Home Blog Page 1924

MP Corona Alert : आंगनबाड़ी एवं मिनी आंगनवाड़ी केंद्र 31 मार्च तक बंद

MP Corona Alert : आंगनबाड़ी एवं मिनी आंगनवाड़ी केंद्र 31 मार्च तक बंद

राज्य शासन द्वारा नोबल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर प्रदेश के सभी आंगनवाड़ी केंद्र और मिनी आंगनवाड़ी केंद्रों को 31 मार्च तक तत्काल प्रभाव से बंद रखने का निर्णय लिया गया है। साथ ही, आंगन कार्यक्रम/ डे-केयर सेंटर का क्रियान्वयन भी स्थगित कर दिया गया है।

आयुक्त महिला-बाल विकास श्री नरेश पाल कुमार ने सभी जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर इस संबंध में निर्देश जारी किये हैं। जिलों को निर्देशित किया गया है कि वर्तमान में शालाओं का संचालन स्थगित होने के कारण सांझा चूल्हा कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों में नाश्ता और भोजन प्रदाय प्रभावित होने से आंगनवाड़ी केंद्र में दर्ज 3 से 6 वर्ष के बच्चों को भी अन्य हितग्राहियों के साथ टेक होम राशन प्रदाय किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

मध्य प्रदेश: शिवराज सिंह चौहान ने गवर्नर से की Floor Test की मांग |MP NEWS

Madhya Pradesh: Shivraj Singh Chauhan demands floor test from Governor

मध्य प्रदेश में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) समेत प्रदेश बीजेपी नेतृत्व का एक दल राज्यपाल लालजी टंडन से मिला और राज्यपाल से मिलकर BJP के इस दल ने 16 मार्च से पहले कमलनाथ सरकार के फ्लोर टेस्ट की मांग की है। बता दें की कांग्रेस सरकार के 22 विधायकों की बगावत के चलते मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार पर सियासी संकट मंडराता दिख रहा है ।

  • हाइलाइट्स
  • राज्यपाल लालजी टंडन से मिले बीजेपी नेता, बजट सत्र से पहले फ्लोर टेस्ट की मांग की
  • पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने की गवर्नर से मुलाकात, 16 से पहले फ्लोर टेस्ट की मांग
  • शिवराज ने कहा, 22 विधायकों के इस्तीफे देने के बाद कांग्रेस सरकार अल्पमत में है
  • विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस फ्लोर टेस्ट कुछ और दिनों तक टाले रखने के पक्ष में है

भोपाल
मध्य प्रदेश में राजनीतिक खींचतान शनिवार को भी जारी रही। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत प्रदेश बीजेपी नेतृत्व का एक दल राज्यपाल लालजी टंडन से मिला और 16 मार्च से पहले विधानसभा का सत्र बुलाने और फ्लोर टेस्ट की मांग की है। बीजेपी नेताओं ने फ्लोर टेस्ट की विडियोग्राफी करवाने की मांग भी की है।

बीजेपी नेताओं के इस दल में शिवराज के अलावा गोपाल भार्गव, नरोत्तम मिश्रा और भूपेंद्र सिंह शामिल थे। बता दें कि कांग्रेस के 22 विधायकों की बगावत के चलते प्रदेश की कमलनाथ सरकार फंसती नजर आ रही है। बीजेपी लगातार कमलनाथ सरकार के अल्पमत में होने का दावा कर फ्लोर टेस्ट की मांग कर रही है।

‘अल्पमत में है सरकार, बजट सत्र से पहले फ्लोर टेस्ट जरूरी’
गवर्नर से मिलने के बाद शिवराज ने कहा, ’22 विधायकों के इस्तीफे देने के बाद कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई है। 16 मार्च को बजट सत्र शुरू होने के पहले सरकार को विश्वास मत प्राप्त करना जरूरी है। इसको लेकर राज्यपाल से मिलकर फ्लोर टेस्ट करने के लिए

कांग्रेस फ्लोर टेस्ट टालने के पक्ष में
हालांकि कांग्रेस फ्लोर टेस्ट को कुछ और दिनों तक टाले रखने के पक्ष में है। स्पीकर एनपी प्रजापति ने इन दिनों बेंगलुरु में रह रहे सिंधिया गुट के 19 विधायकों को पेश होने का समय दिया है। इन सभी विधायकों ने अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन स्पीकर ने इस्तीफे को मंजूर नहीं किया है।

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, सात दिनों में इस्तीफे पर लें फैसला
विशेषज्ञों की मानें तो कानूनी प्रावधान न होने के चलते कांग्रेस और स्पीकर इन विधायकों को विधानसभा में पेश होने के लिए मजबूर नहीं कर सकते। ऐसे में स्पीकर फ्लोर टेस्ट को भी बहुत समय तक नहीं रोक सकते। इससे पहले पिछले साल कर्नाटक में ऐसी स्थिति बनी थी तो सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि इस्तीफा दिए जाने के 7 दिन के अंदर स्पीकर उनकी वैधता की जांच करें, अगर वे सही हों तो मंजूर करें नहीं तो खारिज कर सकते हैं।

कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे मंजूर होते ही अल्पमत में आ जाएगी सरकार

जिन 22 विधायकों ने इस्तीफे दिए हैं उन पर स्पीकर को ही फैसला लेना है। अगर इस्तीफे स्वीकार हो जाते हैं तो 22 विधायकों की सदस्यता चली जाएगी और कांग्रेस सरकार में शामिल सदस्यों की संख्या 121 से 99 हो जाएगी। इससे विधानसभा की संख्या 206 और बहुमत का आंकड़ा 104 पर आ जाएगा।

सिवनी /आंगनवाडी में होली मिलन समारोह में बरसा प्रेम का रंग

सिवनी : आंगनवाडी में होली मिलन समारोह में बरसा प्रेम का रंग

सिवनी : होली पर्व के बाद होली मिलन समारोह का सिलसिला शुरू हो चुका है। शनिवार को जिले भर में होली मिलन समारोह में जमकर प्रेम का रंग बरसा। शहर के लड़ैया मोहल्ला स्थित आंगनवाडी केंद्र में होली मिलन समारोह संपन्न हुआ।

आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 69 लड़ाईया मोहल्ला, तिलक वार्ड सिवनी में रंग पंचमी के शुभ अवसर पर समस्त आंगनवाड़ी परिवार ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर प्रेम और सद्भावना का संदेश दिया साथ ही साथ लाभार्थियों को पोषण आहार से संबंधित जानकारी कार्यकर्ता द्वारा दी गई जिसमें मुख्य अतिथि अजय सिंह गहलोद व सादा शुक्ला के अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, सभी हितग्राही एवं नन्हे-मुन्ने बच्चो ने सम्मलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया ।

सिवनी /हॉकी मैच के सुपर ओवर में इटारसी ने अमरावती को 7-1 से हराया

हॉकी मैच के सुपर ओवर में इटारसी ने अमरावती को 7-1 से हराया : मैच का रोमान्च अंतिम क्षणों तक बना रहा सिवनी को हॉकी की नर्सरी कहा जाता है यहां पर आने वाले खिलाड़ी यहां के एस्टोटर्फ मैदान में खेलने की हमेशा इच्छा रखते है। लंबे समय से इस मैदान में राष्ट्रीय स्तर के मैचों की कमी खल रही थी लेकिन नगरवासियों के प्रयास से हॉकी इंडिया नई दिल्ली एवं हॉकी मप्र के द्वारा इस आयोजन के लिये स्वीकृति प्रदान करने के बाद मैच का शुभारंभ हुआ। आगामी दिनों में भारत के सभी प्रांतो के उच्च कोटी की टीमें अपना प्रदर्शन करेंगी। साथ ही यहां के खिलाड़ी भी इस आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दे रहे है। उक्त उदगार कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रीमती मकसूदा  मिर्जा ने कार्यक्रम के प्रारंभ में व्यक्त किये।

सिवनी । मेजर ध्यानचंद स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन मुख्य अतिथि मीना बिसेन अध्यक्ष जिला पंचायत सिवनी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा खेेल एवं कल्याण विभाग अधिकारी श्रीमती मकसूदा अजीज मिर्जा की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम दिवस 2 मैच खेले गये। प्रथम मैच अमरावती एवं इटारसी के मध्य खेला गया। वहीं दूसरी ओर दूसरा मैच सिवनी एवं बालाघाट के मध्य खेला गया।

प्रथम मैच अमरावती-दुर्ग,इटारसी के मध्य खेला गया जो बराबरी मे रहा। ततपश्चात 3 पेनाल्टी कानर मिले जिसे गोल में तब्दिल नही कर सके। तभी अमरावती ने सातवे मिनट पर पेनाल्टी को गोल कर 1-0 से बढ़त हासिल की। संघर्षपूर्ण मुकाबले में इलेवन स्टार अमरावती के खिलाड़ी इमरान शेख ने शानदार मैदानी गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। प्रथम क्वाटर में 2-0 की बढ़त अमरावती टीम की थी। द्वितीय क्वाटर में वापसी के दौरान शान गेल्डवीन द्वारा 2 गोल कर मैच को बराबरी में ला दिया। मध्यान्ता तक समाप्ती के दौरान दोनो ही टीम बराबरी पर रही। तृतीय क्वाटर मैच में इटारसी के प्रशांत तोमर को एम्पायर द्वारा पीला कार्ड दिखाया गया। शानदार रिवर्स शार्ट से गोल कर 3-2 की बढ़त दिला दी।

अमरावती टीम ने खेल में आपसी करते हुए शानदार फिल्ड गोल कर स्कोर 3-3 की बराबरी कर मैच पलट दिया। तृतीय क्वाटर तक स्कोर 3-3 रहा। चौथें में डीएचए इटारसी के विकास कोरी द्वारा शानदार फिल्ड गोल कर टीम को 4-3 की बढ़त दी। इलेवन स्टार अमरावती ए उजेफ मोहम्मद द्वारा गोल का स्कोर 4-4 से बराबरी कर लिया गया। अंतिम समय समाप्ती पर 4-4 की बराबरी थी। जिसका निर्णय पेनाल्टी स्टोक से किया गया। जिसमें इटारसी 7-6 गोल से विजयी हुये। एम्पायर मलकियत सिंह एवं जावेद खान रहे।

इस दौरान राष्ट्रीय के एम्पायर में रिजवान टूर्नामेंट डायरेक्टर हर्षवर्धन एम्पायर में रहे एवं टूर्नामेंट ऑफिसर के रूप में सनील कुमार,कृष्णा उत्तरप्रदेश के अभिताभ गौतम हरियाणा, मनीष डागी,पंजाब के मलवनीत सिंह एवं अमित शर्मा, महाराष्ट्र के उमेश बिन,उडि़सा के परमेश्वर मरान्डी, यूपी के जावेद खान को बुलाया गया है।
आयोजन के दौरान अतिथि के रूप में हॉकी संघ के अध्यक्ष धन्नालाल गौर,प्रतियोगिता समिति के अध्यक्ष सोहेल पाशा,सचिव संतोष पंजवानी, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर गुड्डू एवं आदिल खान सहित खेल अधिकारी देवेन्द्र ठाकुर,आरपी बोरकर,संजय शर्मा,राजा भाटिया,शमीम खान, अजय डागोरिया सहित अनेक पत्रकारगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 

MP: 22 बागी विधायकों को नोटिस, 15 मार्च तक होना पड़ेगा विधानसभा में पेश

भोपाल: मध्य प्रदेश में जारी सत्ता संघर्ष के बीच विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने कांग्रेस के बागी 22 विधायकों को 15 मार्च शाम 5 बजे तक पेश होने का नोटिस दिया है. इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने इन विधायकों को अलग-अलग तारीखों पर बुलाया था. इस बात की चर्चा भी चल रही है कि यदि सभी बागी विधायक विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष पेश नहीं होते हैं तो कमलनाथ सरकार फ्लोर टेस्ट टाल सकती है. आपको बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आगामी 16 मार्च से प्रस्तावित है. 

हालांकि कोरोना वायरस के चलते इसे टालने की बात भी कही जा रही है. शुक्रवार को कमलनाथ सरकार में संसदीय कार्यमंत्री गोविंद सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति से बागी विधायकों के इस्तीफों की विस्तृत जांच की मांग की. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि ये सभी विधायक किसी दबाव में इस्तीफा दे रहे हैं या अपनी स्वेच्छा से दे रहे हैं. आपको बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट के 22 विधायकों ने ईमेल के जरिए स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंपा था.

सिंधिया गुट के विधायकों के इस्तीफे मंजूर नहीं हुए हैं
हालांकि ये इस्तीफेे अभी मंजूर नहीं किए गए हैं और स्पीकर ने विधायकों को ​फिजीकली आकर इस्तीफा सौंपने के लिए कहा है. सिंधिया गुट के 19 विधायक बेंगलुरु के एक रिसॉर्ट में ठहरे हैं. विधानसभा स्पीकर द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद उनमें से 6 विधायकों को शुक्रवार को भोपाल आना था, लेकिन दिनभर के इंतजार के बाद आखिरी मौके पर उनका आना कैंसिल हो गया. सिंधिया गुट के विधायकों से मिलने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बेंगलुरु पहुंचे हैं. 

भाजपा के विधायक हरियाणा में, कांग्रेस के राजस्थान में
इससे पहले कांग्रेस नेता जीतू पटवारी भी बागी विधायकों से मिलने बेंगलुरु पहुंचे थे, लेकिन उन्हें विधायकों से मिलने नहीं दिया गया था. जीतू पटवारी की पुलिस के साथ झड़प भी हुई थी. भाजपा ने अपने 106 विधायकों को हरियाणा के मानेसर और गुरुग्राम में ठहराया है. वहीं कांग्रेस ने अपने बाकी बचे विधायकों को जयपुर में ठहराया है. फ्लोर टेस्ट के वक्त ये विधायक भोपाल पहुंचेंगे.

भागे कोरोना के 5 संदिग्ध मरीज : नागपुर अस्पताल की घटना, खोजकर वापस लाए गए

0

भागे कोरोना के 5 संदिग्ध मरीज : नागपुर में अस्पताल से भागे कोरोनावायरस के 5 संदिग्ध मरीज, खोजकर वापस लाए गए

कोरोना वायरस से लोग इतने ज्यादा खौफजदा हैं कि अस्पताल में अकेले रहकर इलाज भी नहीं कराना चाहते. कई तो जांच कराने से भी बच रहे हैं. महाराष्ट्र के नागपुर के एक अस्पताल से कोरोना वायरस के पांच संदिग्ध मरीज भाग गए हैं. यह घटना 13 मार्च की देर रात हुई. इसके बाद पूरे नागपुर में अलर्ट घोषित किया जा चुका है. अब इन मरीजों की तलाश की जा रही थी

नागपुर पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे शहर में पुलिस को हाई अलर्ट पर तैनात कर दिया गया है. पूरे शहर में नाकाबंदी है. संदिग्धों को खोजा जा रहा था.पुलिस का कहना था की वे ज्यादा दूर भाग नहीं पाएंगे. नागपुर पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे शहर में पुलिस को हाई अलर्ट पर तैनात कर दिया गया है. पूरे शहर में नाकाबंदी है. संदिग्धों को खोजा जा रहा था. वे ज्यादा दूर भाग नहीं पाएंगे.

नागपुर में कोरोना वायरस की जांच में तीन मामलों की पुष्टि हुई थी. इसके साथ ही महाराष्ट्र में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 17 हो गई है. नागपुर में 12 मार्च को 45 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी. यह व्यक्ति पत्नी और अपने दोस्त के साथ पिछले हफ्ते अमेरिका से लौटा था. महाराष्ट्र में अब तक पुणे में 10, मुंबई और नागपुर में 3-3 और ठाणे में कोरोना वायरस से संक्रमित एक मामला सामने आया है. 

नागपुर के कमिश्नर ने बताया कि 15 फरवरी से अब तक इटली, जर्मनी, चीन, फ्रांस, स्पेन, ईरान औऱ दक्षिण कोरिया की यात्रा करने वाले लोगों को नागपुर एयरपोर्ट पर अलग से जांच हो रही है. अब तक 604 यात्रियों की जांच हो चुकी है.

पकडे गए भागे हुए मरीज
महाराष्ट्र के नागपुर में एक अस्पताल से कोरोनोवायरस के पांच संदिग्ध मरीज भाग गए थे और पूरी उनका पता लगाने के लिए पूरे शहर में पुलिस ने अलर्ट जारी किया था। पुलिस ने सभी मरीजों को आज 14 मार्च को पकड़ लिया है। यह सभी मरीज शहर के मायो जनरल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थे।

सिंधिया समर्थक बागी विधायक बोले हम सब BJP ज्वाइन करेंगे, देखे विडियो| MP NEWS

सिंधिया समर्थक बागी विधायकों बोले हम सब BJP ज्वाइन करेंगे | MP NEWS

भोपाल : बागी विधायको का बड़ा बयान हम सभी विधायक ज्वाइन करेंगे बीजेपी, बागी विधायको ने एक इंटरव्यू में ये एलान कर दिया है की वो सभी विधायक ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में BJP का दामन थामेंगे. एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते है की विधायको को बंधक बनाकर रखा गया है वही दूसरी तरफ जब उन विधायको से बात हुई तो उनके द्वारा ये बयान दिया गया की हम पर किसिस प्रकार का कोई दवाब नहीं है हम अपनी मर्जी से यहाँ है और अपनी मर्जी से ही स्तीफा दिया है .

इससे पहले यही सुनने मिल रहा था की विधायको के मोबाइल फोन स्विच ऑफ है इसी बीच अब तक पहली बार इन बागी विधायकों ने पत्रकार से बात की है पत्रकार श्री जैनेंद्र कुमार (Jainendra Kumar ABP NEWS) से बातचीत के दौरान सभी विधायकों ने अपनी बात रखी।  यहाँ तक की इन विधायको ने तो ये तक कह दिया की अब प्रदेश सरकार का गिरना तय है

ABP News के पत्रकार श्री जैनेंद्र कुमार ने विधायकों से उस समय बात कि जब बागी विधायक बेंगलुरु से भोपाल के लिए रवाना हो रहे थे. विधायकों को एक साथ ये कहते देखा जा सकता है की वह अपनी मर्जी से यहां रुके हुए थे। उन पर किसी भी प्रकार का कोई दबाव या लालच नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी ने इस्तीफे अपनी मर्जी से दिए हैं। अब वह कांग्रेस पार्टी में काम नहीं करना चाहते। 

बार-बार कारण पूछने पर उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी में उनके नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) का सम्मान नहीं होता, उन्हें उस पार्टी में नहीं रहना। विधायकों के ने कहा कि वह सभी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करेंगे। 

सिवनी /ओलावृष्टि से बिछी सफेद चादर, कलेक्टर सहित प्रशासनिक अमले ने किया निरीक्षण

सिवनी जिले में ओलावृष्टि से बिछी सफेद चादर, कलेक्टर सहित प्रशासनिक अमले ने किया निरीक्षण

सिवनी जिले में बेमौसम बारिश के बाद आज शुक्रवार दोपहर से शाम तक जमकर ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि का फसलों पर बुरा असर पड़ा है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। सिवनी जिला मुख्यालय सहित सिवनी जिले के कई गांवों में खेतों और सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई।

सिवनी जिला मुख्यालय एवं आस पास स्थित अनेको गाँव में खेतों से लेकर सड़क, घरों और खेतों तक बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। सिवनी जिले के साथ साथ आस पास के गांवों से भी ओलावृष्टि की सूचना मिल रही है। मौसमी फसलों और सब्जी की खेती पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। फसलों पर बुरा असर पड़ा है, ओले की मार से फसल खेतों में बिछ गई है। एक पीड़ित किसान ने बताया कि ओलावृष्टि बहुत ज्यादा हुई है, इससे खेती को नुकसान हुआ है।

सिवनी में बारिश के साथ ओलावृष्टि, फसलों हुआ नुकसान

जिले में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुयी, जिससे जिले के कई गांवों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ओलावृष्टि से सबसे ज्यादा सिवनी प्रभावित हुआ है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार जिले के लगभग 40 गांव ओलावृष्टि से प्रभावित हुए है, जिससे किसानों की फसलों को भी नुकसान हुआ है।

सिवनी कलेक्टर सहित प्रशासनिक अमले ने किया निरीक्षण

सिवनी कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा विगत दिवस जिले में हुई ओला वृष्टि के मद्देनजर शनिवार 14 मार्च को फुलारा, चारगांव ग्राम का निरीक्षण कर फसल नुकसानी का जायजा लिया गया। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा ग्रामीणों एवं किसानों को शासन के नियमानुसार वांछित राहत दिलाये जाने का आश्वासन दिया गया साथ ही मैदानी अमले को नुकसानी का सही एवं शीघ्र आंकलन के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी सिवनी श्री जे पी सैय्याम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अन्य मैदानी अमले की उपस्थिति रही।

सिवनी /सेवानिवृत्त 9 कर्मचारियों को पीपीओ वितरण किये गये

सिवनी /सेवानिवृत्त 9 कर्मचारियों को पीपीओ वितरण किये गये

सिवनी : कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट कक्ष में शुक्रवार को सादे समारोह में शासकीय सेवानिवृत्त 9 कर्मचारियों को पीपीओ का वितरण कर उनके उज्जवल एवं सुखद भविष्य की कामना की गई । जिसमें उच्च श्रेणी शिक्षक श्री कौडीलाल गोनगे, शीघ्रलेखक श्री प्रभा कुरले, सहायक शिक्षक श्री रेवाराम भलावी, व्याख्याता श्री कमलेश गुप्ता, सहायक शिक्षक श्री देवेन्द्र कुमार शर्मा, सहायक शिक्षक श्री मुजाहिद कुरैशी, औषधालय सेवक श्रीमती जानकीबाई बरकडे, परिचारक श्री मथनलाल कुमरे एवं उच्च श्रेणी शिक्षक श्रीमती सुषमा जैन को पीपीओ वितरित किये गये।

इस अवसर पर जिला पेंशन अधिकारी श्री रूम सिंह डूडवे, सहायक पेंशन अधिकारी श्री ओमप्रकाश साहू, सहायक पेंशन अधिकारी श्री धनेन्द्र कुमार उइके, सहायक पेंशन अधिकारी सुश्री पायल ओसवाल एवं सुश्री दीपिका कोल्हे कार्यालय सहायक उपस्थित थे।   

कोरोना वायरस /संक्रमण से बचाव के लिये सिनेमा हॉल बंद | MP NEWS

कोरोना वायरस /संक्रमण से बचाव के लिये सिनेमा हॉल बंद | MP NEWS

भोपाल : राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रदेश की जनता को सुरक्षित रखने के लिये प्रदेश के सभी सिनेमा घरों को बंद करने के निर्देश दिये हैं।

वाणिज्यिक कर विभाग ने इस संबंध में मध्यप्रदेश सिनेमा (विनियम) अधिनियम 1952 की धारा 5 (4) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किये हैं।

जारी आदेशानुसार प्रदेश के सभी सिनेमा अनुज्ञप्तिधारी 14 मार्च से 31 मार्च, 2020 तक अथवा अन्य आदेश पर्यन्त, जो भी पहले हो, तक सिनेमा प्रदर्शन नहीं करेंगे एवं सिनेमा हॉल को बंद रखेंगे।