HomeदेशNANKANA SAHIB में सिखों पर हमला CAA के विरोधियों को जवाब: AMIT...

NANKANA SAHIB में सिखों पर हमला CAA के विरोधियों को जवाब: AMIT SHAH

Date:

ननकाना साहिब में सिखों पर हमला CAA के विरोधियों को जवाब: अमित शाह | पाकिस्तान स्थित ननकाना साहिब गुरुद्वारा हिंसा की घटना को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का विरोध कर रहे लोगों के लिए आंख खोलने वाला बताया है.

  • ननकाना साहिब गुरुद्वारा हिंसा मामले का शाह ने किया जिक्र
  • सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को मीदी सरकार ने दिए मुआवजा

पाकिस्तान स्थित ननकाना साहिब गुरुद्वारा हिंसा की घटना को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का विरोध कर रहे लोगों के लिए आंख खोलने वाला बताया है.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा, विपक्ष कहता है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार नहीं होते. केजरीवाल, राहुल और सोनिया गांधी आंख खोलकर देख लें कि बीते दिनों ही ननकाना साहिब जैसे पवित्र स्थल पर पाकिस्तान ने हमला करके सिख भाइयों को आतंकित करने का काम किया है.

अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 1984 में सिखों का नरसंहार हुआ. कई सिख भाई-बहनों का कत्लेआम कर दिया. कांग्रेस की सरकारें उनके घावों पर मरहम नहीं लगाती थी. मोदी सरकार ने हर पीड़ित को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा दिया और जो दोषी थे उन्हें जेल की सलाखों के पीछे डालने का काम किया है.

सिख भाइयों को आतंकित किया

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, विपक्षी करते हैं कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार नहीं होते. केजरीवाल, राहुल-सोनिया गांधी जी आंख खोलकर देख लो, बीते दिनों ही ननकाना साहिब जैसे पवित्र स्थल पर हमला करके सिख भाइयों को आतंकित करने का काम पाकिस्तान ने किया है.

जनता चाहती है राम मंदिर बने

कांग्रेस ने राम जन्मभूमि के मामले को बहुत वर्षों से रोक रखा था, वह कोर्ट में इसका विरोध करती थी. उन्होंने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने अब फैसला दिया है कि राम जन्मभूमि पर मंदिर बनना चाहिए, ये देश के करोड़ लोगों की इच्छा थी.

नागरिकता कानून पर लिया आड़े हाथों

संसद में पारित नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं. वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से इस कानून के समर्थन में लोगों को जागरूक करने की कवायद शुरू हो गई है. इसी कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. अमित शाह ने रविवार को कहा कि CAA पर केजरीवाल, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ने जनता को गुमराह किया और दंगे करवाने का काम किया है.

नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर अमित शाह ने कहा, अभी-अभी प्रधानमंत्री जी सीएए को लेकर आए. सीएए को कैबिनेट ने मंजूरी दी लोकसभा ने पारित किया और केजरीवाल, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ने विशेषकर जनता को गुमराह किया और दंगे करवाने का काम किया है.

उन्होंने कहा, मैं दिल्ली की जनता से पूछना चाहता हूं-क्या आप ऐसी सरकार चाहते हैं जो दिल्ली में दंगे करवाए? उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी जी नागरिकता संशोधन कानून लाए तो कांग्रेस, आम आदमी पार्टी ने इसका भी विरोध किया. मोदी जी पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से आए शरणार्थियों को नागरिकता देने जा रहे हैं तो दलित विरोधी केजरीवाल, राहुल गांधी इसका विरोध कर रहे हैं.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni NH-44 Accident: लखनादौन के सिरमंगनी के पास खड़ी बस में ट्रक घुसा, देवेंद्र पटेल की मौत, 15 घायल

सिवनी जिले के लखनादौन क्षेत्र में रविवार सुबह राष्ट्रीय...