Home Blog Page 1918

MP: कमलनाथ सरकार का फ्लोर टेस्ट कल, SC ने दिया आदेश- हाथ उठाकर करें वोटिंग

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने आज गुरुवार 19 मार्च को मध्य प्रदेश में जारी सियासी संकट पर बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट से जारी आदेश के अनुसार मध्यप्रदेश में कल 20 मार्च को विधानसभा में बहुमत परीक्षण होगा. कोर्ट के आदेश के अनुसार उसी दिन फ्लोर टेस्ट हो हाथ उठा कर मतदान हो और उसकी वीडियोग्राफी भी होनी चाहिए. कोर्ट ने कहा कि 16 विधायक अगर बहुमत परीक्षण में आना चाहते है तो कर्नाटक DGP और मध्यप्रदेश DGP सुरक्षा मुहैया कराए.

मध्य प्रदेश मामले में सुप्रीम कोर्ट में कोर्ट आज चार बजे सुनवाई खत्म हुई.

सुनवाई में मध्य प्रदेश स्पीकर के वकील मनु सिंघवी ने दलील दी, ‘सिर्फ फ्लोर टेस्ट का मंत्र जपा जा रहा है. स्पीकर के अधिकार क्षेत्र में दखल की कोशिश हो रही है. दलबदल कानून के तहत 2/3 का पार्टी से अलग होना ज़रूरी. अब इससे बचने का नया तरीका निकाला जा रहा है. 16 लोगों के बाहर रहने से सरकार गिर जाएगी. नई सरकार में यह 16 कोई फायदा ले लेंगे.’

सिंघवी ने कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट भी स्पीकर के विवेकाधिकार में दखल नहीं दे सकता. सिर्फ स्पीकर को अयोग्यता (disqualification) तय करने का अधिकार है. अगर उसकी तबीयत सही नहीं है तो कोई और ऐसा नहीं कर सकता. स्पीकर ने अयोग्य कह दिया तो कोई मंत्री नहीं बन सकता। इसलिए, इससे बचने के लिए स्पीकर के कुछ करने से पहले फ्लोर टेस्ट का मंत्र जपना शुरू कर दिया. वैसे तो कोर्ट को स्पीकर के लिए कोई समय तय नहीं करना चाहिए. स्पीकर को समय दिया देना चाहिए. लेकिन फिर भी आप कह दीजिए कि उचित समय मे स्पीकर तय करे तो वह 2 हफ्ते में तय कर लेंगे.’

जस्टिस चंद्रचूड़ ने पूछा, ‘अगर MLA वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात करें तो स्पीकर फैसला ले लेंगे?’

सिंघवी ने कहा, ‘आप वीडियो कांफ्रेंसिंग की बात करके एक तरह से  विधायकों को बंधक बनाए जाने को मान्यता दे रहे हैं. बिना आपके आदेश के मैं दो हफ्ते में इस्तीफे या अयोग्यता पर फैसला लेने को तैयार हूं. ऐसा किये बिना फ्लोर टेस्ट नहीं होना चाहिए. अगर वह बंधक नहीं हैं तो राज्यसभा चुनाव लड़ रहे दिग्विजय सिंह को अपने वोटर से मिलने क्यों नहीं दिया गया?’

जस्टिस हेमंत गुप्ता ने पूछा, ‘MLA राज्यसभा चुनाव में व्हिप से बंधे होते हैं?’

सिंघवी ने कहा, हां

जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने पूछा, ‘तब वोटर से मिलने की दलील का क्या मतलब रह गया?’

सिवनी /पेंच पार्क सहित सभी अभ्यारण बन्द

सिवनी : प्रदेश सरकार कोरोना वायरस के सक्रमण को फैलने से रोकने हेतु आज 19 मार्च को आदेश जारी कर मध्य प्रदेश के सभी वन्य अभ्यारण सहित मुकंदपुर चिड़िया घर को आगामी 31 मार्च तक बन्द कर दिया गया है

मालुम हो की जिले में भी पेच पार्क का सचालन जारी था जहा प्रतिदिन हजारो देशी विदेशी सैलानी पहुच रहे थे।

MPBSE : MP Board 10 वी एवं 12 वी की परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित

सिवनी : जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि सचिव माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा मण्डल द्वारा 20 मार्च से 31 मार्च के मध्य संचालित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल तथा अन्य परीक्षाओं को तत्काल प्रभाव को स्थगित कर दिया गया है साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं के प्रथम चरण के मूल्यांकन कार्य को 31 मार्च तक स्थगित कर दिया गया है।  

कोरोना : बड़े से डब्बे में आता था,फूडी श्रद्धा कपूर का खाना…और अब

श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। लेकिन, आप यह जानकार चौंक जाएंगे कि श्रद्धा बहुत बड़ी फूडी हैं। जी हां, पतली दुबली सी श्रद्धा…..

पूरे देश में कोरोना वायरस तेजी से फ़ैल रहा है , ऐसे में अब फ़िल्मी सितारे घर पर ही रहना पसंद कर रहे है जो की बहुत जरूरी भी है .एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपने घर के खाने के साथ कुछ फोटो शेयर की है, जो की इन दिनों वेज फ़ूड खाने में ज्यादा जोर दे रही है

View this post on Instagram

Being home 🏡✨💜 #Veggie

A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on

श्रद्धा ने कहा कि वो महाराष्ट्रियन खाने की बहुत बड़ी फैन हैं। बिरयानी और मटन के साथ वो सात अलग-अलग तरह की चटनियों का मज़ा लेती हैं। “बिरयानी और मटन के अलावा मुझे डोसा भी बहुत पसंद हैं। मेरी मां को भी मेरे खाने के बारे में पता है तो वो इस बात का बहुत ध्यान रखतीं हैं कि मेरे खाने में मेरी पसंदीदा चीज़े ज़रूर हों।” श्रद्धा ने कहा।

कुकिंग के शौक के बारे में पूछने पर श्रद्धा ने बताया कि उन्हें खाना बनाना काफ़ी पसंद हैं मगर, वो अच्छा खाना नहीं बना पाती। श्रद्धा ने कहा, “मैं अपनी मां से महाराष्ट्रियन खाना ही बनाना सीखना चाहती हूं। मैंने एक-दो बार किचन में हाथ भी आज़माया मगर, उतना स्वादिष्ट खाना नहीं बना पाई।” श्रद्धा ने बताया कि उन्हें बहुत अफ़सोस है कि वो खाना नहीं बना पातीं मगर, सीखने का शौक उन्हें बहुत है और उन्हें यकीन है कि एक दिन वो किचन के कामों में भी माहिर हो जाएंगी।

श्रद्धा ने कहा कि जब वो हाल ही में फ़िल्म की शूटिंग के लिए कलकत्ता गई थीं तो उन्होंने वहां के लोकल स्ट्रीट फ़ूड के भी मज़े लिए थे। “मैं पागलों की तरह वहां की मिठाइयों पर टूट पड़ी थी। गोलगप्पे और मिष्टी दही मैंने जम कर खाई।” श्रद्धा ने कहा। दूध से बनीं मिठाइयां भी श्रद्धा को बहुत पसंद है और कोलकाता तो दूध से बनीं मिठाइयों के लिए बड़ा फेमस है।

स्ट्रीट फ़ूड से अपने प्यार को लेकर श्रद्धा ने एक कहानी भी हमें सुनाई, उन्होंने कहा, “मुझे चाट, भेलपूरी, सेवपूरी और पानीपूरी बहुत पसंद है। ‘आशिकी 2’ के समय मैं एक बार सड़क पर पानी पूरी खा रही थी कि मैंने पास से गुज़रतीं कुछ लड़कियों की बाते सुनीं, वो कह रहीं थी कि ‘अरे! ये तो आशिकी वाली हीरोइन है’, यह सुनकर मुझे बहुत अच्छा लगा और मुझे लगा हां! अब मैं फ़ेमस हो चुकीं हूं। इसलिए अब मुझे स्ट्रीट फ़ूड और पसंद आने लगा है।” 

करीना कपूर ने शेयर की बचपन की फोटो, कोरोना पर दिया मैसेज…

पूरे देश में कोरोना का कहर जारी है. कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है. सरकार इस पर काबू पाने के लिए लगातार नए फैसले कर रही है. फिल्म इंडस्ट्री भी इससे अलग नहीं है. फिल्म इंडस्ट्री में शूटिंग पर रोक लगा दी गई है. इसके अलावा स्टार्स भी अपने फैन्स से लगातार सुरक्षित रहने के लिए कह रहे हैं.

करीना कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एंट्री की है और वह इस पर काफी सक्रि‍य भी हैं. करीना कपूर ने अब अपनी एक बचपन की तस्वीर शेयर की है. इसमें करीना कपूर बेहद क्यूट लग रही हैं. इस खास तस्वीर को फैन्स के साथ शेयर करने का करीना का एक उद्देश्य है. दरअसल करीना अपने फैन्स को एक मैसेज देना चाहती हैं.

करीना ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘जब कोई मुझसे हाथ मिलाने का प्रयास करता था तो मैं ऐसे रिएक्ट करती थी.’

करीना कपूर खान भी अभी अपने शूटिंग से परे घर में समय बिता रही हैं. करीना अपने फैन्स के साथ कुछ स्पेशल तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं. क्योंकि ये करीना का पर्सनल अकाउंट है. करीना कपूर ने इससे पहले गाजर के हलवे का स्वाद लेते हुए तस्वीरें शेयर की थीं. इसके अलावा करीना ने सैफ अली खान की भी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह किताब पढ़ते हुए नजर आ रहे थे.

गौरतलब है कि कोरोना के देशभर में 140 से ज्यादा मरीज हो गए हैं. सरकार लगातार इससे निजात पाने का प्रयास कर रही है. नोएडा में अबतक 4 मरीजों की पहचान हो चुकी है. वहीं, स्टार्स भी अपने आसपास काफी चीजों का ध्यान रख रहे हैं. फिल्म इंडस्ट्री को इससे अच्छा-खासा नुकसान भी हो रहा है.

सफदरजंग अस्पताल की सातवीं मंजिल से कूदा कोरोना का संदिग्ध मरीज, मौत

0

नई दिल्ली: बुधवार रात सफदरजंग अस्पताल की सातवीं मंजिल से कोरोना के संदिग्ध मरीज ने कूदकर खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि खुदकुशी करने वाला कोरोना वायरस से पीड़ित था. हालांकि पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है कि खुदकुशी करने वाला शख्स  कोरोना वायरस से संक्रमित था या नहीं. यह संदिग्ध मरीज आज ही सिडनी से आया था. एयरपोर्ट से इसे हॉस्पिटल में आज ही भर्ती कराया गया था. सिर में दर्द हो रहा था.  

सफदरजंग अस्पताल के मुताबिक, SSB बिल्डिंग में सभी कोरोना के मरीजों को रखा गया है. यही पर एयरपोर्ट से एक आदमी आया था जिसकी जांच की जा रही थी. वो शख्स कोरोना का मरीज था या नहीं, इसकी जांच की जा रही थी. शव को कब्जे में लिया गया है. पुलिस मौके पर है. जांच जारी है.

नोडल ऑफिसर के मुताबिक, “मृतक को आज रात नौ बजे आईजीआई एयरपोर्ट से लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतक पंजाब का रहने वाला था. आज ही सिडनी से आया था. वह सिडनी में पिछले एक साल से रह रहा था.”

कोरोना वायरस : PM MODI आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे

0

नई दिल्ली: कोरोना वायरस को लेकर दुनिया भर में मचे कोहराम के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को देशवासियों को संबोधित करेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि पीएम मोदी कोरोना वायरस से जुड़े मुद्दे पर बात करेंगे. बता दें कि आज शाम को ही पीएम मोदी ने एक मीटिंग ली थी जिसमें उन्होंने कोरोना वायरस को रोकने के लिए चर्चा की.

पीएम ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए क्या क्या काम किए जा रहे हैं इसका ब्योरा भी अधिकारियों से लिया था. कोरोना वायरस को लेकर भारत सरकार की तैयारियों की पूरी दुनिया ने तारीफ की है. अब पीएम मोदी कल राष्ट्र को बताएंगे कि सरकार की तरफ से इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए क्या क्या कदम उठाए जा रहे हैं.

पीएमओ इंडिया ने ट्वीट कर बताया है. ‘पीएम श्री @narendramodi 19 मार्च 2020 को रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे, इस दौरान वह COVID-19 से संबंधित मुद्दों और इससे निपटने के प्रयासों के बारे में बात करेंगे.’

आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के अब तक 151 केस सामने आ चुके हैं.

कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं. बुधवार शाम तक महाराष्ट्र में करोना वायरस संक्रमण के 43 मामले सामने आए हैं. जिनमें से 40 लोग भारतीय नागरिक हैं और तीन विदेशी नागरिक हैं. 

कोरोना : CBSE 10वी 12वी की परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित

0

नई दिल्ली: CBSE ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को 31 मार्च तक टाल दिया है. 31 मार्च के बाद परीक्षाओं की नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा. 19 मार्च से 31 मार्च के बीच होने वाली परीक्षाएं टाल दी गई हैं. मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने परीक्षाएं टालने का निर्णय लिया है. 31 मार्च के बाद हालात की समीक्षा के बाद ही नई तारीखों की घोषणा की जाएगी.

सीबीएसई द्वारा जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, “सुरक्षात्मक उपाय और 18 मार्च को मानव संसाधन विभाग द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार, बोर्ड ने 19 मार्च से 31 मार्च के बीच होने वाली परीक्षाओं टालने का निर्णय लिया है. सभी स्कूलों को सुनिश्चित करना होगा कि वह इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने सभी छात्रों तक पहुंचाएं”

इसके साथ ही, सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन से संबंधित काम को भी 31 मार्च तक स्थगित कर दिया है.

ये जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगो के साथ शेयर करें

सिवनी /कोरोना : जिला कोचिंग एसोसिएशन सिवनी ने किया बंद का समर्थन

सिवनी : गत दिवस 16 मार्च जिला कलेक्टर द्वारा दिए आदेश एवं जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में कलेक्टर सभा कक्ष में जिले की समस्त कोचिंग व शिक्षण संस्थानों की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कोरोना वायरस से बचाव और सतर्कता अभियान में लोगो को इस खतरनाक वायरस से बचाव हेतू स्वयं ज़िमेदारी लेते हुए बंद के निर्देश दिए गए ।

जिला कोचिंग एसोसिएशन द्वारा इस वायरस की गंभीरता को देखते हुए जिले की सभी प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों के संचालक ने एक मत होते हुए अपने – अपने संस्थाओं को 31 मार्च तक आगामी आदेश तक बंद रखने का समर्थन किया साथ ही अन्य कोचिंग संस्थान एवं इंस्टिट्यूट , कॉलेज तथा घरों में भी चल रही छोटी कोचिंग सेंटर तक स्वयं इसकी जिम्मेदारी लेते हुए संस्था को आगामी निर्देश तक बंद करने और बच्चों , छात्रों को जागरूक कर सावधानी बरतने और अपने स्वास्थ्य की गंभीरता को समझते हुए सतर्क रहते हुए बंद का आह्वान सबसे किया

आज जिला कोचिंग असोसिएशन ने जिले की 50 से अधिक छोटी बड़ी कोचिंग में जाकर जिला कलेक्टर द्वारा दिए गए लिखित आदेश को चस्पा किये और दिए गए शिकायत नम्बर पर सूचना देने को कहा है।

कोरोना: बनारस में आरती बंद,वैष्णो देवी यात्रा बंद , SC में खुलेंगे सिर्फ 4 कोर्ट रूम

0
  • भारत में कोरोना वायरस के मामले 150 के पार
  • वैष्णो देवी की यात्रा पर तुरंत प्रभाव से रोक
  • वाराणसी में अब होगी सांकेतिक गंगा आरती

कोरोना वायरस का असर हिंदुस्तान में लगातार बढ़ता ही जा रहा है. बुधवार दोपहर तक देश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या 150 के पार पहुंच गई है. इस बीच लगातार फैलते हुए असर को देखते हुए कई जगह पर बंद का माहौल है. वैष्णो देवी की यात्रा को टाल दिया गया है, साथ ही वाराणसी में हर शाम होने वाली आरती भी रद्द हो गई है. कोरोना वायरस के असर के कारण अबतक देश में कहां पर क्या हुआ है, एक नज़र डालें…

वैष्णो देवी की यात्रा बंद

कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए वैष्णो देवी की यात्रा को बुधवार से तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है. जम्मू-कश्मीर में अतरराज्यीय बसों की सर्विस को भी बंद कर दिया गया है. बता दें कि जम्मू-कश्मीर में अबतक कोरोना वायरस के 3 पॉजिटिव केस सामने आए हैं.

वाराणसी में आरती बंद

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हर रोज होने वाली शाम की आरती को भी अभी रद्द कर दिया गया है. बनारस के दशाश्वमेध घाट पर शाम को होने वाली आरती अब सिर्फ सांकेतिक रूप से होगी. पहले यहां पर सात प्लेटफॉर्म पर 7 ब्राह्मणों के द्वारा आरती करवाई जाती थी, जो अब सिर्फ एक प्लेटफॉर्म पर होगी. इसके अलावा बेंगलुरु में भी इस्कॉन मंदिरों को बंद कर दिया गया है.

अब खुलेंगे चार सुप्रीम कोर्ट

कोरोना वायरस के चलते सुप्रीम कोर्ट के कामकाज पर भी फर्क पड़ रहा है. गुरुवार से सुप्रीम कोर्ट के चार रूम में ही अर्जेंट मामलों की सुनवाई होगी. इसी के साथ ही अदालत में स्टाफ की संख्या को भी घटा दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट के अलावा कई राज्य हाईकोर्ट ने भी ऐसी व्यवस्था को लागू किया है.

गौरतलब है कि देश में पहले ही सभी पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया गया और किसी की भी एंट्री पर रोक लगाई गई है. करीब दर्जनभर राज्यों ने अपने यहां स्कूल, कॉलेज, मॉल, सिनेमा हॉल को बंद करने का फैसला लिया है. ये फैसला अभी 31 मार्च तक लागू किया गया है, हालांकि बाद में हालात रिव्यू करने के बाद आगे का फैसला किया जाएगा.