सिवनी : लखनादौन विधायक योगेंद्र सिंह बाबा की मेहनत एवं क्षेत्र. विकास के लिये किया जा रहे प्रयास सार्थक नजर आ रहे है ज्ञात होवे की घंसौर के क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की मांग को ध्यान में रखते हुये घंसौर को नगर परिषद बनाये जाने संबंधी मांग लखनादौन विधायक योगेंद्र सिंह बाबा से जनता द्वारा समय समय पर की जाती रही है।
जिसे ध्यान में रखते हुए विधायक योगेंद्र सिंह बाबा द्वारा राज्य शासन एवं मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी नगरीय प्रसासन मंत्री जयवर्धन सिंह को इस संबंध में पत्र लिखकर घंसौर को नगर परिषद बनाये जाने की मांग की जाती रही हैं जिसको संज्ञान में लेते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने घंसौर को नगर परिषद बनाये जाने के सम्वन्ध में कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने संबंधी पत्र क्रमांक 1818/1528 /2019 /18-3 जारी कर घंसौर को नगर परिषद बनाने सम्बन्धी प्रस्ताव प्रस्तुत करने का पत्र जारी किया गया था ।
जिसे लखनादौन विधायक योगेंद्र सिंह बाबा भैया के मार्गदर्शन में प्रसासनिक अमले एवं कार्यकर्तओं द्वारा निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण करते हुए जिला कलेक्टर सिवनी श्री प्रवीण सिंह आडच को विगत दिनों विधायक योगेंद्र सिंह बाबा द्वारा सिवनी पोहच कर सोपा गया जिसमेंनगर पालिका अधिनियम1961 की धारा5 के अंतर्गत लगभग20हजार की आबादी होना आवश्यक है
जिसके तहत घंसौर एवं इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्र को जोड़कर नगर परिषद घंसौर बनाये जाने का मार्ग प्रसस्त होता हुआ दिखाई देता नजर आ रहा हैजिसमें 9 ग्राम पंचायतों के 23गांवों को जोड़कर 20254 कुल जनसंख्या को जोड़ कर नगर परिषद का गठन किया जाने संबंधी प्रस्ताव विधायक योगेंद्र सिंह बाबा द्वारा जिला कलेक्टर सिवनी को सौपते हुए मध्यप्रदेश सरकार को भेजा गया है जो कि आने वाले समय मे घंसौर के विकास में मील का पत्थर सावित होगा और मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार के विधायक योगेन्द्र सिंह बाबा की बड़ी उपलव्धि होगी
MP TET Recruitment 2020 | MP TET Online Form 2020 |मध्यप्रदेश व्यापम ने MP प्राथमिक शिक्षक के विभिन्न पदों के लिए MP TET Online Form 2020 भरना आरम्भ हो गए है | यह बेरोजगार उम्मीदवारो के लिए सुनहरा मौका है, भर्ती के लिए योग्य उम्मीद्वार आवेदन 20 जनवरी 2020 तक आवेदन कर सकता है | आप सभी को सूचित किया जाता हैं कि इस MP Primary Teacher Vacancy 2020 | MP TET Online Form 2020 | सरकारी भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले आवश्यक जानकारी और नोटिफिकेशन पड़ ले ! फिर आवेदन करे क्योकि हम जानते हे कि एक छोटी सी गलती बहुत बड़ी परेशानी बन जाती हैं |
इस मप्र प्राइमरी टीचर भर्ती 2020 अधिसूचना से सम्बंधित समस्त विवरण जैसे शेक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वेतन, परीक्षा शुल्क, तथा चयन प्रक्रिया की जानकारी Khabarsatta.comके इस पोस्ट में दी गयी है khabarsatta.com पर प्रतिदिन सभी विभागों में निकलने वाली समस्त सरकारी नौकरियों की जानकारी दी जाती है | अतः रोजगार की जानकारी के लिए प्रतिदिन www.khabarsatta.com पर विजिट करें | MP संविदा शिक्षक काउंसलिंग के लिए TRC MPonline पर जाये |
MP TET Bharti 2020
MP TET Bharti 2020
MPTET Recruitment 2020 यह नई साल की पहली भर्ती है ! अगर आप भी MP TET Vacancy 2020 के योग्य है तो जरूर आवेदन करें ! इस भर्ती के जरिये आप मध्यप्रदेश प्राथमिक शिक्षक (Mp Vyapam Primary School Tet Recruitment 2020) बन सकते है ! Mp Vyapam Tet Exam 2020 भर्ती प्रक्रिया के साथ ही Mp PEB Primary School Tet Exam Form 2020 Exam Date जल्द जारी कर दी जाएगी |
शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव – इस MP TET Vacancy 2020 में आवेदक के पास निम्न योग्यता होना चाहिए |
कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ हायर सेकेण्डरी अथवा इसके समकक्ष तथा प्रारम्भिक शिक्षा में दो वर्ष का डिप्लोमा या उसके समकक्ष। अथवा कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ हायर सेकेण्डरी अथवा इसके समकक्ष तथा शिक्षा शास्त्र (विशेष शिक्षा) में दो वर्षीय डिप्लोमा। अथवा स्नातक उपाधि तथा प्रारम्भिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा अथवा इसके समकक्ष। अथवा कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ हायर सेकेण्डरी अथवा इसके समकक्ष तथा प्रारम्भिक शिक्षा शास्त्र में चार वर्षीय स्नातक उपाधि (बी.एल. एड.) अथवा 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक तथा शिक्षा स्नातक (बी.एड.) राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से शिक्षा स्नातक की उपाधि प्राप्त की है, उस पर कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए अध्यापक के रूप में नियुक्ति हेतु विचार किया जाएगा। किन्तु इस प्रकार अध्यापक के रूप में नियुक्त व्यक्ति को प्राथमिक शिक्षक के रूप में नियुक्त होने के दो वर्ष के भीतर राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त प्राथमिक शिक्षा में 6 महीने का एक सेतु पाठ्यक्रम (ब्रिज कोर्स) आवश्यक रूप से पूरा करना होगा। अथवा कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ हायर सेकेण्डरी अथवा इसके समकक्ष तथा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (मान्यता, मानक और क्रियाविधि विनियम, 2002 के अनुसार प्रारम्भिक शिक्षा शास्त्र में दो वर्ष का डिप्लोमा।
Number Of Posts
पद संख्या – विभिन्न पद (Will Be Available Soon)
Age Limits
आयु सीमा – इस MP TET Online Form 2020 के लिए कैंडिडेट के लिए आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष तक होना चाहिए। कृपया आयु के लिए विभाग का ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखे ।
Exam Fee / Application Fee
परीक्षा शुल्क – इस MP Primary School Teacher Vacancy 2020 के लिए आवेदन की फीस सामान्य वर्ग (General/OBC)के लिए 520/- तथा आरक्षित वर्ग (SC/ST/PH) के लिए 320/- रूपये रहेगी | फीस सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन जरूर देंखे |
Selection Process
चयन प्रक्रिया – इस MP TET Notification 2020 के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में प्रदर्शन के आधार पर चयन होगा।कृपया चयन प्रकिया में छूट के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखे !
Salary
सैलरी – इस रेलवे Mp Vyapam Primary School Tet Exam Form 2020 में सैलरी विभाग द्वारा निर्धारित की जाएगी! नोटिफिकेशन में सैलरी की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है ! सभी पद के लिए अलग अलग सैलरी है जिसकी जानकारी निचे दी गई लिंक के द्वारा नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते है |
आवदेन कैसे करे – इस MP TET Bharti 2020 के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। निचे दी गयी ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर समस्त जानकारी भरें तथा उपलब्ध माध्यमो से फीस भरे | फीस का भुगतान क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग द्वारा किया जा सकता है |
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
सर्वप्रथम आपको MP TET Recruitment 2020 की अधिकृत वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाना है ! (MP Teacher Apply Online Link निचे दी गयी है )इसके पश्चात आपको MP PEB Primary Teacher Recruitment 2020 पर क्लिक करना है |आपको अपनी समस्त जानकारी भरना है ! और सबमिट करना है !आवेदन पूर्ण भरने के पश्चात उसका प्रिंट जरूर कर ले ! यह आपको भविष्य में काम आएगा |
अपनी नवीनतम पासपोर्ट साइज की फोटो अपने पास स्कैन करके सिमित साइज में सेव करना है ! इसकी एक प्रति अपने पास भी रखना है ! परीक्षा हॉल में इसकी एक प्रति मांगी जाती है |
2. सिग्नेचर
अपनी परमानेंट हस्ताक्षर को स्कैन करें | ध्यान रहे फॉर्म भरते समय हस्ताक्षर एवं परीक्षा हॉल में किये गए सिग्नेचर का मिलान होना जरुरी है | अन्यथा आपको परीक्षा कक्ष से बाहर किया जा सकता है |
3. शैक्षणिक अंकसूची : Mp Vyapam Primary School Teacher Exam Form में आवेदन करते समय आपके पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र होना जरुरी है |
4. जाति प्रमाण पत्र
सरकार द्वारा प्रमाणित जाति प्रमाणपत्र आपको अपलोड करना होगा |जाति प्रमाण पत्र पूरी तरफ साफ होना चाहिए | साफ न दिखने पर रिजेक्ट किया जा सकता है |
महत्वपूर्ण नोटिस– Mp Vyapam Primary School Tet Exam Form 2020 आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी के लिए कृपया ऑफिसियल नोटिस देखे ! यह जानकारी अपने दोस्तों को भी भेजे और नयी भर्ती के लिए हमारी वेबसाइट पर हमेशा बने रहे !
विद्यार्थियों द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (Frequently Asked Questions – FAQ)
मप्र प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2020 के लिए आयु सीमा क्या है? टीचर भर्ती मध्यप्रदेश 2020 में आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच है तथा आयु में छूट नियमानुसार है |
MP TET Vacancy 2020 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है? इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी का 12 वीं पास + डिप्लोमा / स्नातक डिग्री होना जरुरी है |
MP प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2020 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है? योग्य उम्मीदवार 06 जनवरी से 20 जनवरी 2020 तक PEB mponline के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन क र सकते है |
MP Vyapam Teacher Notification 2020 कहा से डाउनलोड होगा? ऑफिसियल नोटिफिकेशन आप ऊपर दी गयी लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है |
सिवनी : जिला मुख्यालय सिवनी में आज सुबह लगभग 6.39 बजे भूकंप जैसे झटके लोगों ने महसूस किये। सुबह के समय जब झटकों का एहसास हुआ तो लोग अपने घरों से तत्काल बाहर निकल गये। हालांकि बहुत कम समय के झटके महसूस किये गये है। इस घटना से जिले में कहीं भी कोई अप्रिय समाचार प्राप्त नहीं हुआ है। हालांकि अधिकारियों ने आज सुबह आये भू- गर्भीय कंपन को लेकर किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की है।
लोगों की मानें तो आज सुबह दीवान महल से लेकर कटंगी नाके, छिन्दवाड़ा चौक, बुधवारी क्षेत्र में भूकंप का झटका महसूस किया गया है, जहाँ लोगों के घरों की खिड़कियों में लगे काँच हिलने लगे थे तथा वहीं घरों की दीवारं भी हिलती हुईं प्रतीत हुई । बताया गया कि कुछ सेकेण्ड के लिये यह भूकंप का झटका महसूस किया गया है, उसके बाद किसी भी तरह की पुर्नरावृत्ति नहीं हुई।
चार माह पूर्व में भी महसूस किये गये थे झटके : ज्ञात हो कि इसी तरह की घटना 22 अगस्त 2019 की रात लगभग 3 बजे भूकंप आने की बात सामने आयी थी, लेकिन इस घटना की पुष्टि प्रशासन द्वारा नहीं की गयी थी वहीं भूकंप आने की इस घटना को अफवाह बताया गया था। उस समय शहर में शुक्रवारी बाजार से लेकर नेहरू रोड के दक्षिणी हिस्से मे ये झटके महसूस किए गए थे।
1997 में भी आया था भूकंप 22 मई 997 को 8.2 तीव्रता से आए भूकंप में कई घर और इमारतें ढ्ह गई थीं तथा इससे सिवनी में भी नुकसानी हुई थी। उस समय सिवनी सहित समीपस्थ जिले जबलपुर, छिन्दवाड़ा, व मण्डला भी भूकंप से प्रभावित हुये थे, जहाँ 8.2 तीत्रता वाला भूकंप आया था।
सिवनी। आगामी 1 फरवरी 2020 दिन शनिवार को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सिवनी टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल के सौजन्य से सिवनी सायकल-ऑन रैली का आयोजन किया जाना है। ज्ञात रहे कि विगत 5 वर्षों से नगर के युवाओं का समूह उक्त कार्यक्रम पर्यावरण संबंधी जागरूकता से आम नागरिकों को परिचय कराने के लिये करता आ रहा है।
कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सारी तैयारियां लगभग पूर्ण हो गई है, जहां रैली में भाग लेने वाले स्कूल, कॉलेज एवं अन्य शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों सहित आम नागरिकों को पंजीकरण कार्य आरंभ हो चुका है।
रैली को सफल बनाने के लिये आज 5 जनवरी दिन रविवार की सुबह बड़े मिशन स्कूल मैदान में प्रमोशन कार्यक्रम आयोजन किया गया, जहां मौजूद बालक और बालिकाओं के मध्य स्लो सायकिल रैली आयोजित की गई, जिसमें सिनियर वर्ग बालकों की प्रतियोगिता में शांतनु मोरे, आराध्य देशमुख द्वितीय एवं रौनक उइके तीसरे स्थान पर रहे, जबकि सीनियर वर्ग में अब्दुल अरजान प्रथम, जबकि प्रखर जैन द्वितीय वहीं अतुल सनोडिया तृतीय स्थान पर रहे।
बालिकाओं की जूनियर स्लो साइकिलिंग में दिक्षा सोनी प्रथम तथा रक्षा चौरसिया द्वितीय रही, जिन्हें आयोजन समिति द्वारा पुरूस्कार भी प्रदान किये गये, आज के इस प्रमोशन कार्यक्रम में पीयूष शाह, अभय श्रीवास्तव, संजय मंडल, ओम उपाध्याय, आयुष दंडवते, स्वदेश ठाकुर, उमेश जैन, ऋषभ ठाकुर, अमित शर्मा, कपिल पांडेय, सुधीर शर्मा, विजय चौहान, विपिन शर्मा सहित सिवनी सायकल-ऑन के सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा श्रीमति मनीषा चौहान एवं सविता गौतम का भी प्रमोशन कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा।
सिवनी -गुंज सामाजिक संस्था द्वारा आगामी 8 जनवरी 2020 दिन बुधवार को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिला चिकित्सालय में स्थित ब्लड बैंक परिसर में आयोजित होगा, जहां युवक-युवती एवं महिलायें रक्तदान करेंगे।
मालूम हो कि गुंज संस्था महिलाओं द्वारा संचालित है जो महावारी स्वच्छता प्रबंधन पर कार्य कर रही है, वहीं इनका मुख्य उद्देश्य स्वस्थ्य किशोरी सशक्त महिला समर्थ राष्ट्र के हित में कार्य करना है। शिविर में रक्तदान करने के लिये इच्छुक रक्तवीर मोबाईल नंबर 9754979322, 9425475757, 7974637289, 7089486844 पर संपर्क कर सकते है।
सिवनी । लखनवाड़ा थाना क्षेत्र में एक कार ने अपने सामने जा रही बाईक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाईक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस के द्वारा आरोपी कार चालक की तलाश आरंभ कर दी गयी है।
बण्डोल क्षेत्र के ग्राम बखारी निवासी नारायण प्रसाद (60) पिता शम्भू दयाल पाठक और धनीराम (50) पिता काशीराम सेन बाईक पर सवार होकर सिवनी की ओर आ रहे थे। ग्राम जाम और मढ़ई के बीच उनकी बाईक को एक कार ने टक्कर मार दी जिसके चलते नारायण और धनीराम घायल हो गये। दुर्घटना को कारित करने वाला कार चालक अपने वाहन सहित मौके से भाग निकला।
रविवार की दोपहर को हुए उक्त सड़क हादसे के दोनों घायलों को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय पहुँचाया गया जहाँ उपचार के दौरान नारायण ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्ट मार्टम करवाने के उपरांत उसके परिजनों को सौंप दिया है। घायल धनीराम का उपचार जारी है।
एक अन्य सड़क हादसे में सिवनी के मंगलीपेठ क्षेत्र निवासी रमेश (63) पिता रामजी अग्रवाल और नवीन (35) पिता रमेश चन्द्र अग्रवाल बाईक से गिरकर घायल हो गये। घायल रमेश और नवीन को जिला चिकित्सालय में दाखिल करवा दिया गया है जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है।
सिवनी । सरहद पर देश की सेवा में जिंदगी के 30 साल गुजारने के बाद जब एक जवान अपनी मातृभूमि पर लौटा तो गाँव और क्षेत्र के लोग उसके स्वागत में उमड़ पड़े।
देशभक्ति के नारों के बीच जब जवान पहुँचा तो उसका तिलक, फूल माला से स्वागत हुआ। जवान ने भी अपने अनुभव से युवाओं को भारत माता की सेवा, देश की सरहदों की रक्षा के लिये सेना में जाने की प्रेरणा दी।
मातृधाम बंघोड़ी ग्राम के निवासी स्व.काशीराम एवं माता गंगा बाई सनोडिया के पुत्र कुंजी लाल सनोडिया होनरी लेफ्टिनेंट की पोस्ट पर श्रीनगर में पदस्थ थे। उन्होंने देश सेवा में अपने जीवन काल के 30 वर्ष दिये। 31 दिसंबर को अपनी देश सेवा पूर्ण की और वे पद मुक्त होने के बाद शुक्रवार को अपनी जन्मभूमि सिवनी विकास खण्ड के ग्राम बंघोड़ी पहुँचे। ग्रामीणों द्वारा स्वागत के लिये उत्साह से तैयारी की गयी थी व जय हिंद, भारत माता की जय, वंदे मातरम के घोष का जोश ग्रामीणों में नज़र आया।
कर्त्तव्यनिष्ठा से देश की सेवा कर अपने गृहग्राम लौट रहे सेवा निवृत्त जवान मातृधाम चौक पहुँचे। वहाँ उनका इंतजार कर रहे स्नेेही स्वजन, परिवार एवं ग्रामीण व क्षेत्र वासियों ने उनका आत्मीय स्वागत अभिनंदन गर्म जोशी के साथ किया। मातृधाम चौक से समीप के होटल तक पैदल ढोल-बाजे के साथ जुलूस के रुप में पहुँचे। यहाँ उनकी सुपुत्री डॉ.कीर्ति सनोडिया, समाज के वरिष्ठजनों एवं पारीवारिक जनों ने स्वागत – सम्मान किया। सेना से सेवा पूरी कर लौटे लेफ्टिनेंट ने भी क्षेत्र वासियों से मिले सम्मान को अविस्मरणीय बताया और अपने क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी देश सेवा के लिये सेना में जाने के लिये प्रेरित किया।
ननकाना साहिब में सिखों पर हमला CAA के विरोधियों को जवाब: अमित शाह | पाकिस्तान स्थित ननकाना साहिब गुरुद्वारा हिंसा की घटना को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का विरोध कर रहे लोगों के लिए आंख खोलने वाला बताया है.
ननकाना साहिब गुरुद्वारा हिंसा मामले का शाह ने किया जिक्र
सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को मीदी सरकार ने दिए मुआवजा
पाकिस्तान स्थित ननकाना साहिब गुरुद्वारा हिंसा की घटना को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का विरोध कर रहे लोगों के लिए आंख खोलने वाला बताया है.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा, विपक्ष कहता है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार नहीं होते. केजरीवाल, राहुल और सोनिया गांधी आंख खोलकर देख लें कि बीते दिनों ही ननकाना साहिब जैसे पवित्र स्थल पर पाकिस्तान ने हमला करके सिख भाइयों को आतंकित करने का काम किया है.
अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 1984 में सिखों का नरसंहार हुआ. कई सिख भाई-बहनों का कत्लेआम कर दिया. कांग्रेस की सरकारें उनके घावों पर मरहम नहीं लगाती थी. मोदी सरकार ने हर पीड़ित को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा दिया और जो दोषी थे उन्हें जेल की सलाखों के पीछे डालने का काम किया है.
सिख भाइयों को आतंकित किया
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, विपक्षी करते हैं कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार नहीं होते. केजरीवाल, राहुल-सोनिया गांधी जी आंख खोलकर देख लो, बीते दिनों ही ननकाना साहिब जैसे पवित्र स्थल पर हमला करके सिख भाइयों को आतंकित करने का काम पाकिस्तान ने किया है.
जनता चाहती है राम मंदिर बने
कांग्रेस ने राम जन्मभूमि के मामले को बहुत वर्षों से रोक रखा था, वह कोर्ट में इसका विरोध करती थी. उन्होंने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने अब फैसला दिया है कि राम जन्मभूमि पर मंदिर बनना चाहिए, ये देश के करोड़ लोगों की इच्छा थी.
नागरिकता कानून पर लिया आड़े हाथों
संसद में पारित नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं. वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से इस कानून के समर्थन में लोगों को जागरूक करने की कवायद शुरू हो गई है. इसी कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. अमित शाह ने रविवार को कहा कि CAA पर केजरीवाल, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ने जनता को गुमराह किया और दंगे करवाने का काम किया है.
नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर अमित शाह ने कहा, अभी-अभी प्रधानमंत्री जी सीएए को लेकर आए. सीएए को कैबिनेट ने मंजूरी दी लोकसभा ने पारित किया और केजरीवाल, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ने विशेषकर जनता को गुमराह किया और दंगे करवाने का काम किया है.
उन्होंने कहा, मैं दिल्ली की जनता से पूछना चाहता हूं-क्या आप ऐसी सरकार चाहते हैं जो दिल्ली में दंगे करवाए? उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी जी नागरिकता संशोधन कानून लाए तो कांग्रेस, आम आदमी पार्टी ने इसका भी विरोध किया. मोदी जी पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से आए शरणार्थियों को नागरिकता देने जा रहे हैं तो दलित विरोधी केजरीवाल, राहुल गांधी इसका विरोध कर रहे हैं.
सिवनी : नर्सें स्वास्थ्य-सेवा की बुनियाद हैं, नर्सों की स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में महती भूमिका है । चिकित्सालय में कार्यरत नर्सेज अपने कार्यावधि के दौरान अपने छोटे बच्चों की देखभाल और मातृत्व भाव दे सकेंगी जिला चिकित्सालय सिवनी में उपचार हेतु आने वाले हर मरीज की जिंदगी बचाने, हर बच्चे को टीका लगाने, मरीज़ की अच्छी देख-रेख के पीछे नर्सों का हाथ होता है ।
आप अवगत हैं कि नर्सों के द्वारा अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रखने एवं डॉक्टर द्वारा बताएं उपचार के क्रियान्वयन करने के लिए जी-जान लगाकर मेहनत करती हैं। नर्सेस हर दिन न सिर्फ लोगों को ज़रूरी मॆडिकल मदद देती हैं बल्कि प्यार, आत्मीयतापूर्ण सेवा और सच्ची हमदर्दी के साथ उनका ढाढ़स भी बँधाती हैं।
नर्सों को मरीजों के जीवन रक्षा के कार्य के साथ अपने पारिवारिक दायित्वों की भी जिम्मेवारी होती है सभी जानते हैं कि इस कार्य क्षेत्र में कार्य की आवश्यकता महत्वता के अनुसार समय निश्चित नहीं होता है और उन्हें लगातार कई कई घंटे अपने छोटे बच्चों एवं अन्य परिजनों को छोड़कर चाहे कड़ाके की ठंड, भीषण गर्मी हो या फिर कैसी भी बरसात हो आपने कर्तव्य पथ पर रहकर लोगों की सेवा करनी होती है ।
जिला प्रशासन द्वारा नर्सों की कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों के साथ-साथ पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु “जिला चिकित्सालय सिवनी में सर्व सुविधा युक्त क्रैश कक्ष KIDS PLAY ZONE” कार्यशील कराया गया है जिसमें चिकित्सालय में कार्यरत नर्सेज अपने कार्यावधि के दौरान अपने छोटे बच्चों की देखभाल कर मातृत्व भाव दे सकेंगी और आवश्यकतानुसार अन्य चीजें भी कर सकेंगी ।
Jio Phone 2, Jio Phone 2 Features , Reliance Jio Offer : जियो फोन 2 खरीदने का विचार बना रहे हैं तो अभी आपके पास एक सुनहरा अवसर है। जानें क्या है ऑफर। Jio Phone 2 : रिलायंस के Jio Phone 2 को खरीदने का बेहतरीन मौका है। नए साल पर अगर जियोफोन 2 खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसे सस्ते में घर लाया जा सकता है। जियो.कॉम पर दी गई जानकारी के मुताबिक ग्राहक इस शानदार फोन को EMI पर घर ला सकते हैं। Jio Phone 2 Price in India इस फोन की कीमत 2,999 रुपये है, लेकिन EMI के तहत इसे सिर्फ 141 रुपये में घर लाया जा सकता है।
डुअल सिम वाला जियोफोन 2 अपने पॉपुलर JioPhone का सक्सेसर वर्जन है, जिसे साल 2017 में लॉन्च किया गया था। आइए जानते हैं इस फोन के फीचर्स के बारे में सबकुछ…
Jio Phone 2 Features : जियो फोन 2 में फुल कीबोर्ड के साथ हॉरिजेंटल स्क्रीन डिस्प्ल दिया गया है। फोन में फुल कीबोर्ड क्वर्टी कीपैड फॉर्म में दिया गया है, जिससे टाइपिंग में काफी आसानी होती है। इस फोन में 2.4 इंच का डिस्प्ले और 512MB का रैम दिया गया है। स्टोरेज के तौर पर ग्राहकों को इसमें 4GB का इंटरनल स्टोरेज मिलेगी, जिसे अगर वह बढ़ाना चाहें तो माइक्रो SD कार्ड के ज़रिए 128GB तक बढ़ा सकते हैं।
कैमरे की बात करें तो फोन के रियर में 2 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए यूज़र्स को जियोफोन 2 के फ्रंट में VGA कैमरा मिलता है। यह फोन Wi-Fi, GPS, ब्लूटूथ और FM से लैस है. फोन में HD Voice कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। पावर के लिए JioPhone 2 में 2,000mAh की बैटरी दी गई है और यह KAI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।