सिवनी : विशिष्ट तथा एकलव्य आवासीय विद्यालय की चयन प्रवेश परीक्षा 23 फरवरी को

SHUBHAM SHARMA
1 Min Read

सिवनी: सिवनी जिले में संचालित विशिष्ट विद्यालयों तथा एकलव्य आवासीय विद्यालय घंसौर एवं कन्या शिक्षा शिक्षा परिसर सिवनी/कुरई में कक्षा 06 वीं एवं 09 वी में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा दिनांक 23 फरवरी को दोपहर 12 बजे से 2.45 बजे तक आयोजित है।

प्रवेश हेतु आवेदन फार्म नजदीकी कॉमन सिर्विस सेंटर एवं विभागीय एम.पी.टॉस पोर्टल की वेबसाईट www.tribal.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन 9 जनवरी से भरना प्रारंभ हो गए हैं जो 29 जनवरी 2020 तक भरे जाएंगे ।

जिले में संचालित विशिष्ट विद्यालयों में कक्षावार रिक्त सीटों का विवरण निम्नानुसार है:-
शास कन्या शिक्षा परिसर सिवनी कक्षा 06 वी 70, कक्षा 09 वीं 12, शास कन्या शिक्षा परिसर कुरई कक्षा 06 वीं 70, कक्षा 09 वीं 03, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय घंसौर कक्षा 06 वीं 70 सीटों में प्रवेश हेतु आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा । मेरिट सूची में चयनित होने एवं न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अपने विकल्प अनुसार विद्यालयों में रिक्त सीट के विरूध्द चयन हेतु पात्र होंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *