Homeसिवनीसिवनी: नाबालिग के साथ दुष्कर्म जैसा घिनोना कृत्य करने वाले को 20...

सिवनी: नाबालिग के साथ दुष्कर्म जैसा घिनोना कृत्य करने वाले को 20 वर्ष का कारावास

Seoni: 20 years imprisonment for the heinous act of raping a minor

Date:

सिवनी। दुष्कर्म के आरोपित को 20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई है। मीडिया सेल प्रभारी प्रदीप कुमार भौर ने बताया है कि घटना 6 व 7 अअक्टूबर के बीच की है।

14 साल की नाबालिग पीड़िता दिन के लगभग 3 बजे फूल तोड़ने रेल पटरी की तरफ गई थी। इसी समय कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी आरोपित हेमंत पुत्र धनाराम बंदेवार (32) ने पीड़िता को जबरदस्ती बाइक में बैठा कर साईं मंदिर की ओर ले जाकर खेत में बने एक मकान में दुष्कर्म किया और चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी दी।

रात में जबरदस्ती रोककर फिर से उसके साथ दुष्कर्म काम किया। पीड़िता ने डर के कारण घटना की जानकारी लगभग 10 माह तक किसी को नहीं दी। इसके बाद पीड़िता ने डरते डरते घटना की जानकारी उसकी बुआ को दी।

इस पर 6 अगस्त 2019 को पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए 7 अगस्त 2019 को आरोपित को गिरफ्तार किया था। विवेचना के बाद अभियोग पत्र विशेष न्‍यायाधीश (पाक्‍सो), जिला सिवनी के न्‍यायालय में प्रस्‍तुत किया गया।

मामले में शासन की ओर से जिला अभियोजन अधिकारी, विशेष लोक अभियोजक दीपा ठाकुर ने विशेष रूचि लेकर गवाहों व सबूतों को न्‍यायालय के समक्ष प्रस्‍तुत किया। जिला अभियोजन अधिकारी सिवनी के सबूतो व तर्को से सहमत होते हुए न्‍यायालय ने मंगलवार 19 जुलाई को निर्णय पारित करते हुए आरोपित हेमंत बंदेवार को सजा सुनाई है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...