Home Blog Page 1973

MPPSC ने Syllabus Update जारी किया, GK की तैयारी कर सकेंगे 4 हिस्सों में

MPPSC SYLLABUS UPDATE : 12 जनवरी को होने वाले एग्जाम में नहीं लागू होगा यह बदलाव, बदलाव जुलाई में होने वाली परीक्षा से होंगे लागू.

मप्र पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) ने सिलेबस अपडेट (Syllabus Update) जारी किया है। एक्सपर्ट और पिछले साल के टॉपर का कहना है- 2014 में एमपीपीएससी (MPPSC) का जो पैटर्न (Pattern) तय किया गया था, नया सिलेबस (New Syllabus) उसकी कमियों को दूर करने वाला है। 

पहला बदलाव- जनरल नॉलेज के चार पेपर्स में अभी तक किस पेपर में जीके का कौन सा हिस्सा पूछा जाना है, यह तय नहीं था। अब हर पेपर में दो-दो विषय पूछना तय कर दिया गया है। 
दूसरा बदलाव- उत्तर देने की शब्द सीमा घटाई गई है। अब तक तीन घंटे की परीक्षा में अमूमन 4500 शब्द लिखने पड़ते थे, अब 3300 शब्दों में जवाब देने होंगे। यह बदला हुआ सिलेबस जुलाई में आयोजित होने वाली परीक्षा में अप्लाई होगा।

जीके के चार पेपरों में क्या-क्या आएगा

पेपर-1इतिहास और जिओग्राफी के सवाल पूछे जाएंगे। वर्ल्ड हिस्ट्री का हिस्सा इस पेपर से हटा दिया गया है।
पेपर-2अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र और समाज शास्त्र के सवाल पूछे जाएंगे। पहले संविधान और अधिनियम के सवाल होते थे, जो इसमें नहीं आएंगे।
पेपर-3साइंस एंड टेक्नोलाॅजी के बेसिक सवाल पूछे जाएंगे। पहले डिजास्टर मैनेजमेंट, क्लाइमेट चेंज जैसे विषयों पर सवाल होते थे, जो अमूमन
सिलेबस बुक्स में नहीं होते। आईएएस की तैयारी वाले छात्र ही इस पेपर को हल कर पाते थे या जिनकी पढ़ाई इंग्लिश मीडियम से हुई हो।
पेपर-4दर्शन शास्त्र, मनोविज्ञान और लोक प्रशासन के सवाल पूछे जाएंगे। पहले एथिक्स से जुड़े सवाल अधिक होते थे। 

मप्र का हिस्सा बढ़ाया, तैयारी आसान
सिविल सर्विसेज क्लब के फाउंडर मेंबर लक्ष्मी शरण मिश्रा कहते हैं कि एमपीपीएससी का पूरा ध्यान अब मप्र से जुड़े सवालों पर है। जीके के सवालों में भी मप्र की अर्थव्यवस्था, कृषि, उद्योग, राजनीति से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। नया पैटर्न ऐसा है कि कॉलेज के युवाओं को अधिकतर कंटेंट उनके सिलेबस और लाइब्रेरी की किताबों में ही मिल जाएगा। वह हिस्सा हटा दिया गया है, जिसके लिए युवाओं को कोचिंग लेनी पड़ती थी।

नया सिलेबस कहता है, सब पढ़ें, बराबर पढ़ें
एमपीपीएससी में दूसरी रैंक पाने वाली रचना शर्मा सिलेबस में कोई बदलाव नहीं है, सिर्फ पेपर्स को व्यवस्थित कर दिया गया है। ऐसे में स्टूडेंट्स के लिए तैयारी करना आसान रहेगा। सिलेबस को अच्छे से ध्यान में रखकर तैयारी करें, तो मुझे लगता है कि स्कोर करना आसान होगा। सिर्फ साइंस एंड टेक्नोलॉजी पर 300 अंकों का पेपर होना बड़ी बात है। इस सेक्शन पर खास ध्यान दें। 

MP संविदा शिक्षक वर्ग 1, 2 और वर्ग 3 काउंसलिंग 2020 तिथि घोषित : MPonline से च्वाइस फिलिंग करें trc.mponline.gov.in

प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड PEB, भोपाल मध्य प्रदेश संविदा शिक्षकों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया का आयोजन करने जा जा रहा है ! बता दे की अक्टूबर में Varg 1 और Varg 2 का परिणाम जारी हो चूका है ! तथा काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है ! उम्मीदवार trc.mponline.gov.in से Varg 1 Counselling तथा Shikshak वर्ग 2 काउंसलिंग 2020 कर सकते है ! उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया और च्वाइस फिलिंग की जानकारी अधिकृत वेबसाइट https://trc.mponline.gov.in/ से प्राप्त कर सकते है | जिन उम्मीदवारों ने मप संविदा शिक्षक वर्ग 1 एवं वर्ग 2 की परीक्षा उत्तीर्ण की है ! वह अभ्यर्थी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के योग्य है | MP Samvida Shikshak Bharti सम्बंधित जानकारी peb.mp.gov.in पर देख सकते है !

MP Samvida Shikshak Counselling 2020

Live update : MPonline के नोटिफिकेशन के अनुसार MP शिक्षक वर्ग 1 और वर्ग 2 की काउंसलिंग प्रक्रिया 10 जनवरी 2020 से शुरू होगी ! काउंसलिंग तथा च्वाइस फिलिंग https://trc.mponline.gov.in/ के माध्यम से कर सकते है |

MP Samvida Shikshak Varg 1 Counselling 2020

मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने शिक्षक के विभिन्न पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था ! किसकी भर्ती प्रक्रिया प्रोसेस में है ! नोटिफिकेशन अक्टूबर 2018 में जारी किया गया था ! जिसकी ऑनलाइन परीक्षा जनवरी 2019 में हो सकीय थी ! भर्ती प्रक्रिया कठिन होने के कारण समय ले रही है ! बावजूद व्यापम के अधिकारी भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा करने में जुटे है !

परीक्षा आयोजकpeb.mp.gov.in
काउंसलिंग आयोजकtrc mponline
पद का नामशिक्षक वर्ग 1
काउंसलिंग करने की प्रारम्भ तिथि10 जनवरी 2020
वर्ग 1 की काउंसलिंग करेंयहां क्लिक करें (Link Activated Soon)
Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करें

MP Shikshak Varg 2 Counselling 2020

मप्र संविदा शिक्षक वर्ग 2 रिजल्ट 2020 भी जारी हो चूका है ! बहुत छात्रों ने इसमें सफलता प्राप्त की है ! MP संविदा शिक्षक वर्ग 2 काउंसलिंग 2020 जनवरी में प्रारम्भ कर दी जाएगी ! Mponline के पोर्टल https://trc.mponline.gov.in/ से आप काउंसलिंग कर सकते है | Varg 2 Counselling 2020 का काम करना MP Online की जिम्मेदारी है ! MP Samvida Shikshak Varg 2 Choice Feeling 2020 भी trc mponline द्वारा की जाएगी |

परीक्षा आयोजकpeb.mp.gov.in
काउंसलिंग आयोजकtrc mponline
पद का नामशिक्षक वर्ग 2
काउंसलिंग करने की प्रारम्भ तिथि10 जनवरी 2020
वर्ग 2 की काउंसलिंग करेंयहां क्लिक करें (Link Activated Soon) 

सिवनी सहित मध्य प्रदेश के 35 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी | MP WEATHER NEWS

सिवनी । मध्य प्रदेश में ठंड के प्रकोप के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 35 जिलाें में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आगामी 24 घंटें में भारी या अति भारी बारिश हो सकती है। अलर्ट के बीच गुरुवार सुबह घने काेहरे के चलते इंदौर में विजिबिलिटी 100 मीटर तक रही और वाहन चालकाें काे लाइट जलाकर ड्राइव करना पड़ा। घने कोहरे के कारण इंदौर आने वाली ज्यादातर ट्रेनें और फ्लाइट लेट रहीं। भिंड-इंदौर 7 घंटे तो जम्मूतवी-इंदौर ट्रेन पांच घंटे लेट रही। उज्जैन में अत्यधिक कोहरे और ठंड के चलते प्रशासन ने सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में गुरुवार का अवकाश घाेषित कर दिया। 

गुरुवार सुबह मौसम कुछ खुशनुमा दिखा और पूरे शहर ने कोहरे की चादर ओढ़ ली। यह नजारा काफी दिनों बाद दिखाई दिया, लेकिन उत्तर-पूर्व से चलने वाली हवाओं ने आम आदमी को घर में दुबक पर मजबूर कर दिया है। वहीं, कोहरे के चलते अलसुबह सड़कों पर वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। काेहरे के कारण इंदौर में आने वाली ट्रेन और फ्लाइट अभी लेट हैं। यहां रात का तामपान 12.4 डिग्री रहा। वहीं, बुधवार को इंदौर में पारा 22.4 और रात का 11.6 डिग्री दर्ज किया गया। वरिष्ठ माैसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि जमीन से 1.5 किमी ऊंचाई पर पश्चिमी ट्रफ और 1.5 किमी से नीचे पूर्वी हवा आपस में मिल रही हैं। दक्षिणी गुजरात से उत्तर-पश्चिमी मप्र तक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इस वजह से माैसम बदला है।

इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने 24 घंटे में प्रदेश के 35 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें भोपाल, इंदौर, धार, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, बुरहानपुर, उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, आगर-मालवा, देवास, नीमच, मंदसौर, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, गुना, अशोकनगर, होशंगाबाद, हरदा, सागर, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, नरसिंहपुर, अनूपपुर, डिंडोरी और जबलपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 24 घंटों के दौरान 64 मिमी से 204 मिमी के बीच बारिश हो सकती है।

मालवा-निमाड़ में भी छाया कोहराइंदौर के अलावा, पूरे मालवा निमाड़ कोहरे की चपेट में रहा। धार में जहां नेशनल हाईवे – 59 में वाहन चालकों को घने कोहरे के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं खरगोन, खंड़वा, बड़वानी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आलीराजपुर, झाबुआ, देवास, शाजापुर में भी 11 बजे तक कोहरे ने परेशान किया। कई जगहों पर सुबह 11 बजे भी वाहन चालकों को लाइट जला कर हाईवे पर से निकलना पड़ा।

सिवनी : भूतपूर्व छात्रों ने किया गर्म कपड़ों का वितरण

सिवनी : सिवनी जिले के सरस्वती विद्या मंदिर में अध्यनन करने वाले पूर्व छात्रों अभिषेक चौहान, विकास ठाकुर ,विनीत अग्रवाल, मुग्धा कर्वे ,शशांक श्रीवास्तव ,निशा ठाकुर एवं अन्य सभी छात्र आज दिनांक 2 जनवरी को शासकीय उनन्यन शाला बीठली पहुचे। जहा उनके द्वारा स्वयं के व्यव से खरीदे गये स्वेटर,मोज़े,टोपे शाला में अध्यनरत बालक बालिकाओं को दिए गये।

सिवनी में अचानक बिगड़ा मौसम ,तेज बारिश और ओलावृष्टि

सिवनी : मध्‍यप्रदेश के सिवनी जिला मुख्‍यालय में बुधवार 01 जनवरी और गुरुवार 02 जनवरी की मध्‍यरात्रि अचानकमौसम अचानक बदल गया। तेज हवाओं के साथ यहां बारिश होने लगी और इसके बाद ओले भी गिरे। मुख्‍यालय सहित ग्रामीण इलाके भी इस बारिश से प्रभावित हुए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है की इससे फसलों को नुकसान हो सकता है। बारिश के साथ करीब 1 से 2 मिनट तक बेर और उससे बड़े आकार के ओले भी गिरे हैं।

इन ओलो की मार से फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। गुरुवार सुबह बारिश थमने के बाद फसलों को हुई क्षति का आकलन स्‍पष्‍ट हो सकेगा। इधर, तेज बारिश व आंधी के कारण शहर में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। बारिश का क्रम रुक रुक कर चलता रहा। इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं और कुछ समय तक चने के आकार के भी ओले गिरे।

इससे पहले गुरुवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान जताया था। इन शहरों में राजधानी भोपाल सहित होशंगाबाद, मंदसौर, नीमच, मुरैना, भिंड, शहडोल, जबलपुर, सागर, रीवा, ग्‍वालियर, गुना और दतिया आदि के नाम शामिल हैं। मौसम के विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले दो दिनों में प्रदेश में बारिश के साथ ही ठंड भी बढ़ेगी। ग्‍वालियर, सागर और चंबल संभागों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

सिवनी शासकीय अशासकीय स्कूलों में अवकाश घोषित

सिवनी : सिवनी कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा शीतलहर की तीव्रता एवं वर्षा की संभावना को देखते हुए 2 एवं 3 जनवरी को समस्त शासकीय, अशासकीय प्राथमिक एवम माध्यमिक स्कूलों में (कक्षा 1 से 8 तक ) एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के लिये अवकाश घोषित किया गया है।

आंगनवाडी कार्यकर्ता तथा शिक्षक गण अपनी संस्था में उपस्थित रहकर आवश्यक कार्य करेंगे। जानकारी के लिए आपको बता दे कि विगत रात्रि सिवनी जिले में भारी बारिश तेज़ हवाओ के साथ बड़े बड़े ओले बारिश के साथ गिरे थे जिससे शीतलहर में तीव्रता देखी जा रही है ।

सिवनी नगरवासियों को मिली फैमिली स्ट्रीट की सौगात

सिवनी : बुधवार 1 जनवरी 2020 नववर्ष को जिला प्रशासन द्वारा जिले वासियों को फैमिली स्ट्रीट के रूप में सौगातें दी गयी। जिसके शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक केवलारी श्री राकेश पाल, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती आरती शुक्ला, कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजकुमार खुराना ,कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक द्वारा “आई लव सिवनी” लेंड मार्क का आवरण कर क़िया। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री श्यामबीर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मनोज श्रीवास्तव, सहायक यंत्री श्री शैलेंद्र सिंह कौरव सहित अन्य अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में नगरवासियों की उपस्थिति रही।

कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा बीएसएनएल से भैरोगंज मार्ग को बहुत ही सुंदर फैमिली स्ट्रीट के रूप में विकसित किया गया हैं। जिसमें पुरुषों, महिलाओं के लिए पृथक- पृथक वॉकिंग ट्रेक के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक्यूप्रेशर ट्रेक बनाया गया हैं।

साथ ही युवाओं के लिए ओपन जिम भी लगाई गई हैं। जिसके शुभारंभ कार्यक्रम में नगरवासियों में खासा उत्साह दिखाई दिया बड़ी संख्या में नगरवासी अपने परिवार के साथ आयोजन स्थल पहुँचे। सभी के द्वारा नववर्ष के अवसर पर आतिशबाजी और संगीत आयोजन का लुप्त उठाया गया। साथ ही युवाओं ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

MP Primary Teacher Bharti 2020 : मप्र प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2020 ऑनलाइन फॉर्म

MP TET Recruitment 2020 मध्यप्रदेश व्यापम ने MP प्राथमिक शिक्षक के विभिन्न पदों के लिए MP TET Notification 2020 जारी किया है | यह बेरोजगार उम्मीदवारो के लिए सुनहरा मौका है, भर्ती के लिए योग्य उम्मीद्वार आवेदन 20 जनवरी 2020 तक आवेदन कर सकता है | आप सभी को सूचित किया जाता हैं कि इस MP Primary Teacher Vacancy 2020 सरकारी भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले आवश्यक जानकारी और नोटिफिकेशन पड़ ले ! फिर आवेदन करे क्योकि हम जानते हे कि एक छोटी सी गलती बहुत बड़ी परेशानी बन जाती हैं |

इस मप्र प्राइमरी टीचर भर्ती  2020 अधिसूचना से सम्बंधित समस्त विवरण जैसे शेक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वेतन, परीक्षा शुल्क, तथा चयन प्रक्रिया की जानकारी  Khabarsatta.com के इस पोस्ट में दी गयी है khabarsatta.com पर प्रतिदिन सभी विभागों में निकलने वाली समस्त सरकारी नौकरियों की जानकारी दी जाती है | अतः रोजगार की जानकारी के लिए प्रतिदिन www.khabarsatta.com पर विजिट करें | MP संविदा शिक्षक काउंसलिंग के लिए TRC MPonline पर जाये |

MP TET Bharti 2020

MP TET Bharti 2020

MPTET Recruitment 2020 यह नई साल की पहली भर्ती है ! अगर आप भी MP TET Vacancy 2020 के योग्य है तो जरूर आवेदन करें ! इस भर्ती के जरिये आप मध्यप्रदेश प्राथमिक शिक्षक (Mp Vyapam Primary School Tet Recruitment 2020) बन सकते है ! Mp Vyapam Tet Exam 2020 भर्ती प्रक्रिया के साथ ही Mp PEB Primary School Tet Exam Form 2020 Exam Date जल्द जारी कर दी जाएगी |

भर्ती से सम्बंधित जानकारी 
विभाग का नाममध्यप्रदेश शिक्षा विभाग
पद का नामप्राथमिक शिक्षक (Primary Teacher)
पद संख्याकुल विभिन्न पद
पद संख्याMP Govt Job

 MP TET Educational Qualifications

शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव – इस MP TET Vacancy 2020 में आवेदक के पास निम्न योग्यता होना चाहिए |

कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ हायर सेकेण्डरी अथवा इसके समकक्ष तथा प्रारम्भिक शिक्षा में दो वर्ष का डिप्लोमा या उसके समकक्ष।
अथवा
कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ हायर सेकेण्डरी अथवा इसके समकक्ष तथा शिक्षा शास्त्र (विशेष शिक्षा) में दो वर्षीय डिप्लोमा।
अथवा
स्नातक उपाधि तथा प्रारम्भिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा अथवा इसके समकक्ष।
अथवा
कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ हायर सेकेण्डरी अथवा इसके समकक्ष तथा प्रारम्भिक शिक्षा शास्त्र में चार वर्षीय स्नातक उपाधि (बी.एल. एड.)
अथवा
50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक तथा शिक्षा स्नातक (बी.एड.) राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से शिक्षा स्नातक की उपाधि प्राप्त की है, उस पर कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए अध्यापक के रूप में नियुक्ति हेतु विचार किया जाएगा। किन्तु इस प्रकार अध्यापक के रूप में नियुक्त व्यक्ति को प्राथमिक शिक्षक के रूप में नियुक्त होने के दो वर्ष के भीतर राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त प्राथमिक शिक्षा में 6 महीने का एक सेतु पाठ्यक्रम (ब्रिज कोर्स) आवश्यक रूप से पूरा करना होगा।
अथवा
कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ हायर सेकेण्डरी अथवा इसके समकक्ष तथा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (मान्यता, मानक और क्रियाविधि विनियम, 2002 के अनुसार प्रारम्भिक शिक्षा शास्त्र में दो वर्ष का डिप्लोमा।

Number Of Posts

पद संख्या – विभिन्न पद (Will Be Available Soon)

Age Limits

आयु सीमा  – इस MP TET Online Form 2020 के लिए कैंडिडेट के लिए आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष तक होना चाहिए। कृपया आयु के लिए विभाग का ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखे । 

Exam Fee / Application Fee

परीक्षा शुल्क – इस MP Primary School Teacher Vacancy 2020 के लिए आवेदन की फीस सामान्य वर्ग (General/OBC)के लिए 520/- तथा आरक्षित वर्ग (SC/ST/PH) के लिए 320/- रूपये रहेगी | फीस सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन जरूर देंखे |

Selection Process

चयन प्रक्रिया – इस MP TET Notification 2020 के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में प्रदर्शन के आधार पर चयन होगा।कृपया चयन प्रकिया में छूट के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखे !

Salary

सैलरी – इस रेलवे Mp Vyapam Primary School Tet Exam Form 2020 में सैलरी विभाग द्वारा निर्धारित की जाएगी! नोटिफिकेशन में सैलरी की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है ! सभी पद के लिए अलग अलग सैलरी है जिसकी जानकारी निचे दी गई लिंक के द्वारा नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते है |

Job Location

नौकरी करने का स्थान –  मध्य प्रदेश (MP Govt Jobs)

MP TET Notification 2020

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन करने की प्रारंभ तिथि (Start Date)06 जनवरी 2020
आवेदन करने की अंतिम तिथि (End Date)20 जनवरी 2020

How To Apply For MP TET Vacancy

आवदेन कैसे करे – इस MP TET Bharti 2020 के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। निचे दी गयी ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर समस्त जानकारी भरें तथा उपलब्ध माध्यमो से फीस भरे | फीस का भुगतान क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग द्वारा किया जा सकता है | 

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
सर्वप्रथम आपको MP TET Recruitment 2020 की अधिकृत वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाना है ! (MP Teacher Apply Online Link निचे दी गयी है )इसके पश्चात आपको MP PEB Primary Teacher Recruitment 2020 पर क्लिक  करना है |आपको अपनी समस्त जानकारी भरना है ! और सबमिट करना है !आवेदन पूर्ण भरने के पश्चात उसका प्रिंट जरूर कर ले ! यह आपको भविष्य में काम आएगा |

Mp Vyapam Primary School TET Exam Form 2020

महत्वपूर्ण लिंक्स 
ऑनलाइन आवेदनयहां क्लिक करें (यह लिंक 06 जनवरी 2020 से एक्टिवेट हो गयी है)
ऑफिसियल नोटिफिकेशनयहां क्लिक करें
ऑफिसियल वेबसाइटयहां क्लिक करें
MP Police कांस्टेबल भर्ती 2020यहां क्लिक करें
हमारे साथ Whats App ग्रुप मे जुड़ेंयहां क्लिक करें

आवश्यक दस्तावेजों की पड़ेगी  जरुरत :-

  1. पासपोर्ट फोटो 

अपनी नवीनतम पासपोर्ट साइज की फोटो अपने पास स्कैन करके सिमित साइज में सेव करना है ! इसकी एक प्रति अपने पास भी रखना है ! परीक्षा हॉल में इसकी एक प्रति मांगी जाती है |

2.  सिग्नेचर 

अपनी परमानेंट हस्ताक्षर को स्कैन करें | ध्यान रहे फॉर्म भरते समय हस्ताक्षर एवं परीक्षा हॉल में किये गए सिग्नेचर का मिलान होना जरुरी है | अन्यथा आपको परीक्षा कक्ष से बाहर किया जा सकता है |

3. शैक्षणिक अंकसूची  : Mp Vyapam Primary School Teacher Exam Form में आवेदन करते समय आपके पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र होना जरुरी है |

4. जाति प्रमाण पत्र 

सरकार द्वारा प्रमाणित जाति प्रमाणपत्र आपको अपलोड करना होगा |जाति प्रमाण पत्र पूरी तरफ साफ होना चाहिए | साफ न दिखने पर रिजेक्ट किया जा सकता है |

महत्वपूर्ण नोटिस–  Mp Vyapam Primary School Tet Exam Form 2020 आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी के लिए कृपया ऑफिसियल नोटिस देखे ! यह जानकारी अपने दोस्तों को भी भेजे और नयी भर्ती के लिए हमारी वेबसाइट पर हमेशा बने रहे !

विद्यार्थियों द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (Frequently Asked Questions – FAQ)

मप्र  प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2020 के लिए आयु सीमा क्या है?
टीचर भर्ती मध्यप्रदेश 2020 में आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच है तथा आयु में छूट नियमानुसार है |

MP TET Vacancy 2020 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी का 12 वीं पास + डिप्लोमा / स्नातक डिग्री होना जरुरी है |

MP प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2020 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
योग्य उम्मीदवार 06 जनवरी से 20 जनवरी 2020 तक PEB mponline के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन क र सकते है |

MP Vyapam Teacher Notification 2020 कहा से डाउनलोड होगा? 
ऑफिसियल नोटिफिकेशन आप ऊपर दी गयी लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है |

सिवनी कलेक्टर प्रवीण सिंह ने दी नववर्ष की शुभकामाना

सिवनी-आपको एवं आपके परिवार को नववर्ष 2020 की बहुत-बहुत शुभकामनाएं । शोशल मीडिया के माध्यम से ऊक्त संदेश जिला सिवनी के कलेक्टर प्रवीण सिह दवारा देते हुए कहा कि हम सब सभी शासकीय सेवकों ने वर्ष 2019 में अपने पदीय कर्त्‍तव्‍यों एवं सौंपे गये दायित्‍वों के निर्वहन में सिवनी जिले की महत्‍वपूर्ण आवश्‍यकताओं को अपनी कर्तव्य पालन की सीमाओं के भीतर विभिन्‍न नवाचार कर आमजनता के हित में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन और दी जाने वाली सुविधाएं सुलभता से सुनिश्चित कराने का प्रयास किया है.

वर्ष 2019 में प्रारंभ किए गए कार्यों में से हमें कई कार्यों को बिना किसी अवरोध के पूर्ण करने में आम जनता, मीडिया, राजनीतिक दल जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न संगठनों का खुले मन से सहयोग मिला है और आम जनता, जनप्रतिनिधियों और विभिन्‍न संगठनों ने हमारे कार्यों की सराहना एवं प्रशंसा भी की है ।

ऐसी स्थिति में जब जिले की जनता विकास एवं अन्य कार्यों में प्रशासन का खुलकर समर्थन करती है तो हम सभी शासकीय सेवकों का दायित्व और बढ़ जाता है कि हम अपने-अपने कार्य क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें और आम जनता को शासन की सुविधाएं/सेवाएं समय सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ उपलब्ध कराएं और नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरे उतरें ।

मेरी आपसे अपेक्षा है कि आप जिले के विकास एवं शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में अपना सर्वोत्‍तम योगदान देंगे । शासकीय कार्यों के कुशलता एवं सफलतापूर्वक संपादन के साथ-साथ अपने परिवारिक एवं अन्‍य दायित्‍वों का भी बेहतर तरीके से संपादन करेंगे ।

MP Samvida Shikshak Counselling 2020 10 जनवरी से होगी : PEB भोपाल

MP संविदा शिक्षक काउंसलिंग 10 जनवरी से होगी : PEB भोपाल : मप्र व्यापम ( MP Vyapam) ने शिक्षक वर्ग 1 तथा शिक्षक वर्ग 2 का रिजल्ट घोषित कर दिया है ! MP व्यापम द्वारा संविदा शिक्षक रिजल्ट जारी करने के बाद कार्यालय लोक शिक्षण विभाग, भोपाल ने भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है ! MP Samvida Shikshak Counselling एमपी ऑनलाइन के माध्यम से करवाई जायेगी ! इसके लिए विस्तृत जानकारी 10 जनवरी 2020 से https://trc.mponline.gov.in/ पर उपलब्ध होगी |

प्रोफ़ेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, मध्यप्रदेश भोपाल के द्वारा आयोजित :उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा” और माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा” में उत्तीर्ण पाए गए उम्मीदवारों से स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत वर्ग 1 शिक्षकों और वर्ग 1 शिक्षकों के शिधि भर्ती के रिक्त पदों की भर्ती हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारम्भ की जा रही है |

MP Samvida Shikshak Counselling 2020

MP Samvida Shikshak Counselling 2020

मध्यप्रदेश राज्य स्कुल शिक्षा सेवा (शैक्षणिक सवर्ग), सेवा शर्ते एवं भर्ती नियम 2018 और इस नियम में समय-समय पर किये गए संशोधन के अनुसरण में उच्च माध्यमिक शिक्षकों और मद्यनिक शिक्षकों के खली पदों की पूर्ति के लिए विस्तृत जानकारी, नियम, निर्देशक, प्रक्रिया, रिक्तिया, आरक्षण, अहर्ता आदि समस्त जानकारी mponline Portal https://trc.mponline.gov.in/ पर 10 जनवरी 2020 से  उपलब्ध रहेगी |

Whatspp Group ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें

काउंसलिंग की प्रक्रिया

  • रजिस्ट्रेशन
  • दस्तावेज अपलोड करना
  • च्वाइस फिलिंग
  • चयन सूची जारी करना
  • दस्तावेज सत्यापन एवं रिपोर्टिंग
  • नियुक्ति

संविदा शिक्षक भर्ती में चयनित उम्मीदवार को Mponline पर अपना प्रोफ़ाइल पंजीयन करना होगा, MP Shikshak काउंसलिंग प्रक्रिया निम्नानुसार है – 

पंजीयन – आवेदक को रोल नंबर, जन्मतिथि एवं पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से अपना पंजीयन करना होगा।

दस्तावेज अपलोड करना – प्रोफ़ाइल लॉगिन करने के उपरांत आवेदक को पहले से भरी गई पृविष्टि अनुसार डाक्यूमेंट अपलोड / नवीन पृविष्टि करना होगा |

च्वाइस फिलिंग – आवेदक एमपी ऑनलाइन के माध्यम से विषयवार, जिलावार स्कूलों की प्राथमिकता क्रम दर्ज़ कर शुल्क भुगतान करने पर च्वाइस लॉक हो जावेगा | च्वाइस में संशोधन च्वाइस फिलिंग की अंतिम तिथि तक की जा सकेगी।

चयन सूची का प्रदर्शन

अभिलेख सत्यापन एवं रिपोर्टिंग – जिला सहायक आयुक्त स्तर पर चयनित आवेदकों के अभिलेखों (मूल प्रमाण पत्रो) का सत्यापन उसी जिले में किया जावेगा, जिस जिले के लिये आवेदक का चयन हुआ है। अभिलेखों के सत्यापन उपरांत ही चयनित आवेदकों द्वारा रिपोर्टिंग की जा सकेगी।

प्रथम चरण के उपरांत रिक्तियां उपलब्ध /शेष रहने पर अगले चरण की काउंसलिंग की जावेगी।

MP संविदा शिक्षक काउंसलिंग 2020 में किसी भी तरह की परेशानी आने पर यह करें संपर्क

Teacher Counselling कठिन होने के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन , च्वाइस फिलिंग करने में परेशानी आ सकती है ! इसके लिए आप MPonline के पते पर संपर्क कर सकते है | पता : 3 मंजिल राजकीय आईटी पार्क अब्बास नगर, आरजीपीवी गांधी नगर के पास, भोपाल 462033 । फ़ोन नं :- 0755 6720200 फैक्स:- 0755 4019000 पर संपर्क कर सकते है |

संविदा शिक्षक काउंसलिंग लिंक

Mponline ने अपने अधिकृत पोर्टल के माध्यम से काउंसलिंग करेगा इसके लिए MPonline ने तैयारी कर ली है ! 10 जनवरी 2020 को समस्त जानकारी https://trc.mponline.gov.in/ पर जारी कर दी जाएगी | रोजगार सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए Khabarsatta.com पर प्रतिदिन विजिट करें |

कब हुई थी परीक्षा ?

मध्यप्रदेश प्रोफ़ेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा प्रदेश के 17 शहरों के विभिन्न परीक्षा केन्द्रो पर 16 फरवरी से 10 मार्च तक कराई गयी थी ! मप्र संविदा शिक्षक भर्ती में बहुत उम्मीदवार शामिल हुए थे ! इस भर्ती का रिजल्ट, परीक्षा ख़त्म होने के करीब 8 महीने बाद घोषित हो सका है ! MP PEB के अधिकारियो के मुताबिक वर्ग 1 के कुल 16 विषयो में से 15 विषयो का रिजल्ट 28 अगस्त को जारी कर दिया गया था | तथा हिंदी विषय का रिजल्ट फिर से जारी किया गया है |

नई भर्ती नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी

MP संविदा शिक्षक वर्ग 1 काउंसलिंग और MP संविदा शिक्षक वर्ग 2 काउंसलिंग के साथ ही MP Govt New Vacancy Notification भी जल्द जारी किया जा सकता है ! विभाग द्वारा तैयारी अंतिम चरणो में है | MP Police के पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है