Homeसिवनीसिवनी : बिजली करेंट से हुई थी मौत, धूमा पुलिस की गिरफ्त...

सिवनी : बिजली करेंट से हुई थी मौत, धूमा पुलिस की गिरफ्त में आये आरोपी

Date:

सिवनी : जिले के धुमा थाना अंतर्गत विगत दिनांक 14.12.2019 को जमखार् के जंगल में अज्ञात शव मिलने पर धूमा पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात मृतक की शिनाख्त अन्नीलाल ठाकुर पिता होल्कर ठाकुर उम्र 56 साल के रूप में की गई थी .

मृतक के शरीर में बिजली करेण्ट से जलने की चोट व पीएम रिपोर्ट पर मृतक की मृत्यु बिजली करेंट से होना पाये जाने विवेचना में मृतक को बिजली करेण्ट अन्यत्र स्थान पर लगने के बाद साक्ष्य नष्ट करने के आशय से मृतक का शव जंगल मे फेंकना पाया गया था .

जिसके बाद अज्ञात आरोपी के विरूढ़ अपराध क्रमांक 03/2020 धारा 304,201 भादवि का कायम किया जाकर विवेचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महोदय लखनादौन के निर्देश पर की गई जो विवेचनाउपरान्त आज आरोपी राजेश यहके व जगदीश उइके निवासी गुरार को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया गया है।

मामले के आरोपियों ने खेत में फसल को जंगली जानवरों से बचाने के आशय से फेंसिंग में अवेध तरीके से बिजली करेण्ट लगाया था ।

जिसके सम्पर्क में मृतक के आने से मृतक की मृत्यु हो गई थी, साक्ष्य छूपाने के आशय से मृतक के शव को जंगल में डालना बताया। मामले का खुलासा उपनिरीक्षक देवकरण डेहरिया स उनि प्रमोद भारद्वाज, प्रधान आर. पुरषोत्तम कंगाले, आर हरिओम बेस, मेघेन्द्र राहंगडाले, सुमित वर्मा, रवि यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related