Home Blog Page 1938

केवलारी विधायक राकेश पाल का धनोरा दौरा

केवलारी विधायक राकेश पाल का धनोरा दौरा

सिवनी : केवलारी (रवि चक्रवती) विधायक श्री राकेश पाल सिंह जी का धनोरा विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में सघन जनसंपर्क किया।

ग्रामो में पहुँचकर सभी ग्रामवाशीयो की समस्याओं को सुनकर पूरा करने का अस्वासन दिया धनोराखुर्द,सालीवाड़ा,कड़वी थावरी,उमर पानी, कुरन भटा, भीमकुण्ड, गनेरी, पाटन माल,पाटन रैयत सभी ग्रामो में दौरे किए।

भारतीय जनता पार्टी धनोरा मंडल ठा. डाल सिंह मर्सकोले जी पूर्व विधायक मण्डल अध्यक्ष, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश बघेल जी,श्री रामरंजन बघेलजी ,श्री राजेन्द्र राय,श्री विजय राय, श्री संतकुमार राय, श्रीश्याम मिश्रा जी, श्री कन्हया साहू,श्री सुजीत मिश्रा, श्री विजय अग्रवाल, श्री अशोक चन्द्रवंसी,श्री सुरेंद्र जैन,श्री दुलीचन्द जैन,श्री नीलेश जैन एवं समस्त अधिकारीगण,पार्टी कार्यकता एवं ग्रामीण जन मैजूद रहे है।

सिवनी : ओलावृष्टि से प्रभावित ग्रामो में फसल बीमा दावा राशि हेतु सिवनी कलेक्टर ने दिए निर्देश

ओलावृष्टि से प्रभावित ग्रामों में फसल बीमा दावा राशि भुगतान किए जाने हेतु बीमा कंपनी को आवश्यक कार्यवाही के कलेक्टर ने दिए निर्देश

सिवनी : विगत दिवस जिले के विभिन्न क्षेत्रों में असमायिक वर्षा एवं ओलावृष्टि से हुई फसल नुकसानी के आंकलन हेतु प्रशासन द्वारा प्रभावित ग्रामों का राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के माध्यम से विस्तृत सर्वेक्षण प्रारंभ किया जा चुका है।

प्रारंभिक आंकलन में जिले की सात तहसीलों के 145 ग्राम प्रभावित हुए हैं तथा 25 से 50 प्रतिशत एवं अधिक की फसल क्षति आंकलित की गई है। जिसमें लखनादौन तहसील के 35 ग्राम, केवलारी तहसील के 46 ग्राम, धनौरा तहसील के 16 ग्राम, बरघाट तहसील के 7 ग्राम, घंसौर तहसील के 16 ग्राम तथा सिवनी तहसील के 12 एवं छपारा तहसील के 13 ग्राम शामिल हैं ।

कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा उक्त ग्रामों को प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित कर सिवनी जिले हेतु अनुबंधित बीमा कंपनी को फसल क्षति बीमा दावा राशि भुगतान किए जाने हेतु कंपनी प्रतिनिधि को नियुक्त कर जिले के प्रभावित क्षेत्रों में उपस्थित कराने हेतु निर्देशित किया गया है ।

सिवनी : डोनाल्ड ट्रम्प का सिवनी आगमन छाया सोशल मीडिया पर !

सिवनी : डोनाल्ड ट्रम्प का सिवनी आगमन छाया सोशल मीडिया पर !

सिवनी : जहां सारा भारत अमेरिका के राष्ट्रपति डोंनाल्ड ट्रम्प के भारत दौरे को लेकर उत्साह में हे वही सिवनी जिले में सोशल मीडिया में एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमे डोनाल्ड ट्रम्प के सिवनी में प्रोग्राम की जानकारी वायरल हो रही है

उस वायरल मैसेज में ये बताया गया है कि डोनाल्ड ट्रम्प के सिवनी आगमन पर किस तरह उनका स्वागत होगा और उनके सिवनी में क्या क्या प्रोग्राम रहेंगे । उस वायरल मैसेज को आप नीचे पढ़ सकते है

डोनाल्ड ट्रंप का Seoni  प्रोग्राम
प्रातः 6.30 बजे Seoni आगमन ..
बस स्टैंड सुलभ कॉम्लेक्स पर फ्रेश  होंगे…
8 बजे कृषि उपज मंडी का दौरा करेंगे…
9 बजे दिघोरी मंदिर  के दर्शन
9.30 बजे बाहुबली होटल पर नाश्ता करेंगे
10:00 बजे नगर पालिका अधिकारियों से Seoni के अतिक्रमण आवारा पशु मुक्त करने पर करेंगे चर्चा ..
11:00 बजे वनमंडल कार्यालय Seoni में वन अधिकारियों से जंगल को अतिक्रमण अवैध कटाई चराई मुक्त करने पर करेंगे चर्चा …
1 बजे नजीर होटल पर करेंगे लंच
2 बजे बाबरिया तालाब  घूमने जायेंगे
3 बजे कलेक्टर कार्यालय में बैठक लेकर अधिकारियो से शराब के नए ठेके चालू करने पर चर्चा करेंगे
4 बजे सर्किट हाउस  मे आमजन की परेशानी सुनेंगे…
5 बजे पी जी कॉलेज में अमेरिकी यूनिवर्सिटी के कोर्सेस की लॉन्चिंग …
6 बजे  Natraj के समोसे खाएंगे।
6:30 बजे का पान…
7.00 बजे khawasa रवाना …
10 बजे सेंटर point में डिनर ।
11 बजे नंदन की बस से भोपाल रवाना
12 बजे by Road दिल्ली फिर अमेरिका रवाना ..

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस वायरल पोस्ट में सच्चाई तो कुछ है नही लोगो ने बस हसी मजाक के लिए सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को साझा किया है ।

सिवनी : ओलावृष्टि से प्रभावित ग्रामों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

सिवनी : ओलावृष्टि से प्रभावित ग्रामों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

सिवनी : जिले की लखनादौन तहसील में दिनांक 23 फरवरी 2020 को हुई ओलावृष्टि से प्रभावित ग्रामों पथरिया, आमई, पहाडगढ, खमरिया गोसांई, भजिया, सारंगपुर में मेरे किसानों के खेतों पर जाकर ओलावृष्टि से प्रभावित फसल का जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह दवारा निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित किसानों एवं ग्रामवासियों से चर्चा की गयी और शासन के नियमों के तहत पात्रता अनुसार लाभ दिलाये जाने हेतु अवगत कराया गया । निरीक्षण के दौरान SDM श्री अंकुर मेश्राम, विभिन्‍न विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधिगण, मीडिया के साथीगण उपस्थित रहे ।

सिवनी : हादसा 5 वर्षीय बालक की मौत, 3 वर्षीय बालिका घायल

सिवनी में एक हादसे में 5 वर्षीय बालक की मौत, 3 वर्षीय बालिका घायल

सिवनी। जिला मुख्यालय सिवनी में कटंगी रोड पर स्थित सलीम खान के बेल्डिंग वॉर्कशॉप में एक हादसा हुआ, जहां दुकान के बाहर खेल रहे भाई-बहन के ऊपर लोहे का दरवाजा गिर गया, जिससे एक 5 वर्षीय बालक की मौत हो गई तथा तीन वर्षीय बहन घायल हो गई है, जिसे जिला चिकित्सालय सिवनी में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 7:30 बजे कटंगी रोड पर बेल्डिंग वॉर्कशॉप के सामने मुजाक्किल अपनी बहन आदिया के साथ खेल रहा था, इसी दरम्यिान बेल्डिंग वॉर्कशॉप के बाहर सहारे पर टिका एक दरवाजा इन दोनों के ऊपर गिर गया

इस घटना में 5 वर्षीय बालक मुजाक्किल पिता इमरान खान की मौत हो गई तथा बालक की बहन आदिया खान घायल हो गई, जिसे तत्काल जिला चिकित्सालय सिवनी में भर्ती कराया जाकर उपचार किया जा रहा है।

जिला चिकित्सालय पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार मृतक बालक के शव का पोस्टमार्टम किया जाकर परिजनों को सौंप दिया गया है इस घटनाक्रम में कोतवाली सिवनी से जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया गया, जहाँ कार्रवाई के संबंध में कोई पुष्टि नहीं की गयी।

गरीबी, दीवार और 70 सालों का विकास – संजय बघेल

अमेरिका के राष्ट्रपति के भारत आने की सुर्खियां पूरे चैनल और अखबारों बनी हुई है । वही दूसरी तरफ गुजरात के अहमदाबाद की झुग्गी बस्तियों को ढंकने के लिए बनाई जा रही दीवार भी खूब सुर्खियां बटोर रही है । कुछ लोग इसे अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म दीवार की सफलता से जोड़ते हुए हमारे विकास की सफल दीवार बताते हुए चुटकुले ले रहे है ।

लेकिन क्या यह सही है कि हम अपनी आजादी के 70 साल बाद भी देश से गरीबी हटाओ गरीबी मिटाओ के नारे देने के बाद देश से गरीबी हटा पाए है । राजनैतिक दृष्टिकोण से देखे तो जबाब कुछ हद तक हां में होगा लेकिन जब जमीनी स्तर पर विचार करे तो यह सिर्फ जुमला ओर झूठ से ज्यादा कुछ नही । देखा जाए तो आजादी के वर्ष जैसे जैसे बढ़े है हमारे देश मे गरीबी का ग्राफ भी बढ़ा है । कहने को तो सरकारें गरीबी हटाने के नाम पर कई योजनाओं का संचालन करती है लेकिन उनका जमीनी स्तर पर प्रभाव कम ही होता है ।

देश भर के राज्यो में सैकड़ों झुग्गी बस्तियां है जिनकी कायाकल्प करने और उनके विकास का दम भरते हुए राजनैतिक पार्टियां सरकार बनाती है लेकिन जीत के बाद इन झुग्गियों में रहने वाले लोग राजनीतिक दलों के लिए सिर्फ वोट बैंक तक ही सीमित रहते है । आंकड़ो पर गौर करें तो तमिलनाडु में 507, उत्तरप्रदेश में 293, मध्यप्रदेश में 303, महाराष्ट्र में 189, कर्नाटक में 206, राजस्थान में 107, छत्तीसगढ़ में 94, पंजाब में 73, बिहार में 88, प. बंगाल में 122, आंध्रप्रदेश में 125, ओडिशा में 76 और प्रधानमंत्री के राज्य गुजरात मे 103 झुग्गी बस्तियां है ।

गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब 2014 में प्रधानमंत्री की दावेदारी करते हुए भाजपा की सरकार बनाने की अपील करते हुए देश की जनता को अच्छे दिन के सपने दिखाते हुए गुजरात मॉडल की बात करते हुए विकास दिखाने के लिए गुजरात आने की पेशकश करते थे तब भी गुजरात प्रदेश के गरीबो की हालत यथावत थी उनके 15 साल के मुख्यमंत्री कार्यकाल में प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र में चमक तो आई लेकिन झुग्गी बस्तियों पर वही अंधेरा पसरा रहा ।

आज जब देश मे मोदी सरकार अपनी दूसरी पारी खेल रही है और बीस वर्षों से गुजरात मे भाजपा काबिज है उसके पश्चात जब विश्व के सबसे शक्तिशाली देश और धनवान देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का हिंदुस्तान दौर है और अहमदाबाद से उनका काफिला गुजरेगा तो हमारे देश के कर्णधार अपनी विफलता छुपाने के लिए दीवार खड़ी कर रहे है।

सवाल यह उठता है कि आखिर हमें यह सब करने की नोवत क्यों आती है । हमारे देश मे सबसे अधिक योजना गरीब तबके के लोगो के लिए संचालित की जाती है लेकिन ये योजनाएं अफसरों की टेबल के इर्दगिर्द ही समाप्त हो जाती है जिसके कारण गरीब जनता अपने हक से वंचित रह जाती है । सरकारी दफ्तरों में सरकारी मुलाजिम इन योजनाओं में सही अमलीजामा पहनाये तो देश को ऐसी शर्मिंदगी की दीवार उठाने की आवश्यकता नही पड़ेगी ।

लेखक “राष्ट्रबाण” समाचार पत्र के संपादक है

सिवनी : 24 घंटे में तेज बारिश के साथ गिरे ओले

सिवनी लखनादौन न्यूज़ : 24 घंटे में तेज बारिश के साथ गिरे ओले

सिवनी : आज 23 फरवरी 2020 को मध्यप्रदेश के लखनादौन विकासखण्ड क्षेत्र हुई भारी बारिश एवं ओलावृष्टि के मद्देनजर प्रशासन द्वारा सभी पटवारियों को अपने क्षेत्र के सतत सम्पर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं तथा सोमवार से वृहद सर्वेक्षण कर प्रभावित फसलों , जान-माल एवं पशुधन की नुकसानी का आंकलन कर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जानकारी के अनुसार बीते 22 फरवरी की शाम से मौसम ने अचानक करवट बदली जहां छपारा ,केवलारी ,लखनादौन के ग्रामीण अंचलों में झमाझम बारिश के साथ ओलो की भी बरसात हुई। वहीं आज दोपहर लखनादौन विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्रामों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे है।

ज्ञात हो कि गेंहू की फसल अब पकने की कगार तक पहुंच गई है जिसे अब सिर्फ एक पानी की और जरूरत थी, लेकिन बीती शाम और आज हुई ओलावृष्टि से फसलों की नुकसानी हुई जिसको लेकर जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह अढायच ने सभी पटवारियों को अपने क्षेत्र में सतत संपर्क में रहने व सर्वेक्षण कर प्रभावित फसलों , जान-माल एवं पशुधन की नुकसानी का आंकलन कर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु आज निर्देशित किया है।

सिवनी : लापरवाह मोटरसाइकिल चालक और वाहन स्वामी को हुई सजा

सिवनी : जिले के थाना लखनादौन का मामला इस प्रकार है कि प्रार्थी हीरालाल ग्राम पंचायत सिहोरा में सचिव पद पर पदस्थल है, वह गणेशगंज पायली रहता है।

दिनांक 03/02/2020 को शाम 6;00 बजे जनपद लखनादौन से अपने घर आजाद वार्ड मोटरसायकिल से जा रहा था, तभी विवेकानंद स्कूल के पास आरोपी गुड्डू उर्फ प्रदीप पिता कृष्णांकुमार उर्फ किस्सू् यादव उम्र 35 वर्ष, निवासी भरगा, निवारीटोला तरफ से अपनी मोटरसायकिल को तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आया, और उसकी मोटरसायकिल को टक्कर मार दिया, जिससे वह मोटरसायकिल साहित गिर गया, उसे मेडिकल कालेज जबलपुर रेफर कर दिया गया था, इलाज पश्चात प्रार्थी हीरालाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जिस पर पुलिस द्वारा मामला कायम कर आरोपी के विरुद्ध चालान पेश किया गया । जिसकी सुनवाई माननीय- श्रीमती ज्योति सिंह टेकाम, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी लखनादौन में की गई, जिसमें शासन की ओर से श्रीमती नीना पटेल, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी के द्वारा पैरवी की गई, जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा चालक आरोपी (1) गुड्डू उर्फ प्रदीप यादव को 1500 रुपए और वाहन स्वामी सुभाष यादव को बीमा न कराए जाने पर एवं ड्राइविंग लाईसेंस के बिना गाड़ी चलाने देने पर धारा 146/196, 3/181 मोटर व्हीकल एक्ट में 1500 रूपयें के अर्थदंड से दंडित किया गया।

सिवनी : सड़क हादसों में 03 घायल, 02 मौत

सिवनी । जिले के विभिन्न स्थानों पर घटित सड़क हादसों में जहाँ तीन लोग घायल हो गये वहीं दो लोगों की मृत्यु हो गयी।

एक दुर्घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिवनी के आज़ाद वार्ड निवासी अनुपम (26) पिता मदन नायक बाईक पर सवार होकर शनिवार की सुबह, चौरई की ओर जा रहे थे। बताया जाता है कि ग्राम कारीरात के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया। दुर्घटना को कारित करने वाला चार पहिया वाहन का चालक अपने वाहन सहित मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गया।

घायल अनुपम को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में दाखिल करवा दिया गया है। सिवनी में जबलपुर रोड पर साई मंदिर के समीप हुए सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गये जिनमें से एक की उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने इस दुर्घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम ढाना निवासी श्याम कुमार (32) पिता लक्ष्मी प्रसाद अड़माचे और उनका साथी राकेश (30) पिता राजेन्द्र बाईक पर सवार होकर सिवनी की ओर आ रहे थे।

रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया। दोनों घायलोें को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय पहुँचाया गया जहाँ राकेश की गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सक के द्वारा नागपुर रेफर कर दिया गया जबकि दूसरे घायल श्याम कुमार का उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल राकेश की उपचार के दौरान मौत हो गयी।

धनौरा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। थाना प्रभारी श्याम सुंदर भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम बम्होड़ी निवासी सोमनाथ पिता जगराम बंजारा, धनौरा स्थित संतोष राय की दुकान में काम करता था। बीती रात सोमनाथ दुकान से निकलकर बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था।

उन्होंने बताया कि उसी दौरान रास्ते में सोमनाथ ने अपने एक परिचित को छोड़ा और फिर मदिरा का सेवन किया। मदिरा के सेवन के उपरांत जब वह बाइक चला रहा था तभी संतुलन बिगड़ जाने के कारण वह झाड़ियों के बीच जा गिरा जहाँ से उसका शव ही बरामद किया जा सका। डूण्डा सिवनी निवासी नीलेश (28) पिता शिवपाल डहेरिया भी अपने घर के समीप सड़क हादसे में घायल हो गये। घायल नीलेश का उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है।

सिवनी : सावनेर हादसे में मृत महिलाओं का बरघाट में हुआ पीएम

बरघाट । नागपुर महाराष्ट्र के सावनेर थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग द्वारा बनाये जा रहे डेम में मिट्टी ढहने के बाद दबकर मृत हुईं महिलाओं का पोस्ट मार्टम जिले के बरघाट थाना पुलिस ने कराया है।

मृत चार में से तीन महिलाओं के शव, उनके परिजन शुक्रवार को सिवनी ले आये थे। बरघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृत महिलाओं का पोस्ट मार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने मृत महिलाओं का शुक्रवार को गाँव में अंतिम संस्कार कर दिया है। मृत तीन महिलाओं में अनुसुईया (45) पति हरि देव तेकाम, सुनीता (35) पति कैलाश निवासी पांडरवानी व राम प्यारी (18) पिता उदय सिंह काकोड़िया निवासी केसलई शामिल हैं। चौथी महिला का पोस्ट मार्टम सावनेर में किया गया है।

देर से घटना स्थल पहुँची पुलिस :
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सावनेर के पटकाखेड़ी में लघु सिंचाई विभाग द्वारा छोटे स्टॉप डेम का निर्माण कराया जा रहा था। निर्माण कार्य के दौरान सिवनी जिले के 25 से 30 महिला पुरुष दस फीट गहरे स्टॉप डेम के स्ट्रॅक्चर को तैयार करने कांक्रीटीकरण का काम कर रहे थे।

इसी दरमियान शुक्रवार सुबह निर्माण स्थल पर मिट्टी का टीला ढहने से काम कर रहीं सात महिला मजदूर इसकी चपेट में आ गयीं। इनमें से चार महिलाओं की मौके पर मौत हो गयी जबकि अन्य तीन घायलों को सावनेर अस्पताल में उपचार के लिये भर्त्ती कराया गया है। मृत तीन महिलाओं को परिजन सिवनी ले आये हैं, जबकि एक अन्य मृत महिला वर्षा (26) पति श्याम लाल मड़ावी का पोस्ट मार्टम सावनेर में ही कराया गया है। मृतक वर्षा अरी थाना क्षेत्र की नयेगाँव निवासी बतायी गयी है। मृतकों के शव सिवनी रवाना होने के बाद सावनेर पुलिस मौके पर पहुँची।

एक लाख रूपये देकर किया रवाना :
बरघाट पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद ठेकेदार ने मृतकों के शव परिजनों को एक लाख रूपये देकर ड्राइवर के साथ सिवनी रवाना किये थे। मृत महिलाओं के अंतिम संस्कार के लिये परिजनों को 30-30 हजार रूपये की राशि ठेकेदार द्वारा दी गयी। बरघाट पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्ट मार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिये हैं।

सावनेर भेजी डायरी :
बरघाट थाना प्रभारी के.एस. मरावी ने बताया कि मर्ग डायरी सावनेर भेजी जा रही है। परिजन शव लेकर गाँव जा रहे थे जिन्हें बरघाट में रोककर मृत महिलाओं का पोस्ट मार्टम कराया गया।