Home Blog Page 1930

Women’s Day 2020 : विमेन्स डे पर पढ़े महिलाओं की चाहतें और हक़ीक़त | Women’s Day Special

Women’s Day 2020 : विमेन्स डे पर पढ़े महिलाओं की चाहतें और हक़ीक़त | Women’s Day Special

हर साल महिला दिवस से पहले सभी ब्रैंड्स, सभी फ़ूड आउटलेट्स और ज़िन्दगी में मौजूद ज़्यादातर लोग इतने शुक्रगुज़ार हो जाते हैं कि दिमाग़ का दही हो जाता है. वुमनहूड को सेलिब्रेट करने के लिए 1 दिन निहित तो कर दिया गया है जो कि एक नज़रिए से ठीक भी है. ग़ौरतलब हैं कि ऐसे कई नज़रिए हैं जो इस चलन को ग़लत भी साबित करती हैं.  

महिलाओं की सेल, एक दिन की खाना बनाने की छुट्टी के अलावा भी कई चाहते होती हैं. बहुत कम महिलाएं होती हैं जो ख़ुद के लिए जीती हैं, ज़्यादातर महिलाएं दूसरों के लिए ही जीती हैं और उसी को अपना जीवन भी मान लेती हैं.
इस विमेन्स डे पर हम लेकर आये हैं महिलाएं की कुछ चाहतें और कठोर हक़ीक़त, पढ़िए, आप रिलेट कर पाएंगी-

इनमें से कुछ पॉइंट्स से आप डिसअग्री भी करेंगे जो की लाज़मी है. अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में दें. 

इनमें से कुछ पॉइंट्स से आप डिसअग्री भी करेंगे जो की लाज़मी है. अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में दें. 

BSNL Recruitment 2020 – भारत संचार निगम लिमिटेड भर्ती 2020

BSNL Recruitment 2020 –  भारत संचार निगम लिमिटेड ने ग्रेजुएट अपरेंटिस (Graduate Apprentice), तकनीशियन अपरेंटिस (Technician Apprentice) BSNL Notification 2020 के 100 पदों के लिए भर्ती हैं जिनपर BSNL Recruitment 2020 भर्ती निकाली गयी है , इस (BSNL Recruitment 2020) भर्ती के लिए योग्य केंडिडेट 12 मार्च 2020 तक Online आवेदन कर सकते है.

BSNL Recruitment 2020 in English Click Here

Important Dates:

  • Commencement of submission of BSNL Graduate and Technician Apprentice Recruitment 2020: 4  March 2020
  • Last date for submission of BSNL Graduate and Technician Apprentice Recruitment 2020: 12 March 2020
  • Last date for applying BHARAT SANCHAR NIGAM LIMITED: 16 March 2020
  • Handing over of database to BSNL Telangana Circle for conducting Certificate Verification: 18 March 2020
  • Interview: 19 March 2020

BSNL Graduate and Technician Apprentice Recruitment 2020 Vacancy Details

Job Summary

अधिसूचना | Notificationबीएसएनएल भर्ती 2020: स्नातक और तकनीशियन अपरेंटिस पदों के लिए 100 रिक्तियां, ऑनलाइन आवेदन करें @ bsnl.co.in
अधिसूचना दिनांक5 मार्च, 2020
प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि12 मार्च, 2020
आधिकारिक यूआरएलhttps://www.bsnl.co.in/
Faridabadनई दिल्ली
राज्यदिल्ली
देशभारत
संगठनभारत संचार निगम लिमिटेड
शिक्षा योग्यताडिप्लोमा होल्डर, ग्रेजुएट
कार्यात्मकशासन प्रबंध
  • ग्रेजुएट अपरेंटिस (श्रेणी 1) – 75 पद
  • तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस (श्रेणी -2) – 25 पद

बीएसएनएल ग्रेजुएट और तकनीशियन अपरेंटिस भर्ती 2020 पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। उम्मीदवार अधिक विवरण के लिए आधिकारिक अधिसूचना हाइपरलिंक का उल्लेख कर सकते हैं।

बीएसएनएल ग्रेजुएट और तकनीशियन अपरेंटिस भर्ती 2020 आयु सीमा – शिक्षुता नियमों के अनुसार आयु सीमा का पालन किया जाएगा।

बीएसएनएल ग्रेजुएट और तकनीशियन अपरेंटिस भर्ती 2020 चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन अंतिम रैंक सूची के माध्यम से प्रशिक्षु पदों के लिए किया जाएगा।

बीएसएनएल ग्रेजुएट और तकनीशियन अपरेंटिस भर्ती 2020 ऑनलाइन आवेदन लिंक

सरकारी वेबसाइट

बीएसएनएल ग्रेजुएट और तकनीशियन अपरेंटिस भर्ती 2020 आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार 12 मार्च 2020 या उससे पहले ऑनलाइन मोड के माध्यम से अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार सीधे उपरोक्त लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बीएसएनएल ग्रेजुएट और तकनीशियन अपरेंटिस भर्ती 2020 वेतन

  • ग्रेजुएट अपरेंटिस – रु। 4984 / – Monthly Stipend
  • तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस: रु। 3542 / – Monthly Stipend

सिवनी /रामलला का स्टेच्यु नही मंदिर बनाये -हिंगलाज सेना

सिवनी पत्रकार वार्ता में हिंगलाज सेना ने रखे विचार

सिवनी – रामलला हम आयेंगे मंदिर वहीं बनायेंगे का नारा देकर जो पाटी सत्तारूढ़ी वही मंदिर का दूसरा ही रूप दिखा रही है। कुछ लोगों द्वारा नकली शंकराचार्य गढ़े है और उनको अपना पिछलग्गु बनाया है।

वासुदेवानन्द जैसे अयोग्य व्यक्ति को इन्होंने सर्वोच्च गुरू पर मान्यता देकर सनातनधर्म का बहुत हास्य किया है और इससे भी पता चलता है कि जिस संस्था का चरित्र हो वह ईश्वर की गरिमा का भी अवमूल्यन ही करेंगे। उक्त उदगार रजवाड़ा में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज के शिष्य ब्रम्हविद्यानंद महाराज ने व्यक्त किये।

आपने आगे कहा कि सवाल मंदिर का नही राम एक महापुरूष हौ और उनकी जन्मभूमि में हमे उनका एक स्मारक बनाना है। अब इसके पश्चात प्रधानमंत्री यह बोलते है कि रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में हम भव्य मंदिर बनाने के लिये एक ट्रस्ट घोषित करते है। ट्रस्ट में गृहस्थ पराशरन की अध्यक्षता में कुछ साधु और सरकारी कर्मचारी कलेक्टर,सचिव श्रेणी के लोग शाामिल किये गये है।

इस प्रकार के ट्रस्ट को देखते हुए यही सिद्ध होता है कि कुछ लोग इसे स्मारक तो कुछ मंदिर कह रहे है। अगर पारंपरिक वैष्णव मंदिर बनाना उनका लक्ष्य होता तो ट्रस्ट में सरकारी व्यक्तियों का समावेश संविधान विरूद्ध हो जायेगा।

इस अवसर पर हिंगलाज सेना की प्रमुख लक्ष्मीमणी देवी ने कहा कि नृत्यगोपालदास को न्याय की अध्यक्षता का आश्वासन दिया जा रहा है। न्यास में सम्मिलित होने के इच्छुक लोगों से हमारा अनुरोध है कि वे पहले जान तो लें कि वे किस उद्देश्य वाले न्यास में सम्मिलित हो रहे है। यह मंदिर न्यास है या स्मारक न्यास है। हाईकोर्ट और सुप्रीमकोर्ट से रामलला जीते है। रामल

सिवनी /ग्लोबल लॉ कॉलेज सिवनी में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

सिवनी : मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ अध्यक्ष डॉ. एस. के. मिश्र सिवनी के मार्गदर्शन में शनिवार 7 मार्च  को ग्लोबल लॉ कॉलेज सिवनी में संविधान के मौलिक कर्तव्य एवं प्रस्तावना के संबंध में जागरूकता फैलाने की दृष्टि से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

उक्त शिविर में रिसोर्स पर्सन अधि. श्री गुर्देकर द्वारा ग्लोबल लॉ कॉलेज सिवनी में उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं को संविधान के मौलिक कर्तव्य एवं प्रस्तावना के संबंध में अपने वक्तव्य में कहा कि भारत देश में प्रत्येक नागरिक को अपने देश के प्रति आदर सम्मान का भाव रखना चाहिये एवं देश के भीतर लोक संपत्ति की रक्षा करना चाहिये।

वृक्षारोपण एवं वन्य प्राणियों की रक्षा कर उनको संरक्षित करना भी एक कर्तव्य है।  इस दौरान वह किसी भी प्रकार की हिंसा, द्वेष को छोड़कर अपनी बात को लोगों तक पहुंचा सकते है। साथ ही भारतीय संविधान की प्रस्तावना एवं भारतीय संविधान के अनुच्छेदों, खण्डों एवं भागों के बारे में जानकारी दी।

विशेषकर संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के बारे में भी बताया गया जिसमें समता, समता का अधिकार, वाक्य अभिव्यक्ति का अधिकार एवं शिक्षा का अधिकार एवं अन्य अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। जिससे भविष्य में छात्राओं को प्रेरणा मिले कि वह देश के विकास के प्रगति पथ पर चलकर देश की सेवा करे। उक्त शिविर में एडव्होकेट सतीश यादव, एडव्होकेट आसिफ इकबाल, संचालक ग्लोबल लॉ कॉलेज सहा. प्राध्यापक कु. शिवानी दण्डवते, सहा. प्राध्यापक श्री हीरालाल परते  सहित अतहर खान पैरालीगल वालेण्टियर उपस्थित रहे। 

सिवनी /11 मार्च को रहेगा स्थानीय अवकाश

सिवनी /11 मार्च को रहेगा स्थानीय अवकाश

सिवनी : कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने वर्ष 2020 में सिवनी जिले के लिये तीन स्थानीय अवकाश घोषित किये है। जिसमें पहला अवकाश 11 मार्च 2020 धुरेडी का दूसरा दिन भाईदूज, दूसरा अवकाश 1 अप्रैल चैत्र माह की दुर्गाष्टमी का दिन एवं तीसरा अवकाश 16 नवंबर दीपावली का तीसरा दिन भाईदूज के लिए घोषित किया गया है। यह अवकाश कोषालय एवं उपकोषालय एवं बैंक में लागू नहीं होंगे।

.

सिवनी /अवैध शराब के अड्डों पर कार्यवाही

सिवनी /अवैध शराब के अड्डों पर कार्यवाही

कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह एवं जिला आबकारी अधिकारी सिवनी श्री भीमराव वैध के निर्देशन में आबकारी उत्तर वृत्त सिवनी के स्टॉफ द्वारा कान्हीवाड़ा क्षेत्र में अवैध शराब के अड्डों पर संयुक्त दबिश दी गई ।

कार्यवाही में कान्हीवाड़ा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अलीनगर एवं ग्राम चुटका के निकट नाले में दबिश देकर अवैध शराब बनाने के अड्डे नष्ट किए गए । दबिश के दौरान भारी मात्रा में सड़ा हुआ महुआ लाहन बरामद हुआ जो प्लास्टिक के ड्रमों और प्लास्टिक की बोरियों में अलग अलग स्थानों पर छुपाकर रखा गया था। बरामद महुआ लाहन की मात्रा लगभग 5150 किलोग्राम रही जिसे मौके पर नष्ट किया गया है।

साथ ही मौके पर लगभग 10 लीटर अवैध शराब और अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त बर्तन को जप्त किया गया है। कार्यवाही में बरामद अवैध शराब और महुआ लाहन की अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रूपए है। कार्यवाही के दौरान एक आरोपी दिनेश मरावी आत्मज इंकार सिंह उम्र 32 वर्ष जाति गोंड निवासी ग्राम अलीनगर थाना कान्हीवाड़ा के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत न्यायालयीन प्रकरण कायम किया गया है।

संयुक्त दबिश में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री हसनलाल गोहिया, श्री परमानंद कोरचे व श्री विजय कुमार सेन एवं उप-निरीक्षक श्री राजेश सिंघल और सुश्री खुशबू प्रिया मरावी तथा आरक्षक श्री किशोर गुप्ता, सुरेंद्र तिवारी, गोविंद राय, वीरेंद्र पटेल, सेवकराम, आनंद , सन्तराम, विशाल और मुकेश अहिरवार का योगदान रहा।

Holi के दिन Colour से बचने के लिए लोगों के अतरंगी जुगाड़, हंसी नहीं रोक पाओगे

Holi के दिन Colour से बचने के लिए लोगों के अतरंगी जुगाड़, हंसी नहीं रोक पाओगे

होली में अब कुछ दिन ही रह गए हैं, सभी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. किसी ने पड़ोसियों को रंग में रंगने की तैयारी, तो किसी ने Friends के लिए खाने-पीने का पूरा इंतज़ाम अभी से ही कर लिया है. ठीक इसी तरह कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो रंगों से बचने के लिए होली से 10 पहले से ही तैयारी में जुट जाते हैं. 

दरअसल, होली के रंगों को लेकर कुछ लोगों के अंदर इस क़दर का डर होता है कि वो इससे बचने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं. होली के दिन इनका एक ही मोटो होता है चाहे कुछ भी हो जाए बस रंग नहीं लगने देना है. रंगों से बचने के लिए इन लोगों की तैयारी अलग ही लेवल की होती है. आप भी इन्हें सैल्यूट करने से नहीं चूकेंगे. 

तो चलिए आज हम आपको रंगों से बचने के लिए लोगों के कुछ ऐसे ही देशी जुगाड़ से रूबरू कराने जा रहे हैं- 

1- कुछ लोग होली से 1 महीने पहले से ही दाढ़ी नहीं कटाते, ताकि होली के दिन ज़्यादा रंग न लगे. 

2- कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं जो रंगों से बचने के लिए झूठ बोल देते हैं कि यार दादा जी की डेथ हो गयी है 

3- होली के रंगों से घर ख़राब न हो इसलिए कुछ लोग 10 दिन पहले से ही दीवारों पर पॉलिथीन चिपका देते हैं. 

4- होली के दिन सुबह से ही चेहरे पर वैसलीन लगा लेना, ताकि रंग कोई रंग लगाए भी तो टिके नहीं. 

5- होली के रंगों से बाल ख़राब न हों इसलिए रात को ही सिर में सरसों का तेल लगा लेना.   

6- नए कपड़े ख़राब न हो, इसलिए होली से एक दिन पहले से ही पुराने कपड़ों की तलाश शुरू हो जाती है. 

7- होली के दिन दोस्तों को इतनी भांग पिला देना कि वो रंग लगाने के लिए खड़े ही ना हो पाएं. 

8- होली नहीं खेलने वाले दोस्तों के साथ सुबह ही किसी पहाड़ी इलाके में पिकनिक मानाने निकल पड़ना. 

9- एक बार तो मैंने सुबह ही इतनी भांग पी ली थी कि दोस्तों के आने से पहले ही टल्ली होकर सो गया   

10- एक बार तो मैंने अपने पड़ोसी को सुबह ही ताला-चाबी दे दिया फिर उसने बाहर से दरवाज़ा लॉक कर दिया 

सभी देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनायें.   

रेल टिकटो की कालाबाजारी करने वाला गिरोह पकडाया : 11 गिरफ्तार | IRCTC

सिवनी,छिंदवाडा,मंडला,राजनांदगाव,भंडारा,नंदनवन-नागपुर,उप्पलवाडी-नागपुर में रेल टिकटो की कालाबाजारी करने वाला गिरोह पकडाया : 11 गिरफ्तार | IRCTC

नागपुर : भारतीय रेल सुरक्षा बल द्वारा चलाए गए अभियान के तहत रेल टिकटो कि कालाबाजारी करने वाला रैकेट ध्वस्त किया गया है। साऊथ-ईस्ट रेल प्रबंधन के तहत आने वाले इलाको में चलाई गई इस मुहिम में अब तक 12 मामले दर्ज हुए है। वही 11 दलालो को गिरफ्तार किया गया है। आईआरटीसी के निर्देशपर आरपीएफ ने 3 और 4 मार्च को इस कारवाई को अंजाम दिया।

इस मामले में प्राप्त आधिकारीक जानकारी के अनुसार एएनएमएस और रेड मिर्ची के नाम से आईआरटीसी के समांतर वेब साईट बना कर रेल टिकटो के कालाबाजारी को अंजाम दिया जा रहा था। आईआरटीसी से आधिकारीक तौर पर जुडे एजंट इस पुरे रैकेट में शिमल थे।

इस बारे में सूचना मिलने के बाद आईआरटीसी के निर्देश के अनुसार साऊथ-इस्ट रेल के तहत आने वाले क्षेत्र में साऊथ-इस्ट-मध्य रेल विभाग के सुरक्षा आयुक्त आशुतोष पाण्ड्ये के मार्गदर्शन में आरपीएफ के अनिल पाटील, एच.आर. यादव, राजीव कुमार, विकास कुमार, एक, दत्ता, सीकेपी टेभुर्नीकर, पीएल जुमडे, उषा बिसेन, मुगीशुद्दीन और एमबी साहू कि टीम ने दो दिनो तक मैराथॉन कारवाई को अंजाम दिया।

इस दौरान देश भर में हुए सर्चिंग आपरेशन में आधिकारीक रेल एजंटो के 80 से अधिक कार्यालयो पर रेड दाली गई। नागपुर संभाग में 12 मामले दर्ज कर 11 दलालो को गिरफ्तार किया गया है। इस कारवाई में दलालो के पास से 1 लाख 50 हजार 364 रुपये मूल्य के 101 ऑनलाईन टिकट बरामद किए गए। मंगलवार 3 मार्च को हुई कारवाई के दौरान 8 मामले दर्ज कर 7 दलालो को गरफ्तार किया गया। वह 4 मार्च को 4 मामले दर्ज कर 4 दलालो कि गिरफ्तारी हुई है। बुधावर को हुई कारवाई में 45 हजार 575 रुपए मूल्य के 41 ऑनलाईन रेल टिकट बरामद हुए।

कुल 11 दलाल गिरफ्तार

इस कारवाई के दौरान आरपीएफ ने मो. मुस्तफा शेख मेहबूब (उप्पलवाडी-नागपुर), गौरव कवतिया (नंदनवन-नागपुर ), चेतन गि-हेपुंजे (भंडारा), नरेशकुमार लघानी, अफाक खान, मनोज अलोने, गणेश सुर्यवंशी, मयूर गजभिये (सभी छिंदवाडा), संजय प्रताप सिंह (सिवनी), अक्षय कुमार (मंडला) आणि किशोर कुमार (राजनांदगाव) इन्हे गिरफ्तार किया है।

मध्य प्रदेश /जनगणना और NPR की तैयारी लगभग पूर्ण, जनगणना कार्य 1 मई से 14 जून तक होगा

मकान सूचीकरण ब्लॉक बनाने और मकानों को नम्बर देने संबंधी निर्देश जारी

सिवनी : प्रदेश में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को अद्यतन करने का कार्य एक मई से 14 जून, 2020 तक होगा। जनगणना 2021 के कार्य को मद्देनजर रखते हुए जनगणना कार्य निदेशालय ने राज्य शासन से एक जनवरी, 2020 से 31 मार्च, 2021 तक प्रशासनिक इकाइयों की सीमा में कोई परिवर्तन न करने का अनुरोध किया है।

ग्रामीण और नगरीय दोनों क्षेत्रों के लिये मकान सूचीकरण ब्लॉक का आदर्श आकार 650-800 की जनसंख्या या 150-180 जनगणना मकान, इनमें से जो भी अधिक हो, निश्चित किया गया है। जनगणना-2021 के कार्य जनगणना-2011 के द्वितीय चरण के गणना ब्लॉकों को मूल रूप से उपयोग में लाते हुए किये जायेंगे। जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा मकान सूचीकरण कार्य के दौरान मकान सूचीकरण ब्लॉक बनाने और मकानों को नम्बर देने के लिये विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं।

निर्देशों में कहा गया है कि जनगणना-2021 के मकान सूचीकरण ब्लॉक तैयार करते समय जनगणना-2011 के गणना ब्लॉक की सीमाओं को ज्यों का त्यों रखा जाये। प्रत्येक गाँव चाहें वह जनसंख्या की दृष्टि से छोटा हो अथवा गैर-आबाद हो, फिर भी उसमें कम से कम एक मकान सूचीकरण ब्लॉक होगा।

प्रत्येक ब्लॉक की सीमाएँ स्पष्ट रूप से निर्धारित की जायें और उनकी पहचान की जाये। मकान सूचीकरण ब्लॉक गाँव अथवा ग्राम पंचायत तहसील की सीमाओं को पार न करे। ग्रामीण और नगरीय दोनों क्षेत्रों में जहाँ तक हो सके मतदाता-सूची भाग (पोलिंग बूथ की सीमा) को अक्षुण्ण बनाये रखें। जनगणना-2021 के दौरान जनगणना-2011 के सेम्पल रजिस्ट्रीकरण प्रणाली ब्लॉकों की पहचान बनी रहे। सभी सांवधिक नगरों में, चाहें उनकी जनसंख्या का आकार कुछ भी क्यों न हो, स्लम ब्लॉक का निर्धारण किया जाये।

छोटे आकार के किन्तु साथ-साथ लगने वाले गाँव के मामले में एक प्रगणक को एक से अधिक मकान सूचीकरण ब्लॉकों का कार्य दिया जायेगा। साथ-साथ लगने वाले कम से कम 6 मकान सूचीकरण ब्लॉक से मिलकर एक पर्यवेक्षीय सर्किल बनेगा। चार्ज अधिकारी प्रत्येक मकान सूचीकरण ब्लॉक की सीमाओं को चार्ज रजिस्टर में स्पष्ट रूप से लिखेंगे। जनगणना-2011 के गणना ब्लॉक एवं जनगणना-2021 के मकान सूचीकरण ब्लॉकों के बीच संबंध दिखाते हुए चार्ज अधिकारी एक सामंजस्य विवरण तैयार करेंगे।

सिवनी /शुष्क दिवस : जिले में इस दिन शराब दुकाने रहेगी बन्द

सिवनी कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री प्रवीण सिंह द्वारा शुष्क दिवस घोषित कर दिया गया है

सिवनी : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री प्रवीण सिंह द्वारा 9 मार्च को रात्रि 11.30 बजे से 10 मार्च के सायंकाल 5 बजे तक की अवधि के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है ।

इस अवधि में जिले की समस्त देशी / विदेशी मदिरा दुकानों एवं एफ. एल -2, एफ. एल. 3 के परिसर में पूर्णत: बंद रहेंगे तथा विदेशी मदिरा भाण्डागार सिवनी, देशी मदिरा भाण्डागार सिवनी/लखनादौन से मदिरा का परिवहन पूर्णत: निषेध रहेगा ।