Home Blog Page 1929

MP /BJP नेता दिया इशारा- गिर चुकी है कमलनाथ सरकार, Scindia बन सकते हैं केंद्रीय मंत्री!

सिंधिया समर्थक कांग्रेसी विधायकों के इस्तीफे के बाद भाजपा मध्य प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी हो जाएगी. भाजपा विधायक दल की आज होने वाली बैठक में शिवराज सिंह चौहान को नेता चुना जा सकता है और वह एक बार फिर से मध्य प्रदेश की कमान संभाल सकते हैं.

भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार गिरने के बहुत करीब नजर आ रही है. ऐसी खबरें हैं कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बगावती रुख अख्तियार कर लिया है. मध्य प्रदेश कांग्रेस में तीन गुट हैं, पहला कमलनाथ, दूसरा दिग्विजय सिंह और तीसरा ज्योतिरादित्य सिंधिया.

​सिंधिया गुट के 17 विधायक इस समय बेंगलुरु में डेरा डाले हुए हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया के बारे में ये भी खबरें आ रही हैं कि वह अपने पिता माधवराव सिंधिया की जम्न जयं​ती (10 मार्च) पर भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर सकते हैं. सिंधिया भाजपा में शामिल होंगे, उनके गुट के विधायक मध्य प्रदेश विधानसभा की ​सदस्यता से इस्तीफा देंगे और कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ जाएगी.

क्या गिर चुकी है मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार? 
इस मुद्दे पर मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा, ‘कुछ तो वजह रही होगी, यूँ ही कोई बेवफा नहीं हो सकता.’ नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ‘भाजपा ने विधायक दल की बैठक अचानक नहीं बुलाई. बहुत सोचसमझ कर बुलाई है. ये बीजेपी है, तहे दिल से सबका स्वागत होगा. जहां तक मेरी राजनीतिक समझ है, कमलनाथ सरकार गिर गई है.’ इस बीच दिल्ली में पत्रकारों ने शिवराज सिंह चौहान से जब मध्य प्रदेश की सियासत पर सवाल किया तो उन्होंने इसे कांग्रेस पार्टी का अंदरूनी मामला बताया.

सिंधिया और पीएम मोदी की हो चुकी है मुलाकात?
इस बीच सूत्रों का कहना है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार रात को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर चुके हैं. ये भी कहा जा रहा है कि बड़ौदा राजपरिवार की मध्यस्थता पर ज्योतिरादित्य सिंधिया और पीएम मोदी की मुलाकात हुई. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि भाजपा ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजेगी और बाद में उन्हें केंद्र में मंत्री बनाया जाएगा. वहीं सिंधिया समर्थक कांग्रेसी विधायकों के इस्तीफे के बाद भाजपा मध्य प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी हो जाएगी. भाजपा विधायक दल की आज होने वाली बैठक में शिवराज सिंह चौहान को नेता चुना जा सकता है और वह एक बार फिर से मध्य प्रदेश की कमान संभाल सकते हैं.

MP CRISIS /पीएम मोदी से मिलने पहुंचे ज्योतिरादित्य, कांग्रेस को करारा झटका

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजनीति का केंद्र बन चुके दिल्ली में आज सियासी पारा गर्म है.
भारतीय जनता पार्टी की चुनाव समिति के साथ-साथ अब संसदीय बोर्ड की बैठक भी हो सकती है.

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजनीति का केंद्र बन चुके दिल्ली में आज सियासी पारा गर्म है. ताजा जानकारी के मुताबिक अब ज्योतिरादित्य देश के गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि अब देर शाम उनके बीजेपी में शामिल होने की घोषणा हो जाएगी। इसे एक तरह से बीजेपी की बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है। बीजेपी समर्थक इसे होली पर बीजेपी की दीवाली बता रहै है। सिंधिया के इस कदम से कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका लगा है। बीजेपी सिंधिया को राज्यसभा भेज सकती है। साथ ही हो सकता है कि उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाकर सेंट्रल की पॉलिटिक्स में रखा जाए।

वैसे आज भारतीय जनता पार्टी की चुनाव समिति के साथ-साथ अब संसदीय बोर्ड की बैठक भी हो सकती है. माना जा रहा है कि संसदीय बोर्ड की बैठक में ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की बीजेपी में एंट्री के फैसले पर मुहर लग सकती है. इसी के चलते आज अपने पिता माधवराव सिंधिया की 75वीं वर्षगांठ में भाग लेने के लिए ज्योतिरादित्य को ग्वालियर जाना था लेकिन उन्होंने ये कार्यक्रम कैंसिल कर दिया है.

सूत्रों के मुताबिक ज्योतिरादित्य के समर्थक विधायक ईमेल के जरिए आज इस्तीफा भेज देंगे. लेकिन अगर इस इस्तीफे को नहीं माना गया तो शाम को भोपाल पहुंचकर ये विधायक विधानसभा अध्यक्ष की इस्तीफा सौंप सकते हैं. 

इलाहाबाद हाईकोर्ट का निर्देश, जल्द से जल्द चौराहों से हटाएं CAA आरोपियों के पोस्टर

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी में ‘नागरिकता संशोधन कानून’ के विरोध में हुई हिंसा के बाद आरोपियों के होर्डिंग्स लगाने के मामले में लखनऊ के डीएम और पुलिस कमिश्नर को इस तरह के सभी पोस्टर तुरंत हटाने के निर्देश दिए हैं.

हाईकोर्ट ने इसके साथ ही इस मामले में 16 मार्च तक रिपोर्ट रजिस्ट्रार जनरल को सौंपने के निर्देश दिए हैं. अब इस मामले की सुनवाई 16 मार्च को होगी. लखनऊ के प्रमुख चौराहों पर 53 आरोपियों के पोस्टर लगाए गए हैं. 

क्या है पूरा है मामला? 
दरअसल, नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में पिछले साल 19 दिसंबर को लखनऊ के ठाकुरगंज और कैसरबाग क्षेत्र में हुई हिंसा के आरोपियों के ख़िलाफ़ एडीएम सिटी (पश्चिम) की कोर्ट से वसूली आदेश जारी हुआ था. इस दौरान लखनऊ के कई इलाकों में हिंसा फैलाने वाले सभी ज़िम्‍मेदार लोगों के पोस्टर व बैनर लगाए गए थे.

इस मामले में लखनऊ ज़िलाधिकारी अभिषेक प्रकाश का कहना था कि हिंसा फैलाने वाले सभी ज़िम्‍मेदार लोगों के लखनऊ में पोस्टर व बैनर लगाए गए हैं. इन सभी की संपत्ति की कुर्क की जाएगी. सभी चौराहों पर ये पोस्टर लगाए गए हैं, जिससे उनके चेहरे बेनक़ाब हो सकें. 

बीते रविवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान चीफ़ जस्टिस गोविन्द माथुर और जस्टिस राकेश सिन्हा की स्पेशल बेंच ने सरकार को इस तरह के सभी पोस्टर हटाने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही कोर्ट ने साफ़ तौर पर कहा कि बिना दोषी करार दिए इस तरह के पोस्टर लगाना निजता का हनन है. 

वहीं सरकार की तरफ़ से महाधिवक्ता राघवेंद्र प्रताप सिंह ने दलील देते हुए कहा कि सरकार ने ऐसा इसलिए किया ताकि आगे भी इस तरह से सार्वजानिक संपत्तियों को नुकसान न पहुंचाया जा सके. 

छत्तीसगढ़ /Coronavirus के 36 में से 32 की रिपोर्ट नेगेटिव, 4 का इंतजार

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के संक्रमण की अब तक पुष्टि नहीं हुई है.
रायपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कोविड-19 नमूनों की जांच की जा रही है. 

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 36 संदिग्धों में से 32 की  जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है. छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अभी 4 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है. स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के संक्रमण की अब तक पुष्टि नहीं हुई है. रायपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कोविड-19 नमूनों की जांच की जा रही है. 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रद्द किया होली मिलन कार्यक्रम
आपको बता दें कि रंगों के त्योहार होली पर कोरोना वायरस के दहशत का सीधा असर देखने को मिल रहा है. देश में लोग होली खेलने से बच रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के साथ ही लगभग सभी राज्यों मुख्यमंत्रियों ने लोगों से बड़ी संख्या में एक जगह इकट्ठा न होने की अपील की है. इन नेताओं ने होली मिलन कार्यक्रम में भी शामिल नहीं होने का निर्णय लिया है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी होली मिलन समारोह में शामिल नहीं होने का फैसला किया है.

CM भूपेश बघेल बोले, ‘हाथ मिलाने की जगह हाथ जोड़ें’
दुर्ग में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों से अभिवादन के लिए हाथ मिलाने की जगह हाथ जोड़ने की परंपरा को अपनाने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा, ‘राम-राम, पालागी (पैर छूना) और जोहार (नमस्ते का छत्तीसगढ़ी शब्द) अभिवादन की हमारी परंपराएं हैं जो स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी उपयोगी हैं. कोरोना जैसे वायरस जो हाथों का स्पर्श करने से फैलते हैं, उनसे बचने के लिए अभिवादन का यह तरीका बहुत उपयोगी है. हैंडशेक अंग्रेजों की परंपरा है. अपनी परंपरा बहुत समृद्ध है. आप इसका ही पालन करें.’

Facebook के 3 Office बंद, 1 कर्मचारी में मिला कोरोना पॉजिटिव

Facebook के 3 Office बंद, 1 कर्मचारी में मिला कोरोना पॉजिटिव
फेसबुक ने कहा है कि कार्यालयों को खोलने से पहले इनकी गहन सफाई कराई जाएगी.

लंदन: फेसबुक (Facebook) ने लंदन (london) स्थित अपने तीन कार्यालयों को सोमवार तक के लिए बंद कर दिया है. कंपनी ने यह फैसला अपने एक कर्मचारी में कोविड-19 की जांच पॉजिटिव आने के बाद लिया.

स्काई न्यूज ने शुक्रवार को बताया कि सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज कंपनी फेसबुक ने अपने एक कर्मचारी के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद अपने 3,000 कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा है. यह कर्मचारी सिंगापुर का था और 24 से 26 फरवरी के बीच लंदन के कार्यालयों में गया था.

फेसबुक ने कहा है कि कार्यालयों को खोलने से पहले इनकी गहन सफाई कराई जाएगी.

कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है, “हमारे सिंगापुर कार्यालय के एक कर्मचारी के कोविड-19 पॉजिटिव होने का पता चला है. उसने 24 से 26 फरवरी, 2020 के बीच हमारे लंदन कार्यालयों का दौरा किया था.” “लिहाजा हम सफाई के लिए सोमवार तक अपने लंदन स्थित कार्यालयों को बंद कर रहे हैं. इस दौरान कर्मचारी घर से ही काम कर रहे हैं. “

ब्रिटेन में कोरोनावायरस के 163 मामले सामने आ चुके हैं. फेसबुक ने अमेरिका के बे एरिया के अपने सभी कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह दी है. यह कदम गुरुवार को सैन फ्रांसिस्को में कोरोनावायरस के दो नए मामले सामने आने के बाद उठाए गए हैं.

फेसबुक ने सोमवार तक के लिए अपने सिएटल कार्यालय को भी बंद कर दिया है, क्योंकि उसके एक कॉन्ट्रैक्टर के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. यह संक्रमित ठेकेदार अंतिम बार 21 फरवरी को फेसबुक ऑफिस में था. किंग काउंटी के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि सभी फेसबुक साइटों को 31 मार्च तक घर से काम करना चाहिए.

Holi 2020 Special : बचपन की होली V/s आज की होली

Holi 2020 Special : बचपन की होली V/s आज की होली

बाज़ार रंग, पिचकारी से सज चुके हैं और दुकानों से मिठाईयों की ख़ुशबू आ रही है. कुछ लोग होली सेलिब्रेशन के लिये अपने घर निकल चुके हैं, तो वहीं कुछ अब तक छुट्टी के मिलने का इंतज़ार कर रहे हैं. अब सीधी बात है ये कि बचपन से लेकर अब तक होली सेलिब्रेशन में बहुत बदलाव आया है और इस दौरान हम सब कहीं न कहीं अपने बचपन को मिस भी करते हैं.

बचपन की होली और अब में क्या फ़र्क आया है, देखिये:

सिवनी /कोरोना वायरस से प्रभावित देशों से Pench Park आने वाले सैलानियों की होगी निगरानी

सिवनी /कोरोना वायरस से प्रभावित देशों से Pench Park आने वाले सैलानियों की होगी निगरानी

सिवनी। पेंच नेशनल पार्क में कोरोना वायरस से प्रभावित देशों से आने वाले सैलानियों को भी एहतियात के तौर पर निगरानी में रखा जाएगा। कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार दोपहर पार्क के तकरीबन आधा सैकड़ा से अधिक रिसॉर्ट संचालकों की बैठक टुरिया के किपलिंग कोर्ट रिसॉर्ट में ली गई। इसमें रिसॉर्ट संचालकों को कोरोना वायरस से संबंधित बरती जाने वाली सावधानियां व जरुरी जानकारियां दी हैं।

लक्षण दिखें तो दें जानकारी-
जिला अस्पताल में पदस्थ जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर एचपी पटेरिया ने बताया है कि बैठक में रिसॉर्ट संचालकों से कहा गया है कि विदेशों से आने वाले सैलानियों में बुखार, सर्दी, खांसी, सांस लेने मे तकलीफ सहित कोरोना वायरस के अन्य लक्षण दिखाई देने पर तत्काल इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दें। साथ ही सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार से देंगे सूचना- रिसॉर्ट संचालकों को कोरोना वायरस से प्रभावित देशों से आने वाले पर्यटकों की लिस्ट बनाने के बाद इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग की टीम को देने कहा गया है। रिसॉर्ट संचालक शनिवार से विदेशी पर्यटकों की सूची बनाएंगे।

रखी जाएगी निगरानी-
डॉ पटेरिया ने बताया कि कोरोना वायरस प्रभावित देशों से आने वाले सैलानियों को भी आइसोलेशन (निगरानी) में रखा जाएगा। इस दौरान इन सैलानियों में कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई देने पर उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया जाएगा। साथ ही ब्लड व अन्य सेंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने तक सैलानियों को कड़ी निगरानी में रखा जाएगा।

किपलिंग कोर्ट में हुई इस बैठक में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ एचपी पटेरिया, एसडीएम कामेश्वर चौबे, बीएमओ सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

होली में असामाजिक तत्वों, नशा करने वालों पर की जाएगी कार्रवाई

होली में असामाजिक तत्वों, नशा करने वालों पर की जाएगी कार्रवाई

बरघाट । होली त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने बरघाट थाना प्रागंण में प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। एसडीओपी ने बैठक में असामाजिक तत्वों व नशे की हालत में अशांति फैलाने वाले लोगों की सूचना देने की बात कही। ऐसे लोगों के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में नगरीय क्षेत्र में पानी सप्लाई बिना बाधा के किए जाने के साथ नगर के महत्वपूर्ण चौराहों पर पानी के टैंकर रखे जाने के निर्देश नगर परिषद को दिए। होलिका दहन के दिन नगर की फायर ब्रिगेड को सुरक्षा के मद्देनजर थाना प्रांगण में खड़ा किए जाने का निर्णय लिया गया। 9 मार्च को रात 12 बजे तक होलिका दहन का कार्यक्रम संपन्न हो जाएगा।

बैठक मे एसडीओपी भगत सिंह धुर्वे, टीआई कुंवर सिंह मरावी, सीएमओ बीएल लिल्लारे के अलावा परिषद के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ऋषभ जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर, जाहिद खान, राकेश जैन, सुरेंद्र जायसवाल, यूनिस खान, अजय त्रिवेदी, डोमन सिह जायसवाल, सुनील अवधिया, कामरान नाजमी, फारुख, फैजान के साथ राजनीतिक दलों के पदाधिकारी कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित थे।

सिवनी /हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया सुपरवाइजर, नागपुर रेफर

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में हाईटेंशन लाइन की चपेट में दुर्घटनावस सुपरवाइजर आ गया था, जिसे नागपुर रेफर किया गया

सिवनी। ब्राडगेज रेल लाइन में शनिवार सुबह पोल शिफ्टिंग के लिए निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन (Railway Station) में नपाई का काम कर रहा सुपरवाइजर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया था । इस हादसे में झुलसे सुपरवाइजर नईम पिता सलीम खान जनता नगर निवासी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां सुपरवाइजर की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे नागपुर रेफर कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा की राइजिंग कंपनी द्वारा ब्राडगेज रेल लाइन के लिए पोल शिफ्टिंग व अन्य काम कराए जा रहे हैं। शनिवार को जनता नगर निवासी नईम खान कंपनी के अन्य कर्मचारियों के साथ हाईटेंशन लाइन के नीचे एल्युमीनियम के लंबे स्केल से नपाई का कार्य कर रहा था। इसी दरम्यान वह हाईटेंशन की चपेट में आ गया।

झुलसे सुपरवाइजर को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। कोतवाली थाना प्रभाीर मनोज गुप्ता ने बताया कि घायल युवक का इलाज जारी है। इस मामले में जांच के बाद प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Women’s Day 2020 : महिलाओं को आगे बढ़ने के मौके देना समाज और सरकार की साझा जिम्मेदारी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ का संदेश

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की मातृशक्ति को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को गरिमापूर्ण तरीके से अपने अधिकारों का उपयोग करने के लिए अनुकूल वातावरण का निर्माण करना सरकार और समाज की साझा जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं ने अपनी प्रतिभा से सिद्ध कर दिया है कि वे हर प्रकार की चुनौतियों का सामना कर सकती हैं। उन्होंने प्रदेश के विकास में योगदान दे रही सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना आगे बढ़ना मुश्किल है। वे समाज का आधार स्तंभ है।

मंत्रियों ने दी बधाई

महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने सभी वर्गों की महिलाओं को बधाई देते हए कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ने के भरपूर मौके हैं। वे उद्योगपति से लेकर पुलिस अधिकारी और पायलट तक बन सकती हैं। राज्य सरकार उन्हें सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्कृति मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ ने महिला दिवस पर कला और संस्कृति के क्षेत्र में प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली महिला कलाकारों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

कृषि विकास एवं किसान कल्याण  मंत्री श्री सचिन यादव ने विभिन्न कृषि कार्यों से जुड़ी महिलाओं, प्रगतिशील महिला किसानों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें महिला दिवस की बधाई दी है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने महिलाओं के स्व-सहायता समूहों और महिला पंचायत प्रतिनिधियों के परिश्रम की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्धन सिंह ने स्थानीय निकायों में नेतृत्व सम्हाल रहीं महिलाओं के योगदान की सराहना की है। सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने शासन, प्रशासन के क्षेत्र में विभिन्न प्रशासनिक जिम्मेदारियों को दक्षतापूर्ण निभाने वाली महिला अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी है।