सिवनी: सिवनी जिले के अधिकतर इलाके भारी बारिश की वजह से जलभराव से जूझ रहे हैं, इसी बीच सिवनी जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से वायरल हुआ की देश के नेशनल मीडिया ने बिना देरी करते हुए अपने अपने न्यूज़ चैनल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड कर दिया.
वायरल वीडियो सिवनी जिले के गांव के हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर का है जहां बारिश से पानी भर गया था. जी न्यूज़ का कहना है कि यहाँ इस स्कूल में पढ़ने के लिए यहां आए छात्रों ने स्कूल परिसर में ही तैरना शुरू कर दिया. एक उच्च माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने इस समस्या को अपने मनोरंजन का साधन बना लिया. इस दौरान स्कूल स्टाफ ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.
जी न्यूज़ के बाद इंडिया टुडे ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा की वायरल वीडियो को आप करीब से देखते हैं, तो आप देखेंगे कि लड़के इस बात के लिए किसी पूल या किसी नदी में नहीं तैर रहे हैं। मध्य प्रदेश के सिवनी में भारी बारिश के बाद शहर के एक स्कूल के परिसर में पानी भर गया. भारी बारिश से बने तालाब में छात्रों ने डुबकी लगाई।
इसके बाद इंडिया टुडे ने लिखा यह वीडियो रविवार, 17 जुलाई को भारी बारिश के बाद कैद किया गया था। छुट्टी का दिन था और लड़के, जो कि उसी स्कूल के छात्र थे, मौज-मस्ती के लिए वहाँ पहुँचे। अब वायरल हो रहे वीडियो में दोनों को साथ में स्विमिंग करते और खूब मस्ती करते देखा जा सकता है.
हालाँकि यह वीडियो सिवनी का है या नहीं यह तो खबरसत्ता पुष्टि नहीं कर सकता क्योकि यह वायरल विडियो कहाँ का है, किसने सबसे पहले सोशल मीडिया पर अपलोड किया था इसकी जानकारी अभी तक हमें नहीं लग पायी है, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

