Home Blog Page 1923

Coronavirus : बिहार में 11 जिलो में धारा 144 लागू वजह कोरोना वायरस

0

पटना, कोरोना वायरस को लेकर अब बिहार में धारा 144 का दायरा बढ़ता जा रहा है। इसे आधा दर्जन से अधिक जिलों में लागू कर दिया गया है। रविवार को इसमें तीन जिले और जुड़ गए, जबकि आठ जिलों में यह धारा पहले से ही लागू है। रविवार को बिहार के सीतामढ़ी, नवादा और किशनगंज में धारा 144 लागू कर दी गई है, जबकि आठ जिलों मसलन शिवहर, बांका, भागलपुर, वैशाली, अरवल, समस्‍तीपुर, मुजफ्फरपुर व कटिहार में प्रशासन ने कहीं शनिवार तो कहीं होली में यह धारा लागू कर दी है। इस तरह बिहार में अब तक 11 जिलों में धारा 144 लागू हो गई है। नवादा में जलप्रपात में भी जाने पर रोक लगा दी गई है।

इसके तहत पांच या पांच से अधिक लोग अब एक जगह जमा नहीं हो सकते हैं। साथ ही लोग भीड़ नहीं लगा सकते हैं। बता दें कि सरकार के आदेश के बाद बिहार में स्‍कूल, कॉलेज, कोचिंग, पार्क, सिनेमा घर आदि को पहले ही बंद कर दिया गया है, जबकि मॉल को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। 

सीतामढ़ी से धारा 144 लागू, रविवार से जिले में कोरोना कर्फ्यू जैसा नजारा हो गया है। जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस को लेकर सुरक्षा के तहत धारा 144 लागू कर दिया गया है। अफसरों के अनुसार, जिला प्रशासन ने एहतियातन यह कदम उठाया है। इसके तहत सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सभी प्रकार के कार्यक्रमों पर भी रोक लगी है। यह आदेश 31 मार्च तक प्रभावी रहेगा। इसके साथ ही जेल में मुलाकातियों पर भी रोक लगा दी गई है।

किशनगंज से धारा 144 लागू, रविवार को धारा 144 किशनगंज में भी लागू कर दी गई। कोरोना वायरस को लेकर एहतियातन कदम उठाते हुए भीड़ पर रोक लगा दी है। एसडीएम शहनवाज अहमद नियाजी का कहना है कि राजनीतिक, धार्मिक व अन्य किसी भी तरह के कार्यक्रम पर 31मार्च तक रोक है। हालांकि, प्रशासन ने लिखित में धारा 144 लगाने की बात नहीं की है, लेकिन जो आदेश दिये गये हैं, वे सभी इस धारा में निहित हैं। 

नवादा से धारा 144 लागू, नवादा के सदर अनुमंडल क्षेत्र में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी अनु कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है, जो 31 मार्च तक क्षेत्र में प्रभावी रहेगा। अनुमंडल पदाधिकारी रजौली चंद्रशेखर आजाद ने गोविंदपुर प्रखंड स्थित ऐतिहासिक जलप्रपात ककोलत में भी निषेधाज्ञा लागू कर दिया है।

शिवहर से धारा 144 लागू, जिले में धारा 144 लागू की गई है। कोरोना वायरस को लेकर ऐसा किया गया गया है, ताकि लोगों में यह वायरस नहीं फैले। एसडीएम आरिफ हसन ने यह आदेश जारी किया है। उन्होंने अपने आदेश में पूरे जिले में निषेधाज्ञा (धारा 144) लागू किए जाने की बात कही है। इतना ही नहीं, स्कूल-कॉलेज एवं आंगनबाड़ी केंद्र को पहले ही 31मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। सभा, धरना, प्रर्दशन, मेला, जुलूस पर भी अब पाबंदी लगा दी गई है। वहीं, संबंधित अधिकारियों को तत्संबंधी निर्देश भी दिए गए हैं। इसके साथ ही कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया है। 

उधर बांका से धारा 144 लागू, बिहार के बांका जिले में भी कोरोना वायरस को लेकर धारा 144 लागू कर दी गई है। एक साथ पांच व्यक्ति किसी जगह पर खड़े नहीं रह सकते हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी (डीएम) सुहर्ष भगत ने मीडिया को जानकारी दी। उन्‍होंने कहा है कि कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन से लेकर आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है। 

समस्‍तीपुर से धारा 144 लागू, कोरोना वायरस करे लेकर समस्‍तीपुर में भी धारा 144 लागू कर दी गई है। इसकी जानकारी जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने मीडिया को दी। इसके साथ ही कोरोना को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्‍होंने लोगों से अपील भी की है कि इसे लेकर डरें नहीं, परहेज से रहें। इसके अलावा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, भागलपुर, अरवल व कटिहार में भी कोरोना वायरस को देखते हुए धारा 144 लागू कर दी गई है।  

भारत की 5 सबसे आकर्षक होंठों वाली अभिनेत्रियां – No.1 की सुंदरता पर मरते हैं लोग

दोस्तों कैसे हैं आप लोग, आज हम आपको भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की 5 सबसे आकर्षक फोटो वाली अभिनेत्रियों से मिलवाने जा रहे हैं जिन्हें देखकर आप भी दीवाने हो जाएंगे इसलिए इस खबर को अंत तक जरूर पढ़ें और यदि पसंद आए तो लाइक कमेंट और शेयर करना ना भूले।

5) श्रुति हासन – श्रुति ज्यादातर साउथ की फिल्मों में नजर आती है क्या देखने में बिल्कुल दूध जैसी गोरी है और इनके होठ बहुत ही आकर्षक हैं आपका इसमें क्या कहना है कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें ।

4) जयाप्रदा – वैसे तो जयाप्रदा की अब उम्र हो चुकी है पर जब वह जवान थी और फिल्मों में काम किया करती थी तो उनकी खूबसूरती देखने लायक थी खासकर जयाप्रदा के होंठ बहुत ही आकर्षक दिखते थे आपको क्या लगता है कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं |

3) कैटरीना कैफ – कैटरीना कैफ ने बॉलीवुड में आते ही धमाल मचा दिया था और वह लंबे समय तक सबकी फेवरेट रही इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि उनके होठों पर लिपस्टिक कितनी सुंदर लग रही है आपका इसमें क्या कहना है कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

2) प्रियंका चोपड़ा – प्रियंका हॉलीवुड की हो चुकी है और निक जोनस से प्रियंका ने शादी भी कर ली है और उनकी सुंदरता कभी कम नहीं होती और खासकर उनके होंठ बहुत ही आकर्षक लगते हैं कई लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने होठों की सर्जरी भी कराई है और जो भी हो उनके होंठ काफी आकर्षक लगते हैं आपको क्या लगता है कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं ।

1) अनुष्का शेट्टी – अब बात करते हैं सबकी चहेती एवं पसंदीदा साउथ की अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी की जो आपकी भी फेवरेट अवश्य होगी अनुष्का शेट्टी फिल्मी दुनिया में आने से पहले एक स्कूल टीचर थी जिसके बाद उन्हें मौका मिला और वह फिल्मों में आ गई आज तक वह साउथ फिल्मों पर राज कर रही है दिखने में वह बहुत ही खूबसूरत हैं और उनके होंठ तो लाजवाब है इस पर आपका क्या कहना है कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं ।

दोस्तों, इन पांचों अभिनेत्रियों में से आपको किस के हॉट सबसे ज्यादा आकर्षक एवं सुंदर लगे कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें और ऐसे ही बॉलीवुड एवं साउथ की फिल्मों से जुड़ी खबरें पाने के लिए लाइक करें शेयर करें और हमारे चैनल को फॉलो कर ले आपका दिन शुभ हो, धन्यवाद ।

MP : शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत की वृद्धि

MP : शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत की वृद्धि : मंत्रि-परिषद के निर्णय

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में शासकीय सेवकों को देय महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत वृद्धि का निर्णय लिया गया। बैठक में शासकीय सेवकों/पेंशनरों/शिक्षक संवर्ग/ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पंचायत सचिवों तथा स्थायी कर्मियों को देय महंगाई भत्ता/महंगाई राहत की दर में एक जुलाई 2019 ( भुगतान माह जुलाई 2019 का वेतन/पेंशन माह अगस्त 2019 में देय) से सातवें वेतनमान में 5 प्रतिशत की वृद्धि अर्थात 12 प्रतिशत को बढ़ाकर 17 प्रतिशत तथा छठवें वेतनमान में 10 प्रतिशत की वृद्धि अर्थात 154 प्रतिशत को बढ़ाकर 164 प्रतिशत करने का मंत्रि-परिषद ने अनुमोदन किया। महंगाई भत्ता/महंगाई राहत की बढ़ी हुई राशि का भुगतान मार्च 2020 के वेतन/पेंशन (माह अप्रैल 2020 में देय) से किया जाएगा । एक जुलाई 2019 से 29 फरवरी 2020 की अवधि के एरियर की राशि के भुगतान के लिए पृथक से आदेश जारी किए जायेंगे। लोक सेवा आयोग में 2 सदस्य नियुक्त

मंत्रि-परिषद ने श्री रामू टेकाम तथा श्री राशिद सुहैल सिद्दीकी को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त करने का अनुमोदन किया। बैठक में मध्यप्रदेश रेत (खनन,परिवहन,भण्डारण एवं व्यापार) नियम 2019 में संशोधन के लिये 7 फरवरी 2020 को मध्यप्रदेश राजपत्र (असाधारण) में जारी अधिसूचना को भी अनुमोदित किया गया।

नोवल कोरोना वायरस का प्रसार रोकने पर हुई चर्चा

राज्य में नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) के प्रसार को रोकने के लिये जारी दिशा-निर्देशों पर भी मंत्रि-परिषद में चर्चा हुई । बैठक में जानकारी दी गई कि भारत सरकार द्वारा उच्च स्तरीय ग्रुप ऑफ मिनिस्टर का गठन किया गया है, जो स्थिति की सूक्ष्मता से समीक्षा कर रहा है । केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा संसद में सामूहिक समारोहों और अनावश्यक यात्रा न करने की सलाह दी गई है । सामूहिक स्तर पर समारोहों की अनुमति नहीं देने के लिये भी निर्देशित किया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन लगातार राज्य सरकारों से नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) के प्रसार को रोकने के लिये सक्रिय कदम उठाने का आग्रह कर रहा है । मध्यप्रदेश सरकार भी इस दिशा में आवश्यक कदम उठा रही है ।

राज्य में स्कूल, कॉलेज, आँगनवाड़ी, सार्वजनिक पुस्तकालय, वाटर पार्क, जिम, स्वीमिंग पूल, सिनेमा हॉल और मैरिज हॉल को आगामी आदेश तक बंद रखने, आधिकारिक यात्रा, प्रशिक्षणों तथा सार्वजनिक समारोहों को स्थगित रखने और 20 से अधिक लोगों की सभाओं के आयोजन को रोकने के लिये कानूनी उपाय किये जा रहे हैं ।

सिवनी /कोरोना पर सिवनी अलर्ट : जिले में नहीं होंगे बड़े कार्यक्रम- सिवनी कलेक्टर, आदेश जारी

सिवनी जिला कलेक्टर ने आदेश जारी किया है की जिले में किसी भी प्रकार के कोई भी बड़े कार्यक्रम नहीं होंगे

हाकी प्रतियोगिता स्थगित
सिवनी : प्रदेश भर कोरोना वायरस के फेलने की सभावना को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह दवारा आदेश जारी कर निर्देश दिए है कि कोई भी ऐसे कोई भी सार्वजनिक आयोजन नही होगे जहा बड़ी सँख्या में आम जनता के एकत्र होने की सभावना हो,विभागीय अधिकारी ना तो ऐसे आयोजनों में शामिल ना हो नही वे कोई ऐसे कार्यक्रम आयोजित ना कराए।

हालकि इस दौरान सम्बंधित अनुविभाग के एस डी एम परीक्षण उपरांत आयोजनों के अनुमति दे सकते हैं इसके साथ ही ज़िला प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय में जारी हॉकी प्रतियोगिता को आयोजकों से चर्चा कर आगामी आदेश तक रोक दिया गया है।

जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में बताया गया है की प्रदेश में कौरोनां वायरस के फैलने की समावना को देखते हुए एवं राज्य सरकार द्वरा जारी एड॒वाइजरी को दृष्टिगत रखते हुए. जिला सिवनी की सीमा में व्यक्तियों का बडी मैं एकत्र होने से वायरस फैलने के खतरे से इनकार नहीं किया जा सकता और सभी को निर्देशित किया जाता है की
1. सिवनी जिले में आयौजित होने वाले सार्वजनिक कार्यकम (जिनमें बडी संख्या में लोगों के एकत्र होने की सभावना हो) किसी भी संस्था व्यक्ति या समूह द्वारा आयोजित नहीं किए जावेंगे ।
2. समस्त विभाग प्रमुखों की सूचित किया जाता है की आगामी आदेश तक जिले में कोई भी विभाग ना तो ऐसे भीड़ भाड एकत्रित होने वाले आयोजन करेगा और ना ही ऐसे किसी कार्यक्रमों की अनुमति देगा
3. विशेष परिस्थिथियो में आयोजन कार्यक्रमों की अनुमति परीक्षणों के बाद जारी करने हेतु सम्बंधित अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी दंडाधिकारी अपने अपने क्षेत्राधिकार से अधिकृत होंगे

सिवनी /मृत अवस्था में मिला भालू, 4 आरोपी गिरफ्तार

सिवनी। पेंच राष्ट्रीय उद्यान के परिक्षेत्र कर्माझिरी में घाटकोहका के समीप एक भालू का शव 14 मार्च 2020 को पाये जाने की जानकारी सामने आयी है।

अधिकारी नहीं उठा रहे फ़ोन पेंच पार्क प्रबंधन के क्षेत्रीय संचालक, उपसंचालक सहित अन्य अधिकारियों से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके द्वारा कार्यालयीन समय में भी मोबाइल उठाना उचित नहीं समझा वहीं पेंच पार्क के कार्यालय के लैण्डलाईन नम्बर पर भी घंटियाँ बजती रही, लेकिन फोन नहीं उठा।

सूत्रों से मिली जानकारियों के अनुसार भालू के शव मिलने की घटना के बाद वन विभाग के अमले ने चार आरोपी को गिरफ्तार भी किया है, जिसमें एक आरोपी आदतन अपराधी है। चारों आरोपियों को वन विभाग का अमला आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने जा रहा है।

घटना के संबंध में सूत्रों से आयी जानकारियों के अनुसार भालू की मौत करंट लगने से हुई है और घटना स्थल के आसपास से करंट लगाने के लिये उपयोग की गयी सामग्री,खुटी व तार बरामद किया गया है।

घटना के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी भारती ठाकरे से भी मोबाइल पर चर्चा की गई। उक्त अधिकारी ने भी जानकारी देने की बजाये पूरा मामला पेंच टाईगर रिजर्व कार्यालय के सिर पर डाल दिया। आगे कहा कि जानकारियाँ कार्यालय से जारी प्रेस नोट से दी जायेगी। इसमें कितना समय लगेगा यह नहीं बताया जा सकता।

Gujarat: कांग्रेस के 4 विधायकों ने दिए इस्तीफे, राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका

0

अहमदाबाद: गुजरात (Gujarat) राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha elections) से पहले कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है. चार विधायकों (MLAs) ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी चारों के इस्तीफे स्वीकार भी कर चुके हैं. 

कांग्रेस के जिन चार विधायकों ने इस्तीफा दिया है उनमें – मंगल गावित, जेवी काकड़िया, सोमाभाई पटेल, प्रद्युमन जाडेजा  शामिल हैं. 

बता दें बीजेपी द्वारा गुजरात राज्यसभा चुनाव के लिए तीसरा उम्मीदवार मैदान में उतारे जाने के साथ कांग्रेस की धड़कनें बढ़ गई हैं. कांग्रेस को डर है कि कहीं उसके विधायक भाजपा के पाले में न चले जाएं, इसलिए उसने शनिवार को अपने कई विधायकों को राजस्थान भेज दिया है. 

मीडिया से बात करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस विधायकों पर काफी दबाव है और भाजपा धन और बाहुबल से राज्यसभा चुनाव को प्रभावित करना चाहती है.

182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में भाजपा के पास 103, जबकि कांग्रेस के पास 73 विधायक हैं. राज्यसभा के उम्मीदवार को जीतने के लिए 37 वोटों की जरूरत होगी. दोनों पार्टियों के पास दो सीटें जीतने के लिए पर्याप्त ताकत है. कांग्रेस को उम्मीद है कि निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी उनके उम्मीदवार के लिए ही वोट करेंगे. राज्यसभा की चार सीटों में से फिलहाल भाजपा के पास तीन और कांग्रेस के पास 1 सीट है.

MP गिरेगी कमलनाथ सरकार-शिवराज सिंह चौहान ,BJP ने विधायकों को जारी किया व्हिप

भोपाल: मध्य प्रदेश में जारी उठापटक के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी विधायकों के लिए व्हिप जारी किया है. मध्य प्रदेश विधानसभा (MP VIDHANSABHA) में भारतीय जनता पार्टी के मुख्य सचेतक नरोत्तम मिश्रा ने व्हिप जारी कर सभी विधायकों से 16 मार्च को होने वाले फ्लोर टेस्ट के दौरान उपस्थित रहने और पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए कहा है. इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दिल्ली में नरेंद्र सिंह तोमर के आवास पर मध्य प्रदेश की राजनीति को लेकर चर्चा की. इस दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे. 

शिवराज सिंह चौहान रविवार सुबह ही भोपाल से दिल्ली पहुंचे. उन्होंने हरियाणा के मानेसर और गुरुग्राम में ठहरे भाजपा विधायकों से मुलाकात भी की. इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि कमलनाथ सरकार अल्पमत में है और हर हाल में गिरेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा फ्लोर टेस्ट के लिए पूरी तरह तैयार है.

वहीं नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कुहासे और धूंध के बादल छटते जा रहे हैं, शाम तक बहुत सारे बादल जा चुके होंगे. कमलनाथ सरकार से बगावत करने वाले 22 विधायकों में से सिर्फ 6 का इस्तीफा स्वीकार किए जाने पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष दोनों संवैधानिक पद पर बैठे हुए हैं, दोनों सही निर्णय लेंगे. भाजपा विधायकों के मानेरस और गुरुग्राम में ठहरे होने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘हमारे विधायक पास में ही हैं, 1 घंटे के समय में आ जाएंगे, प्रतीक्षा करिए.’

बेंगलुरु में ठहरे कांग्रेस के 19 बागी विधायकों के बारे में पूछे जाने पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ‘सिंधिया जी बीजेपी के नेता हैं, उनके समर्थक उनके साथ हैं. 24 घंटे के अंदर सबकुछ सामने आ जाएगा. कांग्रेस चाहे तो सुप्रीम कोर्ट चली जाए. ऐसे मामलों में सुप्रीम कोर्ट के कई निर्णय आ चुके हैं, कांग्रेस बहुमत खो चुकी है. कांग्रेस के मंत्रियों के प्रति मेरी संवेदना है, अब तो चला चली की बेला है.’

AIIMS Raebareli Recruitment 2020 : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भर्ती

AIIMS Raebareli Recruitment 2020 – All India Institute of Medical Sciences Raebareli has been recruited for 158 posts of AIIMS Raebareli Notification 2020 for the post of Professor (Associate Professor) etc. Only eligible candidates can apply online before 08 April 2020 for this recruitment. And all of you are also informed that all information related to the Online Examination for this AIIMS Raebareli Vacancy 2020 Recruitment has been given below, take care in the notification. Apply only after receiving the information. Because we know that a small mistake can become a big problem for you! All information related to All India Institute of Medical Sciences Rae Bareli is mentioned in this post, please read carefully and prepare the necessary documents, so that there is no problem while applying online application. Best wishes to all of you for the All India Institute of Medical Sciences Rae Bareli 2020 exam.

AIIMS Raebareli Recruitment 2020 –  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायबरेली (All India Institute of Medical Sciences Raebareli) ने प्रोफेसर (Professor), एसोसिएट प्रोफेसर (Associate Professor) इत्यादि के पद पर AIIMS Raebareli Notification 2020 के 158 पदों पर भर्ती निकली गयी है | इस भर्ती के लिए योग्य केंडिडेट ही 08 अप्रैल 2020 के पहले Online आवेदन कर सकते है | तथा आप सभी को यह भी जानकारी दी जाती है, की इस AIIMS Raebareli Vacancy 2020 भर्ती के लिए Online Exam संबंधित समस्त जानकारी निचे दिए गए, नोटिफिकेशन में ध्यान के पड़ लें | जानकारी प्राप्त होने के बाद ही आवेदन करें | क्योंकि हम जानते है, कि एक छोटी सी गलती आगे आपके लिए बहुत बड़ी परेशानी बन सकती है ! अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायबरेली से सम्बन्धित सभी जानकारी इस पोस्ट में बताया गयी है, कृपया ध्यान से पड़े एवं आवश्क दस्तावेजो की तैयारी करें, ताकि ऑनलाइन एप्लीकेशन अप्लाई करते समय कोई समस्या न हो |

AIIMS Raebareli Bharti 2020

– भर्ती से संबंधित जानकारियाँ –

शैक्षिक योग्यता (Education Qualifications) – इस सरकारी भर्ती में उम्मीदवार के पास MD/MS, Graduate, Post Graduate Medical Degree एंड Diploma होने पर ही मान्यता प्राप्त होगी । अथवा इसके समकक्ष डिग्री होने पर भी मान्य है | शैक्षणिक योग्यता सम्बंधित समस्त जानकारी निचे दी गयी है | कृपया अधिकारिक वेबसाइट देखे !

पद का नाम (Post Of Name) – प्रोफेसर (Professor), एसोसिएट प्रोफेसर (Associate Professor) इत्यादि

पदों की संख्या (Number Of Post) – 158 पदों

आवेदन शुरू करने की तारीख (Application Start Date) – 07 मार्च 2020

आवेदन करने की अंतिम तिथि (Application End Date) –  08 अप्रैल 2020

आवेदन मोड (Mode Of Application) – ऑनलाइन (Online)

नौकरी का प्रकार (Job Type) – सरकारी नौकरी (Latast Govt Job)

आयु सीमा (Age Limits) – इस रोजगार भर्ती में उम्मीदवार की अधिकतम आयु 58 वर्ष तक होनी चाहिए । कृपया आयु में छूट के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें ।

परीक्षा शुल्क (Exam Fees) – इस All India Institute of Medical Sciences Raebareli  Notification 2020 (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायबरेली) के लिए आवेदक को Online फ़ीस जो की GEN/OBC पुरुष 2000/- रूपये महिला 1000/- रूपये तथा SC/ST वालो को 500/- रूपये का शुल्क देना होगा।

चयन प्रक्रिया (Selection Process) – इस सरकारी भर्ती में केंडिडेट को इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जायेगा !

नौकरी का स्थान (Job Location) – रायबरेली (New Govt Job)

वेतन (Salary) – इस All India Institute of Medical Sciences Raebareli  Recruitment 2020 (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायबरेली) के 1,01,500-2,20,400/- रूपये प्रतिमाह के हिसाब से मिलेगा।

AIIMS Raebareli Online (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायबरेली) भर्ती 2020 के लिए आवेदन कैसे करें (How To Apply) – इस पात्रता प्राप्त परीक्षा में इच्छुक उम्मीदवार Professor, Associate Professor Etc Bharti Online 2020 Exam के लिए आवेदन कर सकते हैं । कृपया अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायबरेली भर्ती 2020 के अधिक Exam Pattern एवं विवरण परीक्षा के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें ।

AIIMS Raebareli Notification 2020

– मुख्य लिंक –
ऑनलाइन आवेदनClick Here 
ऑफिसियल नोटिफिकेशनClick Here 
ऑफिसियल वेबसाइटClick Here 
बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2020Click Here 
Whatsapp Group : Click Here
Android App : Click Here

MP NEWS : 16 मार्च को Floor Test, सीएम् कमलनाथ को साबित करना होगा बहुमत

“मुझे प्रथमदृष्टया विश्वास हो गया है कि आपकी सरकार ने सदन का विश्वास खो दिया है और आपकी सरकार अल्पमत में है। यह स्थिति अत्यंत गंभीर है। इसलिए 16.03.2020 को मेरे अभिभाषण के तत्काल पश्चात आप विधानसभा में विश्वासमत हासिल करें।”

ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में जाने के बाद मध्य प्रदेश में कॉन्ग्रेस सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं और इस बीच राज्यपाल ने 16 मार्च यानी सोमवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दे दिया है। कॉन्ग्रेस के 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद कमलनाथ सरकार के लिए संकट कम होने का नाम नहीं ले रहे। राज्यपाल ने कमलनाथ सरकार को फ्लोर टेस्ट कराने के निर्देश दे दिए हैं। राज्यपाल ने इसके लिए विधानसभा स्पीकर को पत्र लिखा है। 

बता दें कि विधानसभा का सत्र भी 16 मार्च को सुबह 11 बजे से शुरू होना है और राज्यपाल के अभिभाषण के तुरंत बाद विश्वास प्रस्ताव पर मतदान होगा। मतदान बटन दबाकर की किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी विधानसभा स्वतंत्र व्यक्तियों से कराएगी। 

मध्यरात्रि जारी पत्र में राज्यपाल ने कहा कि सरकार अभिभाषण के ठीक बाद बहुमत साबित करे। विश्वास मत विभाजन के आधार पर बटन दबाकर होगा, अन्य किसी तरीके से नहीं। इसकी संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाए। यह कार्यवाही हर हाल में 16 मार्च को प्रारंभ होगी और स्थगित, विलंबित या निलंबित नहीं की जाएगी। कमलनाथ को भेजे पत्र राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 174 व 175 (2) एवं अन्य संवैधानिक शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य सरकार को फ्लोर टेस्ट करवाने का आदेश दिया है।

राज्यपाल द्वारा सीएम कमलनाथ को लिखा गया पत्र

राज्यपाल द्वारा कमलनाथ को भेजे गए पत्र में कहा गया है, “मुझे सूचना प्राप्त हुई है कि मध्य प्रदेश विधानसभा के 22 विधायकों द्वारा अपना त्यागपत्र विधानसभा अध्यक्ष को प्रेषित किया है। इन विधायकों ने अपने पद त्याग करने की जानकारी इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया दोनों माध्यमों से भी दी है। मैंने इस बाबत मीडिया कवरेज को ध्यान से देखा है। मुझे भी इन 22 विधायकों ने अपने पृथक-पृथक पत्र दिनांक 10.03.2020 द्वारा त्याग पत्र भेजे हैं। 22 में से 6 विधायक जो आपकी सरकार में मंत्री थे, जिन्हें आपकी अनुशंसा पर मंत्री पद से हटाया गया था, उनका विधानसभा अध्यक्ष द्वारा त्यागपत्र भी आज स्वीकार कर लिया गया है।”

राज्यपाल द्वारा सीएम कमलनाथ को लिखा गया पत्र

पत्र में आगे लिखा है, “आपने भी स्वयं अपने पत्र दिनांक 13.03.2020 द्वारा विश्वासमत हासिल करने सी सहमति दी है एवं मुझे विधानसभा के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी से भी एक ज्ञापन प्राप्त हुआ है, जिसमें उन्होंने उक्त परिस्थितियों का उल्लेख किया है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार द्वारा त्यागपत्र देने वाले एवं अन्य सदस्यों पर अवांछित दवाब बनाया जा रहा है।”

आगे राज्यपाल ने लिखा है, “उपरोक्त से मुझे प्रथमदृष्टया विश्वास हो गया है कि आपकी सरकार ने सदन का विश्वास खो दिया है और आपकी सरकार अल्पमत में है। यह स्थिति अत्यंत गंभीर है। इसलिए संवैधानिक रुप से अनिवार्य एवं प्रजातांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आवश्यक हो गया है कि दिनांक 16.03.2020 को मेरे अभिभाषण के तत्काल पश्चात आप विधानसभा में विश्वासमत हासिल करें। इस संबंध में अनुच्छेद 174 सहपठित 175 (2) एवं मुझमें निहित अन्य संवैधानिक शक्तियों का प्रयोग करते हुए मैं निर्देश देता हूँ कि 16 मार्च को को 11 बजे मेरे अभिभाषण के तत्काल बाद विश्वास प्रस्ताव पर मतदान होगा।”  

इससे पहले भाजपा ने 16 मार्च से पहले विधानसभा का सत्र बुलाने और फ्लोर टेस्ट की माँग की थी। प्रदेश में बीजेपी बहुत ही कॉन्फिडेंट नजर आ रही है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा नेता गोपाल भार्गव और डॉ. नरोत्तम मिश्र सारे हालात पर नजर रख रहे हैं। बीजेपी का कहना है कि बजट सत्र में राज्यपाल मौजूदा सरकार के कामकाज का ब्यौरा देते हैं लेकिन जब सरकार ही अल्पमत में है तो इसका सवाल ही नहीं उठता।

बता दें कि जिन 22 विधायकों ने मुख्यमंत्री को इस्तीफे सौंपे हैं, अगर स्पीकर भी उनका इस्तीफा स्वीकार करते हैं तो उन विधायकों की सदस्यता चली जाएगी और ऐसे में सरकार में 99 विधायक रह जाएँगे। फिलहाल स्पीकर ने 6 मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार किए हैं इसलिए सरकार में 115 विधायक हैं। सभी के इस्तीफे स्वीकार होने पर विधानसभा में बहुमत का आँकड़ा 104 पर आ जाएगा। ऐसे में बीजेपी विप जारी करके फ्लोर टेस्ट में बाजी मार सकती है और कमलनाथ की सरकार गिर सकती है।

छड़ी लेकर दे रहा था चिंटू पहरा : दिल्ली दंगों में नजमा ने फँसाया, CCTV ने दिलाई जमानत

0

कोर्ट ने कहा – “चिंटू पर सिर्फ इतना आरोप है कि उसके पास एक छड़ी थी और वह किसी दूसरे के घर के सामने खड़ा था। ऐसा कोई सबूत नहीं, जिससे यह लगे कि आरोपी घर से चोरी के अपराध में शामिल था।”

नार्थ-ईस्ट दिल्ली के हिन्दू-विरोधी दंगों में एक आरोपित सीसीटीवी फुटेज के कारण ही पकड़ा गया और फिर उसी फुटेज के कारण ज़मानत पर भी रिहा हो गया। असल में वो व्यक्ति जिस सीसीटीवी फुटेज के कारण आरोपित बना था, उसी ने उसे राहत भी दिलाई। अदालत ने माना कि फुटेज में उक्त आरोपी अपने हाथ में सिर्फ छड़ी लेकर खड़ा तो दिख रहा है, लेकिन वह किसी के घर में चोरी करता हुआ या आगजनी करता हुआ नहीं दिख रहा, जैसा कि उस पर आरोप है।

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज डॉक्टर सुधीर कुमार जैन ने उक्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित को ज़मानत दी। आरोपित का नाम चिंटू उर्फ़ संतोष है, जिसे सीसीटीवी फुटेज के तथ्यों एवं परिस्थितियों की जाँच के बाद रिहा किया गया। 25,000 रुपए का निजी मुचलका और इतनी ही रकम की जमानती राशि देने का आदेश देते हुए कोर्ट ने संतोष को रिहा किया। अपनी जमानत की अवधि में उसे मामले के गवाहों को किसी तरह का लालच या धमकी न देने व साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ न करने को भी कहा गया है। जमानत देते हुए अदालत ने कहा:

‘हाल ही में नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में बड़े पैमाने पर दंगे हुए और जम कर हिंसा हुई। इन दंगों में सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को भारी नुकसान पहुँचा। कई लोगों को चोटें आईं और 50 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। चिंटू पर सिर्फ इतना आरोप है कि उसके पास एक छड़ी थी और वह किसी दूसरे के घर के सामने खड़ा था। ऐसा कोई सबूत नहीं, जिससे यह लगे कि आरोपी घर से चोरी के अपराध में शामिल था।”

चिंटू के ख़िलाफ़ उस्मानपुर थाने में नजमा नामक महिला ने मामला दर्ज कराया था। उसका आरोप था कि चिंटू ने उसके घर से सारी चीजें चोरी कर ली। आरोपी की ओर से जमानत की दरख्वास्त करते हुए वकील मनीष भदौरिया ने अदालत को बताया कि चिंटू पर अपने पूरे परिवार की देखरेख की जिम्मेदारी है, जिसमें उसकी गर्भवती पत्नी भी शामिल है। गृह मंत्रालय में कार्यरत चिंटू अपने घर व जान-माल की सुरक्षा के लिए बाहर पहरा दे रहा था।

वकील ने भरोसा दिलाया कि चिंटू जाँच में पूरी तरह सहयोग करेगा और दावा किया कि उसकी चोरी में कोई भूमिका नहीं है। वहीं अर्जी का विरोध करते हुए सरकारी वकील ने सीसीटीवी में एक व्यक्ति को घर का दरवाजा तोड़ते जबकि दूसरे को छड़ी लेकर खड़ा देखे जाने को लेकर अपना तर्क रखा। वकील ने दावा किया कि जाँच एजेंसियों द्वारा छानबीन पूरी करने तक आरोपित को ज़मानत न दी जाए।