Home Blog Page 1974

जनवरी 2020 : 14 दिन बंद रहेंगे BANK , BANK HOLIDAYS LIST 2020

सिवनी । नया साल 2020 आज चुका है। उत्साह, उमंग, संकल्प और बधाई हो का सिलसिला जारी है। लोग आने वाले पूरे साल की प्लानिंग कर रहे हैं। इसी प्लानिंग के बीच हम आपको बताना चाहते हैं कि 2020 के जनवरी महीने में 31 में से 14 दिन आपका बैंक बंद रहेगा। 

जनवरी 2020 में बैंकों की लंबी छुट्टियां हैं। भारतीय रिजर्व बैंक की वेबसाइट के मुताबिक पूरे जनवरी में बैंक 14 दिन बंद रहेंगे। इन दिनों बैंकों का कामकाज बंद रहेगा। इसमें सरकारी और निजी बैंक दोनों की छुट्टियां शामिल हैं। 10 छुट्टियां, महीने के 2-4 शनिवार और हर रविवार को भी बैंक बंद रहेगा। मतलब कुल मिलाकर 14 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इसमें चार रविवार शामिल हैं। 

जनवरी में 10 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इन 10 छुट्टियों में अलग-अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियों के साथ महीने का दूसरा और चौथा शनिवार भी शामिल है। भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने साल 2020 के लिए बैंक हॉलीडे 2020 कैलेंडर जारी कर दिया है। अपने क्षेत्र के बैंक हॉलिडे पता करने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 19 से 21 जनवरी तक

सिवनी। राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान 19 जनवरी से 21 जनवरी 2020 तक प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत संपूर्ण जिले के 0 से 5 वर्ष तक के समस्त बधाों को पल्स पोलियो की दवा प्रथम दिवस बूथ पर व दूसरे व तीसरे दिन घर-घर जाकर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा पिलाई जाएगी।

सिवनी कलेक्टर करेंगे व्यापारियों की समस्या का समाधना, बैठक का दिन एवं दिनांक देखे

सिवनी- नगर पालिका के बुधवारी बाजार, नेहरू रोड एवं जीएन रोड के व्यापारी संघों से उनकी समस्‍याओं के निराकरण के संबंध में बैठक दिनांक 02 जनवरी 2020 को दोपहर 12.30 से 01.00 बजे होगी ।

जिसके बाद रेडीमेड कपडा व्‍यापारी संघ, दोपहर 01.00 से 01.30 बजे सराफा व्‍यापारी संघ, दोपहर 01.30 से 02.00 सर्व व्‍यापारी संघ, दोपहर 02.30 से 03-00 अनाज व्‍यापारी संघ, दोपहर 03.00 से 04.00 बजे तक अन्‍य व्‍यापारी संघों से चर्चा की जाएगी ।

उक्त क्षेत्र के सभी व्यापारी संघ जिन्‍हें जिला प्रशासन, राजस्‍व विभाग, नजूल, नगर पालिका सिवनी या अन्‍य किसी विभाग से किसी प्रकार के सहयोग की आवश्‍यकता है ।

ऐसे व्‍यापारी संघ अपनी समस्‍याएं एवं उनके संभावित निराकरण के उपाय सहित चर्चा हेतु कलेक्टर कक्ष में उनके लिए नियत किये गये समय पर उपस्थित हो सकते हैं । जो भी व्‍यापारी संघ चर्चा हेतु आना चाहते हैं वे अपने संघ के अधिकतम 7 लोगों के साथ कलेक्‍टर कार्यालय में उपस्थित हों ताकि सार्थक चर्चा की जाकर उपस्थित समस्‍याओं के अधिकतम समाधान निकाले जा सकें ।

जनरल Bipin Rawat बने पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ

0
cds-bipin-rawat-latest-news

न्यू दिल्ली : पूर्व सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत (Bipin Rawat) देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) होंगे। सीडीएस (CDS) सेना से संबंधित मामलों पर सरकार के लिए एकल-बिंदु सलाहकार के रूप में कार्य करेगा और सेना, वायु सेना और नौसेना के बीच बेहतर तालमेल पर ध्यान केंद्रित करेगा। जनरल रावत आज सेना प्रमुख के रूप में सेवानिवृत्त हुए।

एआईआर संवाददाता की रिपोर्ट, रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में एक नया क्लॉज लाकर सेना, वायु सेना और नौसेना के नियमों में संशोधन किया था, जो रक्षा कर्मचारियों के प्रमुख को अधिकतम 65 वर्ष तक की सेवा करने की अनुमति देता है।

सीडीएस भी बेकार खर्च को कम करके सशस्त्र बलों की लड़ाकू क्षमताओं को बढ़ाने के उद्देश्य से तीन सेवाओं के कामकाज में सुधार लाएगा। जनरल रावत एक सेवा प्रमुख के समकक्ष वेतन और अनुलाभ के साथ एक चार सितारा जनरल के पद पर काम करेंगे। वह रक्षा मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के भीतर बनाए जाने वाले सैन्य मामलों के विभाग (डीएमए) के प्रमुख भी होंगे। वह सभी त्रि-सेवाओं के मामलों पर रक्षा मंत्री के प्रधान सैन्य सलाहकार के रूप में कार्य करेंगे। हालाँकि, तीनों प्रमुख अपने संबंधित सेवाओं से संबंधित मामलों पर रक्षा मंत्री को सलाह देना जारी रखेंगे। इसके साथ, भारत अब यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, इटली और स्पेन जैसे देशों में शामिल हो गया है जिनके पास अपनी सीडीएस है।
 
निवर्तमान सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने आज अपने तीन साल के कार्यकाल में सेना के सभी कर्मियों और उनके परिवारों को पूरा समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया। नई दिल्ली में गार्ड ऑफ ऑनर के बाद जनरल रावत ने भी उम्मीद जताई कि नए प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज नरवाने के तहत सेना अधिक से अधिक ऊंचाइयों पर पहुंचेगी। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल नरवाना को अपनी शुभकामनाएं दीं जो आज 28 वें सेना प्रमुख के रूप में पद ग्रहण करेंगे। जनरल रावत ने आगे कहा कि भारतीय सेना अब देश के सामने सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए बेहतर तरीके से तैयार है।

इस बीच संयुक्त राज्य अमेरिका ने जनरल बिपिन रावत को भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में नियुक्त करने पर बधाई दी है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा, सीडीएस की स्थिति दो देशों के आतंकवादियों के बीच अमेरिका-भारत के संयुक्त सहयोग को उत्प्रेरित करने में मदद करेगी। भारत में अमेरिका के राजदूत केनेथ जस्टर ने एक ट्वीट में जनरल रावत को व्यक्तिगत रूप से बधाई देते हुए कहा कि वह अमेरिका-भारत रक्षा साझेदारी को आगे बढ़ाने के तरीकों पर अधिक उत्पादक चर्चाओं की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सीडीएस पद के निर्माण की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस में की थी। इस साल भाषण।

कई अन्य देशों में समान या अलग नाम के साथ एक ही पद है। संयुक्त राज्य अमेरिका में, सीडीएस पोस्ट को 1959 में संयुक्त संचालन की नई अवधारणा को प्रतिबिंबित करने के लिए बनाया गया था। यह ब्रिटिश सशस्त्र बलों का पेशेवर प्रमुख और रक्षा राज्य के सचिव और यूनाइटेड किंगडम के प्रधान मंत्री के लिए सबसे वरिष्ठ वर्दीधारी सैन्य सलाहकार है।

इटली के रक्षा कर्मचारियों का प्रमुख इतालवी सशस्त्र बलों के रक्षा कर्मचारियों के प्रमुखों को संदर्भित करता है। यह पद मई 1925 में बनाया गया था और पिएत्रो बडोग्लियो इसे धारण करने वाले पहले व्यक्ति थे।

स्पेन में रक्षा स्टाफ के प्रमुख, स्पेनिश सशस्त्र बलों में सर्वोच्च रैंकिंग वाले सैन्य अधिकारी हैं। इन देशों में से चीन, कनाडा और जापान में भी समान या समकक्ष पद हैं।

सिवनी दलसागर में संगीतमय शाम के साथ होगा नये साल का स्वागत

seoni dalsagar selfie point

सिवनी- जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह अढायच द्वारा ऐतिहासिक दलसागर तालाब को पर्यटक स्थल के रूप में तब्दील करने के प्रयास जमीनी स्तर पर नजर आने लगे है, जहां नगर पालिका सिवनी एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से भैरोगंज जाने वाला मार्ग नये स्वरूप में नजर आने लगा है।

कलेक्टर सिवनी द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में महिला-पुरूषों एवं वृद्धजनों के लिये अलग-अलग वॉकिंग टै्रक बन चुके है, वहीं बुजुर्गों के लिये विशेष रूप से एक्यूप्रेशर टै्रक का निर्माण किया गया है, इसके साथ ही नगर के युवाओं को शारीरीक रूप से चुस्त-दुरूस्त रखने हेतु ओपन जिम भी बनायी गई है।

आगामी 1 जनवरी 2020 की शाम 5 बजे से इस मार्ग पर विभिन्न मनोरंजक खेल आयोजित किये गये है, जिसमें स्लो-साइकल, रस्साकसी, गोला फैक, टिप्पू, नीबू-चम्मच दौड़ जैसे अन्य मनोरंजक खेल महिला-पुरूषों, युवाओं एवं विशेष रूप से बच्चों के लिये रखे गये है, इसके साथ ही एक शाम दलसागर के नाम पर आधारित संगीतमय आर्केस्टा भी आयोजित होगा।

जिला प्रशासन द्वारा इस महत्वपूर्ण अवसर पर उपस्थित होकर जिले को गौरांवित करने वाले ऐतिहासिक दलसागर तालाब को सारे भारत में प्रचारित करने की अपील की गई है। ज्ञात रहे कि इसी क्षेत्र में चार सेल्फी पाईंट लगाये जाने है, जिसमें से एक सेल्फी पाईंट कल आम जनों के लिये खोल दिया जायेगा।

मंत्री जीतू पटवारी ने कार्यकर्ता को लात मारी फिर घूसा मारकर कमरे से किया बाहर, वीडियो वायरल

अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले मंत्री जीतू पटवारी (Jitu Patwari) का कार्यकर्ता को लात मारने और घूसा मारकर कमरे से बाहर करने का विडियो (Video) हुआ सोशल मीडिया (Social Medai) पर वायरल (Viral) | खेल एवं युवा कल्याण मंत्री Jeetu Patwari ने रीवा Reewa में जिला खेल परिसर में निर्माणाधीन स्टेडियम का अवलोकन किया।

रीवा (Rewa). मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा और खेल मंत्री जीतू पटवारी (Jitu Patwari) अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ता को लात मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, उसके बाद वो कार्यकर्ताओं को कमरे से बाहर धक्के मार कर बाहर निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। जीतू पटवारी (jeetu patwari) का ये वीडियो (Video) रीवा जिले का है। बता दें कि मंत्री जीतू पटवारी सोमवार को एक दिवसीय प्रवास में रीवा पहुंचे थे यहां उन्होंने कार्यकर्ता की पिटाई की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ हंगामा जीतू पटवारी सोमवार को रीवा में मीडिया को संबोधित कर रहे थे उसी दौरान कार्यकर्ताओं की गुटबाजी खुलकर दिखी। इससे नाराज मंत्री जीतू पटवारी ने पहले बाहर करने लगे फिर उसके पैर में लात मारी और फिर कार्यकर्ता को घूसा मारते हुए कमरे से बाहर कर दिया। कुछ कार्यकर्ताओं ने इसका वीडियो बना लिया और फिर ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

देर से पहुंचे थे पटवारी
दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए मंत्री जीतू पटवारी देर के पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब इस कमरे का दरवाजा बंद कर दो जब तक प्रेस कॉन्फ्रेंस चलेगी कोई भी अंदर बाहर नहीं जाएगा। इस दौरान कुछ लोग बाहर से दरवाजा पीटने लगे और जब दरवाजा खुला तो मऊगंज के पूर्व जनपद अध्यक्ष बृजेन्द्र शुक्ला गेट पर खड़े थे और टीआरएस कॉलेज के जनभागीदार समिति के अध्यक्ष दिवाकर द्विवेदी से भिड़ गए।

यह देखकर मंत्री ने बृजेन्द्र को बुलाकर बैठा लिया लेकिन हंगामा शांत नहीं हुआ। इसके बाद मंत्री जीतू पटवारी खुद उठे और सभी को बाहर जाने को कहा। जिसके बाद मंत्री जीतू पटवारी ने कार्यकर्ता को लात मारी और फिर घूसा मारते हुए उसे कमरे से बाहर कर दिया। इस दौरान मंत्री ने बृजेन्द्र शुक्ला से पूछा आप कांग्रेस पार्टी के हो क्या?

सिवनी के लिये 2019 का हीरो कौन ? वोट करे

वोटिंग ऑप्शन खबर के अंत मे दिये हुए है

सिवनी : विगत कई वर्षों से जिला पड़ोसी छिन्दवाड़ा बालाघाट नरसिंहपुर मण्डला जैसे जिलों से विकास की तोड़ में पिछड़ा है,लेकिन इस वर्ष यानी 2019 को जिले में काफी परिवर्तन एवं विकास दिखाये दे रहा है. जहा वर्षो पुरानी बड़ी रेल लाइन एवं फोर लेन का निर्माण कार्य तेजी से जारी है,वही पेच नहर से हजारो एकड़ भूमि सिंचित हो रही जबकि नगर मुख्यालय के जिला हॉस्पिटल को जन सहयोग से नया रूप प्रदान किया गया.

इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में जिला कलेक्टर ने अभिनव प्रयास कर मेरी शाला मेरी जवाबदारी अभियान चलाया जहा शिक्षकों एवं समाज सेवियों ने बच्चो को गर्म कपड़े,डेक्स बेंच कॉपी किताबे भी उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही नगर में लगभग 30 वर्ष बाद अतिक्रमण विरोधी अभियान आंरभ किया गया जहा वर्षो से काबिज भु माफियो को हटाया गया है जिसका आम जनता ने जमकर समर्थन किया है

इसके साथ ही ग्रामीण अंचलों में सरकारी शलाओ में शौचालयों की सफाई भी सार्थक परिणाम द्दे रही है, स्पष्ट हे की जिला विकास की ऒर अग्रसर है लेकिन इन सब का श्रेय जनता किसे दे रही है। खबरसत्ता के द्वारा सिवनी का वर्ष 2019 का हीरो कौन जनता के मत से तय करने का प्रयास किया जा रहा है।

नीचे दिये आप्शन में वोट दे और ज्यादा से ज्यादा लोगो के साथ शेयर करें जिससे यह पता चल पाए की वर्ष 2019 का हीरो कौन ? आपके मत से तय करने का प्रयास किया जा रहा है.

Sorry, there are no polls available at the moment.

सिवनी : अब महुए के पेड़ के नीचे से निकल रहा पानी

सिवनी। बीते लगभग दो माह से मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में महुए के पेड़ को लेकर अंधविश्वास फैला हुआ है, जिसे अब लोग आस्था पर भारी अंधविश्वास का नाम देने लगे हैं। सिवनी जिले के छपारा से बखारी जाने वाले मार्ग पर स्थित ग्राम दानीमेटा के समीप एक महुए के पेड़ के नीचे कुछ दूरी पर जड़ से पानी बहता हुआ नजर आ रहा है जो कि लगातार बीते तीन दिनों से बह रहा है।

उक्त पानी को ग्रामीण गंगाजल व नर्मदा नदी का जल कह रहे हैं और इसका उपयोग बीमारी ठीक होने के लिये कर रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ ग्रामीण तो उक्त जल के उपयोग से बीमारियाँ ठीक होने का दावा भी कर रहे हैं।

इसके पूर्व जिले के छपारा विकासखंड मुख्यालय से भीमगढ़ की ओर जाने वाले मार्ग पर लगभग 7 किलोमीटर दूर स्थित गोरखपुर घाटी के बंजारी मंदिर के सामने एक महुये का पेड़ बीते लगभग 1 माह से लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ था। जहां पर प्रतिदिन सैंकड़ों मरीज अपनी बीमारियाँ ठीक कराने के लिये उक्त स्थानपर पहँुच रहे थे, जहाँ महुए के पेड़ की पूजा कर स्वास्थ्य ठीक होने का दावा कर रहे हैं, जहाँ पर अभी भी लोगों का पहँुचना जारी है।

आस्था पर अंधविश्वास की कहानी लगभग 2 माह पूर्व मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के पिपरिया के समीप नयेगांव में एक महुये का पेड़ से प्रारंभ हुई थी, जहां लोगों के द्वारा किसी भी तरह की बीमारियां ठीक होने का दावा किया जा रहा था। शासन प्रशासन द्वारा जब यहां भीड़ ज्यादा लगने लगी तो वहां से लोगों को हटाने के लिये बल प्रयोग भी करना पड़ा था।

आज के इस वैज्ञानिक युग में भी इस तरह के अंध विश्वास मध्यप्रदेश में बीते लगभग दो माह से चल रहे हैं। पिपरिया के पश्चात नरसिंहपुर जिले के बाद जबलपुर जिले में भी एक महुये का पेड़ आस्था का केंद्र बना, इसके बाद नंबर आया सिवनी जिले का।

सिवनी : रिश्वतखोर हेड कांस्टेबल को हुई 04 वर्ष की सजा

सिवनी-जिला सिवनी की भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष न्यायालय द्वारा वर्ष के अंतिम दो दिन पहले , भ्रष्टाचार के मामले प्रधान आरक्षक को सजा सुनाई है.

जिसके बारे में मीडिया सेल प्रभारी मनोज सैयाम द्वारा बताया गया की , आवेदक केवल सिंह राय द्वारा मैग्मा कंपनी से वाहन फाइनेंस कराया गया था जिसकी किस्त समय पर ना चुका पाने के कारण कंपनी द्वारा वाहन सीज कर बेच दिया गया था । फाइनेंस कंपनी दवारा आवेदक के विरुद्ध कोलकाता ,पश्चिम बंगाल में चीफ मेट्रो पोलिटन मजिस्ट्रेट ,कोलकाता की न्यायालय में शेष राशि वसूली हेतु वाद दायर किया गया था ।

न्यायालय द्वारा पेनल्टी रिकवरी हेतु आवेदक केवलसिंह के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था । इसके पूर्व भी आवेदक के भतीजे अभिषेक राय एवं महमुद अली का भी कोलकाता से इसी प्रकार का वारंट जारी हुआ था तब भी आरोपी प्रधान आरक्षक राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी के द्वारा अभिषेक राय एवं महमुद अली से 10000 रुपयें लेकर फर्जी फरारी पंचनामा बनाकर कोलकाता न्यायालय भेज दिया गया था ।

इसी प्रकार जब आवेदक केवल सिंह राय का गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ तो , उसे गिरफ्तार करने की बजाएं उसके फरार हो जाने के पंचनामा बनाने के एवज में 10000/- रुपयें रिश्वत की मांग कर रहा था । और न देने पर गिरफ्तार करने की धमकी दे रहा था । जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा आरोपी के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर को की गई थी । जिस पर दिनांक 16/02/2016 आरोपी प्रधान प्रधान आरक्षक राजेश प्रसाद द्विवेदी को प्रार्थी से 5000/- रुपयें रिश्वत लेते छपारा में लोकायुक्त पुलिस द्वारा रंगे हाथ पकड़ा गया। और मामला न्यायायल में पेश किया था ।

जिसकी सुनवाई – माननीय श्री राजर्षि श्रीवास्तव, विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम ) की न्यायालय मे की गई। जिसमें शासन की ओर से श्री नवल किशोर सिंह सहायक जिला अभियोजन अधिकारी के द्वारा पैरवी की गई। जिसमें सबूतों एवं गवाहों के आधार पर आरोपी राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी को धारा-07 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में- 3 वर्ष का सश्रम कारावास एवं धारा- 13(2), भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में 4 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किए जाने का निर्णय सुनाया है ।

2018-19 में पेंच टाइगर रिजर्व पहुँचे 88 हजार 683 पर्यटक, जिसमे विदेशी पर्यटको की संख्या 79000 पार

लगातार बढ़ रही पर्यटकों की संख्या

भोपाल । देश के सबसे लोकप्रिय टाइगर रिजर्व में से एक मध्यप्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व में पर्यटन वर्ष 2018-19 में 88 हजार 683 पर्यटक पहुँचे। इसमें 79 हजार 852 भारतीय और 8 हजार 831 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। इससे रिजर्व को अब तक का सर्वाधिक 3 करोड़ 11 लाख 35 हजार 923 रुपये राजस्व प्राप्त हुआ। उल्लेखनीय है कि पर्यटन वर्ष 1997-98 में मात्र 988 पर्यटकों ने पेंच टाइगर रिजर्व का भ्रमण किया था, जिनमें एक भी विदेशी पर्यटक शामिल नहीं था। पेंच टाइगर रिजर्व को प्रबंधन में पर्यटन वर्ष 2010-11 में पूरे देश में प्रथम और वर्ष 2014 में दूसरा स्थान मिला।

पेंच टाइगर रिजर्व देश में सबसे अधिक शाकाहारी घनत्व वाला पार्क है। यहाँ मांसाहारी प्राणियों में बाघ, तेंदुआ, जंगली बिल्ली, कुत्ते, लकड़बग्घा, सियार, लोमड़ी, भेड़िया, नेवला आदि और शाकाहारी प्रजातियों में मुख्य रूप से बायसन, चीतल, सांभर, नीलगाय, चौसिंगा, चिंकारा, जंगली सुअर आदि जानवरों की बहुतायत के साथ खूबसूरत जंगल भी सैलानियों को आकर्षित करते हैं। राष्ट्रीय उद्यान में विभिन्न मौसमों में लगभग 325 प्रजाति के पक्षी देखे जा सकते हैं। पार्क के तोतलाडोह जलाशय के डूब क्षेत्रों में सर्दी के मौसम में प्रवासी पक्षियों का जमघट लगा रहता है।

पेंच टाइगर रिजर्व में 116 किलोमीटर मार्ग तथा 82.3 वर्ग किलोमीटर (20 प्रतिशत) क्षेत्र में पर्यटन होता है। पर्यटकों को 3 प्रवेश-द्वार रूखड़, तेलिया और खवासा से प्रवेश दिया जाता है। वन विभाग द्वारा पर्यटकों की सुविधा के लिये यहां 96 गाइड की व्यवस्था की गई है। इनमें 12 महिला गाइड शामिल हैं। टूरिया में 10 महिला, कर्माझिरि और तेलिया बफर में एक-एक महिला गाइड की नियुक्ति की गई है। टुरिया प्रवेश-द्वार पर कुल 56, कर्माझिरि में 11, जमतरा और तेलिया बफर में 6-6, रूखड़ बफर में 2 और सकाटा बफर में 3 गाइड उपलब्ध हैं। इसी तरह सफारी में 142 पंजीकृत वाहन भी उपलब्ध हैं। इनमें से सर्वाधिक 124 टुरिया गेट पर, 10 कर्माझिरि और 8 जमतरा में उपलब्ध हैं।

पार्क में पर्यटन से पर्यावरण संरक्षण जागरूकता के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलता है। पर्यटकों के लिये यहाँ संचालित गतिविधियों में पक्षी-दर्शन, जंगल सफारी, स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम, जंगल कैम्प/टेंट, नेचर ट्रेल, वैज्ञानिक अध्ययन, ट्री-हाउस, इंटरप्रिटेशन सेंटर आदि शामिल हैं।