक सभा आयोजित कर सम्मानित किये जाने हेतु निर्णय भी उपस्थित जनों ने लिया ।

समय एवं तिथि जिला कलेक्टर महोदय जी से किसान साथी मिलने उपरांत तय करेंगे । कार्यक्रम में- सर्व श्री रमेश पटेल जी,रामनंदन सनोड़िया जी,भूरेलाल जी,श्री रामजानकी मंदिर के पुजारी जी,रामदयाल साहुजी,रामभरोस पटेल जी,अमरलाल जी,विसनदयाल जी ,संदीप जी ,गयाराम जी,धनंजय जी,किशन लाल जी ,राधेश्याम जी,केशरी प्रसाद जी,रामकुमार नेहरु जी,प्रध्युम, डॉ राजकुमार सनोड़िया आदि की उपस्थिति सराहनीय रही । साथ ही थाना लखनवाड़ा से आये संदीप दिक्षित जी,कुंदन लाल वाडिवा जी,मोहसीन आजमी जी भी उक्त कार्यक्रम में कर्तव्यों का निर्वहन करते रहे जो सम्मान के पात्र हैं ।

महाराष्ट्र एवं विदर्भ क्रिकेट जगत की हस्तियां पहुची सिवनी SPL मंच

  • बिजुआ के बल्ले के कहर से बाबा 11 सुपर 8 में
  • ग्रीन सिटी एवं बाबा 11 ने जीते मैच।

सिवनी प्रीमियर लीग एसपीएल का छठवां दिन सिवनी की जानी-मानी टीम बाबा इलेवन के नाम रहा बाबा इलेवन ने रैपिड एवं नन्नू 11 पर शानदार जीत हासिल कर सुपर 8 में जगह बनाई छठवें दिन का पहला मैच ग्रीन सिटी के नाम रहा जिसमें वेर्टन्स ग्रुप में फोरविलेज सद्भाव टीम काफी शानदार मैच खेलते हुए ग्रीन सिटी से परास्त हुई।

आज छटवे दिन spl प्रतियोगिता के मंच में सिवनी ही नहीं मध्य प्रदेश के जाने-माने क्रिकेटर और महाराष्ट्र के क्रिकेट प्रेमियों का जमावड़ा रहा महाराष्ट्र से क्रिकेट से जुड़े व्यवसायी राजेंद्र यादव जी शानू खान अपनी टीम के साथ SPL आयोजको का हौसला बढ़ाने सिवनी पहुंचे वही महाकाल 11जो ओपन वर्ग में खेल रही थी इस टीम से महाराष्ट्र के पुलिस फोर्स के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन सिवनी के मिशन स्कूल ग्राउंड में दिखाया।

सिवनी की सबसे बड़ी प्रतियोगिता सिवनी प्रिमियर लीग के प्रमुख क़ाबिज़ खान, नरेंद्र ठाकुर, सल्लू अग्रवाल ,अखिलेश खेड़ीकर ,बाबा पांडे ,एवं आयोजन समिति के समस्त सदस्यों ने महाराष्ट्र आमंत्रित समस्त खिलाड़ियों को क्रिकेट जगत से जुड़े हुए महानुभाव का सम्मान व स्वागत किया ठाकुर नरेंद्र गुड्डू आयोजन समिति अध्यक्ष एवं संयोजक क़ाबिज़ ने सभी का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया वही दर्शकों ने आज के चारों मैच का भरपूर आनंद उठाया

आज पहला मैच फ़ॉर विलेज और ग्रीन सिटी के मध्य खेला गया इसमें ग्रीन सिटी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 112 रन बनाएं ग्रीन सिटी की ओर से एहसान ने 59 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी और फोर विलेज 10 ओवरों में मात्र 81 रन बना पाई ।

आज का दूसरा मैच नन्नू 11 और कुरई के के मध्य खेला गया जिसमें कुरई ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 97 रन बनाए कुरई की ओर से आकाश में शानदार 62 रन बनाए लक्ष्य पीछा करने उतरी नन्नू इलेवन ने यह मैच 5 विकेट से जीत लिया नन्नू की ओर से अंकित ने 24 रन बनाए ।

आज का तीसरा मैच बाबा 11 और रेपीड 11के मध्य खेला गया जिसमें बाबा इलेवन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए शानदार 189 रन 3 विकेट खोकर बनाएं बाबा की ओर से बिजुआ ने शानदार 105 रन बनाए और सुनील ने 66 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेपिड 11 के द्वारा मात्र 53 रन पर ही सिमट गई इस मैच में मैन ऑफ द मैच बिजुआ रहे ।

आज का चौथा मैच बाबा इलेवन और नन्नू के मध्य खेला गया जिसमें बाबा इलेवन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 109 रन बनाए बाबा की ओर से बिजुआ ने 49 रन बनाए लक्ष्य प्राप्त करने उतरी नन्नू इलेवन ने मात्र 80 रन बना पाई बाबा इलेवन की ओर से बिजुआ ने 3 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने।

संयोजक क़ाबिज़ खान ने जानकारी दी कि 27 दिसम्बर को आखिरी क्वालीफायर मैच खेला जाएगा जिसमे राजेन्द्र 11, ट्राईवल 11,साईं स्पोर्ट्स एवं एसएससी टीमे आपस मे मैच खेलेंगी।

वही वेर्टन्स वर्ग में फोर विलेज औऱ बॉयज क्लब आपस मे अपना दूसरा लीग मैच खेलेंगी ये मैच सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा।।

सिवनी : कथा वाचक शेलेन्द्र कृष्णा शास्त्री पहुचे प्राचीन श्री हनुमान घाट

सिवनी : प्राचीन हनुमान घाट वास्तव मैं पर्यटन और आस्था का केन्द्र बिंदु होगा आप समाजिक कार्यकर्ताओं कि मेहनत अवश्य सार्थक होगी मैं भी इसके जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण मैं सहभागी रहकर हर संभव सहयोगरत रहूँगा -बाल संत शेलेन्द कृष्ण शास्त्री
0-सिवनी कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कि अभिनव पहल दलसागर तालाब के सौंदर्यीकरण हेतु स्वच्छ सिवनी -स्वस्थ सिवनी -सुन्दर सिवनी कि नई इबारत क़ो गढ़ा -लक्ष्मी कश्यप

सिवनी )-सिवनी मैं जब जब आता हूँ तो सिवनी कि हृदय स्थल दलसागर सरोवर कि प्रकृति सौंदर्यता क़ो देख मन भोर विभोर होता हें आज जब प्राचीन श्री हनुमान घाट , सोमवारी चोक , भेरौगंज मैं आने का अवसर के साथ जब दलसागर कि सौंदर्यता का इस घाट से अवलोकन किया इसकी अदुतीय सौंदर्यीता के लिऐ शब्द नहीं हें बहुत हि प्रसन्नता और गर्व कि बात हें कि प्राचीन श्री हनुमान घाट के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार के लिऐ जब जगत गुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी सरस्वती महाराज जी का सानिध्य आशीर्वाद प्राप्त हें तो अवश्य हि ये रमणीय धार्मिक स्थल के साथ आस्था का केन्द्र स्थापित होगा साथ हि विसर्जन घाटों मैं आस्थाओ का पुण्य रहस्य होता हें जहाँ हमारे ग्रंथो मैं नदी , सरोवर पर स्थित घाटों का अनन्य उल्लेख मिलता हें ये विशाल काय जल भुम्भ सिवनी के लिऐ गौरव शाली हें

मैं जिला प्रशासन और सिवनी कलेक्टर प्रवीण सिंह और पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक क़ो शुभ मंगल शुभकामनाए आशीर्वाद देता हूँ कि इस जल कुंभ दलसागर तालाब के सौंदर्यीकरण के पहलू पर किये जा रहे कार्य सिवनी के लिऐ ऐतिहासिक रहेंगे साथ हि उन्होने सामाजिक कार्यकर्ताओं और भूतपूर्व एन .सी .सी .के केडेट व समाजिक संघटनों क़ो जो अदुतीय सहयोग देकर उनके कार्य का मनोबल कड़ाया वाकई अभिनंदन योग्य हें मेरे शिष्य लक्ष्मी कश्यप कि सादगी जीवन के कारण हि मुझे इस घाट मैं आने के लिऐ प्रेरित किया उनकी ईसी भावना से हर राजनेतिक , समाजिक और पत्रकार बंधु , समाजिक संघठनों व नागरिकों का जो सहयोग उनको और उनकी टोली क़ो दलसागर तालाब के सौंदर्यीकरण मैं सहयोग के लिऐ भी मैं सभी सहयोगियों का अभिनंदन आशीर्वाद देता हूँ और सभी से इस कार्य मैं बड़ चढ़कर सहयोग देने कि अपील करता हूँ

मैं मध्यप्रदेश सरकार से से भी दलसागर तालाब के सौंदर्यीकरण और स्वच्छता के लिऐ अपने स्तर पर इसके लिऐ प्रयत्नशील रहूँगा लक्ष्मी कश्यप भोपाल आकार अपनी कार्ययोजना क़ो मुझ से अवगत कराकर मैं संबधित मेरे शिष्यों जो मध्यप्रदेश सरकार और शासन व विभिन्न संघटनों से जुड़े हें उनसे सहयोग कि पहल का ध्यान आकर्षण कराकर इसके विकास रथ क़ो अग्रसर करूंगा

प्राचीन श्री हनुमान घाट मैं लड्डू गोपाल के साथ पधारे बाल संत शेलेन्द कृष्णा शास्त्री जी , जीवन सनोडिया , श्रीमती विभा दीक्षित , लक्ष्मी कश्यप , जुगल किशोर कश्यप “शास्त्री “अन्य स्वजन उपस्थित थे
सूचनार्थ /निवेदनकर्ता
लक्ष्मी कश्यप
समाजिक कार्यकर्ता

MP के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी से मिले शिव सनोडिया

सिवनी : विगत दिनाँक 25 दिसंबर 2019 को मध्यप्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री श्री जीतू पटवारी जी से नेताजी सुभाषचंद्र बोस शा.कन्या महाविद्यालय सिवनी के जनभागीदारी अध्यक्ष शिव सनोडिया ने मिलकर कन्या महाविद्यालय से संबंधित विभिन्न मांगों का पत्र सौंपा .

सौपे गए पत्र में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष शिव सनोडिया ने महाविद्यालय में लेखपाल, मुख्य लिपिक, प्रयोग शाला तकनीशियन, सहित अन्य रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति किये जाने का अनुरोध उच्च शिक्षा मंत्री श्री जीतू पटवारी जी से किया.

साथ ही महाविद्यालय में स्ववित्त योजना से संचालित पाठ्यक्रमो को शासन से नियमित पाठ्यक्रम के रूप में संचालित कर नये पद स्वीकृत करने का लेख किया गया ,जिससे छात्राओं पर स्ववित्त पाठ्यक्रम में नियमित पाठ्यक्रम की अपेक्षा लगने वाले शुल्क का भार कम हो सके।

साथ ही जनभागीदारी अध्यक्ष शिव सनोडिया ने महाविद्यालय को विश्व बैंक परियोजना में सम्मिलित कर आई डी पी स्वीकृत करने संबंधित पत्र विश्व बैंक परियोजना संचालक को सौंपा जिसमे उल्लेख किया गया है कि नेक मूल्यांकन न होने की वजह से महाविद्यालय को इस योजना से पृथक कर दिया गया था,किन्तु वर्तमान में महाविद्यालय का नेक मूल्यांकन हो चुका है, महाविद्यालय में कला, वाणिज्य, विज्ञान में स्नातक, और 4 विषयों में स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रम संचालित है।

एवम जिले का एक मात्र कन्या महाविद्यालय है,अतएव छात्राओं के हित एवम संस्था के विकास के लिये महाविद्यालय को विश्व बैंक परियोजना से जोड़ने का आग्रह किया गया है। जिस पर माननीय उच्च शिक्षा मंत्री श्री जीतू पटवारी जी द्वारा तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

MP में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2020 का कैलेण्डर

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने वर्ष 2020 में मुख्यमंत्री कन्या विवाह (Mukhymantri kanya vivah) योजना के अंतर्गत आयोजित होने वाले निकाह (Nikaah) एवं विवाह (Vivah) सम्मेलनों की तारीख घोषित कर दी है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है। पूरे प्रदेश में इसी कैलेंडर का पालन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलनों की तारीखें | MP Mukhyamantri Kanya Vivah Sammelan

  • 30 जनवरी बसंत पंचमी
  • 1 फरवरी नर्मदा सप्तमी
  • 26 अप्रैल अक्षय तृतीया
  • 7 मई वैशाखी पूर्णिमा
  • 1 जून गंगा दशहरा एवं 29 जून भड़ली नवमी
  • 25 नवंबर तुलसी विवाह-देवउठनी ग्यारस
  • 11 दिसंबर उत्पन्न एकादशी
  • 19 दिसंबर विवाह पंचमी

2020 में मुख्यमंत्री सामूहिक निकाह योजना की तारीखें | MP Mukhyamantri Nikah Yojana

  • इसी तरह मुख्यमंत्री निकाह योजना अन्तर्गत वर्ष 2020 सामूहिक निकाहों का आयोजन
  • 5 जनवरी
  • 9 फरवरी
  • 11 अप्रैल
  • 30 मई
  • 29 जून
  • 14 जुलाई
  • 12 अक्टूबर
  • 9 नवंबर एवं 21 दिसंबर को किया जाएगा।

सिवनी कलेक्टर नए वर्ष पर जिले को देंगे तोहफा : Dalsagar Family Zone एवं Open Gym

सिवनी कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा दलसागर फॅमिली जोन के बारे में बताया गया वीडियो खबर के अंत में है जरूर देखे

सिवनी न्यूज़ : सिवनी कलेक्टर प्रवीण सिंह ने सिवनी जिले की महिलाओ बच्चो पुरुषो एवं बुजुर्गो के लिए बहुत ही ख़ास तोहफा तैयार किया है, जो की नव वर्ष 01 जनवरी 2020 को जिले वासियों के लिए ओपन कर दिया जायगा, जिसे दलसागर फैमिली जोन (Dalsagar Family Zone) के नाम से जाना जायगा .

दलसागर फैमिली जोन में महिलाओ के लिए पिंक ट्रैक होगा जिसमे महिलायें सुबह शाम मोर्निंग एवं इवनिंग वाक पर जा सकेंगी, वही इसी तरह इस फैमिली जोन में पुरुषो बच्चो एवं बुजुर्गो के लिये अलग से 2 ट्रैक होंगे और साथ ही ओपन जिम की शुरुवात भी की जायगी .

दलसागर फैमिली जोन (Dalsagar Family Zone) में सभी वर्गों के लोगो को एक अलग ही अनुभव मिलेगा जिसमे पारिवारिक माहौल के साथ साथ स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा इस तोहफे को तैयार किया गया है. इस दलसागर फैमिली जोन के बारे में अच्छे से जानने के लिए आपको नीचे दी हुई विडियो को देखना होगा जिसमे कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा दलसागर फॅमिली जोन के बारे में बताया गया है

  • सिवनी को मिलेगा दलसागर फैमिली जोन (Dalsagar Family Zone)
  • सिवनी के दलसागर फैमिली जोन में रहेगा ओपन जिम (Open Gym)
  • सिवनी के दलसागर फैमिली जोन में रहेंगे तीन ट्रैक
  • सिवनी के दलसागर फैमिली जोन में महिलाओ के लिए रहेगा पिंक ट्रैक
  • सिवनी जिले में दलसागर फैमिली जोन की शुरुवात 1 जनवरी 2020 शाम 5 बजे से होगी
  • सिवनी जिले के दलसागर फैमिली जोन में सेल्फी पॉइंट (Selfie Point) भी बनेगा

Surya Grahan/Solar Eclipse 2019 Date, Timings in India: कल लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, लेकिन उससे पहले लग जायेगा सूतक, जानिए समय

0

Surya Grahan 2019 (Solar Eclipse December 2019) Date and Time, Timings in India: इस बार लगने वाले सूर्य ग्रहण में 6 ग्रह एक साथ हैं केवल एक की ही कमी है। वो 6 ग्रह हैं सूर्य, चंद्रमा, शनि, बुध, बृहस्पति, केतु। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन 6 ग्रहों के एक साथ होने से सूर्य ग्रहण का प्रभाव लंबे समय तक रहेगा।

Surya Grahan/Solar Eclipse December 2019 Date and Time in India: 2019 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। खास बात ये है कि इसे भारत में भी देखा जा सकेगा। सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ विशेष परिस्थितियां भी बन रही हैं। ज्योतिषियों की माने तो 26 दिसंबर को लगने वाले ग्रहण के समय जो स्थिति बन रही है कुछ वैसी ही स्थिति वर्ष 1962 में बनी थी जब 7 ग्रह एक साथ थे।

इस बार लगने वाले सूर्य ग्रहण में 6 ग्रह एक साथ हैं केवल एक की ही कमी है। वो 6 ग्रह हैं सूर्य, चंद्रमा, शनि, बुध, बृहस्पति, केतु। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन 6 ग्रहों के एक साथ होने से सूर्य ग्रहण का प्रभाव लंबे समय तक रहेगा। यह ग्रहण सुबह 8 बजकर 17 मिनट से शुरू होगा और इसका समापन सुबह 10 बजकर 57 मिनट पर होगा। अलग अलग शहरों में सूर्य ग्रहण के शुरू और समाप्ति होने के समय में थोड़ा बहुत अंतर आ सकता है। सूतक काल का प्रारंभ 25 दिसंबर से ही हो जायेगा।

ये ग्रहण धनु राशि में लगने जा रहा है जिस दौरान नक्षत्र मूल होगा। इस कारण धनु राशि और मूल नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों पर इस ग्रहण का विशेष प्रभाव पड़ेगा। यहां आप जानेंगे भारत के अलावा और किन जगहों पर ये ग्रहण लगने जा रहा है, राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा, विभिन्न शहरों में इस ग्रहण के लगने का क्या समय रहने वाला है और सभी संबंधित जानकारी जानने के लिए बने रहिए हमारे इस ब्लॉग पर…