Home Blog Page 1972

सिवनी सायकल-ऑन रैली के प्रमोशन में शामिल हुये स्कूली विद्यार्थी

सिवनी। आगामी 1 फरवरी 2020 दिन शनिवार को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सिवनी टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल के सौजन्य से सिवनी सायकल-ऑन रैली का आयोजन किया जाना है। ज्ञात रहे कि विगत 5 वर्षों से नगर के युवाओं का समूह उक्त कार्यक्रम पर्यावरण संबंधी जागरूकता से आम नागरिकों को परिचय कराने के लिये करता आ रहा है।

कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सारी तैयारियां लगभग पूर्ण हो गई है, जहां रैली में भाग लेने वाले स्कूल, कॉलेज एवं अन्य शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों सहित आम नागरिकों को पंजीकरण कार्य आरंभ हो चुका है।

रैली को सफल बनाने के लिये आज 5 जनवरी दिन रविवार की सुबह बड़े मिशन स्कूल मैदान में प्रमोशन कार्यक्रम आयोजन किया गया, जहां मौजूद बालक और बालिकाओं के मध्य स्लो सायकिल रैली आयोजित की गई, जिसमें सिनियर वर्ग बालकों की प्रतियोगिता में शांतनु मोरे, आराध्य देशमुख द्वितीय एवं रौनक उइके तीसरे स्थान पर रहे, जबकि सीनियर वर्ग में अब्दुल अरजान प्रथम, जबकि प्रखर जैन द्वितीय वहीं अतुल सनोडिया तृतीय स्थान पर रहे।

बालिकाओं की जूनियर स्लो साइकिलिंग में दिक्षा सोनी प्रथम तथा रक्षा चौरसिया द्वितीय रही, जिन्हें आयोजन समिति द्वारा पुरूस्कार भी प्रदान किये गये, आज के इस प्रमोशन कार्यक्रम में पीयूष शाह, अभय श्रीवास्तव, संजय मंडल, ओम उपाध्याय, आयुष दंडवते, स्वदेश ठाकुर, उमेश जैन, ऋषभ ठाकुर, अमित शर्मा, कपिल पांडेय, सुधीर शर्मा, विजय चौहान, विपिन शर्मा सहित सिवनी सायकल-ऑन के सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा श्रीमति मनीषा चौहान एवं सविता गौतम का भी प्रमोशन कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा।

सिवनी : 8 जनवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन

सिवनी -गुंज सामाजिक संस्था द्वारा आगामी 8 जनवरी 2020 दिन बुधवार को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिला चिकित्सालय में स्थित ब्लड बैंक परिसर में आयोजित होगा, जहां युवक-युवती एवं महिलायें रक्तदान करेंगे।

मालूम हो कि गुंज संस्था महिलाओं द्वारा संचालित है जो महावारी स्वच्छता प्रबंधन पर कार्य कर रही है, वहीं इनका मुख्य उद्देश्य स्वस्थ्य किशोरी सशक्त महिला समर्थ राष्ट्र के हित में कार्य करना है। शिविर में रक्तदान करने के लिये इच्छुक रक्तवीर मोबाईल नंबर 9754979322, 9425475757, 7974637289, 7089486844 पर संपर्क कर सकते है।

सिवनी : कार की टक्कर से बाईक सवार की मौत

सिवनी । लखनवाड़ा थाना क्षेत्र में एक कार ने अपने सामने जा रही बाईक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाईक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस के द्वारा आरोपी कार चालक की तलाश आरंभ कर दी गयी है।

बण्डोल क्षेत्र के ग्राम बखारी निवासी नारायण प्रसाद (60) पिता शम्भू दयाल पाठक और धनीराम (50) पिता काशीराम सेन बाईक पर सवार होकर सिवनी की ओर आ रहे थे। ग्राम जाम और मढ़ई के बीच उनकी बाईक को एक कार ने टक्कर मार दी जिसके चलते नारायण और धनीराम घायल हो गये। दुर्घटना को कारित करने वाला कार चालक अपने वाहन सहित मौके से भाग निकला।

रविवार की दोपहर को हुए उक्त सड़क हादसे के दोनों घायलों को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय पहुँचाया गया जहाँ उपचार के दौरान नारायण ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्ट मार्टम करवाने के उपरांत उसके परिजनों को सौंप दिया है। घायल धनीराम का उपचार जारी है।

एक अन्य सड़क हादसे में सिवनी के मंगलीपेठ क्षेत्र निवासी रमेश (63) पिता रामजी अग्रवाल और नवीन (35) पिता रमेश चन्द्र अग्रवाल बाईक से गिरकर घायल हो गये। घायल रमेश और नवीन को जिला चिकित्सालय में दाखिल करवा दिया गया है जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है।

सिवनी : रिटायर्ड लेफ्टिनेंट का गाँव लौटने पर हुआ जोरदार सम्मान

सिवनी । सरहद पर देश की सेवा में जिंदगी के 30 साल गुजारने के बाद जब एक जवान अपनी मातृभूमि पर लौटा तो गाँव और क्षेत्र के लोग उसके स्वागत में उमड़ पड़े।

देशभक्ति के नारों के बीच जब जवान पहुँचा तो उसका तिलक, फूल माला से स्वागत हुआ। जवान ने भी अपने अनुभव से युवाओं को भारत माता की सेवा, देश की सरहदों की रक्षा के लिये सेना में जाने की प्रेरणा दी।

मातृधाम बंघोड़ी ग्राम के निवासी स्व.काशीराम एवं माता गंगा बाई सनोडिया के पुत्र कुंजी लाल सनोडिया होनरी लेफ्टिनेंट की पोस्ट पर श्रीनगर में पदस्थ थे। उन्होंने देश सेवा में अपने जीवन काल के 30 वर्ष दिये। 31 दिसंबर को अपनी देश सेवा पूर्ण की और वे पद मुक्त होने के बाद शुक्रवार को अपनी जन्मभूमि सिवनी विकास खण्ड के ग्राम बंघोड़ी पहुँचे। ग्रामीणों द्वारा स्वागत के लिये उत्साह से तैयारी की गयी थी व जय हिंद, भारत माता की जय, वंदे मातरम के घोष का जोश ग्रामीणों में नज़र आया।

कर्त्तव्यनिष्ठा से देश की सेवा कर अपने गृहग्राम लौट रहे सेवा निवृत्त जवान मातृधाम चौक पहुँचे। वहाँ उनका इंतजार कर रहे स्नेेही स्वजन, परिवार एवं ग्रामीण व क्षेत्र वासियों ने उनका आत्मीय स्वागत अभिनंदन गर्म जोशी के साथ किया। मातृधाम चौक से समीप के होटल तक पैदल ढोल-बाजे के साथ जुलूस के रुप में पहुँचे। यहाँ उनकी सुपुत्री डॉ.कीर्ति सनोडिया, समाज के वरिष्ठजनों एवं पारीवारिक जनों ने स्वागत – सम्मान किया। सेना से सेवा पूरी कर लौटे लेफ्टिनेंट ने भी क्षेत्र वासियों से मिले सम्मान को अविस्मरणीय बताया और अपने क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी देश सेवा के लिये सेना में जाने के लिये प्रेरित किया।

NANKANA SAHIB में सिखों पर हमला CAA के विरोधियों को जवाब: AMIT SHAH

0

ननकाना साहिब में सिखों पर हमला CAA के विरोधियों को जवाब: अमित शाह | पाकिस्तान स्थित ननकाना साहिब गुरुद्वारा हिंसा की घटना को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का विरोध कर रहे लोगों के लिए आंख खोलने वाला बताया है.

  • ननकाना साहिब गुरुद्वारा हिंसा मामले का शाह ने किया जिक्र
  • सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को मीदी सरकार ने दिए मुआवजा

पाकिस्तान स्थित ननकाना साहिब गुरुद्वारा हिंसा की घटना को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का विरोध कर रहे लोगों के लिए आंख खोलने वाला बताया है.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा, विपक्ष कहता है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार नहीं होते. केजरीवाल, राहुल और सोनिया गांधी आंख खोलकर देख लें कि बीते दिनों ही ननकाना साहिब जैसे पवित्र स्थल पर पाकिस्तान ने हमला करके सिख भाइयों को आतंकित करने का काम किया है.

अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 1984 में सिखों का नरसंहार हुआ. कई सिख भाई-बहनों का कत्लेआम कर दिया. कांग्रेस की सरकारें उनके घावों पर मरहम नहीं लगाती थी. मोदी सरकार ने हर पीड़ित को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा दिया और जो दोषी थे उन्हें जेल की सलाखों के पीछे डालने का काम किया है.

सिख भाइयों को आतंकित किया

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, विपक्षी करते हैं कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार नहीं होते. केजरीवाल, राहुल-सोनिया गांधी जी आंख खोलकर देख लो, बीते दिनों ही ननकाना साहिब जैसे पवित्र स्थल पर हमला करके सिख भाइयों को आतंकित करने का काम पाकिस्तान ने किया है.

जनता चाहती है राम मंदिर बने

कांग्रेस ने राम जन्मभूमि के मामले को बहुत वर्षों से रोक रखा था, वह कोर्ट में इसका विरोध करती थी. उन्होंने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने अब फैसला दिया है कि राम जन्मभूमि पर मंदिर बनना चाहिए, ये देश के करोड़ लोगों की इच्छा थी.

नागरिकता कानून पर लिया आड़े हाथों

संसद में पारित नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं. वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से इस कानून के समर्थन में लोगों को जागरूक करने की कवायद शुरू हो गई है. इसी कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. अमित शाह ने रविवार को कहा कि CAA पर केजरीवाल, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ने जनता को गुमराह किया और दंगे करवाने का काम किया है.

नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर अमित शाह ने कहा, अभी-अभी प्रधानमंत्री जी सीएए को लेकर आए. सीएए को कैबिनेट ने मंजूरी दी लोकसभा ने पारित किया और केजरीवाल, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ने विशेषकर जनता को गुमराह किया और दंगे करवाने का काम किया है.

उन्होंने कहा, मैं दिल्ली की जनता से पूछना चाहता हूं-क्या आप ऐसी सरकार चाहते हैं जो दिल्ली में दंगे करवाए? उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी जी नागरिकता संशोधन कानून लाए तो कांग्रेस, आम आदमी पार्टी ने इसका भी विरोध किया. मोदी जी पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से आए शरणार्थियों को नागरिकता देने जा रहे हैं तो दलित विरोधी केजरीवाल, राहुल गांधी इसका विरोध कर रहे हैं.

सिवनी जिला चिकित्सालय में बना "Kids Play Zone"

सिवनी : नर्सें स्वास्थ्य-सेवा की बुनियाद हैं, नर्सों की स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में महती भूमिका है । चिकित्सालय में कार्यरत नर्सेज अपने कार्यावधि के दौरान अपने छोटे बच्चों की देखभाल और मातृत्व भाव दे सकेंगी जिला चिकित्सालय सिवनी में उपचार हेतु आने वाले हर मरीज की जिंदगी बचाने, हर बच्चे को टीका लगाने, मरीज़ की अच्छी देख-रेख के पीछे नर्सों का हाथ होता है ।

आप अवगत हैं कि नर्सों के द्वारा अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रखने एवं डॉक्टर द्वारा बताएं उपचार के क्रियान्वयन करने के लिए जी-जान लगाकर मेहनत करती हैं। नर्सेस हर दिन न सिर्फ लोगों को ज़रूरी मॆडिकल मदद देती हैं बल्कि प्यार, आत्मीयतापूर्ण सेवा और सच्ची हमदर्दी के साथ उनका ढाढ़स भी बँधाती हैं।

नर्सों को मरीजों के जीवन रक्षा के कार्य के साथ अपने पारिवारिक दायित्वों की भी जिम्मेवारी होती है सभी जानते हैं कि इस कार्य क्षेत्र में कार्य की आवश्यकता महत्वता के अनुसार समय निश्चित नहीं होता है और उन्हें लगातार कई कई घंटे अपने छोटे बच्चों एवं अन्य परिजनों को छोड़कर चाहे कड़ाके की ठंड, भीषण गर्मी हो या फिर कैसी भी बरसात हो आपने कर्तव्य पथ पर रहकर लोगों की सेवा करनी होती है ।

जिला प्रशासन द्वारा नर्सों की कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों के साथ-साथ पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु “जिला चिकित्सालय सिवनी में सर्व सुविधा युक्त क्रैश कक्ष KIDS PLAY ZONE” कार्यशील कराया गया है जिसमें चिकित्सालय में कार्यरत नर्सेज अपने कार्यावधि के दौरान अपने छोटे बच्चों की देखभाल कर मातृत्व भाव दे सकेंगी और आवश्यकतानुसार अन्य चीजें भी कर सकेंगी ।

Jio Phone 2 : मात्र 141 रु में आपका हो जायगा जिओ फोन 2 ! जानिए ऑफर

0

Jio Phone 2, Jio Phone 2 Features , Reliance Jio Offer : जियो फोन 2 खरीदने का विचार बना रहे हैं तो अभी आपके पास एक सुनहरा अवसर है। जानें क्या है ऑफर। Jio Phone 2 : रिलायंस के Jio Phone 2 को खरीदने का बेहतरीन मौका है। नए साल पर अगर जियोफोन 2 खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसे सस्ते में घर लाया जा सकता है। जियो.कॉम पर दी गई जानकारी के मुताबिक ग्राहक इस शानदार फोन को EMI पर घर ला सकते हैं। Jio Phone 2 Price in India इस फोन की कीमत 2,999 रुपये है, लेकिन EMI के तहत इसे सिर्फ 141 रुपये में घर लाया जा सकता है।

डुअल सिम वाला जियोफोन 2 अपने पॉपुलर JioPhone का सक्सेसर वर्जन है, जिसे साल 2017 में लॉन्च किया गया था। आइए जानते हैं इस फोन के फीचर्स के बारे में सबकुछ…

Jio Phone 2 Features : जियो फोन 2 में फुल कीबोर्ड के साथ हॉरिजेंटल स्क्रीन डिस्प्ल दिया गया है। फोन में फुल कीबोर्ड क्वर्टी कीपैड फॉर्म में दिया गया है, जिससे टाइपिंग में काफी आसानी होती है। इस फोन में 2.4 इंच का डिस्प्ले और 512MB का रैम दिया गया है। स्टोरेज के तौर पर ग्राहकों को इसमें 4GB का इंटरनल स्टोरेज मिलेगी, जिसे अगर वह बढ़ाना चाहें तो माइक्रो SD कार्ड के ज़रिए 128GB तक बढ़ा सकते हैं। 

कैमरे की बात करें तो फोन के रियर में 2 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए यूज़र्स को जियोफोन 2 के फ्रंट में VGA कैमरा मिलता है। यह फोन Wi-Fi, GPS, ब्लूटूथ और FM से लैस है. फोन में HD Voice कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। पावर के लिए JioPhone 2 में 2,000mAh की बैटरी दी गई है और यह KAI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

सिवनी : जुआ- सट्टा एवं भू- माफिया अखिलेश अवस्थी पर 31 आपराधिक प्रकरण दर्ज

सिवनी : सिवनी जिला कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के निर्देशन में शनिवार 4 जनवरी को जुआ- सट्टा एवं भू- माफिया अखिलेश अवस्थी पर जिला प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई। सी.वी. रमन वार्ड सिवनी निवासी अखिलेश अवस्थी के ग्राम डोंगरिया में अवैध कब्जा कर लगभग 2 एकड़ भूमि पर बनाए गए फॉर्म हाउस, गौ शाला- शेड, स्वीमिंगपूल को प्रशासन द्वारा तोड़ा गया हैं तथा कब्जे में ली गयी अतिरिक्त 5 एकड़ भूमि को भी भू-माफिया अवस्थी से सख्ती से मुक्त कराया गया। उक्त भूमि कीमत लगभग 12 लाख रुपये हैं।

सिवनी : भू- माफिया अखलेश अवस्थी के फार्म हाउस पर चला प्रशासन का चाबुक : VIDEO

जिला प्रशासन सिवनी को माफिया मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आगामी समय मे भी संगठित माफिया के रूप में किये जा रही आपराधिक गतिविधियों की जानकारी मिलने पर प्रशासन द्वारा तत्काल दमन कार्यवाही की जाएगी। इस संपूर्ण कार्यवाही में एसडीएम सिवनी जे.पी. सैयाम, डिप्टी कलेक्टर सोनल मरावी, तहसीलदार प्रभात मिश्रा, नायाब तहसीलदार कु. निधि शर्मा सहित राजस्व, पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारियो की उपस्थिति रही। भू- माफिया एवं जुआ सट्टा संचालक अखिलेश अवस्थी पर 1992 से अब तक जुआ- सट्टा संचालन सहित विभिन्न अपराध के कुल 31 आपराधिक प्रकरण जिले के विभिन्न थानों में दर्ज है। जिसकी जानकारी नीचे डी गयी है.

भू- माफिया एवं जुआ सट्टा संचालक अखिलेश अवस्थी पर 1992 से अब तक जुआ- सट्टा संचालन सहित विभिन्न अपराध के कुल 31 आपराधिक प्रकरण जिले के विभिन्न थानों में दर्ज है। जिसमें थाना कोतवाली सिवनी में अपराध क्रमांक 161/92 भा. द.वि की धारा 509 506 के तहत, अपराध क्रमांक 260 /94 भा. द.वि धारा 307, 34 तहत, अपराध क्रमांक 550 /94 भा. द.वि धारा 324, 307,34 तहत,अपराध क्रमांक 517 /97 भा. द.वि की धारा 324, अपराध क्रमांक 404 /99 भा. द.वि की धारा 341, 323, 294 ,324, 34 तहत, अपराध क्रमांक 457/99 भा. द.वि की धारा 294, 324, 542, 427, 34 तहत, अपराध क्रमांक 99/ 01 धारा 147,148 ,49 ,294, 448, 307 तहत, अपराध क्रमांक 190/02 भा. द.वि की धारा 341, 506, 323, 34 , अपराध क्रमांक 127/03 भा. द.वि की धारा 294, 506, 353 ,186 तहत,अपराध क्रमांक 445/ 03 भा. द.वि की धारा 324, 34 तहत, अपराध क्रमांक 383/ 04 भा. द.वि की धारा 452, 294 ,186, 353 , 332, 506 ,34 तहत, अपराध क्रमांक 457/ 04 भा. द.वि की धारा 341 ,294 ,324 ,506 तहत, अपराध क्रमांक 145/05 भा. द.वि की धारा 341, 294, 506, 323 ,34 अपराध क्रमांक 263/ 05 भा. द.वि की धारा 341, 294 ,506 बी 34, अपराध क्रमांक 645/06 भा. द.वि की धारा294 ,506, 323, 327, 427, 34 तहत,अपराध क्रमांक 218/07 भा. द.वि की धारा 294, 327, 427 ,506, 34 तहत, अपराध क्रमांक 236/ 07 भा. द.वि की धारा 307,34 तहत, अपराध क्रमांक 476/07भा. द.वि की धारा 147, 148, 149, 307 एसटी एससी एक्ट 3(2-5) तहत, अपराध क्रमांक 630/07 भा. द.वि की धारा 294, 323, 327, 341, 506 ,34 तहत तथा अपराध क्रमांक 690/11 भा. द.वि की धारा 294, 427, 456, 506 ,34 तहत प्रकरण दर्ज हैं। इसी तरह थाना कान्हीवाड़ा में अपराध क्रमांक 112/11 13 जुआ एक्ट , अपराध क्रमांक 113 /11 25, 27 आर्म्स एक्ट,शु.न. 107जाफौ., अपराध क्रमांक 432/15 धारा 365, 324, 452 ,323, 294 ,34, जाफौ14, शु.न. 66/16 110 जाफौ, अपराध क्र. 216/ 18 – 13 जुआ एक्ट दर्ज है। इसी तरह थाना डूंडा सिवनी में अपराध क्रमांक 97/18 13 जुआ एक्ट , अपराध क्रमांक 171/18 4क सट्टा एक्ट, अपराध क्रमांक 218/18 13 एवम 214/19 13 जुआ एक्ट के तहत दर्ज हैं।

MPPSC ADMIT CARD 2020 – MPPSC एडमिट कार्ड @ mppsc.nic.in

MPPSC State Service Exam Admit Card 2020 Released Download Admit Card Here @ mppsc.nic.in | MP SSE Exam Date (Date OUT): Officials of Madhya Pradesh Public Service Commission released the Madhya Pradesh PSC State Service Exam Admit Card 2020 on 4th January 2020. So the aspirants who had applied under various departments of state service can download the MPPSC SSE Prelims Admit Card 2020 from this article. Candidates must also refer to the MPPSC State Service Prelims Exam Date 2020. And the Prelims Exam is going to be on 12th January 2020.

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा एडमिट कार्ड 2020 | एमपी एसएसई परीक्षा तिथि @ mppsc.nic.in New Update: MPPSC State Service Exam Admit Card 2020 Released. Download the Admit Card from the below-given link by entering the login credential information.

So get the MPPSC Admit Card 2020 for the posts of State Administrative Services Deputy District President, State Police Service Deputy Superintendent of Police, Junior PayScale Treasury Officer / Accountant / Assistant Director, Assistant Director, Local Fund Audit, Assistant Director, Public Relations, Assistant Director, Food / District Civil / Supply Officer, Nayak Tehsildar, Subordinate Accounts Service from this article. Moreover, get the link to download based on the post applied through the link given at the end.

MPPSC State Service Exam Admit Card 2020 – Details

MPPSC SSE Admit Card 2020 | State Service Examination Date
Organization NameMadhya Pradesh Public Service Commission
Post NameState Service Examination 2019
Total Vacancies330 Posts
Exam Date12th January 2020
Admit Card Release Date4th January 2020
Selection ProcessPrelims, Mains, Interview
Job LocationMadhya Pradesh
Official Sitemppsc.nic.in
Join Whatsapp GroupClick Here

Data To Be On MPPSC State Service Exam Prelims Admit Card 2020

  • Name of the Candidate
  • Gender (Male/ Female)
  • Exam Centre Code
  • Father’s Name
  • Test Centre Address
  • Exam Centre Name
  • Exam Date and Time
  • Applicant Photograph
  • Essential instructions for the examination
  • Signature of candidate and exam counselor.
  • Mother’s Name
  • Examination Name
  • Time Duration of the Exam
  • Category (ST/ SC/ BC & Other)
  • Applicant Roll Number
  • Candidate Date of Birth

MPPSC State Service Prelims Exam Date 2020

The higher authority of Madhya Pradesh Public Service Commission announced the MPPSC State Service Prelims Exam Date 2020. Moreover, the department wise prelims exam is going to be held on 12th January 2020. So check carefully to the provided MPPSC State Service Prelims Exam Date 2020 notice below and prepare for the prelims exam.

Original Proofs For MPPSC State Service Exam 2020

  • Adhar Card
  • Any other ID proof issued by a Gazetted Officer
  • Voter ID
  • College ID
  • PAN Card
  • Passport
  • Driving License

Steps To Download MPPSC State Service Exam Prelims Admit Card 2020

  • Switch on to the official site @ mppsc.nic.in
  • Then the home page of Madhya Pradesh Public Service Commission will be available.
  • Then on the right part of the home page Admit Card section gets updated.
  • Or else check for the information about the MPPSC SSE Admit Card.
  • Then click on the notice provided.
  • Go through the links of mponline.gov.in/ mppscdemo.in/ mppsc.com
  • Check for the MPPSC State Service Exam Prelims Admit Card 2020.
  • Enter the details of User Name and Password.
  • Click on the submit button.
  • Download and have two copies for reference.

To Download MPPSC State Service Exam Prelims Admit Card 2020: Link 1 | Link 2 (Available Now)

Check MPPSC State Service Exam Notice: Click Here

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा के एडमिट कार्ड 2020 का विमोचन @ mppsc.nic.in | MP SSE परीक्षा तिथि (दिनांक OUT): मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के अधिकारियों ने 4 जनवरी 2020 को मध्य प्रदेश PSC राज्य सेवा परीक्षा प्रवेश पत्र 2020 जारी किया । तो जिन उम्मीदवारों ने राज्य सेवा के विभिन्न विभागों के तहत आवेदन किया था, वे इस लेख से MPPSC SSE प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2020 डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को एमपीपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा तिथि २०२० का भी उल्लेख करना होगा। और १२ जनवरी २०२० को प्रारंभिक परीक्षा होने वाली है ।

नई अद्यतन: MPPSC राज्य सेवा परीक्षा कार्ड 2020 स्वीकार जारी । लॉगिन क्रेडेंशियल जानकारी दर्ज करके नीचे दिए गए लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

तो राज्य प्रशासनिक सेवा उप जिला अध्यक्ष, राज्य पुलिस सेवा उप पुलिस अधीक्षक, कनिष्ठ PayScale ट्रेजरी अधिकारी / लेखाकार / सहायक निदेशक, सहायक निदेशक, स्थानीय निधि लेखा परीक्षा, सहायक निदेशक, जनसंपर्क, सहायक के पदों के लिए MPPSC एडमिट कार्ड 2020 प्राप्त करें निदेशक, खाद्य / जिला नागरिक / आपूर्ति अधिकारी, नायक तहसीलदार, अधीनस्थ लेखा सेवा इस लेख से। इसके अलावा, अंत में दिए गए लिंक के माध्यम से लागू पद के आधार पर डाउनलोड करने के लिए लिंक प्राप्त करें।

एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा में प्रवेश के लिए डेटा एडमिट कार्ड 2020

  • उम्मीदवार का नाम
  • लिंग पुरुष महिला)
  • परीक्षा केंद्र कोड
  • पिता का नाम
  • परीक्षण केंद्र का पता
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • परीक्षा की तारीख और समय
  • आवेदक फोटो
  • परीक्षा के लिए आवश्यक निर्देश
  • उम्मीदवार और परीक्षा काउंसलर के हस्ताक्षर।
  • माता का नाम
  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा का समय अवधि
  • श्रेणी (एसटी / एससी / बीसी और अन्य)
  • आवेदक रोल नंबर
  • उम्मीदवार की जन्म तिथि

एमपीपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा तिथि 2020

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उच्च अधिकारी ने MPPSC राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा तिथि २०२० की घोषणा की। इसके अलावा, विभागवार प्रारंभिक परीक्षा १२ जनवरी २०२० को आयोजित होने वाली है । तो नीचे दिए गए एमपीपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा तिथि 2020 नोटिस को ध्यान से देखें और प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी करें।

एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2020 के लिए मूल प्रमाण

  • अधार कार्ड
  • राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी कोई अन्य आईडी प्रमाण
  • वोटर आई.डी.
  • कॉलेज की आईडी
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस

एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2020 डाउनलोड करने के चरण

  • आधिकारिक साइट @ mppsc.nic.in पर स्विच करें
  • फिर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग का होम पेज उपलब्ध होगा।
  • फिर होम पेज के दाहिने हिस्से पर एडमिट कार्ड सेक्शन अपडेट हो जाता है।
  • या फिर MPPSC SSE एडमिट कार्ड के बारे में जानकारी के लिए जाँच करें।
  • इसके बाद दिए गए नोटिस पर क्लिक करें।
  • Mponline.gov.in/ mppscdemo.in/ mppsc.com के लिंक पर जाएं
  • एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा के लिए चेक करें एडमिट कार्ड 2020।
  • उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड का विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • डाउनलोड करें और संदर्भ के लिए दो प्रतियां हैं।

एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा प्रीलिम्स एडमिट कार्ड २०२० डाउनलोड करने के लिए: लिंक १ | लिंक 2 ( अभी उपलब्ध )

चेक MPPSC राज्य सेवा परीक्षा नोटिस: यहां क्लिक करें

एमपीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड २०२० के बारे में और अधिक जानने के लिए हमारे पेज फ्रेशर्स नाउ का अनुसरण करें ।

Frequently Asked Questions

From When Onwards I can Download the MPPSC SSE Prelims Admit Card?

Aspirants can download the MPPSC SSE Prelims Admit Card 2020 from 4th To 11th January 2020.

How can I download the MPPSC State Service Exam Admit Card?

Candidates can download the MPPSC State Service Exam Admit Card from Freshers Now. Also, get it from the official site @ mppsc.nic.in.

What is the MPPSC State Service Prelims Exam Date?

The MPPSC State Service Prelims Exam going to conduct on 12th January 2020.

Do I need to carry any proof for the MPPSC State Service Prelims Exam?

Candidates need to Carry Admit Card along with any one of the authorization documents such as Aadhaar Card, PAN Card, Voter ID, etc…

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कब से मैं एमपीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकता हूं?

इच्छुक उम्मीदवार एमपीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2020 को 4 से 11 जनवरी 2020 तक डाउनलोड कर सकते हैं।

मैं एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकता हूं?

उम्मीदवार एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा के एडमिट कार्ड को फ्रेशर्स नाउ से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, इसे आधिकारिक साइट @ mppsc.nic.in से प्राप्त करें।

क्या है MPPSC राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा तिथि?

MPPSC राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 12 जनवरी 2020 को आयोजित होने जा रही है।

क्या मुझे एमपीपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए कोई प्रमाण देना होगा?

उम्मीदवारों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, आदि जैसे किसी भी प्राधिकरण दस्तावेज के साथ एडमिट कार्ड ले जाने की आवश्यकता है …

सिवनी : भू- माफिया अखलेश अवस्थी के फार्म हाउस पर चला प्रशासन का चाबुक : VIDEO

सिवनी : भू- माफिया अखलेश अवस्थी के फार्म हाउस पर चला प्रशासन का चाबुक : VIDEO

सिवनी : सिवनी जिले में भू माफिया के तहत कार्यवाही निरंतर चालू है जिसके तहत आज मंडला रोड पर स्थित फार्म हाउस पर कार्यवाही की गई ।

सिवनी कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देशन पर जिले के माफिया पर सतत रूप से कार्यवाही जारी है। इसी तारतम्य पर शनिवार 4 जनवरी को भू- माफिया अखलेश अवस्थी पर कार्यवाही की गई। जिसमें प्रशासन ने अखलेश अवस्थी द्वारा ग्राम डुंगरिया में लगभग 2 एकड़ में बनाये गए फार्म हाउस को तोड़ा गया।
यह भी पढ़े : जुआ- सट्टा एवं भू- माफिया अखिलेश अवस्थी पर 31 आपराधिक प्रकरण दर्ज क्लिक करें