Home Blog Page 194

लोकसभा चुनाव 2024: स्वयं मतदान करें, परिवार, पास-पड़ोस के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने रविवार को मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने आगामी 7 मई को भोपाल लोकसभा सीट के लिए होने वाले मतदान में सभी नागरिकों से बढ़ चढ़कर मतदान करने की अपील की।

उन्होंने प्रदेश के सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि खुद मतदान करें और परिवार, पास पड़ोस के नागरिकों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

इस अवसर पर भोपाल, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह, सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल स्वीप श्री ऋतुराज, आयुक्त नगर निगम श्री हरेंद्र नारायण सहित रैली में अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

लालघाटी चौराहे से हुआ रैली का शुभारंभ

भोपाल का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित मतदाता जागरूकता वाहन रैली का सुबह 7:30 बजे लालघाटी चौराहे से शुभारंभ हुआ। यह रैली वीआईपी रोड, गौहर महल, जहांगीराबाद होते हुए शौर्य स्मारक, अरेरा हिल्स पहुंची।

शौर्य स्मारक पर रैली का समापन हुआ। रैली में शामिल विभिन्न बाइकर्स ग्रुप, क्लब के सदस्यों सहित 2500 से अधिक नागरिकों ने रैली में मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।

Exit Poll: एग्जिट पोल और इसके रिजल्ट पर 19 अप्रैल से एक जून तक लगा पूर्णत: प्रतिबंधित

Lok Sabha Election 2024 Exit Poll:लोकसभा निर्वाचन 2024 की आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के दौरान 19 अप्रैल की सुबह 7 बजे से एक जून की शाम 6:30 बजे तक निर्वाचन के संबंध में किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल का आयोजन तथा प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में इसके परिणाम का प्रकाशन या प्रचार अथवा किसी भी अन्य तरीके से इसका प्रचार-प्रसार करने पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 28 मार्च 2024 को इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि निर्वाचन के दौरान सभी मतदान क्षेत्रों में मतदान की समाप्ति के लिये नियत समय पर समाप्त होने वाले 48 घण्टों के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी ओपिनियन पोल या किसी अन्य मतदान सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी प्रकार के निर्वाचन संबंधी मामलों के प्रदर्शन पर भी पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा।

उल्लेखनीय है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126क में यह प्रावधानित किया गया है कि कोई भी व्यक्ति, कोई निर्गम मत सर्वेक्षण नहीं करेगा और किसी निर्गम मत सर्वेक्षण के परिणाम का ऐसी अवधि के दौरान, जो निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में अधिसूचित की जाए, प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रकाशन या प्रचार या किसी भी प्रकार की अन्य रीति से प्रसार भी नहीं करेगा। यदि कोई व्यक्ति इस प्रावधान का उल्लंघन करेगा, तो वह ऐसी अवधि के कारावास से, जो दो वर्ष तक की हो सकेगी या जुर्माने से या दोनों से, दण्डनीय होगा।

सिवनी आने वाली ट्रेन में हुआ शॉर्ट सर्किट: छिन्दवाड़ा नैनपुर पैसेंजर ट्रेन में चौरई के पास हुआ हादसा

सिवनी: छिन्दवाड़ा से चौरई सिवनी होते हुए नैनपुर की तरफ जाने वाली छिन्दवाड़ा नैनपुर पैसेंजर ट्रेन में शॉर्टसर्किट होने की खबर है. शॉर्टसर्किट चौरई के पास होना बताया जा रहा है।

ट्रेन में शॉर्टसर्किट के बाद से ही ट्रेन उसी स्थान पर खड़ी है. चौरई के पास ट्रेन में हुए इस शार्टसर्किट की वजह से ट्रेन आगे नहीं बढ़ पा रही है। जानकारी के अनुसार सुधार कार्य करने वाले कर्मचारी ट्रेन तक पहुँच चुके है और सुधार कार्य जारी है.

आगे के अपडेट के लिए वीडियो के नीचे हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहे

लगभग 1 घंटे लेट सिवनी स्टेशन पहुँची ट्रेन

चौरई के पास शॉर्टसर्किट होने की वजह से छिन्दवाड़ा नैनपुर पैसेंजर ट्रेन लगभग 1 घंटे की देरी से सिवनी स्टेशन पहुँची

छिन्दवाड़ा नैनपुर पैसेंजर ट्रेन में शॉर्ट सर्किट से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं

आज छिन्दवाड़ा नैनपुर पैसेंजर ट्रेन में चौरई के पास हुए शॉर्ट सर्किट में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि की खबर नहीं है

चौरई के पास छिन्दवाड़ा नैनपुर पैसेंजर ट्रेन में हुआ शॉर्ट सर्किट

चौरई के पास छिन्दवाड़ा नैनपुर ट्रेन में हुआ शॉर्ट सर्किट अभी तक किसी को कोई नुक़सान की खबर नहीं

सिवनी: चिकन करी का स्वाद बिगड़ा तो फोड़ दिया दोस्त का सिर

सिवनी | दोस्तों के बीच चिकन करी के स्वाद को लेकर बड़ा विवाद हो गया और इस विवाद ने एक बहुत ही बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण मोड़ ले लिया।

साथ बैठकर चिकन करी खाने वाले दोस्तों के बीच चिकन करी के स्वाद को लेकर बहस हो गई थी, बहस इतनी बढ़ गई कि चिकन करी के स्वाद की वजह से चिकन करी बनाने वाले दोस्त का सिर फोड़ दिया।

इस पूरे मामले पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना सिवनी ज़िले के कान्हींवाड़ा थाना क्षेत्र की है।

घटना का विवरण
सिवनी ज़िले के कान्हीवाड़ा में राजकुमार भगत ने अपने दोस्त को अपने घर पर चिकन करी खाने के लिए बुलाया था। दोनों ने खाना खाया और बाद में विवाद हो गया।

राजकुमार को अपनी बनाई हुई चिकन करी के लिए उसके दोस्त ने कहा कि सब्ज़ी तूने बनाई है अच्छी नहीं बनी जिससे दोस्त नाराज हो गया।

यह सब सुनकर राजकुमार आग बबूला हो गया और दोस्त को गाली देने लगा, और जब दोस्त ने गाली देने से मना किया तो राजकुमार ने अपने दोस्त को लकड़ी से मारा और उसका सिर फोड़ दिया। इसके बाद, वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।

पुलिस कार्रवाई
कान्हींवाड़ा पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान ले रही है।

अंत में, इस घटना को लेकर कठोर कार्रवाई हो रही है और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। इस घटना से सामाजिक सद्भाव और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है।

सिवनी में अवैध शराब का उत्पादन: भंडारण, उत्पादन एवं विक्रय करने वालों पर हुई कार्यवाही

सिवनी: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री क्षितिज सिंघल के निर्देशों के परिपालन एवं लोकसभा निर्वाचन 2024 अन्तर्गत जारी आचार संहिता को दृष्टिगत रखते हुए आबकारी विभाग द्वारा जिले में संदिग्ध ठिकानों, होटलों ढाबों में छापामार कार्यवाही कर अवैध शराब के उत्पादन, भंडारण एवं विक्रय करने वालों पर सतत कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में आबकारी विभाग द्वारा सिवनी गंजवार्ड निवासी दुलारी बाई पत्नी दुलीचंद के मकान में अवैध शराब रखे होने की सूचना प्राप्त होने पर छापा मार कार्यवाही करते हुए 23 पाव देशी प्लेन मदिरा, 38 पाव विदेशी मदिरा जप्त कर आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1)(क) के अंतर्गत आपराधिक प्रकरण कायम किया है।

कार्यवाही की कड़ी में ग्राम मोहगॉव सड़क स्थित राय ढाबा में कार्यवाही कर बीयर की 16 बोतल एवं प्रशांत टी-स्टॉल से 5 बोतल बियर, 4 पाव देशी प्लेन शराब, 1-1 पाव इम्पीरियल ब्लू एवं रॉयल स्टैग व्हिस्की बरामद कर संबंधितों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम किया है।

इस प्रकार आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही में लगभग 22 लीटर अवैध शराब जप्त करते हुए तीन आपराधिक मामले कायम किये गए। जप्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 10 हजार रुपए है। छापामार कार्यवाही में आबकारी सिवनी मण्डल के अंतर्गत शहर, उत्तर और दक्षिण वृत्त का समस्त कार्यपालिक स्टॉफ शामिल रहा।

सीएम मोहन यादव का सिवनी आगमन कल: 31 मार्च को और भी कांग्रेसी थामेंगे भाजपा का दामन!

CM MOHAN YADAV IN SEONI: रविवार 31 मार्च को दोपहर 2 बजे लोकसभा मंडला के भाजपा प्रत्याशी फग्गनसिंह कुलस्ते के समर्थन घंसौर में एक आम सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में लोकसभा प्रत्याशी फग्गनसिंह कुलस्ते, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे एवं वरिष्ठ भाजपा नेता और पदाधिकारी की गरिमामय उपस्थित रहेगी।

सीएम के 31 मार्च को इस कार्यक्रम में कयास ये भी लगाए जा रहे हा कि कांग्रेसी से भाजपाई हुए आनंद पंजवानी के सैकड़ो समर्थक घंसौर में आयोजित सीएम मोहन यादव के कार्यक्रम के दौरान भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं. जानकारी यह भी मिली है कि इसमें ना केवल सिवनी विधानसभा बल्कि केवलारी और बरघाट विधानसभा के कई लोग के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

बीते दिन सीएम मोहन यादव के समक्ष भाजपा कार्यालय भोपाल में आनंद पंजवानी, नानू पंजवानी और रामाकांत राय ने भाजपा की सदस्यता ली, कांग्रेसी से भाजपाई बनवाने में फग्गन सिंह कुलस्ते की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है। मध्यप्रदेश भाजपा कार्यालय में सदस्यता लिए जाने के दौरान जिला भाजपा के अध्यक्ष आलोक दुबे, महामंत्री अजय डागोरिया भी मौजूद थे।

भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने समस्त भाजपा कार्यकत्र्ताओं से आग्रह किया है कि मुख्यमंत्री के घंसौर में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में आमजनों की उपस्थिती सुनिश्चित कराने के लिये व्यापक प्रचार करें। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव देश के बेहतर भविष्य के निर्माण के लिये हो रहा है।

आदिवासी समाज की बेहतरी के लिये भाजपा सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाएँ बनाकर उनके जीवन स्तर को बदलने का काम किया है उनके गौरव को स्थापित करने का काम किया है । प्रदेश के मुख्यमंत्री घंसौर सहित मंडला लोकसभा क्षेत्र की आमजनता से चर्चा के लिये घंसौर मुख्यालय में मिलने पहुँच रहे है । इस आमसभा में अधिक से अधिक उपस्थिती सुनिश्चित करना हम सब भाजपा के कार्यकत्र्ताओं की जिम्मेदारी है ।

सिवनी: सीएम मोहन यादव के समक्ष आनंद पंजवानी के साथ नानू पंजवानी ने थामा भाजपा का दामन

सिवनी: आनंद पंजवानी (Anand Panjwani) ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता के साथ सभी पदों से दिया स्तीफा, बीते विधानसभा चुनाव 2023 में सिवनी विधानसभा से भाजपा के दिनेश राय मुनमुन (Dinesh Rai Munmun) के खिलाफ कांग्रेस से आनंद पंजवानी (Anand Panjwani) ने काफी दम दिखाई थी.

आज मध्यप्रदेश के अनेकों जिलों विधानसभा क्षेत्रों से अनेकों कांग्रेस पार्टी के विधायक, कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली है. छिंदवाडा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा के कांग्रेस विधायक भी शामिल है इन्होने आज भाजपा ज्वाइन कर सिधायक पद से स्तीफा दिया .

सिवनी से आनंद पंजवानी ने भी आज कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से स्तीफा की घोषणा के साथ कांग्रेस के सभी पदों से स्तीफे का एलान कर दिया है. और अब आनंद पंजवानी के साथ नानू पंजवानी ने भाजपा जॉइन कर ली है. लाइव अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहे. नीचे लाइव अपडेट लगातार जारी है.

सीएम मोहन यादव का सिवनी आगमन कल: 31 मार्च को और भी कांग्रेसी थामेंगे भाजपा का दामन!
सीएम के 31 मार्च को इस कार्यक्रम में कयास ये भी लगाए जा रहे हा कि कांग्रेसी से भाजपाई हुए आनंद पंजवानी के सैकड़ो समर्थक घंसौर में आयोजित सीएम मोहन यादव के कार्यक्रम के दौरान भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं. जानकारी यह भी मिली है कि इसमें ना केवल सिवनी विधानसभा बल्कि केवलारी और बरघाट विधानसभा के कई लोग के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

सीएम मोहन यादव के समक्ष आनंद और नानू ने ली भाजपा की सदस्यता

कांग्रेस के तबरेज़ पटेल का स्तीफ़ा

कांग्रेस के तबरेज़ अली पटेल ने भी कांग्रेस से स्तीफ़ा दे दिया है

Nanu Panjwani ने भी थामा भाजपा का दामन

आनंद पंजवानी के साथ सिवनी ज़िले से कांग्रेस के नानू पंजवानी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है

Anand Panjwani Join BJP

आनंद पंजवानी ने आज भाजपा जॉइन कर ली है

ABJP ज्वाइन करेंगे Anand Panjwani

सिवनी से आनंद पंजवानी ने भी आज कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से स्तीफा की घोषणा के साथ कांग्रेस के सभी पदों से स्तीफे का एलान कर दिया है. अब देखना यह है कि क्या आनंद पंजवानी भी भाजपा ज्वाइन करेंगे?

आनंद पंजवानी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता के साथ सभी पदों से दिया स्तीफा

सिवनी से आनंद पंजवानी ने भी आज कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से स्तीफा की घोषणा के साथ कांग्रेस के सभी पदों से स्तीफे का एलान कर दिया है.

सिवनी: छपारा में गल्ला व्यापारी का किया अपहरण, फिरोती में मांगे एक लाख रुपये

छपारा के समीपस्थ गांव खुर्सीपार निवासी गल्ला व्यापारी श्रीराम चंद्रवंशी का बुधवार की रात अज्ञात आराेपितों ने अपहरण कर लिया। रात भर व्यापारी को मैजिक वाहन में यहां-वहां घुमाकर प्रताडि़त किया गया। इतना ही नहीं व्यापारी के रिश्तेदारों को फोन कर पहले आनलाइन 20 हजार रुपये मांगे फिर एक लाख रुपये की मांग की गई।

छपारा पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपितों को ट्रेस किया और गुरूवार की शाम एक नाबालिग समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।अपहरण में शामिल दो आरोपित फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश पुलिस रि रही है।पकड़े गए आरोपितों के कब्जे से फिरोती के रूप लिए गए 114450 रुपये, दो बाइक व तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

यह है मामला – लखनादौन थाना क्षेत्र के लामटा निवासी गल्ला व्यापारी के साले ने छपरा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।इसमें उसने बताया था कि 28 मार्च की सुबह करीब सात बजे मोबाइल पर जीजा श्रीराम चन्द्रवंशी के मोबाइल नंबर से फोन आया। इसमें जीजा ने रोते हुए बात करते हुए बताया कि उन्हें कुछ लोगो ने किडनेप कर लिया है और यहां वहां घुमा रहे है, बोल रहे है कि एक लाख रुपये तुरंत दिलवाओ नहीं तो तुम्हें जान से मार देंगे।

इतना कहकर फोन कट गया था। फोन आने के बाद तुरंत जीजा के छोटे भाई जयराम चन्द्रवंशी को फोन कर जीजा के बारे में पूछा गया तो भाई ने बताया कि वह 27 मार्च की शाम छह बजे से घर से निकले है और वापस नहीं लौटे है।इस पर उसने भाई को जीजा श्रीराम चन्द्रवंशी के फोन से हुई बात के बारे मे बताया।

इसके बाद जीजा के नंबर से फिर फोन आया और उन्होने पूछा कि पैसे की व्यवस्था हो गई या नहीं।मैने बोला पैसे कहां देना है मैं अभी पैसे लेकर आपको लेने आ जाऊंगा।तब जीजा ने कहा कि अपहरण करने वाले लोग बोल रहे है कि पैसे का इंतेजाम करके रखो हम किसी को पैसे लेने भेजेंगे।

छपारा थाना प्रभारी सौरभ पटैल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद अपहरण करने वालों को ट्रेस करने का प्रयास किया गया।जांच के दौरान फिरोती की राशि लेने वाले को फिरोती के रुपये दिलवाए गए।इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर घोघरी गांव के पास एक नाबालिग समेत दो आरोपितों को अपह्त गल्ला व्यापारी के साथ गिरफ्तार किया गया।

इनके पास से फिरोती के रूप में ली गई राशि भी जब्त की गई है। पकड़े गए आरोपितों में खुर्सीपार गांव निवासी अर्जुन पुत्र नीलम पटेल (25), लुढ़गी निवासी हरिओम पुत्र कुमत लाल सोनवंशी (21) व एक 17 साल की नाबालिग शामिल है।वहीं खुर्सीपार गांव निवासी निक्की पटेल व रविकांत डहेरिया नामक आराेपित फरार बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार फिरोती की राशि मिलने के बाद तीनों आरोपित अपह्त गल्ला व्यापारी को वापस छोड़ने बाइक से आ रहे थे इसी दौरान पुलिस ने उन्हे पकड़ लिया।वहीं मैजिक वाहन में रास्ते में कहीं रुके दो अन्य आरोपित पुलिस को नहीं मिले, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।अपह्त गल्ला व्यापारी श्रीराम चंद्रवंशी ने बताया कि वह रात में बाइक से घर वापस आ रहा था।इसी दौरान उसे कुछ लोगों ने पकड़ लिया और मैजिक वाहन में जबरन बैठालकर यहां-वहां घुमाते रहे।

Bharat Ratna: लाल कृष्ण आडवाणी को 31 मार्च को दिया जाएगा भारत रत्न

0

Bharat Ratna: आडवाणी को उनके पृथ्वीराज रोड निवास पर 11.30 बजे भारत रत्न से नवाजा जाएगा. पीएम मोदी सहित कई वरिष्ठ मंत्री और BJP के आला नेता भी रहेंगे मौके पर मौजूद.

लाल कृष्ण आडवाणी को 31 मार्च को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उनकी अद्वितीय योगदान को मानते हुए दिया जा रहा है। आडवाणी जी को उनके निवास स्थान, पृथ्वीराज रोड पर 11.30 बजे समारोह के दौरान यह सम्मान दिया जाएगा।

समारोह में उपस्थित होंगे कई विभागीय नेता और वरिष्ठ नेता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई मंत्रियों और बीजेपी के अन्य उच्च अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

लाल कृष्ण आडवाणी का योगदान

लाल कृष्ण आडवाणी भारतीय राजनीति के इतिहास में महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं। उन्होंने अपने जीवन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने नेतृत्व, विचारधारा और कार्यों के माध्यम से राजनीति को बदलने का प्रयास किया है।

छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट पर होगा उपचुनाव? कांग्रेस MLA ने ज्वाइन की बीजेपी

Amarwara MLA Kamlesh Shah Joins BJP:  मध्यप्रदेश का छिन्दवाड़ा जिला जो कि कमलनाथ का गढ़ है यहां कांग्रेस में टूट दिख रही है और लगातार कांग्रेस नेता कांग्रेस का हाथ छोड़ते नजर आ रहे है. छिंदवाडा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने BJP ने ज्वाइन (Amarwara MLA Kamlesh Shah Joins BJP) कर ली है.

शुक्रवार शाम को CM मोहन यादव, प्रदेश BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आदि की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली. 

छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट पर होगा उपचुनाव?

कमलेश शाह के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद अब अमरवाड़ा सीट पर उपचुनाव होगा. लोकसभा चुनाव से पहले छिंदवाडा जिले में कुल 7 विधानसभा सीट हैं. 2023 में हुए मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में छिन्दवाड़ा जिले की सातों सीट पर कांग्रेस ने बाजी मारी थी. लेकिन अब कमलेश शाह के इस्तीफा देने से ये सीट खाली हो गई है.

नियमों के अनुसार 6 महीने से ज्यादा समय तक कोई भी सीट खाली नहीं रह सकती है और MP विधानसभा के इस कार्यकाल को अभी लंबा समय है. तो यह निश्चित है कि जल्द ही छिन्दवाड़ा की अमरवाड़ा सीट पर उपचुनाव होगा