Home Blog Page 1919

कोरोना: पाकिस्तान में हाहाकार,आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाक पर कोरोना की मार

0

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं और उससे निपटने की चुनौती भी कठिन हो गई है। इसकी वजह पाकिस्तान की चरमराई इकॉनमी है। दिवालियेपन की कगार पर खड़ी इमरान सरकार रोजमर्रा की जरूरत के लिए पहले से ही मित्र देशों और आईएमएफ के सामने हाथ फैला रहा था, तो अब कोरोना ने उसकी कमर तोड़ दी है।पहले पाकिस्तान शेखी बघार रहा था कि कोरोना को उसने कंट्रोल कर लिया है लेकिन जब हालात बिगड़ने लगे तो इसने वर्ल्ड बैंक की शरण ले ली और 20 करोड़ डॉलर कर्ज की मांग कर रहा है ताकि कोरोना से लड़ने में संसाधन खड़े किए जा सकें।

हमारे पास नहीं संसाधन मदद करे वर्ल्ड बैंक
पाकिस्तान के स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत खराब है। मास्क हो या कोरोना जांचने के किट हर चीज की कमी है। हालात यह है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की रणनीति का पलान नहीं कर पा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सभी देशों से कहा है कि वे अपने ज्यादा से ज्यादा नागरिकों की जांच कराएं, लेकिन यह पाक के लिए संभव नहीं हैं। उधर, वर्ल्ड बैंक से मदद की गुहार लगाते हुए पाकिस्तान का कहना है कि उनके यहां मौजूद 270 सार्वजनिक अस्पताल और लैब घातक कोरोना केे संक्रमण को रोकने में नाकाफी हैं। पाक मीडिया के मुताबिक, वहां कोरोना के अब तक 247 मामले सामने आ चुके हैं। 181 सिंध, 26 पंजाब, इस्लामाबाद में 2, बलूचिस्तान में 16 और खैबर पख्तून ख्वाह में 17 मामले हैं। वहीं, पाक अधिकृत कश्मीर में अब तक 5 मामले सामने आए हैं।

वर्ल्ड बैंक-पाक में कर्ज पर जारी है बातचीत
योजना आयोग के उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में कोविड-19 से लड़ने की तैयारी में तेजी के लिए क्षमता विस्तार को मंजूरी दी गई। मंजूरी के दस्तावेज के के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार को उम्मीद है कि वर्ल्ड बैंक से उन्हें कम से कम 14 करोड़ डॉलर मिलेंगे, हालांकि यह 20 करोड़ डॉलर का कर्ज चाहता है। विश्व बैंक की स्थानीय प्रवक्ता मरियम अल्ताफ ने कहा, ‘पाकिस्तान सरकार और विश्व बैंक 10 से 20 करोड़ डॉलर की वित्तीय सहायता पर चर्चा कर रहे हैं ताकि कोरोना के संकट से प्रभावी तरीके से निपटा जा सके।’ उधर,नैशनल डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट फंड अपने मौजूदा संसाधन से सरकार को 5 करोड़ डॉलर की मदद देगा, जिससे पूरा पैकेज 25 करोड़ डॉलर हो जाएगा।

इमरान पहले खड़े कर चुके हैं हाथ
पीएम इमरान खान ने मंगलवार को कहा था कि अगर कोरोना तेजी से फैलता है तो पाकिस्तान के पास इससे लड़ने के संसाधन मौजूद नहीं हैं। तैयारी की बात करें तो पंजाब सरकार का हाल सबसे बुरा है, लेकिन सिंध ने अच्छी तैयारी की है। दुनियाभर के देश जहां कोरोना से निपटने में लगी है तो पाकिस्तान अभी पैसे ही जुटा रहा है। पिछले साल जुलाई में पाकिस्तान के पास करंसी रिजर्व 8 अरब डॉलर से भी कम था, जो कि उसके कुछ महीनों के आयात के लिए ही काफी है। आर्थिक मदद की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय मुद्दा कोष ने जुलाई 2019 में ही 6 अरब डॉलर का कर्ज मंजूरी किया था। वहीं, मौजूदा वित्त वर्ष में मित्र देशों चीन, सऊदी अरब और यूएई से उसे अरबों डॉलर की मदद मिली है।

सिवनी /19 मार्च से नही होगी मंडियों में गल्ला खरीदी

सिवनी :जिला मुख्यालय सहित अन्य विकास खण्डों में सचालित कृषि उपज मंडी के प्रांगण में कल 19 मार्च से अनाज की खरीदी नही होगी.

मंडी सचिव सुरेश परते ने बताया कि कोरोना वायरस के समंब्ध में जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी के तहत ज्यादा लोगो के एक स्थान में एकत्र होने पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है।

मंडी सचिव ने आगे बताया कि परिसर में गल्ला खरीदी करने वाले व्यापीरियो ने उन्हें कल 19 मार्च से खरीदी ना करने का आवेदन दिया था जिस पर विचार करने के बाद उनके द्वारा ऊक्त निर्णय लिया गया है।

सिवनी / में बनेगा Lake View Shopping Mall : वीडियो देखे

सिवनी में बन रहा Lake View Shopping Mall का प्रस्तावित डिजाईन का वीडियो खबर के अंत में है जरूर देखे

सिवनी : लेक व्यू शॉपिंग मॉल सिवनी : नगर के विकास के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा उपरोक्त भूमि में Lake View Shopping Complex प्रस्तावित किया गया हैं।

प्रस्तावित कॉम्प्लेक्स के भूतल पर लगभग 16×16 फीट की 10 दुकाने, 13 14 फीट की 4 एवं 27×16 फीट की 2 दुकाने बनाया जाना प्रस्तावित है । इसी तरह प्रथम तल एवं द्वितीय तल पर लगभग 16×16 फीट की 9 दुकानें ,16×21 फीट की 1 दुकान ,13×14 फीट की 2 दुकानें एवं 27×16 फीट की 2 दुकाने कुल 48 दुकान बनाया जाना प्रस्तावित हैं।

इसके अतिरिक्त बैंकों,कमर्शियल एक्टिविटी के साथ ही बर्थडे पार्टी हेतु भी बैंक्विट हॉल रखा गया है । प्रस्तावित शॉपिंग कॉन्पलेक्स में लिफ्ट का प्रावधान भी रखा गया है।

इस शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की अधिक विस्तृत ड्राइंग डिजाइन हेतु नगर पालिका परिषद सिवनी के सहायक यंत्री श्री शैलेंद्र सिंह कौरव से कार्यालयीन समय में संपर्क कर संपूर्ण प्रोजेक्ट के बारे में विस्तृत चर्चा की जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा नगरपालिका प्रशासन बनने के उपरांत से ही नगरीय क्षेत्र के विकास के लिए नगरपालिका की आय बढ़ाने हेतु प्रयास किये जा रहे हैं। कलेक्टर श्री सिंह के निर्देशन में जिले में ऐसी ही व्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर आय में बढ़ोत्तरी कर नगरीय क्षेत्र के विकास कार्य किये जा रहे है। इस प्रोजेक्ट से नगरपालिका को लगभग 15 करोड़ की आय होने की संभावना है।

जिले के व्यापारी एवं नगरवासियों से इस प्रस्तावित प्रोजेक्ट में दुकान खरीद कर अपने व्यापार को बढ़ावा देते हुए नगर के विकास में सहभागी बनने की अपील की गई है। प्रस्तावित दुकानों का आवंटन शासन के नियमानुसार टेंडरिंग प्रक्रिया के तहत पारदर्शी तरीके से किया जाएगा।

सिवनी /राजा बघेल ने जिला सहकारी बैंक प्रशासक का पदभार ग्रहण किया

सिवनी : आज दिनांक 18 मार्च 2020 को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री राजा बघेल ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सिवनी के अशासकीय प्रशासक का पदभार ग्रहण किया।

ज्ञात हो कि दिनांक 17 मार्च 2020 को कार्यालय संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं जबलपुर संभाग जबलपुर के आदेश क्रमांक/सआंस/विधि/2020/496 के अनुसार राज्य सरकार की अनुशंसा पर भैरोगंज बुनकर संस्था मर्या. सिवनी के प्रतिनिधि श्री राजा बघेल को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का अशासकीय प्रशासक नियुक्त किया गया था।

इसी आदेश के परिपालन में जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पटेल एवं उपपंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री गौर के द्वारा श्री राजा बघेल को बैंक प्रशासक का विधिवत पदभार ग्रहण कराया गया।

बैंक प्रशासक का पदभार ग्रहण कार्यक्रम में श्री दिलीप बघेल, श्री रंजीत यादव, शिव सनोडिया,रत्नेश चौकसे, अंशुल अवस्थी, शैलू चंद्रवंशी, भावेश वर्मा,अनिल बघेल, अरुण ठाकुर,राकेश बघेल, संजय,बघेल, मनोज बघेल, ऋषभ ठाकुर, संतोष सनोडिया,भूरा कुल्हाड़े, हुकुमचंद सनोडिया, सागर मरकाम, सहित सभी युवा साथी एवं बैंक स्टाफ श्री तुलसी बघेल एवं सभी कर्मचारी गण उपास्तिथ रहे।

कोरोना /माता वैष्णो देवी की यात्रा आज से बंद

0

इससे पहले कल यानी कि मंगलवार को वैष्णो देवी धाम स्थित अर्द्धकुंवारी प्राकृतिक गुफा को बंद कर दिया गया था। वहीं श्रीनगर एनआईटी के बाद मंगलवार को जम्मू में आईआईटी और आईआईएम को बंद कर दिया गया। हॉस्टल खाली करवाकर छात्र-छात्राओं को घर भेजा जा रहा है। मुबारक मंडी डोगरा आर्ट-म्यूजियम और श्रीनगर एसपीएस म्यूजियम को 31 मार्च तक बंद किया गया है। इनकी शोध लाइब्रेरी भी बंद की गई है। सचिवालय में भी आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई है। जम्मू और कठुआ में डीसी दफ्तर में आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। कार्यालय के बाहर बॉक्स लगाकर लोगों की शिकायतों को लिया जा रहा है।

बार एसोसिएशन ने 25 मार्च तक काम बंद रखने का लिया फैसला

सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ कम करने के मकसद से रामबन में ढाबे-होटल और रेस्टोरेंट बंद कर दिए गए हैं। अनंतनाग और बारामुला में रेस्टोरेंट, जिम, कोचिंग सेंटर और पार्क अगले आदेश तक बंद रहेंगे। श्रीनगर में आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, कोचिंग सेंटर व अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद किए गए हैं। होटल और कैंटीन भी बंद हैं। कारगिल में धारा 144 लागू की गई है। यहां की बार एसोसिएशन ने 25 मार्च तक काम बंद रखने का भी फैसला लिया है।

कोरोनावायरस का कहर / खाली हुई फिल्म सिटी, रुक गई ‘गंगूबाई काठियाबड़ी’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ की शूटिंग

बॉलीवुड डेस्क. भारत में लगातार कोरोनावायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। महाराष्ट्र में अब तक कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं ऐसे में सभी लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंबई में सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर आज फिल्म सिटी को खाली करवाया गया है जिससे संजयलीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ की शूटिंग रुक गई है।

पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में फिल्म सिटी के ज्वॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर सुभाष शंतारामने बताया कि उन्हें शूटिंग बंद करवाने के लिए मुंबई के कमिशनर ऑफिस से नोटिफिकेशन मिला है। नोटिफिकेशन मिलने के बाद फिल्म सिटी में चल रही आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ की शूटिंग को कैंसिल करवा दिया गया है। उन्होंने कहा, हमें लोगों के स्वास्थ की चिंता है, यहां फिल्मों और कई हिंदी और मराठी शो की शूटिंग चल रही थी मगर इन्हें तुरंत रोका गया है।

इससे अलावा कोरोनावायरस के कारण ‘कसौटी जिंदगी की 2’ समेत एकता कपूर के सभी शोज की शूटिंग बंद कर दी गई है। मुंबई के सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखते हुए शूटिंग को 31 मार्च के बाद शुरू किया जाएगा।

सोने में खरीदारी करने का मौका है या नहीं, जानें आज के सोने-चांदी के भाव

0

नई दिल्लीः दुनियाभर के शेयर बाजारों में कोरोना वायरस के डर के कारण भारी गिरावट आ रही है वहीं सोने के दाम में भी इस समय लगातार आ रही गिरावट को देखते हुए जानकार इसमें निवेश का अच्छा मौका मान रहे हैं. वहीं जो लोग इस समय सोना या चांदी खरीदना चाहते हैं उनके लिए भी अच्छा मौका है.

पिछले 1 मार्च से 17 मार्च के दौरान सोने के दाम में भारी कमजोरी देखी गई है और ये 6000 रुपये प्रति तोला सस्ता हुआ है यानी कि प्रति 10/11 ग्राम में 6 हजार रुपये की कटौती. सोने के गहने खरीदने वालों के लिए ये मौका अच्छा है और आने वाले शादी-विवाह के सीजन में लोगों को सस्ता सोना खरीदने का मौका मिल रहा है.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने का दाम 38,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है और इसमें गिरावट देखी जा रही है. बुलियन मार्केट के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने में और निचले स्तर देखे जा सकते हैं.

दिल्ली में सोने के दाम
राजधानी दिल्ली में आज सोने के दाम देखें तो इसके 22 कैरेट सोने में प्रति 10 ग्राम के भाव 39,560 पर हैं और 24 कैरेट सोने के दाम प्रति 10 ग्राम के लिए 40,760 पर बने हुए हैं.

मुंबई में सोने के दाम
22 कैरेट सोने के दाम 39210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम 40210 रुपये पर बने हुए हैं.

सर्राफा बाजार के कुछ जानकारों का तो यहां तक मानना है कि सोने के दाम में आगे चलकर 36,000 रुपये तक के भाव भी आ सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो सोने की खरीदारी करने वाले लोगों के लिए अच्छा अवसर रहेगा.

चांदी की चमक भी लगातार हो रही है फीकी
चांदी की कीमत में एक मार्च से लेकर अभी तक 28 फीसदी की गिरावट देखी जा चुकी है और इसमें मंगलवार को भी गिरावट रही. कल के कारोबार में दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 734 रुपये टूटकर 35,948 रुपये किलो पर देखी गई. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में देखा जाए तो चांदी की कीमत 12.53 डॉलर प्रति औंस पर रही.

निर्भया केस :फांसी से पहले पवन जल्लाद ने तिहाड़ में किया ट्रायल

0

नई दिल्ली। निर्भया केस के चारों दोषियों की फांसी में अब कुछ ही समय बचा हैं। इसी बीच बुधवार को तिहाड़ जेल में पवन जल्लाद ने डमी के साथ फांसी का ट्रायल किया। इसके लिए मंगलवार शाम को जेल पहुंचते ही जल्लाद ने फांसी घर का मुआयना किया था, साथ ही दोषियों के गले का माप लिया था।

इस बार हुए फांसी के ट्रायल के लिए जेल कर्मचारियों की मदद ली गई। जेल के चार कर्मचारियों को आज सुबह दोषियों की तरह की तैयार किया गया। फिर उनके साथ बाकी सारी प्रक्रिया की गई, जो फांसी के दिन दोषियों के साथ होगी। उन्हें निर्धारित समय के अंदर फांसी घर तक लाया गया, जिसके बाद जल्लाद ने असली दोषियों की डमी को फंदा पहनाया और फांसी दे दी।

गौरतलब है कि 20 मार्च सुबह 5:30 बजे निर्भया रेप केस में दोषी मुकेश सिंह, पवन गुप्ता, विनय शर्मा और अक्षय कुमार सिंह को फांसी दी जानी है। कोर्ट ने ब्लैक वारंट जारी कर फांसी का दिन और समय तय किया है। इसके बाद ही तिहाड़ जेल प्रशासन ने पत्र लिखकर यूपी सरकार से 18 मार्च को पवन जल्लाद को फांसी देने के लिए दिल्ली बुलाया था। इससे पहले भी पवन जल्लाद निर्भया के दोषियों को फांसी देनी की डमी प्रैक्टिस कर चुका है।

कोरोना : अनूप जलोटा को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया

0

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। अब तक कोरोना से तीसरी मौत हो चुकी है। इस बीच खबर है कि भजन सम्राट अनूप जलोटा को भी मुंबई के एक होटल में आइसोलेशन में रखा गया है।

बता दें कि इस महामारी के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए सरकार की ओर से विदेश से आ रहे संदिग्ध यात्रियों को आइसोलेशन में रखा जा रहा है। अब इसमें भजन गायक अनूप जलोटा का नाम भी जुड़ गया है। अनूप जलोटा लंदन से भारत आए थे, जिसके बाद उन्होंने मेडिकल केयर की निगरानी में रखा गया है।

इस जानकारी खुद अनूप जलोटा ने सोशल मीडिया से दी है। उन्होंने ट्विटर पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है- ‘मैं 60 साल से ज्यादा उम्र के पैसेंजर को बीएमसी की ओर से दिए जाने वाले मेडिकल केयर से डरा हुआ हूं। मुझे होटल मिराज लाया गया है, क्योंकि मैं लंदन से मुंबई आया था और डॉक्टर्स की टीम ने मुझे यहां भेज दिया हैं।

सिवनी /कोरोना वायरस को भगाने के भगाने के लिए पांच दिन से चल रहा महामृत्युजंय जाप

सिवनी । सिवनी जिले में कोरोना वायरस भगाने के लिए पिछले चार दिनों से महामृत्युजंय का जाप किया जा रहा है। यह अनुष्ठान पंडित नीरज तिवारी द्वारा गत 14 मार्च से प्रांरभ किया गया है।

पं. नीरज तिवारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जब-जब धरती पर पाप बढ़े हैं तो उसका समाधान भी आध्यात्मिकता के माध्यम से निकाले गये हैं। वर्तमान में पूरा विश्व कोरोना वायरस के कारण परेशान है।

इस रोग को रोकने के लिये प्रतिदिन सुबह 8 से 9.30 बजे तक तथा शाम को 6 से 7 बजे तक महामृत्युजंय जाप का अनुष्ठान प्रारंभ किया है। ऐसा माना जाता है कि चिकित्सा के क्षेत्र में स्पर्श एवं मंत्र चिकित्सा का भी स्थान को स्वीकार किया जाता है।

उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य को लेकर उनके द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है। संपूर्ण विश्व में मानव जीवन खतरे में पड़ गया है। देश-विदेश में इस वायरस के कारण लगातार मृत्यु हो रही है। ऐसे जड़ से उखाड़ फेंकने के लिये महामृत्युजंय जाप का अनुष्ठान लाभकारी सिद्ध होगा।

यह अनुष्ठान 14 मार्च से प्रारंभ कर दिया गया है तथा इसमे शामिल होने वाले लोगों से अनुरोध है कि वह इस जप अनुष्ठान में शामिल होकर इस कोरोना वायरस जैसी महामारी को दूर भगाने में अपना सहयोग करें।