Homeसिवनीसिवनी : सावनेर हादसे में मृत महिलाओं का बरघाट में हुआ पीएम

सिवनी : सावनेर हादसे में मृत महिलाओं का बरघाट में हुआ पीएम

Date:

बरघाट । नागपुर महाराष्ट्र के सावनेर थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग द्वारा बनाये जा रहे डेम में मिट्टी ढहने के बाद दबकर मृत हुईं महिलाओं का पोस्ट मार्टम जिले के बरघाट थाना पुलिस ने कराया है।

मृत चार में से तीन महिलाओं के शव, उनके परिजन शुक्रवार को सिवनी ले आये थे। बरघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृत महिलाओं का पोस्ट मार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने मृत महिलाओं का शुक्रवार को गाँव में अंतिम संस्कार कर दिया है। मृत तीन महिलाओं में अनुसुईया (45) पति हरि देव तेकाम, सुनीता (35) पति कैलाश निवासी पांडरवानी व राम प्यारी (18) पिता उदय सिंह काकोड़िया निवासी केसलई शामिल हैं। चौथी महिला का पोस्ट मार्टम सावनेर में किया गया है।

देर से घटना स्थल पहुँची पुलिस :
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सावनेर के पटकाखेड़ी में लघु सिंचाई विभाग द्वारा छोटे स्टॉप डेम का निर्माण कराया जा रहा था। निर्माण कार्य के दौरान सिवनी जिले के 25 से 30 महिला पुरुष दस फीट गहरे स्टॉप डेम के स्ट्रॅक्चर को तैयार करने कांक्रीटीकरण का काम कर रहे थे।

इसी दरमियान शुक्रवार सुबह निर्माण स्थल पर मिट्टी का टीला ढहने से काम कर रहीं सात महिला मजदूर इसकी चपेट में आ गयीं। इनमें से चार महिलाओं की मौके पर मौत हो गयी जबकि अन्य तीन घायलों को सावनेर अस्पताल में उपचार के लिये भर्त्ती कराया गया है। मृत तीन महिलाओं को परिजन सिवनी ले आये हैं, जबकि एक अन्य मृत महिला वर्षा (26) पति श्याम लाल मड़ावी का पोस्ट मार्टम सावनेर में ही कराया गया है। मृतक वर्षा अरी थाना क्षेत्र की नयेगाँव निवासी बतायी गयी है। मृतकों के शव सिवनी रवाना होने के बाद सावनेर पुलिस मौके पर पहुँची।

एक लाख रूपये देकर किया रवाना :
बरघाट पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद ठेकेदार ने मृतकों के शव परिजनों को एक लाख रूपये देकर ड्राइवर के साथ सिवनी रवाना किये थे। मृत महिलाओं के अंतिम संस्कार के लिये परिजनों को 30-30 हजार रूपये की राशि ठेकेदार द्वारा दी गयी। बरघाट पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्ट मार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिये हैं।

सावनेर भेजी डायरी :
बरघाट थाना प्रभारी के.एस. मरावी ने बताया कि मर्ग डायरी सावनेर भेजी जा रही है। परिजन शव लेकर गाँव जा रहे थे जिन्हें बरघाट में रोककर मृत महिलाओं का पोस्ट मार्टम कराया गया।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...