भागे कोरोना के 5 संदिग्ध मरीज : नागपुर अस्पताल की घटना, खोजकर वापस लाए गए

Date:

भागे कोरोना के 5 संदिग्ध मरीज : नागपुर में अस्पताल से भागे कोरोनावायरस के 5 संदिग्ध मरीज, खोजकर वापस लाए गए

कोरोना वायरस से लोग इतने ज्यादा खौफजदा हैं कि अस्पताल में अकेले रहकर इलाज भी नहीं कराना चाहते. कई तो जांच कराने से भी बच रहे हैं. महाराष्ट्र के नागपुर के एक अस्पताल से कोरोना वायरस के पांच संदिग्ध मरीज भाग गए हैं. यह घटना 13 मार्च की देर रात हुई. इसके बाद पूरे नागपुर में अलर्ट घोषित किया जा चुका है. अब इन मरीजों की तलाश की जा रही थी

नागपुर पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे शहर में पुलिस को हाई अलर्ट पर तैनात कर दिया गया है. पूरे शहर में नाकाबंदी है. संदिग्धों को खोजा जा रहा था.पुलिस का कहना था की वे ज्यादा दूर भाग नहीं पाएंगे. नागपुर पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे शहर में पुलिस को हाई अलर्ट पर तैनात कर दिया गया है. पूरे शहर में नाकाबंदी है. संदिग्धों को खोजा जा रहा था. वे ज्यादा दूर भाग नहीं पाएंगे.

नागपुर में कोरोना वायरस की जांच में तीन मामलों की पुष्टि हुई थी. इसके साथ ही महाराष्ट्र में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 17 हो गई है. नागपुर में 12 मार्च को 45 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी. यह व्यक्ति पत्नी और अपने दोस्त के साथ पिछले हफ्ते अमेरिका से लौटा था. महाराष्ट्र में अब तक पुणे में 10, मुंबई और नागपुर में 3-3 और ठाणे में कोरोना वायरस से संक्रमित एक मामला सामने आया है. 

नागपुर के कमिश्नर ने बताया कि 15 फरवरी से अब तक इटली, जर्मनी, चीन, फ्रांस, स्पेन, ईरान औऱ दक्षिण कोरिया की यात्रा करने वाले लोगों को नागपुर एयरपोर्ट पर अलग से जांच हो रही है. अब तक 604 यात्रियों की जांच हो चुकी है.

पकडे गए भागे हुए मरीज
महाराष्ट्र के नागपुर में एक अस्पताल से कोरोनोवायरस के पांच संदिग्ध मरीज भाग गए थे और पूरी उनका पता लगाने के लिए पूरे शहर में पुलिस ने अलर्ट जारी किया था। पुलिस ने सभी मरीजों को आज 14 मार्च को पकड़ लिया है। यह सभी मरीज शहर के मायो जनरल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मानसून अवधि में SEONI जिले में रेत उत्खनन पर 30 जून की मध्यरात्रि से प्रतिबंध

सिवनी/ कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने मानसून अवधि को...